गुरुवार, 11 जुलाई 2013

मिल रहा है लिपिक हड़ताल को जमकर समर्थन

मिल रहा है लिपिक हड़ताल को जमकर समर्थन

(जितेश अवधवाल)

सिवनी (साई)। लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की हड़ताल आज 7वें दिन भी सफलतापूर्वक जारी रही। जिसमे भारी संख्या मे लिपिकों की उपस्थिति रही।
म.प्र.लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला सिवनी के प्रचार सचिव मनीष जैन ने जिलाधक्ष पी.आर.गुप्ता के हवाले से बताया है कि, जिला शाखा सिवनी के म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति/म.प्र.अधिकारी कर्मचारी अध्यक्षीय मण्डल एवं म.प्र.तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से हड़ताली पंडाल मे उपस्थित होकर संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र जारी कर लिपिकों की इस हड़ताल का पूर्ण समर्थन किया है। सांथ ही म.प्र.शासन से अनुरोध किया है कि वर्षों से लंबित लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की जायज मांगों का तत्काल निराकरण कर समस्या का समाधान करने का कष्ट करेंगें।
हड़ताल के पंडाल मे सिवनी के एम.के.अमरोदिया अध्यक्ष म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ, महेन्द्र पण्डया अध्यक्ष म.प्र.तृतीय वर्ग शास.कर्म.संघ, सूरज नागेश्वर अध्यक्ष म.प्र.लघु वेतन कर्म.संघ, सुरेश दुबे अध्यक्ष म.प्र.शिक्षक कांग्रेस, विजय शुक्ला अध्यक्ष म.प्र.शिक्षक संघ, अरूण सैनी अध्यक्ष म.प्र.कर्मचारी कांग्रेस, विपनेंश जैन अध्यक्ष, महफूज खान कार्यकारी अध्यक्ष व शमसुन्निशा महिला प्रमुख म.प्र.राज्य अध्यापक संघ, जयपाल धुर्वे अध्यक्ष म.प्र.पटवारी संघ, टीकाराम बघेल अध्यक्ष म.प्र.स्वास्थ्य कर्म.संघ, समीर वर्मा अध्यक्ष म,प्र,वन कर्म.संघ, टी.आर.वर्मा अध्यक्ष म.प्र.डिप्लोमा इन्जी.एसो., जमुना सनोड़िया अध्यक्ष पशुचिकित्सा क्षेत्र अधि.संघ, कैलाश रूनिझा अध्यक्ष म.प्र.हैण्डपंप टैक्नि.संघ एवं म.प्र.अ.जा.जन.जाति कर्म.संघ के अध्यक्ष शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: