मंगलवार, 12 मार्च 2013

बुधवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे कलेक्टर सिवनी


बुधवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे कलेक्टर सिवनी

(अखिलेश दुबे)

सिवनी (साई)। सिवनी जिले के नवागत जिलाधिकारी भरत यादव बुधवार 13 मार्च को कार्यभार ग्रहण करेंगे। उक्ताशय की बात उन्होंने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से चर्चा के दौरान कही। 20 जून 1981 को जन्मे यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1 सितम्बर 2008 को आए हैं। वे वर्तमान में उपसचिव स्थानीय शासन विभाग के साथ ही साथ प्रोजेक्ट उदय के प्रभारी भी हैं। मूलतः मध्य प्रदेश के निवासी यादव ने अंग्रेजी लिटरेचर से बीए और पालीटिकल सांईस विषय से एमए किया है। बतौर कलेक्टर यह उनकी पहली तैनाती है।
वहीं दूसरी ओर जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी मिथलेश शुक्ला ने साई न्यूज से चर्चा के दौरान कहा कि जब उच्चाधिकारियों का आदेश होगा तभी वे पदभार ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही साथ सिवनी में जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे संजय झा जो अब पुलिस महानिरीक्षक बनकर जबलपुर रेंज आ रहे हैं ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से चर्चा के दौरान कहा कि वे जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने लंबे समय के उपरांत महाकौशल वापसी पर प्रसन्नता भी व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं: