खबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 14 अप्रैल 2014

सड़कों का कचूमर निकाल रहे गेहूं परिवहन कर्ता


सड़कों का कचूमर निकाल रहे गेहूं परिवहन कर्ता
(अखिलेश दुबे)
सिवनी (साई)। मतदान के उपरांत ई-उपार्जन में गेहूं की ढुलाई के दौरान ओव्हर लोडिंग जमकर प्रकाश में आ रही है। ओव्हर लोडेड ट्रक सड़कों का कचूमर निकाल रहे हैं। इस ओर न तो यातायात पुलिस ही ध्यान दे रही है और न ही परिवहन विभाग को ही इस ओर ध्यान देने की फुर्सत है।
खाद्य विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि इन दिनों गेहंू के परिवहन में 25 टनतथा पैंतीस से चालीस टन गेहूं को ढोया जा रहा है। इनका तौल बाकायदा तौल कांटों पर किया जा रहा है। तौल कांटों से दी जाने वाली वजन की पर्ची कोजहां गेहूं जमा करवाया जा रहा है वहां दिया जा रहा है।
यह हैं वजन के नियम
वहींपरिवहन विभाग के सूत्रों ने साई न्यूज को बताया कि छः चक्का ट्रक में 16.2 टन जीवीडब्लू (ग्रास व्हीकल वेट)दस चक्का में 25.2 टन एवं 12 चक्का में 31.2 टन का वजन होना चाहिए। यह वजन ट्रक के वजन सहित है। इससे अधिक वजन भरकर चलने परपहले टन के लिए छः हजार एवं उसके बाद के हर टन के लिए दो-दो हजार रूपए के जुर्माने का प्रावधान है।
भरा जा रहा अधिक वजन
खाद्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि इन ट्रक्स में निर्धारित वजन से अधिक वजन भरा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो छः चक्का में 16 के बजाए 25 टनदस चक्का में 25 के बजाए 35 टन और 12 चक्का में 31 के बजाए 40 टन माल भरा जा रहा हैजो परिवहन नियमों के विपरीत है। वैसे भी सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) के मापदण्डों के हिसाब से बनी सड़कों पर अगर अधिक भार ले जाया जाता है तो सड़कों के परखच्चे उड़ने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।
पकड़े जा सकते हैं आसानी से
खाद्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि जिला प्रशासन अगर कड़ा रूख अख्तियार कर ले तो परिवहन कर्ता ठेकेदार की गर्दन आसानी से नापी जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि धर्मकांटा की तौल पर्चीखरीदी केंद्र का निकासी टोकन एवं संग्रहण केंद्र में जमा इन दोनों पर्चियों का अगर मिलान कर लिया जाए और ट्रक नंबर से उसकी भार क्षमता और उसमें लादकर लाया गया माल का मिलान कर लिया जाता है तो परिवहन कर्ता ठेकेदारट्रक मालिक आदि से भारी तादाद में शस्ति निरूपित की जाकर सरकारी खजाने में इज़ाफा किया जा सकता है।
आरटीओयातायात पुलिस मौन!
यह सब कुछ अगर वाकई में हो रहा है तो यातायात पुलिस (जिसका कार्यक्षेत्र संपूर्ण जिला होता है) और परिवहन अधिकारी कार्यालय संदेह के दायरे में आ जाते हैं। वहींदूसरी ओर लोकल ट्रांसपोर्ट एॅसोसिएशन जो कल तक ओव्हर लोडिंग के प्रति लामबंद था अब इस मामले में मुंह फेरे दिख रहा है।

खेल के ताने-बाने पर प्रभाव डालना चाहता हूं: तेंदुलकर


खेल के ताने-बाने पर प्रभाव डालना चाहता हूं: तेंदुलकर
(आर.के.नायर)
कोच्चि (साई)। खेल के ताने-बाने पर प्रभाव डालना चाहता हूंरू तेंदुलकर मुंबई रू दो से ज्यादा दशक तक क्रिकेट के भगवानमाने जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रविवार को इंडियन सुपर लीग में कोच्चि फ्रेंचाइजी खरीदकर फुटबाल में कदम रखा और उनका कहना है कि वह देश के खेल के ताने बाने में अहम प्रभाव डालना चाहते हैं।
तेंदुलकर ने पिछले साल नवंबर में 24 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कहा था। उन्होंने पीवीपी वेंचर्स के प्रसाद वी पोटलुरी के साथ मिलकर कोच्चि फ्रेंचाइजी खरीदने का अधिकार हासिल किया।
तेंदुलकर ने बयान में कहा, ‘‘मैं हमेशा दिल से खिलाड़ी ही रहूंगा, जो खेल के ताने बाने पर अहम प्रभाव डालने का इच्छुक है। इंडियन सुपर लीग युवाओं के लिये एक मंच विकसित करने और उन्हें शानदार खिलाड़ी बनने का बेहतरीन मौका प्रदान कर रही है।‘‘ मुंबई के इस 40 वर्षीय दिग्गज को इस साल के शुरू में प्रतिष्ठित भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया था।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रसाद पोटलुरी की अगुवाई वाली पीवीपी वेंचर्स की युवा और जुनूनी टीम के साथ बातचीत करना दिलचस्प अनुभव रहा।‘‘ तेंदुलकर ने कहा, ‘‘कोच्चि क्लब के साथ हम अपने लक्ष्य हासिल करनेकी कोशिश करेंगे और देश में फुटबाल के विकास में अहम भूमिका निभायेंगे।‘‘

. . . तो वढ़ेरा जाएंगे जेल: उमा


. . . तो वढ़ेरा जाएंगे जेल: उमा
(पम्पी)
झांसी (साई)। भाजपा की फायरब्रांड लीडर उमा भारती ने शनिवार को फिर आग उगली व कांग्रेसाध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर हमला करते हुए कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने पर पूर्व में भ्रष्टाचार के आरोप में घिर चुके वाड्रा को जेल भेज दिया जाएगा।
उमा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में वाड्रा के गुजरात के अडाणी ग्रूप से सम्बन्ध बढ़ाने के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा सोनिया के जमाई राजा वाड्रा अनेक फर्जीवाडे कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव के बाद हमारी सरकार बनने पर यह पक्का जान लीजिये कि जमाई बाबू को जेल भिजवाएंगे।
उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वाड्रा भाजपा से भय की वजह से अडाणी के नजदीक जाने की कोशिश कर रहे हों। सम्भव है कि वह बचने का कोई रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हों।
गौरतलब है कि वाड्रा पर राजनीतिक हिमायत के बदले रियल एस्टेट कम्पनी डीएलएफ से बेजा तरीके से कर्ज लेने का आरोप लगा था। इस मामले को लेकर विपक्ष ने काफी हंगामा किया था।
उमा ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी पर पुलिस के दम पर चुनाव जीतने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा ने आरक्षियों तथा अन्य पुलिसकर्मियों को प्रोन्नति दी है और उसके एवज में वे चुनाव में इस पार्टी की मदद कर रहे हैं। भाजपा नेता ने बलात्कारियों को फांसी की सजा की मुखालिफत करने वाले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बयान पर कहा कि यादव के परिवार की महिलाओं को उन्हें घर से बाहर निकाल देना चाहिये।

राहुल ने कहा, सांसद चुनेंगे तो पीएम बनने को तैयार


राहुल ने कहा, सांसद चुनेंगे तो पीएम बनने को तैयार
(एडविन अमान)
नई दिल्ली (साई)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि चुनाव के बाद अगर सांसद उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए चुनते हैं तो वह जिम्मेदारी लेने के लिये पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह हिंदुस्तान के नौकर हैं और सिर्फ जनता के लिए काम करते हैं।
एक निजी चैनल के साथ बातचीत में राहुल से जब पूछा गया कि क्या वह प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं? इस पर उन्होंने कहा कि संविधान में लिखा है कि प्रधानमंत्री को सांसद चुनेंगे। चुनाव के बाद अगर हमारे सांसद मुझे चुनेंगे तो मैं जिम्मेदारी से हटने वाला नहीं हूं।
वहीं, शादी के सवाल पर राहुल ने कहा कि जब कोई अच्छी लड़की मिल जाएगी तो शादी कर लूंगा। राहुल ने मोदी की दावेदारी का माखौल उड़ाते हुए कहा कि मैं एक तरह से नौकर हूं, हिंदुस्तान का नौकर हूं और मैं अपनी जनता के लिए काम करता हूं। क्या कांग्रेस को बहुमत मिलेगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, कि बहुमत मिलना चाहिए, मगर हमारी लड़ाई असल में विचारधारा की है।
गुजरात मॉडल पर राहुल ने कहा कि गुजरात जब खड़ा हुआ था तो वह छोटे उद्योगों पर खड़ा हुआ था। अमूल जैसे को-ऑपरेटिव आंदोलन पर खड़ा हुआ था और उसकी वह ताकत है। आप अब गुजरात मॉडल को देखें तो एक व्यक्ति के बिजनेस का टर्नओवर तीन हजार करोड़ से बढ़कर 40 हजार करोड़ पहुंच गया।

रविवार, 13 अप्रैल 2014

दिया तले अंधेरा ही साबित हुआ स्वीप प्लान!

दिया तले अंधेरा ही साबित हुआ स्वीप प्लान!
(लिमटी खरे)
सिवनी जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और मतदान के इस महापर्व में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वीप प्लान चलाया गया। स्वीप प्लान के वाहन जिले भर में धूल उड़ाते घूमते रहे। कभी कवि सम्मेलन तो कभी स्वीप होली का आयोजन किया गया। लग रहा था मानो इस बार स्वीप प्लान के कारण सिवनी जिले में मतदाता अपने-अपने मताधिकार के प्रति जागेंगे और मतदान का प्रतिशत पिछली विधानसभा के मुकाबले कुछ हद तक बढ़ जाएगा।
स्वीप प्लान के तहत न जाने कितनी टी शर्ट जिस पर वोट देने के लिए प्रेरित करने के कोटेशन लिखे हुए थेपहनकर अधिकारी कर्मचारी और शहर के लोग घूमते दिखे। स्वीप होली में भी बड़ी तादाद में श्वेत धवल टी‘ शर्ट्स को रंग दिया गया। ये शर्ट्स सरकारी स्तर पर खरीदी गई होंगी। कुछ अधिकारी मन ही मन इस तरह की कथित बर्बादी को लेकर अंदर ही अंदर नाराज भी दिख रहे थे।
स्वीप में हुए खर्च की जानकारी मांगेंगे
जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज शर्मा का कहना है कि वे स्वीप प्लान के तहत हुए इस आयोजन में कितना व्यय हुआ इस बात की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त करने का प्रयास अवश्य करेंगे ताकि वे इस बात का आंकलन कर सकें कि स्वीप प्लान में सरकारी स्तर पर हुए व्यय के क्या प्रतिसाद सामने आए हैं।
कर्मचारी ही वोट देने से रहे वंचित
अधिवक्ता पंकज शर्मा ने यह भी कहा कि उनको समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की खबरों के मार्फत इस बात की जानकारी मिली है कि जिले के हजारों कर्मचारियों को वोट देने ही नहीं मिला है। इसका कारण उन्हें ईडीसी (इलेक्शन ड्यिूटी प्रमाण पत्र) नहीं मिलना बताया जा रहा है। दरअसल अगर किसी सरकारी कर्मचारी को उसकी मतदाता सूची के बाहर वाले लोकसभा क्षेत्र में तैनात किया जाता है तो उसे निश्चित तौर पर पोस्टल वैलट दिया जाएगापर अगर वह अपने ही लोकसभा क्षेत्र में तैनात रहता है (भले ही विधानसभा बदल जाए) तो भी उसे तैनाती वाले मतदान केंद्र में ईडीसी के जरिए वोट देने दिया जाता है।
नहीं मिले ईडीसी
बताते हैं कि अनेक कर्मचारियों को ईडीसी ही प्राप्त नहीं हो सके हैं। पहले और दूसरे प्रशिक्षण में अनेकानेक प्रपत्र भरवाए जाने के बाद कर्मचारियों को कहा गया था कि उन्हें बाद में पॉलीटेक्निक कॉलेज से मतदान सामग्री के वितरण के समय प्रथक काउंटर बनवाकर ईडीसी दे दिया जाएगा। जब कर्मचारी सामग्री लेकर उस काउंटर पर पहुंचे तो वहां उन्हें ईडीसी नहीं मिला। बाद में यह कहा गया कि उन्हें ईडीसी सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मतदान केंद्र में ही सीधे भिजवा दिया जाएगा। विडम्बना ही कही जाएगी कि कर्मचारियों को ईडीसी न मिल पाने के कारण वे मतदान से वंचित ही रह गए।
जोर शोर से चला स्वीप प्लान
जिले भर में स्वीप प्लान को जोर शोर से सरकारी स्तर पर चलाया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों का यह प्रयास था कि स्वीप प्लान के जरिए वे जिले भर में लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। लोगों को मतदान के फायदे भी बताए गए। इसके लिए कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इतना ही नहीं मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वीप होली का आयोजन भी किया गयाजिसमें शहर के अनेकानेक लोगों ने शिरकत भी की। स्वीप प्लान जिस स्तर पर चलाया जा रहा था उससे लग रहा था कि इस बार विधानसभा चुनावों से ज्यादा मतदान हो सकता है।
विधानसभा से कम हुआ मतदान!
पर यह क्याजब मतदान के बाद शाम छः बजे का आंकड़ा जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी किया गया तो उसमें मतदान का प्रतिशत विधानसभा चुनावों से कमतर ही रहा। यह अलहदा बात है कि जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में मतदान के प्रतिशत को वर्ष 2009 के लोकसभा चुनावों से ज्यादा दर्शाया गया। वस्तुतः यह आंकड़ों की बाजीगरी से ज्यादा कुछ नहीं माना जा सकता है। वर्ष 2009 की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। इस लिहाज से मतदान का प्रतिशत बढ़ना ही थापर हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के आंकड़ों पर अगर गौर फरमाया जाए तो यह आंकड़ा उससे कम ही आया है।
यह है आंकड़ा!
पिछले साल नवंबर में संपन्न विधानसभा चुनावों में 114 बरघाट विधानसभा में 80.50 प्रतिशत पुरूष, 80.95 प्रतिशत महिलाओं के साथ कुल 80.72 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके जवाब में महज पांच माह बाद संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में बरघाट विधानसभा में 72.85 प्रतिशत पुरूष, 72.59 प्रतिशत महिलाओं के साथ कुल 72.72 प्रतिशत मतदान हुआ था। क्या पांच माह के बाद स्वीप प्लान के प्रयासों के बाद मतदान का प्रतिशत बढ़ पाया! जाहिर है आंकड़ों के अनुसार आठ फीसदी मतदान में कमी ही आई है।
सिवनी विधानसभा पर नजर डाली जाए तो 115 सिवनी विधानसभा में विधानसभा चुनावों में 77.45 प्रतिशत पुरूष, 77.45 प्रतिशत महिलाओं के साथ कुल मतदान 76.97 प्रतिशत हुआ था। वहींइस बार लोकसभा चुनावों में 67.70 प्रतिशत पुरूष, 62.61 प्रतिशत महिलाओं के साथ कुल मतदान 65.22 प्रतिशत हुआ है। इस तरह सिवनी विधानसभा में लोकसभा चुनावों में विधानसभा चुनावों की तुलना में निश्चित रूप से 11.75 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
वहीं 116 केवलारी विधानसभा में विधानसभा चुनावों के दौरान 82 प्रतिशत पुरूष, 82.12 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। केवलारी विधानसभा में मतदान का कुल प्रतिशत 82.06 रहा था। इस बार लोकसभा चुनावों में यह प्रतिशत घट गया। इस बार 70.20 प्रतिशत पुरूषों एवं 66.46 प्रतिशत महिलाओं के साथ कुल 65.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस तरह देखा जाए तो केवलारी विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनावों में चलाए गए स्वीप प्लान के बाद भी 13.68 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।
इसी तरह 117 लखनादौन विधानसभा में विधानसभा चुनावों के दौरान 77.54 प्रतिशत पुरूषों और 78.68 प्रतिशत महिलाओं के साथ कुल 76.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार लोकसभा चुनावों में 67.47 प्रतिशत पुरूषों और 69.02 प्रतिशत महिलाओं के साथ कुल 65.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस तरह यहां भी स्वीप प्लान के अभियान के बाद भी 10.48 प्रतिशत कम ही मतदान हुआ है।
गिरा है मतदान का प्रतिशत
विधानसभा चुनावों में जहां 76.4 प्रतिशत मतदान हुआ था वहींलोकसभा चुनावों में मतदान का प्रतिशत गिरकर 68.04 हो गया है। इस तरह स्वीप प्लान के झंके-मंके के बाद भी जिले में विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदान का प्रतिशत 8.36 गिरा है। क्या इसे स्वीप प्लान की सफलता माना जा सकता है?
आंकड़े बाजी का खेल
हमारी नितांत निजी राय में जिस तरह के आंकड़े जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी किए गए हैं वह महज आंकड़ों के खेल से कम नहीं है। 2009 में संपन्न लोकसभा चुनावों के बाद मतदाताओं की तादाद में इजाफा हुआ होगा। चुनाव वही है चाहे लोकसभा का हो या विधानसभा कामतदाता कमोबेश वही हैं। स्वीप प्लान पूरे शवाब पर थाफिर क्या कारण था कि विधानसभा के मुकाबले मतदान का प्रतिशत गिरता चला गया। अमूमन इस तरह की आंकड़े बाजी सियासी दलों में देखने को मिलती है। जब भी किसी प्रदेश में कोई सियासी दल की हार होती है तो उसके प्रदेश स्तरीय क्षत्रपों द्वारा वोट के प्रतिशत आदि के आंकड़े आलाकमान के समक्ष रखकर उन्हें भरमाने का प्रयास किया जाता है कि हम फलां प्रदेश में कम सीटें जीते हैं तो क्या हुआ हमारा वोट प्रतिशत तो बढ़ा हैइस तरह आलाकमान या शीर्ष नेता उनकी दलील सुनकर संतुष्ट हो जाते हैं। वहां कोई यह सवाल नहीं करता कि वोट परसेंटेज का क्या करेंगे भईहम प्रदेश में सरकार तो नहीं बना पाए न!
पता नहीं किसके खाते के रहे होंगे वोट!
सरकारी कर्मचारियों में जिन कर्मचारियों को मतदान करने का अवसर नहीं मिला उन्हें अब शायद ही यह मौका मिल पाए। जानकारों का कहना है कि मतदान के पूर्व तक पोस्टल वेलेट जारी किए जा सकते हैं। मतदान के उपरांत पोस्टल वेलेट शायद जारी नहीं किए जा सकते हैं। हांमतगणना के पूर्व पोस्टल वेलेट स्वीकार अवश्य ही किए जा सकते हैं। अब समस्या यह है कि मतदान से वंचित कर्मचारियों को वोट डालने का अवसर मिल पाएगा या नहींसाथ ही साथ मतदान से वंचित इन कर्मचारियों के वोट किसके खाते में जाने वाले थे यह भी रहस्य ही बना हुआ है।
दिया तले अंधेरा
कितने आश्चर्य की बात है कि सरकारी स्तर पर स्वीप प्लान चलाया जा रहा था वह भी वोट परसेंटेज को बढ़ाने के लिए। पर यह क्या सिवनी में विधानसभा के मुकाबले 10.48 प्रतिशत कम मतदान हुआ। क्या इसे तर्क संगत ठहराया जा सकता है कि जो सरकारी कर्मचारी मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए एड़ी चोटी एक कर रहे हों उन्हें ही मतदान से वंचित रहना पड़ जाएजाहिर है नहीं। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर को संज्ञान लेना होगा। जिन कर्मचारियों को ईडीसी नहीं मिला है उनको यह न मिल पाने के लिए जवाबदेह कौन हैंइन सारे जवाबदेहों को ढूंढकर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हो सकता है कि आने वाले चुनावों में कामचोर कर्मचारियों के हौसले बुलंदी पर आ जाएं और अराजकता फैलने लगेइसलिए जिला कलेक्टर भरत यादव को कठोर कदम उठाकर एक नजीर पेश करना आवश्यक हैताकि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियों को रोका जा सके।

अगर एजेंट ने बातों में उलझाकर पॉलिसी बेची है, तो घबराएं नहीं!

अगर एजेंट ने बातों में उलझाकर पॉलिसी बेची हैतो घबराएं नहीं!
(राजेश शर्मा)
भोपाल (साई)। बीमा पॉलिसी के दस्तावेज में ग्राहक के हस्ताक्षरों का यह मतलब नहीं है कि वह सभी नियम और शर्तों से पूरी तरह अवगत है।
इस आधार पर उसे कोई भी अव्यवहारिक बीमा उत्पाद नहीं बेचा जा सकता। बीमा पॉलिसी लेने वाले की आय और उसकी प्रीमियम चुकाने की क्षमता का भी ध्यान रखना चाहिए। बीमा लोकपाल आरके श्रीवास्तव ने इस आधार पर निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी बजाज एलियांज को निर्देश दिए हैं कि वह सात साल पहले 15 लोगों को बेची गई पॉलिसी रद्द करके उनसे लिया गया फर्स्ट प्रीमियम लौटा दे।
भ्रम में रखकर बेची 50 हजार प्रीमियम वाली लाइफ कवर पॉलिसी..
बीमा कंपनी के एजेंट ने इन 15 लोगों को फिक्स डिपॉजिट प्रॉडक्ट की जगह सालाना 35-50 हजार रुपए प्रीमियम वाला लाइफ कवर प्रॉडक्ट बेच दियाजबकि इनकी कोई नियमित आय ही नहीं थी। नियमानुसार व्यक्ति कि आय की तुलना में उसकी सभी मदों में दी जाने वाली किश्त 50 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसमें घरकार और कृषि ऋण में दी जाने वाली किश्त को भी प्रीमियम में जोड़ा जाता है। इतना ही नहीं इन्हें पॉलिसियां व्यक्ति विशेष के नाम से रजिस्टर्ड डाक के बजाय कूरियर से भेजी गई थी। नतीजतन इन्हें पॉलिसी 15 दिन का फ्री लुक पीरियड बीत जाने के बाद मिली।
उल्लेखनीय है कि बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) की गाइडलाइन के तहत पॉलिसी जारी होने के 15 दिन के भीतर अगर ग्राहक को लगता है कि उन्हें गलत पॉलिसी दी हैतो वह उसे बदला सकते हैं। बीमा लोकपाल ने इन सभी बातों को ध्यान में रखकर कंपनी से तत्काल फर्स्ट प्रीमियम राशि लौटाने को कहा था। अब कंपनी भी लिए गए प्रीमियम को लौटाने को तैयार हो गई है। बीमा एजेंट की बातों में आकर कई लोगों ने एक ही नाम पर 4-5 पॉलिसी ले ली थी। जिनका सालाना प्रीमियम 2 से तीन लाख रुपए तक था।
बीमा लोकपाल को शिकायत करें,अगर...
बीमा कंपनी पूर्ण या आंशिक क्लेम देने से मना कर दे।
पॉलिसी के नियम और शर्तों के आधार पर बीमा प्रीमियम को लेकर विवाद हो।
पॉलिसी में क्लेम के नियम और कानून को लेकर विवाद हो।
क्लेम के भुगतान में विलंब हो।
प्रीमियम मिलने के बाद भी पॉलिसी।
कहां करें शिकायत
राजकुमार श्रीवास्तव
बीमा लोकपाल (मप्र और छग)
जनक विहार कांप्लेक्स
द्वितीय तल6 मालवीय नगर
भोपाल- 462011
फोन: 0755-2769200/201/202
हमने घर बेचकर खरीदी थी पॉलिसी
 हमारी नाममात्र की खेती है। 2007 में एक बीमा एजेंट हमारे गांव आया। उसने हमसे कहा कि आप 50 हजार रुपए की एफडी करा लो। यह पैसा बैंक में रहेगा। तीन साल में दोगुना हो जाएगा। पैसे देने के एक साल बाद हमें पता चला कि यह एक बीमा पॉलिसी थी। इसमें हर साल पैसा जमा कराना था। अब हमें जल्द ही पैसे मिलने की उम्मीद है।
मुन्नी बाई यादवलखनादौनजिला सिवनी

दो नक्सली हमले में 15 लोगों की मौत

दो नक्सली हमले में 15 लोगों की मौत

(अभय नायक)

रायपुर (साई)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर व बस्तर जिले में हुए नक्सली हमले में छह जवान शहीद हो गए व सात मतदान कर्मियों सहित एम्बुलेंस के चालक और चिकित्सा सहायक की मौत हो गई। इस तरह इस घटना में अब तक कुल 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हमले में तीन जवानों सहित करीब पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मतदान कर्मियों की मौत की पुष्टि खुद प्रदेश के सीईओ सुनील कुजूर ने की हैं। वहीं जवानों, चालक और सहायक के मौत की पुष्टि एडीजी आर.के. विज ने की है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि पहला हमला बीजापुर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर कुटरू के पास केतुलनार में मतदान दल को लेकर लौट रही राजस्थान ट्रेवल्स की बस को नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया। बस में सवार सात लोगों की मौत हो गई। इस हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ये सभी मतदान कर्मी बताए जा रहे हैं।
घायलों को लेने बीजापुर से संजीवनी रवाना की गई है। इसी तरह एक अन्य घटना में बस्तर जिले के दरभा से जगदलपुर मार्ग पर तीन किलोमीटर दूर नक्सलियों ने संजीवनी 108 वाहन को उड़ा दिया। इस घटना में सीआरपीएफ के छह जवान शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार वाहन दरभा से मरीज लेने जा रही थी जिसे खाली देख रोड ओपनिंग पार्टी के रूप में तैनात सीआरपीएफ 80 बटालियन के नौ जवान सवार हो गए।
दरभा-बागलाफड़ा मोड़ के पास जैसे ही एंबुलेंस पुलिया के पास पहुंची नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर दिया। छह जवान व संजीवनी एंबुलेंस चालक वासु सेठिया और चिकित्सा सहायक श्रवण नेताम घटनास्थल पर ही शहीद हो गए। तीन घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इंजन लगभग 20 मीटर दूर तक उड़ गया। घटना के बाद से सूबे के प्रशासनिक हलके में हड़कम्प मचा हुआ है। मुख्यमंत्री ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे नक्सलियों की कायराना करतूत बताया है।

एएसआई की पहली मेरिट लिस्ट निरस्त, नई जारी


(संतोष पारदसानी)
भोपाल (साई)। पुलिस मुख्यालय ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर से सब इंस्पेक्टर के लिए तीन मार्च 2014 को जारी की गई मेरिट लिस्ट को निरस्त करते हुए नई लिस्ट जारी की है। चुनाव आयोग से अनुमति लेकर 61 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को प्रमोशन दे दिया गया है।
आदेश के मुताबिक अनारक्षित वर्ग के जिन सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक बनाया है, उनमें- भोपाल के राजबहादुर सिंह बघेल, महेंद्र कुमार बड़ौला व नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, भोपाल जीआरपी के मोहनलाल पटेल व श्रीपति दुबे, रायसेन के रघुनाथ सिंह, देवेंद्र पाल सिंह व रामानुज सिंह, सीहोर के प्रदीप गुर्जर, होशंगाबाद के नरेंद्र सिंह राणा, विदिशा के रुद्रपाल सिंह कुशवाह व शेख जमील कुरैशी, बैतूल के वीरेंद्र सिंह तोमर, देवास के रईसुद्दीन मंसूरी, खरगोन के रत्नेश त्रिपाठी, छिंदवाड़ा के रामबौद्ध मिश्रा, पन्ना के शशि शेखर पांडे व ग्यासीप्रसाद विश्वकर्मा, अनूपपुर के जमुनाप्रसाद पांडे, मंडला के लिखनलाल पटले, शिवपुरी के कामता प्रसाद शर्मा (चौधरी), रिपूदमन सिंह, शिवनारायण श्रीवास्तव व दीनदयाल शर्मा, मुरैना के शशिकांत उपाध्याय, टीकमगढ़ के रामबाबू तिवारी, भिंड के महेंद्र देव सिंह सेंगर, राघवेंद्र सिंह तोमर व शिवप्रताप सिंह राजावत (कुशवाह), जबलपुर के जगदीश कुमार यादव, छतरपुर के विश्वनाथ सिंह सेंगर व उमाशंकर शुक्ला, जबलपुर जीआरपी के आरआर सिंह, बालाघाट के अरुण नेबारे, नरसिंहपुर के ओमप्रकाश शर्मा, दमोह के गणेशदत्त तिवारी, झाबुआ के शंकर्षण प्रसाद तिवारी, रतलाम के उमेश बाजपेयी, धार के चंद्रशेखर व्यास, मंदसौर के ललित जंगशाही, शाजापुर के मोहम्मद शफीक कुरैशी हैं। इसमें केवल नेबारे को प्रमोशन के बाद बालाघाट से मंडला स्थानांतरित किया गया है, शेष सभी को वहीं की वहीं प्रमोशन दिया है।
अनुसूचित जाति वर्ग के प्रमोशन पाने वाले सहायक उप निरीक्षकों में भोपाल के नंदराम चौधरी, राजगढ़ के आशाराम जाटव, बैतूल के नंदकिशोर पहाड़े, खंडवा के रामलाल चौहान, बुरहानपुर के श्रवण कुमार बलोने, जबलपुर के कंछेदीलाल, उज्जैन के देवीलाल मालवीय (परमार) और शिवपुरी के अशोक कुमार परिहार शामिल हैं जिन्हें प्रमोशन के बाद उन्हीं स्थानों पर पदस्थापना दी गई है।
अनुसूचित जनजाति वर्ग में प्रमोशन पाने वाले सहायक उप निरीक्षक जिन्हें उप निरीक्षक बनाया है उनमें- खंडवा के बद्रीप्रसाद मोरे, रतलाम के परमानंद गिरवाल, सीहोर के नेमनाथ मरावी, बड़वानी के कैलाश मंडलोई, जीआरपी इंदौर के बृजलाल मवासे, सीधी के मोतीलाल रावत, जबलपुर के खेलन सिंह गौड़ व सखाराम गौड़, खरगोन के युगल किशोर व गोवर्धन मावी, सागर के मनप्यारे सौर, जीआरपी जबलपुर के मकंद सिंह सोलंकी के नाम हैं। इन्हें भी प्रमोशन के वहीं पुरानी पदस्थापना वाले स्थानों पर ही रखा गया है।

शनिवार, 12 अप्रैल 2014

अस्सी प्रतिशत कर्मचारी रहे मतदान से वंचित

अस्सी प्रतिशत कर्मचारी रहे मतदान से वंचित
चुनाव में रहा जमकर अव्यवस्थाओं का बोलबाला!
(अय्यूब कुरैशी)
सिवनी (साई)। लोकसभा चुनाव में भले ही स्वीप प्लान के चलते मतदान का प्रतिशत कुछ हद तक बढ़ा हो पर चुनाव अव्यवस्था के साए में ही संपन्न हुए हैं। आलम यह रहा कि लगभग अस्सी प्रतिशत कर्मचारियों को ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) ही प्राप्त नहीं हुआ। इन कर्मचारियों द्वारा मतदान में हिस्सा नहीं लिया जा सका। अब विकल्प के तौर पर कर्मचारियों को डाक मतपत्र दिया जाकर इनका मत लिया जा सकता है।
एक ओर तो जिला प्रशासन सिवनी द्वारा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप प्लान जोर-शोर से चलाया गयाजिसके अच्छे प्रतिसाद सामने आए हैं। चुनाव में पिछले बार की तुलना में मतदान का प्रतिशत बढ़ा ही है। विडम्बना यही कही जाएगी कि हजारों की तादाद में कर्मचारियों को ईडीसी ही नहीं मिल पाया जिससे वे अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर पाए।
भरवाए अनेक प्रपत्र
चुनाव में संलग्न कर्मचारियों को पहले प्रशिक्षण में प्रपत्र 12 एवं 12 ‘‘ भरवाया गया था। कर्मचारियों द्वारा इसे भरकर प्रशिक्षण स्थल पर जमा कर दिए गए थे। इस प्रपत्र में सरकारी कर्मचारी का मतदान केंद्र आदि का पूरा ब्यौरा भरा जाना था। दूसरे प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को ईडीसी का प्रपत्र भरवाया गया।
सामग्री के साथ मिलेगा ईडीसी
चुनाव कार्य में संलग्न एक कर्मचारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान ही कर्मचारियों के सामने यह उद्घोषणा कर दी गई थी कि उन्हें ईडीसीसामग्री वितरण के समय ही पॉलीटेक्निक कॉलेज प्रांगण में प्रथक बनाए गए काउंटर से मिल जाएगा।
हुआ हंगामा!
कर्मचारी जब पॉलीटेक्निक कॉलेज में सामग्री लेने पहुंचे तो उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए ईडीसी की मांग की। बताया जाता है कि कर्मचारियों को ईडीसी न मिलने पर उन्होंने हंगामा करना आरंभ कर दिया। हंगामा बढ़ते देख वहां उपस्थित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यह समझाईश दी गई कि कर्मचारियों को उनका ईडीसी उनके सेक्टर मजिस्ट्रेट के मार्फत बूथ पर ही भिजवा दिया जाएगा।
नहीं पहुंचा ईडीसी
अनेक कर्मचारियों के अनुसार सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा भी उन्हें बूथ पर उनके ईडीसी लाकर नहीं दिए गए जिससे लगभग अस्सी प्रतिशत कर्मचारी मतदान से वंचित रह गए। ईवीएम लेकर वापस लौटे कर्मचारियों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि वे मतदान करवाने गए थे और उन्हें स्वयं ही वोट डालने नहीं मिल पाया।
किन्हें मिलना था ईडीसी
निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि जिन सरकारी कर्मचारियों को उनकी लोकसभा से अन्यत्र दूसरी लोकसभा में संलग्न किया गया थाउन्हें डाक मतपत्र दिए गए। वहींजिन कर्मचारियों की ड्यूटी उन्हीं की लोकसभा क्षेत्र में लगी थीउन्हें ईडीसी दी जाकर उनके मतदान केंद्र में ही मत देने के लिए अधिकृत किया गया था।
यह बचा है विकल्प!
जानकारों का कहना है कि जिन सरकारी कर्मचारियों को ईडीसी नहीं मिला है और वे मतदान से वंचित रहे हैंउन्हें अब डाक मतपत्र दिया जाकर मतदान कराया जा सकता है। वैसे भी उन डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी जो मतगणना के एक घंटे पहले तक मतगणना स्थल पर पहुंचे। ऐसे मतपत्रों को मतगणना में शामिल कर लिया जाएगा।

कलेक्टर के दाएं हाथ में लगा निशान!

कलेक्टर के दाएं हाथ में लगा निशान!

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। लोकसभा में मतदान के दौरान बाएं हाथ की तर्जनी में लगने वाली अमिट स्याही के मामले में अनेक लोगों को या तो स्याही नहीं लगी या बाएं के बजाए दाएं हाथ की तर्जनी में स्याही लगा दी गई। मजे की बात तो यह है कि जिला निर्वाचन अधिकारी भरत यादव के दाएं हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाई गई।
जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी मतदान के छायाचित्रों में जिला कलेक्टर भरत यादव को वोट डालते और अमिट स्याही लगाते हुए फोटो जारी किए गए हैं। इन तस्वीरों में जिला कलेक्टर को एक अधिकारी द्वारा अपनी सीट से खड़े होकर दाएं हाथ की तर्जनी पर अमित स्याही लगाते हुए दिखाया गया है। एक कर्मचारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से कहा कि वरिष्ठ अधिकारी उस समय सामान्य मतदाता की हैसियत से गए होंगे, पर उनके सम्मान में कर्मचारी द्वारा खड़ा होना अप्रत्याशित है।

वहीं, एक अन्य पाठक द्वारा गत दिवस समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया द्वारा जारी छायाचित्र जिसे आज दैनिक हिन्द गजट द्वारा प्रकाशित किया गया है को देखकर टिप्पणी करते हुए कहा गया कि मीडिया के माध्यम से ही उनके संज्ञान में आया था कि चुनाव प्रशिक्षण में यही बात बताई गई थी कि मतदान के पूर्व मतदाता के बाएं हाथ की तर्जनी में अमिट स्याही लगाई जाए, किन्तु मतदान केंद्र में तो जिला निर्वाचन अधिकारी को ही बाएं के बजाए दाएं हाथ की तर्जनी में स्याही लगाई जा रही है।

नही थम रहीं साई प्रसाद ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के खिलाफ निवेशकों की शिकायत

नही थम रहीं साई प्रसाद ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के खिलाफ निवेशकों की शिकायत
महिला निवेशक ने की लिखित शिकायत
(पीयूष भार्गव)
सिवनी (साई)। साई प्रसाद ग्रुप ऑफ कम्पनीज के द्वारा किये जा रहे कारनामंे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। स्थिति तो अब यह बन गई है कि आये दिन पुलिस प्रशासन व जिला कलेक्टर से निवेशकों द्वारा इस कम्पनी द्वारा किये जा रहे अवैध व्यापार की जांच की मांग की जाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जा रही है।
कलेक्टोरेट के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बाताया कि चुनाव के चलते इस कंपनी की जांच को जिला कलेक्टर भरत यादव ने थोड़ा ढील देकर रखा था किन्तु अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ग्वालियर एवं इंदौर संभाग मे इस कंपनी के खिलाफ हुई कठोर कार्यवाही को संज्ञान मंे लेते हुए श्री यादव एक-दो दिन में ही इस कंपनी के कर्णधारों के खिलाफ गंभीर आदेश जारी कर सकते हैं।
ज्ञातव्य है कि विगत माह फरवरी में सैकड़ों लोगों ने जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर से अपने जमा रूपये वापस दिलाने की मांग की थी जिसकी जांच भी हुई है। उक्त लिखित शिकायत में शिकायतकर्ता कालका प्रसाद बघेल ने अभिनव रघुवंशी उर्फ पप्पू ब्रांच मैनेजर सिवनी के खिलाफ राशि गबन करने तक का आरोप लगाया हैयह जांच तो चल ही रही है।
इसके अलावा भी कई निवेशकों में से एक अन्य महिला आवेदक ने इस कंपनी पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए सात अपै्रल को जिला कलेक्टर के समक्ष लिखित शिकायत में बताया है कि साई प्रसाद ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा सिवनी जिले मंे विगत छः वर्षों से करोड़ों रूपयों का व्यवसाय केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से दलालों के द्वारा करवाया गया हैऔर हाल ही मे पता चला है कि इस कंपनी ने पूर्व में जिन योजनाओं के तहत एफ.डी. व आर.डी. निवेशकों से जमा करवाई थी अब उस राशि को निवेशकों को बताये बगैर साई प्रसाद कॉर्पाेरेशन एवं सोसायटी में ट्रान्सफर किया जा रहा है।
वहीं निवेशकों को दिये गये सर्टिफिकेट दलालों द्वारा वापस मांगे जा रहे हैं एवं पुनः नये सर्टिफिकेट जारी होंगेजैसी बातचीत की जा रही है। उक्त कंपनी द्वारा छः व साढे़ छः साल में उनके द्वारा जमा रूपयों का तीन गुना व उससे ज्यादा राशि वापसी की पालिसी प्रदान की गई हैजिसे प्रस्तुत भी किया गया है।
यह आरोप भी लगाया गया है कि यह संस्था पूर्ण रूप से बैंकिंग कार्य कर रही है। अब निवेशकों को उनके रूपयों की वापसी खतरे में लग रही है। उल्लेखनीय होगा कि शिकायतकर्ताओं द्वाराउनके जमा रूपयों को वापस दिलाने की कार्यवाही करबगैर प्रशासनिक अनुमति के करोड़ों का व्यापार करवाने वाले कंपनी के अधिकारियों अभिनव रघुवंशी उर्फ पप्पू सिवनी मैनेजरके.एस.मिश्रा रीज़नल मैनेजर जबलपुर एवं राजेश मिश्रा जेड.एम.भोपाल के विरूद्ध कार्यवाही कर इस व्यवसाय को बंद कराकर जिले के लोगों को लुटने से बचाने की मांग भी की गई है।
जिला कलेक्टर को दिये गये उक्त कंपनी के दस्तावेजों से यही बात साबित होती है कि यह कम्पनी साढे छः साल में ही जमा रूपयों को तीन गुना कर देती हैजो कि जांच का एक गंभीर विषय है। यही नहीं कंपनी द्वारा पूरा लेनदेन बैंकिंग कार्य पद्धति की तर्ज पर किया जाता है। इसके पुख्ता प्रमाण भी (जैसे नगद जमा पावती व रसीद) शिकायतकर्ताओं के द्वारा जिला कलेक्टर एवं अखबारों को दिए गए हैं।
बगैर आर.बी.आई. की अनुमति के कोई भी संस्था या कंपनी एफ.डी. व आर.डी. का व्यवसाय नही कर सकती हैयदि किया जा रहा है तो वह अवैध है जिसकी जांच किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
पंकज शर्मावरिष्ठ अधिवक्ता.
यदि ऐसा व्यवसाय साई प्रसाद ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा किया जा रहा है तो विधिवत प्रत्येक छः माह या वर्ष में कम से कम एक बार प्रशासन द्वारा जमा लेनदेन पर ऑडिट जरूरी हैजो की कंपनी नहीं कर रही होगी तो यह गंभीर जांच का विषय है।
वीरेन्द्र सोनकेशरियावरिष्ठ अधिवक्ता.
मैंने साई प्रसाद ग्रुप ऑफ कंपनीज के कार्यालय जाकर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार जांच कर फाईल उन्हें सौंप दी है।
के.सी.परतेएसडीएम सिवनी.

नहीं खुलीं शराब दुकानें!

नहीं खुलीं शराब दुकानें!
(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। सिवनी को छोड़कर प्रदेश के कमोबेश हर जिले में मतदान की समाप्ति के बाद शराब दुकानें खुल गईं।

हाल ही में राजधानी भोपाल में शराब दुकानें बंद कराने के आदेश के संबंध में जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भोपाल में शराब दुकानें मतदान के समय तक बंद रहेंगी। वहीं सिवनी में शराब दुकानें मतदान के उपरांत दूसरे दिन सुबह नौ बजे ही खुल पाईं।

चुनाव आयोग ने यूपी में शाह व आजम की चुनावी रैलियों पर लगाया प्रतिबंध

चुनाव आयोग ने यूपी में शाह व आजम की चुनावी रैलियों पर लगाया प्रतिबंध
(रश्मि सिन्हा)
नई दिल्ली (साई)। चुनाव आयोग ने भाजपा नेता अमित शाह और सपा नेता आजम खान के उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक सभा करने, जुलूस निकालने या रोड शो करने पर प्रतिबंध लगा दिया। इन दोनों ही नेताओं ने ही भड़काऊ भाषण दिए थे, जिनकी चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी।

चुनाव आयोग ने दोनों के भाषणों की जांच के बाद इनकी रैली, रोड शो और चुनावी सभाओं पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ एफआईआर दर्ज करने का भी आदेश दिया है। आयोग ने उत्तर प्रदेश में अधिकारियों से शाह और आजम खां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और अगर उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं हुई है तो कार्यवाही शुरू करने को कहा है। चुनाव आयोग ने रैलियों पर रोक लागने के साथ साथ आजम खान को नोटिस भी दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि आजम खान के साथ नरमी बरती जा रही है।

मतदाता पर्ची नहीं मिली तो दूरभाष पर दें जानकारी

मतदाता पर्ची नहीं मिली तो दूरभाष पर दें जानकारी
सिवनी में नहीं बटीं पूरी पर्चियां!
(दीप्ति)
भोपाल (साई)। जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए बूथ लेवल आफीसर्स द्वारा घर घर जाकर मतदान पर्चियों का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत वरवड़े ने बताया कि जिन मतदाताओं को अब तक मतदाता पर्चियां नहीं मिलीं हैं वह जिला निर्वाचन कार्यालय के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 273055727305672730440 पर काल कर जानकारी दें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वरवड़े ने बताया कि वह खुद भी मतदाता पर्ची वितरण व्यवस्था का क्षेत्र में जायजा ले रहे हैं। पर्ची वितरण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
मतदान केन्द्रों पर सभी जरूरी बेसिक सुविधाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। इस बात को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी खुद मतदान केन्द्रों पर जाकर देख रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज जिले के पचास से अधिक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वह रोजाना सुबह से शाम तक क्षेत्र के भ्रमण पर रहते हैं और निर्वाचन के लिए आयोग के अनुसार की गई व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। फलाइंग स्कवाड सहित गठित अन्य दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने क्षेत्र में मौजूद रहें। अनुपस्थित पाए जाने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वरवड़े ने आज मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग कराए जाने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।
सिवनी में नहीं बटीं पूरी पर्चियां
वहींसमाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के सिवनी ब्यूरो ने बताया कि जिले में अनेक मतदाताओं को मतदाता पर्चियां नहीं मिल पाईं। वहीं प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से ब्यूरो ने बताया कि बीएलओ द्वारा शत प्रतिशत पर्चियां बांटने की सूचना आयोग को दी है।

15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें

15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें
(संतोष पारदसानी)
भोपाल (साई)। लोकसभा निर्वाचन-2014 के तहत भोपाल लोकसभा क्षेत्र के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा। इस परिप्रेक्ष्य में 15 अप्रैल की शाम 6रू00 बजे से 17 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक और में मतगणना दिवस 16 मई को भी सम्पूर्ण भोपाल जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर निशांत वरवड़े ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।

कलेक्टर ने जारी आदेश में साफ किया है कि 15 अप्रैल सांय 6ः00 बजे से 17 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक और मतगणना 16 मई के दिन को सम्पूर्ण जिले में शुष्क दिवस के तहत सभी लायसेंसी मदिरा विक्रय केन्द्रों को बन्द रखने और शराब का क्रय-विक्रय एवं वितरण आदि को पूर्णतरू प्रतिबंधित किया गया है। शुष्क अवधि में मदिरा के किसी भी फुटकर बिक्री की दुकान, होटल बार, रेस्टोरेंट बार, क्लब बार और मदिरा बेचने परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठानों द्वारा किसी भी व्यक्ति को मदिरा बेचने और परोसने की अनुमति नहीं होगी। गैर मालिकाना क्लबों, स्टार होटलों, रेस्टोरेंट आदि और किसी के भी द्वारा चलाये जाने वाली होटलों को भी मदिरा परोसने की अनुमति नहीं होगी। शुष्क दिवसों के दौरान मदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण पर एवं गैर लायसेंस प्राप्तु परिसर में मदिरा के भंडारण पर सख्ती से रोक रहेगी। इस आदेश को पालन कराने के लिए पुलिस, आबकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

स्कूलों का समय अब सुबह साढ़े सात से दोपहर बारह बजे तक

स्कूलों का समय अब सुबह साढ़े सात से दोपहर बारह बजे तक
(प्रदीप आर्य)
भोपाल (साई)। भोपाल जिले में कोई भी शासकीय अथवा अशासकीय स्कूल दोपहर बारह बजे के बाद तक नहीं लगेगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट निशांत वरवड़े ने बढ़ती गर्मी के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय सुबह 7ः30 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक का नियत किया है। आदेश जारी कर सभी स्कूल संचालकों और प्राचार्यों को सुबह 7ः30 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक स्कूल लगाने के लिए कहा गया है।

14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश

14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश
(राजेश शर्मा)

भोपाल (साई)। राज्य शासन ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती सोमवार 14 अप्रैल, को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश दिवस घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

संसदीय क्षेत्रवार जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत

संसदीय क्षेत्रवार जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत

(सोनल सूर्यवंशी)

भोपाल (साई)। मध्यप्रदेश के नौ संसदीय क्षेत्र में गुरूवार को हुए निर्वाचन में कुल एक करोड़ 44 लाख 25 हजार 460 मतदाताओं में से 91 लाख 65 हजार 123 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। पहले चरण में नौ संसदीय क्षेत्र में शामिल 17 जिले और 70 विधानसभा क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।
इनमें से कुछ जिले दो-दो संसदीय क्षेत्र में भी आते थे। बालाघाट संसदीय क्षेत्र में शामिल बालाघाट, बैहर, लांजी, परसवाड़ा, वारासिवनी और कटंगी विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 68.86 और सिवनी जिले के बरघाट और सिवनी विधानसभा में क्रमशरू 72.75 एवं 65.13 प्रतिशत रहा।

छिन्दवाड़ा
छिन्दवाड़ा जिले के छिन्दवाड़ा में 77.46, जुन्नारदेव में 76.33, अमरवाड़ा में 79.09, चौरई में 80.95, सौंसर 81.18, परासिया 78.17 और पार्ण्ढुना विधानसभा क्षेत्र में 80.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

होशंगाबाद
होशंगाबाद जिले के होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में 63.76, सिवनी-मालवा में 68.11, सोहागपुर में 68.85, पिपरिया में 69.33, नरसिंहपुर जिले के नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 66.61, तेन्दूखेड़ा में 65.42, गाडरवारा में 65.05, रायसेन जिले के उदयपुरा में 59.26 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

जबलपुर
जबलपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र पाटन में 56.8, बरगी में 61.21, जबलपुर-पूर्व में 54.97, जबलपुर-उत्तर में 61.49, जबलपुर-केन्ट में 58.37, जबलपुर-पश्चिम में 56.62, पनागर में 59.82, सिहोरा में 59.31 प्रतिशत मतदान हुआ।

मण्डला
मण्डला संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र बिछिया में 62.2, निवास में 66.62, मण्डला में 66.0, डिण्डोरी जिले के शहपुरा विधानसभा क्षेत्र में 67.58 एवं डिण्डोरी में 72.98, नरसिंहपुर जिले के गोटेगाँव में 65.48, सिवनी जिले के केवलारी में 68.35, लखनादौन में 64.25 प्रतिशत वोट डाले गये।

रीवा
रीवा संसदीय क्षेत्र के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में 50.9, सेमरिया में 55.78, त्योंथर में 52.24, मऊगंज में 51.43, देवतालाब में 53.39, मनगवां में 56.3, रीवा में 54.22, गुढ़ में 56.07 प्रतिशत मतदान हुआ।

सतना
सतना संसदीय क्षेत्र के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में 58.29, रैगाँव में 63.27, सतना में 60.21, नागौद में 65.14, मैहर में 59.17, अमरपाटन में 65.32, रामपुर बघेलान में 67.18 प्रतिशत मतदान हुआ।

शहडोल
शहडोल संसदीय क्षेत्र में अनूपपुर जिले के कोतमा में 59.57, अनूपपुर में 60.08, पुष्पराजगढ़ में 66.72, कटनी जिले के बरवाड़ा में 54.2, शहडोल जिले के जयसिंहनगर में 71.54 और जैतपुर में 70.08, उमरिया जिले के बांधवगढ़ में 58.72, मानपुर में 54.81, प्रतिशत मतदान हुआ।

सीधी
सीधी संसदीय क्षेत्र में सीधी जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र में 55.62, सीधी में 57.62, सिंहावल में 56.67, धौहानी में 56.84, सिंगरौली जिले के चितरंगी में 57.3, सिंगरौली में 54.95 और देवसर में 52.52 शहडोल जिले के ब्यौहारी में 62.43 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ।