शुक्रवार, 27 सितंबर 2013

शिव की नगरी में रात रूकेंगे शिवराज

शिव की नगरी में रात रूकेंगे शिवराज

असंतुष्ट पड़ सकते हैं सत्तारूढ़ भाजपा के कारिंदों पर भारी

(नन्द किशोर/पीयूष भार्गव)

भोपाल/सिवनी (साई)। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को अंततः सिवनी की सुध आ ही गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह चौहान रविवार को दिन भर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण के उपरांत रात सिवनी शहर में बिताएंगे। शिवराज सिंह चौहान का रात्रि विश्राम लंबे समय बाद हो रहा है, और उनकी नींद में खलल डालने के लिए नीता नरेश हटाओमुहिम एक बार फिर तेज हो सकती है।
मुख्य्ामंत्री शिवराज सिंह चौहान २९ सितंबर को ११.४५ बजे नरसिंहपुर के मुंगवानी से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर १२.0५ बजे लखनादौन आदेगांव आय्ोंगे एवं स्थानीय्ा कायर््ाक्रम में शामिल होंगे। १.0५ बजे आदेगांव से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर १.३0 बजे केवलारी पहुंचेंगे एवं आमसभा में सम्मिलित होंगे। केवलारी से २.३0 बजे जनआशीर्वाद रथ य्ाात्रा कान्हीवाड़ा होते हुए बरघाट पहुंचेगी। जहां मुख्य्ामंत्री आमसभा में शामिल होंगे। बरघाट से रथय्ाात्रा डूंडासिवनी पहुंचेगी एवं मुख्य्ामंत्री य्ाहां आमसभा में शामिल होंगे। डूंडासिवनी से रथय्ाात्रा सिवनी पहुंचेगी। य्ाहां पहुंचकर मुख्य्ामंत्री आमसभा में शामिल होंगे। रात्रि ११ बजे सिवनी में विश्राम करेंगे। मुख्य्ामंत्री चौहान ३0 सितंबर को ८.३0 बजे सिवनी से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर ९.३0 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

कार्यकर्ताओं में है जमकर आक्रोश!
सिवनी में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों एवं अन्य जनसेवकों सहित संगठन की कार्यप्रणाली से कार्यकर्ता एक लंबे समय से असंतुष्ट हैं। कार्यकर्ताओं के आरोप हैं कि विधायक और अन्य चुने हुए भाजपाईयों द्वारा उनके सम्मान को बुरी तरह कुचला जा रहा है। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित ही महसूस करता आया है। कार्यकर्ताओं को लगने लगा है कि मनराखनलाल बनने के चक्कर में विधायक एवं अन्य चुने हुए प्रतिनिधियों सहित संगठन ने भी भाजपा से ज्यादा तवज्जो कांग्रेस के लोगों को दी है।

नेताओं के आने पर हुआ आसमान गुंजायमान
विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही सिवनी में जब भी बड़े नेताओं का आगमन हुआ, उस वक्त कार्यक्रम स्थल पर नरेश नीता हटाओ, भाजपा बचाओके नारों से आसमान गूंज उठा। भोपाल में भी प्रदेश कार्यालय में इस तरह के नारे जमकर लगे। इसके उपरांत असंतुष्ट गुट को शांत करने, पूर्व सांसद प्रहलाद सिंह पटेल सिवनी आए और श्रीवनी में उन्होंने असंतुष्ट नेताओं को समझाईश दी। यद्यपि श्रीवनी में न तो भाजपाध्यक्ष नरेश दिवाकर पहुंचे और न ही विधायक श्रीमती नीता पटेरिया, पर भाजपा के अंदर यह संदेश अवश्य ही प्रसारित हुआ कि प्रहलाद सिंह पटेल को चाहिए था कि वे जिला भाजपा कार्यालय में आकर कार्यकर्ताओं को अन्य पदाधिकारी और विधायकों की उपस्थिति में समझाईश देते।

शिवराज के सामने हो सकता है विरोध प्रदर्शन
माना जा रहा है कि असंतुष्ट नेताओं के मन से अभी विरोध का गुबार शांत नहीं हुआ है। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि असंतुष्ट गुट, शिवराज सिंह चौहान या प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र तोमर के सिवनी आगमन की रास्ता ही देख रहा है। लखनादौन में भाजपा के कार्यकर्ताओं के सम्मान को जिस तरह कुचला गया, और जिला संगठन द्वारा इस संबंध में ठोस कार्यवाही न किए जाने से भी भाजपा का आम कार्यकर्ता का मनोबल बुरी तरह टूटा हुआ ही लग रहा है। हो सकता है यह मामला भी मुख्यमंत्री के सिवनी आगमन पर उछले।

भाजपा की बैठक आज
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 29 सितम्बर को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सिवनी आगमन को देखते हुए जिला भाजपा की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार 27 सितम्बर को प्रातः 11 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित की जा रही है। पार्टी जिलाध्यक्ष श्री नरेश दिवाकर द्वारा इस बैठक में जिला भाजपा के पदाधिकारियों, सभी मंडलों के अध्यक्षों, प्रबंध समिति के सदस्यों, विधायकगण, सांसद, पूर्व जिलाध्यक्षों एवं सभी विधानसभा के प्रभारियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में संगठन मंत्री श्री अविनाश राणे भी उपस्थित रहेंगें। भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की इस जन आशीर्वाद यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के साथ ही इसके व्यापक प्रचार प्रसार हेतु बैठक में चर्चा की जावेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: