गुरुवार, 21 मार्च 2013

नवरोज हर्षोल्लास से मना


नवरोज हर्षोल्लास से मना

(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)। पारसी नववर्ष, नवरोज आज दुनियाभर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग अगियारी में प्रार्थना करके नए साल का स्वागत करते हैं। आज मुंबई में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। मुंबई में पारसी समुदाय नवरोज को पारंपरिक हर्षाेल्लास के साथ मना रहा है।
मुंबई से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो से निधि गुप्ता ने बताया कि नवरोज यानी पारसी नववर्ष मुम्बई में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नवरोज मनाने का इनका एक अनोखा रिवाज है जिसमें एक मेज पर सात अलग-अलग तरह के खाद्य पदार्थ पेश किए जाते हैं। यह नव वर्ष की नई शुरूआत को दर्शाता है। मुम्बई के पारसी समुदाय के लोगों ने आज शहर के पारसी जिमखाने में एक पारम्परिक समारोह का आयोजन किया है। इस समारोह से जमा हुए पैसों को जरूरतमंदों को दान किया जाता है।

ट्विटर पर कमल नाथ के चर्चे जोरों पर


ट्विटर पर कमल नाथ के चर्चे जोरों पर

(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)। शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री कमल नाथ बुधवार को ट्विटर पर छाए रहे। उन्होंने सरकार के बारे में बयान देते हुए कहा कि सरकार न ही सुस्त है और न ही किसी खतरे में है। इस बयान के बाद ही ट्विटर पर कमल नाथ को लेकर चटखारे लिए जाने लगे। कमल नाथ दिनभ्ज्ञार ट्विटर ट्रेंड्स में छाए रहे।
सोशल नेटवर्किंग वेब साईट पर कमल नाथ को लेकर किए गए ट्विटस में प्रमुख रहे ट्विट निम्न हैं।
0भ्ज्ञाूपेंद्र चौबे
बेचारे बेनी प्रसाद वर्मा, कमलनाथ उनके साथ ऐसे आ रहे हैं जैसे बेनी कोई स्कूली छात्र हों। एक बार फिर मुलायम सिंह कामयाब हुए।
0 प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया
कमलनाथ ने कहा- किसी नेभ्ज्ञाी संसद के बाहर याभ्ज्ञाीतर सरकार की संख्या को चुनौती नहीं दी है।
0 दिबांग
कमलनाथ ने कहा- मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि हम एक सुस्त (लेम डक) सरकार हैं...हम न ही लेम हैं और न ही डक. सरकार एकदम स्थिर है।
0 सौरभ एस.
अब वह सरकारी खर्च पर स्विट्जरलैंड की सैर का मजा ले सकेंगे।
0 हेमंत चौधरी
कमलनाथ- 15 प्रतिशत रिश्वत की कसम, यूपीए खतरे में नहीं है। प्रिय कमलनाथ जी, हम जानते हैं कि यूपीए खतरे में नहीं है, देश खतरे में है।
0 सीएस प्रवीण जैन
खतरा तो जनता को है आपसे!!... सरकार स्थिर, कोई खतरा नहीं है - कमलनाथ
0 शिव
कमलनाथ जी का कहना है की यूपीए सरकार ष्स्टेबल ष्है ....जी हाँ स्टेबल तो है ही , जब तक सीबीआई नाम का चाबुक है , सारे घोड़े काबू में ही हैं
0 अनिल वाधवा
लोकतंत्र में दरवाजे खिड़कियाँ सब खुली रहती हैं -कमलनाथभ्ज्ञााई साहब सरकार बचानी है तो सीधे-सीधे बोलिये श्तिजोरीश्, कहीं अज्ञानतावश कुछ छूट न जाये
0 राम आर्य
सरकार पूरी तरह से स्थिर, कोई खतरा नहींरू कमलनाथ!!! स्थिर ही तो है, करेभ्ज्ञाी तो कुछ रू)
0 आर ए
कल तक मैं सोचता था कि कमल नाथभ्ज्ञााजपा के सांसद हैं, कम से कम उनके नाम से तो यही लगता है।
0 हेमंत एम डोंगरे
जोड़ तोड़ की राजनीति के लिए कमलनाथ उचित व्यक्ति हैं...प्रमोद महाजन की तरह। लेकिन उन्हेंभ्ज्ञाी अपने बेटे पर नजर रखनी चाहिए, कहीं वहभ्ज्ञाी किसी का आदी न हो।
0 श्रुति
यह दिन वाकई में बहुत ही पिटा हुआ है....हद है...कमलनाथ लेम डक बयान के लिए ट्रेंड कर रहे हैं।
0 फेकजुर्नाे
क्या कमलनाथ को अपने नाम में कमल होने के कारण किसी ने अभी तक सांप्रदायिक कहा है?

राहुल के तौर तरीकों से सूबों में दहशत


राहुल के तौर तरीकों से सूबों में दहशत

(जया श्रीवास्तव)

नई दिल्ली (साई)। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नए तेवरों से प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों में दहशत छाने लगी है। एआईसीसी के वीसी राहुल गांधी अब उनसे मिलने जाने वालों से बाल की खाल निकालकर राज्यों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं, जिससे नेताओं को बगलें झांकते और पसीना पोंछते देखा जा सकता है।
राहुल गांधी के करीबी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया, को बताया कि हाल ही कांग्रेस का उपाध्यक्ष बने राहुल गांधी के काम काज के तरीके ने पार्टी के कुछ नेताओं परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल इन दिनों राज्यों के कांग्रेस प्रमुख, पार्टी द्वारा अपने क्षेत्र आयोजित सभी कार्यक्रमों और जनसभाओं की सूची बनाने में जुटे हैं और जिन प्रमुखों ने अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम नहीं किया है वो अपनेभ्ज्ञाविष्य के लिए डरे हुए है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रमुखों के कामकाज का आकलन कॉर्पाेरेट शैली में करने का निर्णय लिया है। राहुल ने इस संबंध में चार पन्नों की एक प्रश्नावली बंटवाई है, जिसमें कई तरह के सवाल पूछे गए हैं। जैसे कि आपने राज्य में किन-किन क्षेत्रों की यात्रा की? क्षेत्र में कितनी जनसभाओं का आयोजन किया गया? क्षेत्र के जनता से जुड़े हुए कुछ स्थानीय मुद्दे क्या हैं?
राहुल के करीबी सूत्रों ने साई न्यूज, को बताया कि पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल के पहले राहुल के इन सवालों से कई कांग्रेस नेता परेशान हैं। क्योंकि उनकाभ्ज्ञाविष्य उनके जवाब पर निर्भर करेगा। राहुल के सवालों के जवाब पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा, पार्टी के विधायक दल के नेता, राज्य के प्रभारी महासचिव और अखिलभ्ज्ञाारतीय कांग्रेस कमेटी सचिवों का हस्ताक्षर करवाना अनिवार्य होगा। ऐसे में नेताओं के लिए फर्जी रिपोर्ट बना पाना नामुमकिन हो जाएगा।
एक वरिष्ठ नेता ने स्वीकार किया है कि कुछ राज्यों में नियमित रूप से बैठकों का आयोजन नहीं हुआ है। ऐसे में इन राज्यों के प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बढ़ा चढ़ाकर जवाब देने के लिए कह सकते है ताकि राहुल की इस परीक्षा में किसी तरह से पास किया जाए।

अमेठी : दिया तले अंधेरा है राहुल का अमेठी


दिया तले अंधेरा है राहुल का अमेठी

(के.प्रीतक)

अमेठी (साई)। एक तरफ तो देश के कांग्रेसी नेता युवा आईकान राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं वहीं दूसरी ओर राहुल का संसदीय क्षेत्र ही अशिक्षा की कहानी कह रहा है। केंद्र पोषित योजना में साक्षरभ्ज्ञाारत को अहम स्थान दिया गया हो पर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की रियाया आजभ्ज्ञाी अशिक्षा के अभिषाप से मुक्त नहीं है।
साक्षरभ्ज्ञाारत का नारा देने वाली कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का संबोधन सुनकर और उनके साथ समय गुजार मेधावी उन्हें शिक्षित व दूरदर्शी नेता का नामभ्ज्ञाले ही देते हों, लेकिन हकीकत यह है कि राहुल के संसदीय क्षेत्र अमेठी में ही सबसे ज्यादा अशिक्षा है। राज्य में अति पिछड़ा कहे जाने वाले बुंदेलखंड के अधिकतर जिले शिक्षा के क्षेत्र में गांधी परिवार के इस राजनीतिक घर से काफी आगे हैं।
सरकारी आंकड़े बताते हैं कि जहां अमेठी की साक्षरता दर मात्र 58.1 फीसद है, वहीं बुंदेलखंड के बांदा में साक्षरता दर 89 फीसद से ज्यादा है। देश की राजनीति में अमेठी हमेशा से गांधी परिवार से जुड़ा होने के कारण वीवीआइपी क्षेत्र माना जाता रहा है। कांग्रेस ने ही देश के हर बच्चे को शिक्षित करने के लिए कई योजनाएं चलाई और साक्षरभ्ज्ञाारत का नाराभ्ज्ञाी दिया।
एक कांग्रेस के नेता ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से चर्चा के दौरान कहा कि देश में कंप्यूटर के जरिये संचार क्रांति लाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी यहां से सांसद रहे और वर्तमान में यह सीट उनके बेटे राहुल गांधी के पास है। इसके बादभ्ज्ञाी यहां के लोग शिक्षा के मामले में पूरे प्रदेश में सबसे फिसड्डी हैं।
वहीं, सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र रायबरेली प्रदेश के उन पांच जिलों में है, जहां की साक्षरता सबसे ज्यादा है। प्रदेश के नक्सल प्रभावित चंदौली जिले के लोग पढ़ाई में सबसे अव्वल हैं। यहां की साक्षरता दर 97.8 फीसद है। गौरतलब है कि प्रदेश में साक्षरता दर के मामले में सबसे फिसड्डी रहे अमेठी ने देश को कई ऐसे सांसद दिए हैं, जो राजनीति के अगुआकार व केंद्र की सत्ता में नीति निर्धारक कीभ्ज्ञाूमिका में रहे। इसमें कोई प्रधानमंत्री बना तो कोई केंद्रीय मंत्री, लेकिन राज्य सरकार के आंकड़े इस बात की चुगली करते हैं कि देश-विदेश में क्षेत्र को पहचान देने वाले नेताओं ने यहां कीभ्ज्ञाोली जनता को जागरूक करने की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया। यहां से सांसद बनने वालों में राजीव गांधी और राहुल गांधी के अलावा संजय गांधी और सतीश शर्मा प्रमुख हैं।

सिवनी : कांग्रेस राजनैतिक दल नहीं बटमारों का गिरोह: प्रेम तिवारी


कांग्रेस राजनैतिक दल नहीं बटमारों का गिरोह: प्रेम तिवारी

(अभिषेक दुबे)

सिवनी (साई)। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यो, योजनाओं और घोषणाओं से प्रदेश में विकास की सुखद बयार बह रही है। यह अलग बात है किभ्ज्ञा्रष्टाचार के दलदल में पलने-पालने वालों को यह वातावरण रास नही आ रहा है। प्रदेश सरकार के विकास कार्यो के बीच अपनी नाकामियों की झटपटाहट प्रदेश के निरूत्तर और तर्कहीन कांग्रेसियों में स्पष्ट झलक रही है। यही कारण है कि वे संसद के बजट सत्र में अपनी ही सरकार केे प्रधानमंत्री द्वारा म.प्र. की प्रगति की सराहना कोभ्ज्ञाी वे नही पचा पा रहे है।
उक्ताशय की प्रतिक्रिया जिला कांग्रेस की विज्ञप्ति परभ्ज्ञााजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी द्वारा व्यक्त करते हुये कहा गया कि कांग्रेसियों ने पहले प्रदेश का और अब देश का बंटाधार करने की जो शर्मनाक और अमर्यादित करतूते की है उसके उल्लेख मात्र से जिले के कांग्रेसी बौखला रहे हैं। हैरत की बात है कि अपने काले कारनामों से ना तो इन्हें शर्म आती है और ना ही अपना आचरण अमर्यादित लगता है। किन्तु उसके उल्लेख मात्र से कांग्रेसी सभ्यता और संस्कृति की दुहाई देने लगते है। याने वे कत्लभ्ज्ञाी करे तो उफ नही, हम आहभ्ज्ञाीभ्ज्ञारे तो हो जाते है बदनाम।
भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस घपलों और घोटलों का पर्याय बन चुकी है यह राजनैतिक दल नही बल्कि बटमार नेताओं का गिरोह बन गया है। जिसने दोनों हाथों से देश का लूट डाला है खुद कांग्रेस के मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा कह रहे है कि बहुजन समाज पार्टी लुटेरी है और समाजवादी पार्टी लूटेरी, डाकू और आंतकवादियों की संरक्षक है। ऐसे में इन दोनों ही दलों के समर्थन से चल रही केन्द्र सरकार को यदि बटमार नेताओं का गिरोह न माना जाये तो और क्या कहा जाये ? फिरभ्ज्ञाी लूट खसोट में मस्त केन्द्र सरकार के प्रति उपयोग किये गये उचित शब्दभ्ज्ञाी यदि जिले के कांग्रेसियों को अमर्यादित लग रहे है तो वे स्पष्ट करे कि उन्हें कौन-कौन से शब्दों में आपत्ति हैभ्ज्ञााजपा उनके प्रत्येक शब्द का जबाव देने को तैयार है।
भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अपनी विज्ञप्ति में कहा था कि जन समस्याओं को उठाना और जनहित में मांग रखना राजनैतिक कार्यकर्ता का कत्तर्व्य होता है। तब कांग्रेसी इसका विरोध कर बडी बडी विज्ञप्तियां जारी कर रहे थे अब वे अपनी ही इस विज्ञप्ति में लोकतंत्र में जनहित की बात सदन में रखने को न्याय संगत मानभ्ज्ञााजपा की ही बात को स्वीकार कर रहे है। इससे स्पष्ट है कि महाविद्यालयीन छात्रों के रूके हुये परिणामों के घोषित करने के प्रदेश शिक्षा सचिव के आदेश के चलते इंका नेता श्री हरवंश सिंह द्वारा इसका श्रेय लिये जाने के प्रयासों पर पानी फिर जाने से जिले की इंकाई आहत है। अतः उनकी पीडा को समझा जा सकता है।
प्रेम तिवारी ने कहा कि सत्ता कीभ्ज्ञाूख में हुडदंग और हंगामा करना कांग्रेस की फितरत में शामिल हो गया है। पहले प्रदेश का और अब संपूर्ण देश का बंटाधार करके कांग्रेसी पुनः प्रदेश में सत्ता प्राप्त कर प्रदेश के विकास का जनाजा निकालने का सपना संजोये हुये है। जिन्हेंभ्ज्ञााजपा कभी कामयाब नही होने देगी।

रायपुर : रमन सिंह ने दिया तीन सौ जोड़ों को शुभार्षीवाद


रमन सिंह ने दिया तीन सौ जोड़ों को शुभार्षीवाद

(एन.के.श्रीवास्तव)

रायपुर (साई)। मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने कहा है कि कन्यादान योजना के तहत राज्य में हो रहे सामूहिक विवाह समारोहों से गरीब परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली है, क्योंकि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। ऐसे सामूहिक आयोजनों से शदियों में फिजूलखर्ची को रोकने के लिए एक अच्छा वातावरण बना हैं। डॉ. रमन सिंह ने जिला मुख्यालय राजनांदगांव में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में तीन सौ जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि मैं बेटियों के पक्ष से हंू और सभी को बधाई देने आया हंू। नव-दंपŸिायों के परिजनों के चेहरों पर खुशी देखकर मुझे आत्मिक शांति मिलती है । डॉ. सिंह ने कहा कि आज महिला एवं बाल विकास मंत्री, सांसद, विधायकगण सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि और हजारों लोग शुभकामनाएं देने के लिए पहंुचे हैं। आज 300 जोडा़े का विवाह उनके अपने-अपने धार्मिक और सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हो रहे हैं। यहां पर सामाजिक समरसता का एक अच्छा वातावरण देखा जा रहा है। यह हम सबके लिए प्रेरणादायक है। स्टेट हाई स्कूल परिसर में आयोजित इस समारोह में आज 245 शादियां हिन्दू रीति से और 28 शादियां आदिवासी गांेड़ समाज के रीति-रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई। इसके अलावा तीन जोड़ो का विवाह मुस्लिम समाज की रीति के अनुसार और  24 जोडा़े का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मण्डप में नव-विवाहित जोड़ों के पास जाकर उन्हें  बधाई दी और उनके उज्जवलभ्ज्ञाविष्य की कामना की। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा सफलता मिली है। लगभग 41 हजार शादियां पूरे प्रदेश में अब तक हो चुकी हैं। सामूहिक विवाह समारोहों के आयोजन मेंभ्ज्ञारपूर जनसहयोगभ्ज्ञाी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने आज के आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाजसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों की सक्रियभ्ज्ञाागीदारी कीभ्ज्ञाी प्रशंसा की। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल होने से लोगों को विवाह के आयोजन के लिए लिए जाने वाले कर्ज से मुक्ति मिली है। सामूहिक विवाह खर्चीली शादियों का बेहतर विकल्प हो सकते हैं। ऐसे आयोजनों से दहेज प्रथा की सामाजिक बुराई कोभ्ज्ञाी कम किया जा सकता है। लोकसभा सांसद श्री मधुसूदन यादव और कलेक्टर श्री अशोक अग्रवाल नेभ्ज्ञाी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में छŸाीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री लीलारामभ्ज्ञाोजवानी, बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष श्री खूबचन्द पारख, संसदीय सचिव श्री कोमल जंघेल, विधायक श्री खेदूराम साहू, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री शशिकांत द्विवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

रायपुर : पुलिस की पीठ थपथपाई रमन सिंह ने


पुलिस की पीठ थपथपाई रमन सिंह ने

(अभय नायक)

रायपुर (साई)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्रेन डकैती और अपहरण सहित कई गंभीर मामलों के कुख्यात अपराधी उपेन्द्र को राज्य पुलिस द्वारा धनबाद में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। डॉ. रमन सिंह ने इसके लिए मुख्य सचिव श्री सुनिल कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री रामनिवास और दुर्ग के पुलिस महानिरीक्षक श्री अशोक जुनेजा को आज रात टेलीफोन पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में उनके सभी सहयोगी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने इस मामले के मुख्य आरोपी को पकड़ने में जिस सूझ-बूझ और तत्परता से काम लिया, उसी का नतीजा है कि यह कुख्यात डकैत आज राज्य पुलिस के शिकंजे में आ गया। मुख्यमंत्री ने इस कामयाबी के लिए राज्य पुलिस के सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत और कार्य कुशलता कीभ्ज्ञाी प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी है।

रायपुर : साक्षरता को बढ़ावा देने सीएम ने की घोषणा


साक्षरता को बढ़ावा देने सीएम ने की घोषणा

(आंचल झा)

रायपुर (साई)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि राज्य के शतप्रतिशत साक्षर ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी। डॉ. सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे साक्षरभ्ज्ञाारत कार्यक्रम को राज्य सरकार के संसाधनों से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों की झुग्गी बस्तियों मेंभ्ज्ञाी संचालित करने की घोषणा की है और अधिकारियों को इसके लिए कार्य-योजना बनाने के  निर्देश दिए हैं।
डॉ. रमन सिंह दोपहर यहां विधानसभा परिसर के मुख्य समिति कक्ष में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण की सामान्य सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सिंह ने यहभ्ज्ञाी कहा कि साक्षरता के महत्व के बारे में जन-जन तक संदेश पहुंचाने के लिए आकाशवाणी और दूरदर्शन सहित सामुदायिक रेडियो काभ्ज्ञाी उपयोग किया जाना चाहिए। राज्य में सामुदायिक रेडियो केन्द्रों की स्थापना के लिए विभिन्न संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न अंचलों में साक्षरता के प्रसार के लिए लोगों को स्थानीय बोलियों में अक्षर ज्ञान देने की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने  इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा छत्तीसगढ़ीभ्ज्ञााषा सहित हल्बी, गोंड़ी, कुडूख, सादरी और सरगुजिया बोलियों में प्रकाशित श्आखर झांपीश् नामक पुस्तिका को काफी उपयोगी बताया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के लिए चल रहे साक्षरभ्ज्ञाारत कार्यक्रम के तहत आगामी वर्ष 2013-14 तक कम से कम 80 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल करने के लक्ष्य का उल्लेख किया और कहा कि व्यापक जनभागीदारी से ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सभी विभागों के बीच और ज्यादा परस्पर समन्वय की जरूरत है। वर्तमान में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में कुल साक्षरता 71.04 प्रतिशत तक पहुंच गयी है, जिसमें पुरूषों की साक्षरता 81.45 प्रतिशत और महिलाओं की साक्षरता दर 60.59 प्रतिशत है। डॉ. रमन सिंह ने महिला साक्षरता के लिए और ज्यादा मेहनत की जरूरत बतायी और कहा कि राज्य के बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और कवर्धा जिलों में महिला साक्षरता की दर 50 प्रतिशत से कम होने के कारण वहां इसके लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है। साक्षरता संयुक्त राष्ट्रसंघ के सहस्त्राब्दि विकास के लक्ष्यों मेंभ्ज्ञाी शामिल हैं।
डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के अभियान में प्रदेशवासियों के सक्रिय सहयोग की अपील की है और कहा है कि हम सबको ऐसा प्रयास करना होगा कि राज्य में कोईभ्ज्ञाी व्यक्ति निरक्षर न रहे और शासकीय योजनाओं में राशि काभ्ज्ञाुगतान प्राप्त करने के लिए किसी कोभ्ज्ञाी सरकारी कागजों में अपना श्अंगूठा छापश् न लगाना पड़े। हर व्यक्ति अपने जरूरत के कागजों में स्वाभिमान के साथ अपने हस्ताक्षर करे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. रमन सिंह ने प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि राज्य के स्कूलभ्ज्ञावनों और आंगनबाड़ीभ्ज्ञावनों को लोक शिक्षा केन्द्रों और साक्षरता केन्द्रों के रूप में चिन्हांकित कर उनमें शाम को खाली समय में साक्षरता की कक्षाएं संचालित की जानी चाहिए। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश के लगभग सभी गांवों में राज्य शासन की अनुदान राशि से विभिन्न समाजों द्वारा सामुदायिकभ्ज्ञावन बनवाए गए हैं। उन समाजों के प्रतिनिधियों से चर्चा करके उनके सहयोग से उनके सामुदायिकभ्ज्ञावनों कोभ्ज्ञाी लोक शिक्षा केन्द्र के रूप में प्रतिदिन एक निर्धारित समय पर विशेष रूप से शाम के समय साक्षरता कक्षाओं के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। आम तौर पर ऐसे सामुदायिकभ्ज्ञावनों का उपयोग किन्ही अवसर विशेष पर ही किया जाता है और येभ्ज्ञावन वर्ष के बाकी दिनों में खाली रहते हैं। संबंधित समाजों के लोग अगर चाहे तो अपने-अपने गांव को साक्षर बनाने के लिए इनभ्ज्ञावनों के उपयोग की सहमति देकर साक्षरभ्ज्ञाारत कार्यक्रम में सहयोगी बन सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए साक्षरता प्राधिकरण के अधिकारियों को पंचायतों से समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने अगले एक वर्ष में लगभग 30 हजार स्कूलभ्ज्ञावनों के विद्युतीकरण काभ्ज्ञाी लक्ष्य निर्धारित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्षरभ्ज्ञाारत कार्यक्रम को राज्य सरकार द्वारा अपनी विकास योजनाओं की समीक्षा के एजेंडे में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। मैं स्वयं निकटभ्ज्ञाविष्य में होने वाले कलेक्टर्स कान्फ्रेंस में इस कार्यक्रम कोभ्ज्ञाी कार्य सूची में शामिल करूंगा। अधिकारियों ने बताया कि साक्षरभ्ज्ञाारत कार्यक्रम में 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को साक्षरता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में साक्षरता की परिभाषा को मात्र हस्ताक्षर करने या अपना नाम लिखने तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि साक्षर बनने वालों के लिए पढ़ने-लिखने और अंक ज्ञान में आत्मनिर्भरता हासिल करने के साथ-साथ उन्हें कौशल विकास सेभ्ज्ञाी जोड़ने का लक्ष्य है।
बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और उच्च शिक्षा मंत्री श्री रामविचार नेताम सहित विधायकगण सर्वश्री सेवकराम नेताम, फूलचंद सिंह और श्रीमती लक्ष्मी बघेल, राज्यभ्ज्ञांडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज, अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगी-चाम्पा श्रीमती सूरज व्यास कश्यप, अंबिकापुर नगर निगम के महापौर श्री प्रबोध मिंजमहापौर जगदलपुर श्री किरण देव, सभापति रायपुर नगर निगम श्री संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद धमतरी डॉ. एन.पी. गुप्ताप्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री विवेक ढांड, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री डी.एस. मिश्रा, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन श्री अजय सिंह, सचिव स्कूल शिक्षा श्री के.आर. पिस्दा, सदस्य सचिव राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण सुश्री रीता शांडिल्य, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की प्रबंध संचालक श्रीमती रीना कंगाले और श्री द्वारिकेश पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा अशासकीय सदस्य उपस्थित थे।

सिवनी : युवती से सामूहिक दुराचार


युवती से सामूहिक दुराचार

(हिमांशु कौशल)

सिवनी (साई)। कभी-कभी जरा सी लापरवाही जीवन र के लिये ारी पड़ जाती है। कल रात छपारा में भी कुछ ऐसा ही हुआ। ग्राम कटोरी निवासी एक नाबालिग के साथ केवल इसीलिये गैंगरेप हो गया क्योंकि पिता ने उसे अपने रोसेमंद युवक के साथ अकेला छोड़ दिया और सुनसान में वो उन तीन लोगों का मुकाबला नहीं कर पाया जिन्होंने लड़की के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा के पास ग्राम कटोरी निवासी एक व्यक्ति जो कि नागपुर में मजदूरी करता है अपनी बेटी साथ कल रात लगभग 930 बजे करीब नागपुर से छपारा लौटा था और छपारा बस स्टैंड में खड़ा होकर गाँव जाने के लिये किसी साधन की तलाश में था।
बताया गया है कि छपारा में उक्त पिता पुत्री को उनके ही गाँव का एक 20-22 वर्षीय युवक जलील मिल गया जिसकी जमीन उनकी जमीन से लगी हुई थी। जलील और उनके नजदीकी पारिवारिक संबंध थे। इसी बीच उन्हें उनके गाँव का सरपंच मिल गया जो कि मोटर सायकल मे था और गाँव ही जा रहा था। सरपंच ने रूककर इनसे बात की और लड़की के पिता से कहा कि तुम मेरे साथ गाँव चले चलो। इनके साथ सामान है इन दोनों को सामान के साथ पुनः आकर मैं ले जा लूंगा।
बताया गया है कि सरपंच की बात पर लड़की के पिता ने अपनी बेटी को जलील के साथ छोड़ दिया और मोटरसायकल में बैठ गाँव की ओर रवाना हो गया। अब रात लगभग 10 बजे करीब 16-17 वर्षीय लड़की के साथ 20-22 वर्ष  का केवल युवक जलील ही बचा।
बताया गया है कि जलील को शौच लगी थी और छपारा के सुलभ मे गंदगी बहुत थी अतः उसने लड़की को कहा कि वो वहीं खड़ी रहे मैं 10-15 मिनिट में आता हॅूं। इस पर लड़की ने कहा कि वो यहाँ कहाँ अकेली खड़ी रहेगी वो भी उसके साथ चलेगी। सं वतः लड़की साथ थी इसीलिये शौच के लिये लड़का सुनसान जगह की तलाश करने लगा और चलते- चलते बस स्टैंड से लग ग एक-डेढ़ किलोमीटर आगे निकल चमारी नाला पहुँच गया और फिर लड़की को पुलिया मे खड़ा कर स्वयं नीचे उतर गया।
उक्त पूरे घटनाक्रम को पता नहीं कब से मोटरसायकल सवार तीन लोग देख रहे थे। वेभ जलील और लड़की के पीछे-पीछे सुनसान में चमारी नाले तक जा पहुँचे जहाँ आस पास खेत ही खेत था बस्ती नहीं थी।  नाले की पुलिया पर लड़की को अकेली देख तीनों को मौका मिल गया और उन्होंने लड़की को पकड़ लिया। लड़की जोर से चिल्लाई, उसकी आवाज सुन नाले के नीचे गया लड़का ऊपर आयाभ पर तीनों ने उसे डरा धमका कर खेत में ले जाकर बैठाल दिया कि वो शोर न मचाये। इसके बाद एक ने लड़की को वहीं खेत में ले जा उसके साथ बलात्कार किया, फिर दूसरा गया उसने लड़की की अस्मत लूटी फिर जब आखिरी वाले की पारी आयी तो उसने कहा कि वो लड़की को कहीं अलग जगह लेकर जायेगा और वो लड़की को दूर ले जाने लगा।
अब तीसरा लड़का लड़की को कहीं दूर ले गया वहीं दूसरी ओर दो आरोपी जो लड़की का बलात्कार कर चुके थे जलील पर पहरा देने बैठ गये तभी वहाँ दो बच्चे और एक बड़ा व्यक्ति आ गया जिसने शायद आरोपी में से किसी एक को महेश संबोधित करते हुए कड़क आवाज में पूछा कि तुम यहाँ क्या कर रहे हों इस पर एक ने कहा कि हम दारू पी रहे हैं। संभवतः यह आवाज लड़की व उसके साथ गये युवक तकभ पहुँच गयी और वे संभल पाते कि लड़की ने युवक के पंजे से स्वयं को छुड़ाया और भाग खड़ी हुईं वहीं जलील भी भाग गया।
बताया गया है कि ाग कर ये लोग बस्ती पहुँचे और मदद की गुहार लगाये तो लोगों ने इन्हें थाने का रास्ता बता थाने जाने हेतु कहा। छपारा थाने मे जब इन्होंने अपने साथ हुए घटनाक्रम को बताया तो पुलिस द्वारा मुलाहजा कराया गया, एफआईआर लिखी गयी। घटना की सूचना पाकर आज नवागत पुलिस अधीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ल भी मौके पर पहुँचे।

मुजफ्फरनगर : मंडी समिति के लाखों रूपये के फर्जीवार्ड में डीएम का छापा


मंडी समिति के लाखों रूपये के फर्जीवार्ड में डीएम का छापा

(सचिन धीमान)

मुजफ्फरनगर (साई)। जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने मंडी समित के लाखों रूपये के घोटाले की जांच की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रेलवे रोड स्थितभ्ज्ञाारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा मे मंडी समिति का खाता है। जिसका संचालन मंडी समिति के सचिव व सभापति के संयुक्त हस्ताक्षर से होता है। आरोप है कि कुछ माह पूर्व दो लोगों ने धोखाधड़ी करके फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर ग्लौबल इन्ड।प्राइवेट लिमिटेड के नाम से सैन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया व ओरियन्टल बैंक ऑफ कामर्स में दो फर्जी खाते खोले। आरोप है कि उक्त दोनों लोगो ने मंडी समिति के फर्जी चैक तैयार कर उन पर फर्जी हस्ताक्षर करके लगभग 38 लाख रूपये से अधिक के चार चैक एसबीआई दिल्ली मंे क्लीयरिंग के लिए प्रस्तुत कर उक्त चैकों काभ्ज्ञाुगतान ले लिया। चर्चा यहभ्ज्ञाी है कि लाखों रूपये के इस घोटाले में कुछ स्थानीय अधिकारियों कीभ्ज्ञाी मिलीभ्ज्ञागत है। वहीं दूसरी ओर बुधवार सुबह डीएम सुरेन्द्र सिह रेलवे रोड स्थित एसबीआई मुख्य शाखा पर पहंुचे तथा चीफ मैनेजर ओमप्रकाश सांधवानी से इस मामले में चल रही कार्रवाई की प्रगति के सम्बन्ध मंे जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम सुरेन्द्र सिंह ने मंडी समिति के करीब 38 लाख रूपये जल्द से जल्द मंडी समिति के खाते मंे वापिस जमा कराये जाने की बात कही। डीएम सुरेन्द्र सिह ने इसके अलावा बैंक की व्यवस्थाओ का जायजाभ्ज्ञाी लिया। डीएम सुरेन्द्र सिह ने वहां मौजूद ग्राहको से बैंक की सेवाओं के विषय मे जानकारी हासिल की। इस दौरान बैंक का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। 

मुजफ्फरनगर : डीएम को देख भागा ठेकेदार


डीएम को देख भागा ठेकेदार

(ब्यूरो कार्यालय)

मुजफ्फरनगर (साई)। डीएम सुरेन्द्र सिंह को मौके पर देख ठेकेदार मौके सेभ्ज्ञााग खडा हुआ। घटिया निर्माण को देख डीएम ने निर्माण सामग्री के नमूनेभ्ज्ञारवाये।  डीएम बुधवार को रेलवे रोड स्थितभ्ज्ञाारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा मंे बड़े घोटाले की जांच के सिलसिले में गये थे। बैंक परिसर से बाहर निकलते समय डीएम सुरेन्द्र सिह की निगाह रेलवे रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के तहत बैंक के बाहर बन रही नाली पर पडी। जहां उन्हांेने देखा कि उक्त नाली के निर्माण कार्य मे निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। नाली निर्माण में सीमेन्ट की मात्रा काफी कम तथा रेत की मात्रा अधिक थी। यह देख डीएम सुरेन्द्र सिह ने उक्त नाली के निर्माण कार्य को तुरंत रूकवाने के साथ वहां मौजूद लोगो से ठेकेदार के बारे मंे पूछा। डीएम सुरेन्द सिंह को देख दूर पर खडा ठेकेदार वहां सेभ्ज्ञााग गया। डीएम सुरेन्द्र सिह ने अपने साथ मौजूद अधिकारियांे को आदेश दिए कि वे आरोपी ठेकेदार को जल्द से जल्द उनके सामने पेश करें। इसके बाद जिलाधिकारी ने रेलवे रोड पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान रेलवे रोड पर शेष बचे अतिक्रमण कोभ्ज्ञाी हटवाये जाने की बात कही। इस दौरान उनके साथ सिटी मजिस्टेªट इन्द्रमणी त्रिपाठी व एसडीएम सदर श्याम बहादुर सिह, एसओ सिविल लाईन कमल सिह यादव मौजूद रहे। 

डिंडोरी : अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण


अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण

(एस.के.वर्मा)

डिंडोरी (साई)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रानी अवंती बाई का बलिदान देशवासियों को देशभक्ति और परमार्थ के लिए जीवन जीने  की प्रेरणा देता रहेगा। रानी अवंती बाई ने 20 मार्च 1858 में अंग्रेजो से वीरतापूर्वक लड़ते हुये स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिये आत्मोसर्ग किया था। मुख्यमंत्री ने  प्रदेशवासियो की ओर से शहीद रानी की समाधि पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये।
मुख्यमंत्री श्री चौहान वीरागंना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस समारोह में उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह ,पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री देवसिंह सैयाम मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता सांसद छत्रपाल सिंह ने की। राज्य सभा सदस्य फग्गन सिंह कुलस्ते,एवं विधायक गणभ्ज्ञाी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी के शहीद स्थल पर प्रतिवर्ष समारोह का आयोजन होगा। शहीद स्थल का विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सभी स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के अविस्मरणीय योगदान का उल्लेख करने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रदेश की कृषि विकासदर 18 प्रतिशत से अधिक है। सभी ग्रामों में मई जून से 24 घंटे घरेलू विद्युत आपूर्ति होने लगेगी। उन्होंने कहा कि डिंडोरी के ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे विद्युत प्रदाय का शुभारंभ करने वे पुनः यहॉ आयेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य शासन ने कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने, किसानों की सर्वांगीण उन्नति , अधोसंरचना विकास , गरीब के जीवन को सरल बनाकर उसे आगे वढ़ने का अवसर देने और युवाओं को स्वरोजगार में स्थापित करने की दिशा में विशेष ध्यान दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा ग्रामीण अंचल में 24 घंटे बिजली मिलने पर इस सुविधा का उपयोग प्रकाश के साथ स्वरोजगार के विस्तार में किया जाना चाहिए। गॉव-गॉव में लघु कुटीर उद्योग स्थापित होने चाहिए। एक अप्रेल से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना शुरू होगी। जिसमें युवाओं को 25 लाख रूपये तक स्वरोजगार के लिए ऋण मिलेगा जिसकी गारंटी प्रदेश सरकार लेगी। राज्य सरकार प्रगतिशील -विकसित ग्रामों के लिए कृत संकल्पित है। मुख्य मंत्री ने कहा गरीबों की महापंचायत बुलाई जायेगी। राज्य सरकार शीघ्र ही ऐसी योजना पर अमल करेगी जिससे गरीब परिवारभ्ज्ञाोजन की चिंता से पूरी तरह मुक्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि जोभ्ज्ञाी गरीब एवं आदिवासी परिवार जिसभ्ज्ञाूमि पर आवास बनाकर निवास कर रहा है उसे उसभ्ज्ञाूमि का आवासीय पट्टा दिया जायेगा। राज्य सरकार आदिवासियों के विकास और खुशहाली के लिए कोई कोर कसर नहीं रखेगी।
0 डिंडोरी को मिली सौगातें
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  बालपुर में सर्व सुविधा युक्त मंगलभवन का निर्माण कराया जायेगा  और शहीद स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर इसे पर्यटन स्थल घोषित कराने की कार्रवाई की जायेगी। शहीद स्थल में पर्यावरणीय वन विकसित कर उसे वीरांगना अवंती बाई वन का नाम दिया जायेगा। शाहपुर एवं बालपुर के बीच शहीद स्थल जाने  वाले मार्ग पर तोरण द्वार बनाने की घोषणा  के साथ बालपुर से रामगढ़ के बीच सड़क निर्माण को सप्लीमेंटरी बजट में शामिल किये जाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि डिण्डौरी में स्थापित प्रतिमा का अनावरण निकटभ्ज्ञाविष्य में अटल ज्योति अभियान के शुभारंभ अवसर पर  किया जायेगा। मुख्यमंत्री  ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित लोककल्याण शिविर में किसानों को निशुल्क खसरे नक्षे की नकल के साथ ऋण पुस्तिका प्रदाय करने की व्यवस्था करने की निर्देश देते हुये किसानो से अपील की कि वे अपने अभिलेख साथ में लेकर जायें।
दोपहर मुख्यमंत्री के हैलीपेड पॅहुचने पर आदिम जाति कल्याण  मंत्री श्री विजय शाह, जिले के प्रभारी मंत्री देव सिंह सैयाम, खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं लोधी क्षत्रिय सभा के संयोजक कोक सिंह नरवरिया, जिला पंचायत मंडला की अध्यक्ष  श्रीमती सम्पतिया उइके, सहित जनप्रतिनिधियों , कलेक्टर मदन कुमार , पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हैलीपेड से मुख्यमंत्री सीधे समाधि स्थल पॅहुचकर  वीरागंना की समाधि में पुष्पचक्र अर्पित कर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

लुधियाना : साई संध्या का आयोजन


साई संध्या का आयोजन

(राजकुमार)

लुधियाना (साई)। श्री शिव साई संध्या समिति द्वारा बीआरएस नगर स्थित जगजीत सिंह पिंकू के निवास स्थान पर 50वीं विशाल साई संध्या प्रधान विकास थापर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर बाबा मीना शाह विशेष रूप सेभ्ज्ञाक्तों को आशीर्वाद देने के लिए आए। साई संध्या में मुख्य अतिथि श्री शिव वेलफेयर सोसायटी के प्रधान बिट्टू गुंबर तथा अश्विनी गर्ग शामिल हुए।
इस मौके पर सुरजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, कुंवरजीत सिंह, नरिंदर चोपड़ा, विकास सूद, सचिन शर्मा, मंगत राय सचदेवा, अनिल जगोता, रोहित गुप्ता,भ्ज्ञाीमसेन कपूर, पं. शशिधर, ज्योतिसना थापर, स्वर्ण कौर, मीनू सिंह, आशु सूद व मोनिका शर्मा आदि उपस्थित थे।