शुक्रवार, 8 अप्रैल 2011

नेता प्रतिपक्ष के लिए अजय सिंह का नाम सबसे आगे

भूरिया की ताजपोशी के साथ मंत्रिमण्डल विस्तार की सुगबुगाहट

पचैरी और भारद्वाज को मिल सकती है लाल बत्ती

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। लंबी खींचतान के बाद अंततः केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंप ही दी गई है। भूरिया को दोहरी जवाबदेही दी जाएगी या उनके स्थान पर अब निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश पचैरी को केंद्र में मंत्री बनाया जाएगा इस पर से कुहासा अभी छट नहीं सका है, किन्तु सियासी फिजां में चल रही बयार के अनुसार फ्लोर मेनेजमेंट में अग्रणी सुरेश पचैरी को संसदीय कार्य मंत्री बनाने के मार्ग प्रशस्त होते नजर आ रहे हैं।
1987 में पहली बार मोती लाल वोरे के मुख्यमंत्रित्व काल में मंत्री बने भूरिया, मूलतः कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह केम्प के माने जाते हैं। इसके बाद वे दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में भी मंत्री रहे। भूरिया पहली बार 1998 में सांसद बने थे। वर्तमान में भूरिया केंद्र में आदिवासी मामलों के मंत्री हैं।
भूरिया को प्रदेश की कमान सौंपी जाने से प्रदेश में आदिवासी नेतृत्व का कोटा पूरा कर लिया गया है, जिससे अब नेता प्रतिपक्ष के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह का दावा पुख्ता होता नजर आ रहा है। गौरतबल है कि अजय सिंह के लिए भी दिग्विजय सिंह पूरा जोर लगा रहे हैं।
उधर एक समय में मध्य प्रदेश कोटे से राज्य सभा सदस्य रहे कर्नाटक के राज्य पाल हंसराज भारद्वाज द्वारा भी मुख्यधारा में लौटने का प्रयास किया जा रहा है। 18 जनवरी को मंत्री मण्डल विस्तार के उपरांत प्रधानमंत्री ने इसे लघु विस्तार और बजट सत्र के उपरांत बड़ी सर्जरी की बात कही गई थी। इस लिहाज से अब लगने लगा है कि जल्द ही प्रधानमंत्री द्वारा अपनी छवि को चमकाने के लिए भ्रष्टों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

अन्ना हजारे में जेपी को देख रही है देश की जनता

लगता है बीसवीं सदी का जेपी मिल ही गया
 
छली जनता को इंतजार था किसी जय प्रकाश नारायण का

आजादी दिलाने में अग्रणी कांग्रेस, भ्रष्टाचार में भी है अग्रणी

(लिमटी खरे)
भ्रष्टाचार, घपालों, घोटालों से आजिज आ चुकी भारत देश की जनता लंबे समय से इस बात के इंतजार में है कि कोई जयप्रकाश नारायण आए और इस राक्षक के संवाहक जनसेवकों के खिलाफ इंकलाब बुलंद करे। भ्रष्टाचार को आधार बनाकर अनेक भ्रष्ट बगुलाभगत राजनेताओं ने तरह तरह के स्वांग रचकर चुनाव अवश्य ही जीते हैं किन्तु बाद में वे अपने असली रंग में आए। छली, थकी, कराहती जनता के पास हाथ मलने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा।
देश की आजादी में अग्रणी भूमिका निभाने वाली कांग्रेस आजादी के उपरांत कुछ ही सालों में भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई। यह बात समझ से परे है कि नेहरू गांधी के आदर्शों पर चलने वाली कांग्रेस आखिर भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आने से हिचक क्यों रही है? आजादी के उपरांत देश पर सबसे अधिक समय तक राज करने वाली कांग्रेस आखिर आज किसे आधार बनाकर चल रही है? क्या इक्कसवीं सदी में कांग्रेस के पास भ्रष्टाचार, घपले और घोटाले ही आधार बनकर रह गए हैं।
वैसे यह बात उभरकर सामने आने लगी है कि अन्ना हजारे के अनशन के बाद सरकार दबाव में आने लगी है। देश में चैतरफा अन्ना को समर्थन मिलने लगा है। अब कांग्रेस यह कह रही है कि वह अन्ना के साथ बातचीत को तैयार है। आखिर अब भला अन्ना हजारे क्यों बात करने चले, जब उन्होंने सरकार को चर्चा के लिए समय दिया था जब सरकार ने अन्ना हजारे को हल्के में लिया और अब जब गांधी के नाम को भुनाकर सत्ता की मलाई चखने वाली कांग्रेस को गांधीवादी ताकत का अहसास हुआ तब वह झुकती नजर आ रही है।
जयप्रकाश नारायण के बाद पहली बार किसी अराजनैतिक व्यक्तित्व द्वारा देश की व्यवस्था मंे घुन की तरह लगे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। इस मामले का सुखद पहलू यह है कि यह आंदोलन पूरी तरह गांधी वादी तरह से संचालित हो रहा है। इतना ही नहीं अन्ना हजारे ने इस आंदोलन का श्रेय लेने के लिए राजनेताओं को पूरी तरह प्रथक ही रहने का न केवल मशविरा दिया है, वरन अगर उमा भारती और चैटाला पहुंचे भी तो उन्हें ससम्मान लौटा दिया गया।
अन्ना का कहना सौ फीसदी सही है कि जिस राजनैतिक दल या राजनेता को इसका समर्थन करना है वह अपने अपने सदस्यों के माध्यम से लोकसभा या विधानसभा में इसका समर्थन दे। दिल्ली के जंतर मंतर पर आकर फोटो खिचाने से भला क्या होगा, यह तो उन नेताओं का पब्लिसिटी स्टंट ही माना जाएगा। भाजपा पर दबाव बनाने के लिए उमा भारती नित नए जतन कर रही हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है।
गौरतलब है कि लोकपाल विधेयक पहली बार लोकसभा में 1968 में पेश किया गया था। इसके बाद आठ मर्तबा यह लोकसभा में पेश किया गया, किन्तु भ्रष्ट राजनैताओं की कुटिल चालों के चलते यह कभी भी परवान नहीं चढ़ सका। अन्ना से भयाक्रांत कांग्रेस की सोच इस बात से उजागर हो जाती है जब उसके प्रवक्ता अभिषेक मनु संघवी यह कहते हैं कि सरकार को ब्लेकमेल किया जा रहा है। अरे सरकार को ब्लेकमेल तो लालू प्रसाद यादव, शरद पवार, ममता बनर्जी जैसे छोटे दलों के क्षत्रप किया करते रहे हैं, जिसके कारण खुद प्रधानमंत्री को मजबूर होने की बात देश के सामने कहना पड़ा। वस्तुतः तब कांगे्रस का सर शर्म से झुक जाना चाहिए था।
देखा जाए तो कांग्रेस चाहती है कि भ्रष्टाचार या अन्य मामलों में जो भी जांच एजेंसी का गठन किया जाए वह बिना दांत और नखून के हो, ताकि देश के माननीय जनसेवकों को खरोंच न आए और वे अपनी लूट खसोट को बदस्तूर जारी रख सकें। जब देश की अदालतों को संज्ञान लेकर सरकार को नसीहतें देना आरंभ कर दिया गया हो तब सरकार को खुद को समझ लेना चाहिए कि उसके सिस्टम में कहीं न कहीं गड़बड़ अवश्य ही है।
सीवीसी के मामले में ही देश ने देखा कि किस तरह एक भ्रष्टतम सरकारी अफसर को बचाने के लिए कंेद्रीय संचार मंत्री कपिल सिब्बल आगे आए और उनकी पैरवी की। फजीहत तो तब हुई जब सबसी बड़ी अदालत की पहल के उपरांत प्रधानमंत्री को मानना पड़ा कि उनसे गल्ति हो गई। इसके बाद भी प्रधानमंत्री डाॅ.मनमोहन सिंह और कांग्रेस की राजमाता श्रीमति सोनिया गांधी द्वारा कपिल सिब्बल को नसीहत नहीं दी। मतलब साफ है कि मनमोहन और सोनिया दोनों ही भ्रष्टों और भ्रष्टों को बचाने वाले गिरोह के सरगना बनकर रह गए हैं।
विश्व में भ्रष्टाचार को लेकर अनेक देशों में हाल ही में हुई क्रांति से कांग्रेस को सबक लेना चाहिए। सरकार अगर पारदर्शी होकर नहीं मानी तो निश्चित तौर पर यह आंदोलन बहुत ही तीव्र गति से बढ़ेगा। इसमें बुद्धिजीवी लोगों के साथ ही साथ भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी आम जनता भी भागीदार बनती जा रही है। अब तो हर जिले ब्लाक स्तर पर अन्ना के इस आंदोलन की गूंज सुनी जा सकती है।

----------------

गुरुवार, 7 अप्रैल 2011

कानून मंत्री बनने को व्याकुल लाट साहेब

कानून मंत्री बनने को व्याकुल लाट साहेब
(लिमटी खरे)
 
नई दिल्ली। एक समय मध्य प्रदेश राज्य सभा की दहलीज पर पहुंचने वाले पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का मन कर्नाटक के राजभवन से उब गया है। वे जल्द ही वहां से अपना तबादला करवाकर केंद्रीय कानून मंत्रालय का कार्यभार संभालने को आतुर प्रतीत हो रहे हैं। वर्तमान कानून मंत्री वीरप्पा मोईली से कांग्रेसा अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी की नाराजगी और प्रधानमंत्री की उनके प्रति बेरूखी को वे भुनाना चाह रहे हैं।
कांग्रेस के अंदरखाने में चल रही बयार के अनुसार कर्नाटक के लाट साहेब वीरप्पा मोईली और उनके पुत्र द्वारा प्रधानमंत्री डाॅ.मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के सामने यह स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है कि देश में भ्रष्टाचार और अन्य कामों से जुड़े मामलात में न्यायपालिका की अति सक्रियता से सरकार की पेशानी पर बल पड़ रहे हैं, इसके लिए वर्तमान कानून मंत्री वीरप्पा माईली ही पूरी तरह जवाबदार हैं। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए कांग्रेस को अपनी छवि बचाने के लिए वीरप्पा मोईली के स्थान पर हंसराज भारद्वाज ही सबसे अधिक उचित और प्रभावी साबित हो सकते हैं। कांग्रेस भी अपनी बेईज्जती से बचनेे के मार्ग तलाश ही रही है, तो दूसरी ओर देश के प्रधान न्यायधीश जस्टिस एच.एस.कापडिया द्वारा अपनी साफ सुथरी छवि को और धो मांझकर उपयोग किया जा रहा है।
उधर भारद्वाज के करीबी सूत्रों का कहना है कि मुख्यधारा से हाशिए में ढकेल दिए गए भारद्वाज अब राज भवन के बंधनों में अपने आप को असहज ही महसूस कर रहे हैं यही कारण है कि वे दिल्ली दरबार में लगातार ही हाजिरी लगा रहे हैं। पिछले दिनों दिल्ली यात्रा के दौरान कर्नाटक के लाट साहेब हंसराज भारद्वाज ने प्रधान न्यायधीश कापडि़या से मिलने का समय चाहा। काफी मशक्कत के बाद भारद्वाज उनसे मिलने में कामयाब हो ही गए। सूत्रों ने कहा कि दोनों के बीच महज औपचारिक चर्चाएं ही हुईं हैं, किन्तु चतुर सुजान भारद्वाज अपने शीर्ष नेताओं को यह संदेश देने में अंत्तोगत्वा कामयाब हो ही गए कि प्रधान न्यायधीश से उनके आत्मीय और मधुर संबंध हैं जिसका उपयोग वे समय समय पर बखूबी कर सकते हैं।