शनिवार, 17 अगस्त 2013

किसकी सुरक्षा कर रही एक तीन की गार्ड!

किसकी सुरक्षा कर रही एक तीन की गार्ड!

(गजेंद्र ठाकुर)

छपारा (साई)। लंबे समय तक सत्ता का केंद्र बना रहा बर्रा अब भी सुर्खियों में है। मध्य प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष के 14 मई को अवसान होने के बाद भी विशेष सशस्त्र बल के चार जवान आज भी बाकायदा बर्राकी कोठीमें पहरा दे रहे हैं। तीन माह से अब वे किसकी सुरक्षा में लगे हैं, यह बात शोध का विषय बन चुका है।
पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि प्रतिमाह एक हवलदार और तीन सिपाहियों का वेतन लगभग एक लाख रूपए बैठता है। इस हिसाब से राज्य शासन ने कांग्रेस के एक विधायक के अवसान के उपरांत अब तक तीन लाख रूपए व्यय कर दिए हैं। इतना ही नहीं हरवंश सिंह के सुरक्षा कर्मी की आमद भी वापस बटालियन में नहीं हुई बताई जा रही है।
छपारा थाना प्रभारी (07691 290225) का कहना है कि इनकी तैनाती पुलिस लाईन से होती है, अतः वे पुलिस लाईन में ही पूछकर कुछ बता सकते हैं। वहीं दूसरी ओर जब पुलिस लाईन सिवनी (07692 220508) से संपर्क किया गया तो वहां उपस्थित कर्मी दिलीप ने कहा कि रक्षित निरीक्षक (9425389328) ही इस बारे में पूरी जानकारी दे पाएंगे। जब आरआई से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाईल बंद मिला।
वहीं दूसरी ओर सिवनी में पदस्थ एसएएफ के प्रभारी दुबे (9424990610) का कहना था कि स्व.हरवंश सिंह के निवास पर अभी भी विशेष सशस्त्र बल के चार जवान जिनमें एक मेजर, तीन सिपाही शामिल हैं की तैनाती जारी है। वे किसकी सुरक्षा कर रहे हैं के प्रश्न पर उन्होने कहा कि राज्य शासन, पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जवान वहां तैनात थे, अब जब ऊपरसे अथवा एसपी सिवनी का आदेश आएगा, जवान वापस बुला लिए जाएंगे।
चर्चा तो यह भी हो रही है कि स्व.हरवंश सिंह के इशारों पर कदम ताल करने वाली भारतीय जनता पार्टी का संगठन अब उनकी राजनैतिक विरासत संभालने को आतुर उनके पुत्र रजनीश सिंह के लिए रेड कारपेट बिछाने की तैयारी में जुट गया है। अगर इन चर्चाओं पर भरोसा किया जाए तो केवलारी किला फतह करने के लिए एड़ी चोटी एक करने वाले डॉ.ढाल सिंह बिसेन के सामने बहुत ही बड़ी चुनौति खड़ी होने वाली है।

आश्चर्य तो इस बात का है कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा हरवंश सिंह के निवास की सुरक्षा में तीन लाख रूपए व्यय कर दिए गए पर भाजपा के प्रवक्ता अभी भी मौन ही साधे हुए हैं। वहीं, हरवंश ंिसह को आवंटित भोपाल के सरकारी आवास में भी सुरक्षा कर्मी खाली आवास की सुरक्षा कर रहे बताए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: