गुरुवार, 1 नवंबर 2012

खेमाका को मिली धमकी

खेमाका को मिली धमकी

(अनेशा वर्मा)

गुडगांव (साई)। वाड्रा और डीएलएफ की जमीन डील को रद्द करने वाले आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को फोन पर धमकी दी गई है। इस संबंध में पंचकूला थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है। खेमका हरियाणा बीज विकास निगम के एमडी हैं। हरियाणा सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले अशोक खेमका, 1991 बैच के आईएस अधिकारी हैं।
21 साल की नौकरी में 40 बार उनका तबादला हो चुका है। इस बार उनका तबादला बीज निगम में किया गया है जहां जूनियर अफसरों को भेजा जाता है। खेमका का कहना हैं कि सरकार किसी भी पार्टी की रही हो, उन्हें हर बार अपनी ईमानदारी की सजा भुगतनी पड़ी क्योंकि वे लगातार घपलों और घोटालों का पर्दाफाश करते रहे हैं। वे किसानों के हक में काफी काम किया।
हाल ही उन्होंने गुड़गांव के कई गावों की पंचायती जमीन को बिल्डरों के हाथ में जाने से बचाया। खेमका ने बिल्डरों की मदद करने वाले अफसरों के ख़िलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। लेकिन हरियाणा सरकार ने आरोपी अफसरों पर कार्रवाई करने की जगह, खेमका का ट्रांसफर कर दिया।
अशोक खेमका का दावा है कि उनके खुलासों से कई अफसरों और नेताओं की गर्दन फंस सकती है, इसलिए राज्य सरकार ने उनकी रिपोर्ट को रद्दी की टोकरी में डाल दिया और उन्हें जमीन रिकॉर्ड विभाग से हटाकर बीज निगम में भेज दिया। अपनी ईमानदारी और भ्रष्टाचार विरोधी तेवर की वजह से ही अशोक खेमका हरियाणा में काफी लोकप्रिय हैं। साल 2004 में उन्होंने मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला तक का आदेश मानने से इंकार कर दिया था, जब सरकार ने कई शिक्षकों का सत्र के बीच में ही तबादला किया था।

मोदी, थरूर प्रकरण! नए महाभारत का आगज!

मोदी, थरूर प्रकरण! नए महाभारत का आगज!

(महेश रावलानी)

नई दिल्ली (साई)। सदियों पहले हुआ महाभारत का युद्ध में पांडवों की पत्नि के कारण हुआ था। अब इक्कीसवीं सदी के दूसरे दशक में एक नए महाभारत का आगाज होता दिख रहा है। सियासी पार्टियां अपने अपने स्वार्थों के लिए पारिवारिक स्तर पर उतर आए हैं।
एक तरफ गुजरात के निजाम नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नि को पचास करोड़ की प्रेमिका करार दिया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर शशि थरूर द्वारा पारिवारिक स्तर पर राजनीति ना करने की नसीहत देने के बजाए अपनी पत्नि पर प्राईज टेग लगाया जा रहा है।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के बारे में दिए गए बयान को लेकर चल रही जुबानी जंग और तेज हो गई है। शशि थरूर ने मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि नफरत का मुख्यमंत्री बनने से बेहतर है लव का मिनिस्टर बनना।
थरूर ने यह जवाब भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी के उस बयान के जवाब में दिया है जिसमें कहा गया था कि थरूर इंटरनेशनल लव गुरू हैं इसलिए उन्होंने लव अफेयर्स का मंत्री बना देना चाहिए। थरूर ने इस बयान के जरिए मोदी पर भी निशाना साधा है। गुजरात दंगों के चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मोदी को मौत का सौदागर भी कह चुकी है।
भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा था कि मैं थरूर के जवाब से बहुत प्रभावित हूं। उन्हंे इंटरनेशनल लव गुरू के लिए मिनिस्ट्री ऑफ लव अफेयर्स बना देनी चाहिए ताकि उनकी बुद्धिमतता और उपदेश का देशवासी लाभ उठा सकें। थरूर ने मंगलवार को मोदी पर निशाना साधते हुए ट्विट किया था कि मेरी पत्नी आपके 50 करोड़ रूपए के अनुमान से ज्यादा कीमती है। मेरे पत्नी अनमोल है। आप (मोदी)पहले प्यार के लिए योग्य बनें और फिर उसे समझे। थरूर के इसी ट्विट के जवाब में नकवी ने यह बयान दिया था।
ज्ञातव्य है कि हिमाचल प्रदेश के मंडी में मोदी ने एक चुनावी रैली में थरूर पर निशाना साधते हुए कहा था वाह,क्या गर्लफ्रेंड है। क्या आपने कभी 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड देखी है,वो भी इस गरीब देश में। केन्द्र सरकार में एक मंत्री हुआ करते थे,उन पर आईपीएल में घोटाले के आरोप लगे थे। उन्होंने संसद में दावा किया था कि जिस औरत के खाते में 50 करोड़ रूपए डाले जाने की बात कही जा रही है उसका मुझसे कोई लेना देना नहीं है। बाद में पता चला कि उस मंत्री और उस औरत के शादी के कार्ड इधर उधर बंटते हुए मिले।
गौरतलब है कि 2010 में थरूर पर आरोप लगा था कि उन्होंने सुनंदा पुष्कर को आईपीएल में कोच्चि टीम के प्रमोटरों की तरफ से शेयर दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उस वक्त वे विदेश राज्य मंत्री थे। आरोपों के बाद थरूर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल के दौरान उन्हें फिर से मंत्री बनाया गया। थरूर अब मानव संसाधन एवं विकास राज्य मंत्री हैं।

बहू की अस्मत लूटने वाला गया जेल

बहू की अस्मत लूटने वाला गया जेल

(आकाश कुमार)

नई दिल्ली (साई)। दिल्ली की एक अदालत ने दिमागी रुप से कमजोर पुत्रवधू से बलात्कार करने वाले 61 वर्षीय श्वसुर को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विजय कुमार दहिया ने पश्चिम दिल्ली निवासी कृष्ण को सजा सुनाते हुए कहा कि ‘पुत्रवधू बेटी समान होती है’ लेकिन दोषी ने अपने घृणित कृत्य से उस पवित्र रिश्ते को ‘कलंकित’ किया।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि दोषी किसी भी रहम का हकदार नहीं है और अगर दोषी के प्रति कोई उदारता दिखाई गई तो यह बेहद अनुपयुक्त होगा। इसलिए दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत 10 साल के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई जाती है।’’
अदालत ने निर्देश दिया कि अगर जुर्माना वसूल किया जाता है तो इसे पीडित को मुआवजे के तौर पर दिया जाना चाहिए। अदालत ने कृष्ण को उसकी पुत्रवधू की गवाही और चिकित्सा साक्ष्य पर भरोसा करते हुए दोषी ठहराया।