गुरुवार, 28 मार्च 2013

अश्लील सी.डी. ने कैथल सहित पूरे प्रदेश के माथे पर कलंक पौत दी


अश्लील सी.डी. ने कैथल सहित पूरे प्रदेश के माथे पर कलंक पौत दी

(राज कुमार अग्रवाल)

कैथल (साई)। कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर ङ्क्षसह सुर्जेवाला की अशखील सी.डी. प्रकरण को लेकर आज इनैलो महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओं ने शहर में रोष स्वरूप प्रदर्शन किया। इसके बाद हजारों की संख्या में इनैलो महिला पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता जवाहर पार्क से प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और शमशेर सुर्जेवाला एवं रणदीप ङ्क्षसह सुर्जेवाला का पुतला फूंका। इससे पूर्व महिला प्रकोष्ठ की इनैलो पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता जवाहर पार्क में एकत्रित हुए तथा जुलूस की रूप में पिहोवा चौक व करनाल रोड से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय में उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए इनैलो नेत्री कमलेश श्योकंद व अधिवक्ता रुचि ङ्क्षसगला ने कहा कि शमशेर ङ्क्षसह सुर्जेवाला की अशखील सी.डी. ने कैथल सहित पूरे प्रदेश के माथे पर कलंक पौत दी है। उस सी.डी. में जो लड़की है, वह ङ्क्षजदा है या उसकी हत्या कर दी गई है, इसकी जांच होनी चाहिए। लेकिन कांग्रेस सरकार मामले की निष्पक्ष जांच किए बिना मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस सरकार एंटी रेप महिला बिल लाकर महिलाओं को सम्मान देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के बड़े नेता व हरियाणा सरकार में मंत्री के पिता नौकरी मांगने के लिए आने वाली महिलाओं के साथ रंगरंलाई मनाते हैं, इससे बड़ी शर्मनाक घटना देश के लिए नहीं हो सकती है। इनैलो पार्टी मांग करती है कि इस अशखील सी.डी. की जांच कर आरोपी पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। इसके अलावा अगर उद्योग मंत्री रणदीप ङ्क्षसह सुर्जेवाला के मन में महिलाओं के प्रति थोड़ा सा भी सम्मान है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। महिला हलका प्रधान जयंति शर्मा व पूर्व सरपंच पताशो देवी ने कहा कि इससे ज्यादा शर्म की बात क्या होगी कि नौकरी दिलाने नाम पर किस प्रकार महिलाओं का यौन शोषण कांग्रेसी नेताओं द्वारा किया जाता है। आज कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ सुर्जेवाला की पोल जनता के सामने खुल चुकी है। इस अशखील सी.डी. को देखकर स्वयं कांग्रेसी कार्यकर्त्ता भी अपने आप को शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस सरकार इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीयाध्यक्ष सोनिया गांधी स्वयं एक महिला उन्हें इस प्रकरण में संज्ञान लेते हुए रणदीप ङ्क्षसह सुर्जेवाला को उनसे त्याग पत्र लेना चाहिए ताकि नौकरियों के नाम पर कांग्रेसी जो नारी का शोषण करते हैं उस पर अंकुश लगाया जा सके। प्रदर्शन करने वालों में विधायक फूल ङ्क्षसह खेड़ी, पूर्व विधायक लीला राम, कमलेश श्योकंद, पूर्व सरपंच पतासो देवी, अधिवक्ता रुचि ङ्क्षसगला, कमलेश ढांडा, सुनीता चावरिया, जयंति शर्मा, कमला रंगा, आशा एम.सी., दर्शना पार्षद कलायत, बबली चंदाना, छन्नो नौच  पारस मित्तल, राजन भगत, हरदीप पाडला अधिवक्ता, बलराज नौच, महेंद्र शर्मा सरपंच खेड़ी, राजन भगत, रणदीप कौल, अवतार चीका, प्रो. रणधीर चीका, मिया ङ्क्षसह जाजनपुर, काला खरकं, अनिल बंदराना, विक्रम कसाना, रामदिया चावरिया, सतबीर गोपेरा, अभिजीत जोशी, संजय जागलान,ओमप्रकाश काला कुराड़ सहित हजारों की संख्या में इनैलो महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: