रविवार, 27 नवंबर 2011

मीरा भी बो रहीं हैं मन की राह में शूल


बजट तक शायद चलें मनमोहन . . . 37

मीरा भी बो रहीं हैं मन की राह में शूल

लोस अध्यक्ष की नजरें हैं पीएम की कुर्सी पर

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। वजीरे आजम डॉ.मनमोहन सिंह की चला चली की अटकलों के बीच अब उनके स्थान पर प्रणव मुखर्जी, पलनिअप्पम चिदंबरम, राजा दिग्विजय सिंह के साथ ही साथ अब लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का नाम भी सामने आ रहा है। कांग्रेस का एक धड़ा दलित और महिला कार्ड में मीरा कुमार को मुफीद मान रहा है। सोनिया गांधी को भी इस बारे में विस्तार से बता दिया गया है कि अगर मनमोहन सिंह को पदच्युत कर मीरा कुमार को प्रधानमंत्री बना दिया जाता है तो इसके सकारात्मक परिणाम उत्तर प्रदेश चुनावों में सामने आने की उम्मीद है।

पिछले महीने वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी और गृह मंत्री चिदम्बरम के बीच चल रहे युद्ध के विराम के लिए सोनिया को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसी बीच मीरा कुमार ने भी सोनिया से भेंट कर उनसे लगभग एक घंटे चर्चा की थी। कांग्रेस की सत्ता और शक्ति के शीर्ष केंद्र 10 जनपथ (सोनिया गांधी का सरकारी आवास) के उच्च पदस्थ सूत्रों ने उक्ताशय की बात बताते हुए कहा कि सोनिया और मीरा कुमार की चर्चा का लब्बो लुआब यह था कि सोनिया ने मीरा को इशारों ही इशारों में प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने की बात कह दी थी।

सूत्रों ने कहा कि हालिया राजनैतिक माहौल में यह तो यह हो गया है कि अब मनमोहन सिंह के नेतृत्व में 2014 में तो कांग्रेस चुनाव लड़ने से रही। कांग्रेस तो बजट सत्र के पहले ही मनमोहन की मन से बिदाई चाह रही है। मीरा कुमार वैसे भी स्व.जगजीवन राम की सुपुत्री हैं, जिन्हें कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के बतौर स्वीकार करने से मना कर दिया था।

(क्रमशः जारी)

1 टिप्पणी:

S.N SHUKLA ने कहा…

सामयिक और सार्थक प्रस्तुति, आभार.