शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2013

मुजफ्फरनगर : शाहनवाज के काव्य पर झूमे छात्र छात्राएं


शाहनवाज के काव्य पर झूमे छात्र छात्राएं

(ब्यूरो कार्यालय)

मुजफ्फरनगर (साई)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में स्व। ईश्वर दयाल गर्ग की पुण्य तिथि पर हजारों छात्र छात्राओं को शाहनवाज हिंदुस्तानी ने काव्य पाठ सुनाया। उम्मीदों से कई ज्यादा बुलंदियों की बातें सुनाने वाले शाहनवाज हिंदुस्तानी अजमेर के नजदीक एक गांव से चलकर नगर में पहुंचे थे। पांच समय की नमाज अदा करने वाले शाहनवाज हिदंुस्तान भारत की युवा शक्ति को जागृत करने जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में पहुंचे। जहां उनको सुनने के लिए हजारों छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत मां, सरस्वती मां एवं स्व। ईश्वर दयाल गर्ग की प्रतिमाओं के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया जहां शंख एवं नगाड़ों की जोरदार आवाज ने वहां उपस्थित शहर के सभी गणमान्य लोगों एवं विद्यार्थियों को भाव विभोर कर दिया। संचालन सत्यप्रकाश रेशू ने किया तथा शहनाज हिंदुस्तानी का परिचय भी कराया। इस अवसर पर डीएम सुरेंद्र सिंह, एसडीएम जानसठ जेपी गुप्ता, उद्योगपति फूलचंद कंसल, शहनाज हिंदुस्तानी आदि को संत श्री मुकुंद दास गौड़ीय मठ शुकतीर्थ द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया एवं वर्ष 2011-12 में कक्षा 9 में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले सुमित कुमार एवं कु। निहारिका को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह की ‘‘गुरू मां’’ श्रीमती कृष्णा शर्मा के सभी ने दर्शन करके आर्शीवाद प्राप्त किया। स्व। ईश्वर दयाल गर्ग की पत्नी श्रीमति केलावती एवं रेशू परिवार के सभी सदस्य को अपना आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर शहनाज हिंदुस्तानी ने एक मां की तरह बाप के दर्द को भी सुनाया। शहनाज हिंदुस्तानी ने देश के महान लोगों की याद में, महिलाओं के सम्मान में, कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में, पर्यावरण के समर्थन में, भ्रष्टाचार के विरोध में सभी को एक साथ बांधकर जो जोश एवं क्रांति जनपद के युवाओं में जन्म जन्मान्तर के लिए कर दी है वह भुलाई नहीं जा सकती। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के कार्यक्रम के बाद हिंदुस्तनी आम पार्टी के कुछ लोगों से भी मिले एवं उन्हे अन्ना जी के रास्ते पर चलते हुए अरविंद केजरीवाल का साथ देने के लिए एकजुट होने की प्रेरणा दी जिससे भारत का करोडों, खरबों रूपया भारत में वापस आ जाये साथ ही भारत को एक भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाकर विश्व महाशक्ति बनाने का आह्वान किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: