शनिवार, 9 मार्च 2013

महिलाओं के आगे बढ़ने से परिवार व देश आगे बढ़ता है-धनंजय सिंह


महिलाओं के आगे बढ़ने से परिवार व देश आगे बढ़ता है-धनंजय सिंह

(प्रदीप चौहान)

नई दिल्ली (साई)। भारतीय जनता पार्टी,  सहकारिता प्रकोष्घ्ठ  के राष्घ्ट्रीय संयोजक धनंजय सिंह  ने आज अंर्तराष्घ्ट्रीय  महिला दिवस पर कहा कि बदलते परिवेश में महिलाओं को  और अधिक सशक्त बनाने की आवश्घ्यकता  है, ताकि वे सहकारिता विकास में अपना योगदान दे सकें। अपने वक्घ्तव्घ्य में सिंह ने आगे कहा कि सहकारिता  को अपना कर महिलाएं स्वावलंबी बन सकती हैं। उन्घ्होने सहकारिता विकास के लिए महिलाओं की विशेष भूमिका पर जोर दिया।
 राष्घ्ट्रीय संयोजक धनंजय सिंह  ने  सहकारिता में महिलाओं के योगदान की अप्रतीम सराहना करते हुये आगे कहा कि आईसीए की ‘‘ग्घ्लोबल-300’’ रिपोर्ट के आधार पर विश्घ्व में सहकारी क्षेत्र के परिदृश्घ्य पर गौर करें तो हम पाते हैं कि दुघ्निया में 300 सबसे बड़ी सहकारिताओं का कारोबार एक खरब 60 अरब डालर तक पहुंच गया है जो कई बड़े देशों के सकल घरेलू उत्घ्पाद (जीडीपी) के बराबर है। रूस, ब्राजील, भारत और अफ्रीका की केवल चार प्रतिशत जनता ही निजी क्षेत्र की विभिन्घ्न कंपनियों की शेयर धारक है जबकि उनकी 15 प्रतिघ्शत जनता सहकारी संस्घ्थाओं की सदस्घ्य है। केन्घ्या के जीडीपी में उसकी सहकारी संस्घ्थाओं का योगदान 45 प्रतिशत में न्घ्यूजीलैंड के जीडीपी में 22 प्रतिशत है।
वहीं भारत की स्थिति का प्रश्घ्न है तो अपनी छह लाख सहकारी समितियों के 25 करोड़ सदस्घ्यों के साथ भारत विश्घ्व में सहकारी आंदोलन का सिघ्रमौर बन चुका है। अपनी कृषिघ् आधारिघ्त ग्रामीण अर्थव्घ्यवस्घ्था की तो यह रीढ़ की हड्डी माना जाता है, जिसमें महिलाओं की विशेष भूमिका है।
दक्षिघ्ण भारत में मत्घ्स्घ्य क्षेत्र की सहकारिघ्ताओं के सदस्घ्यों में 19 प्रतशित महिघ्लाएं हैं। मत्घ्स्घ्य सहकारिघ्ताएं अपनी शीर्ष संस्घ्था ‘फिघ्शकोफैड’ से जुड़ी हुई हैं। वह उन्घ्हें ऋण, नई प्रौद्योगिघ्की, मछली प्रसंस्घ्करण और व्घ्यापार संबंधी अनेक सुविघ्धाएं उपलब्घ्ध कराती है। इसके साथ-साथ, ये शिघ्क्षा-प्रशिघ्क्षण से जुड़े कार्यक्रम और अनुसंधान परिघ्योजनाएं संचालिघ्त करती है।
देशभर में श्रमिघ्कों को ठेकेदारों के शोषण से बचाने के लिघ्ए ठेका, श्रमिघ्कों और विघ्निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों की 39 हजार से अधिक सहकारी समितियां कार्यरत हैं। उनके जिला स्घ्तरीय 215 संघ, राज्घ्य स्घ्तरीय 18 महासंघ और एक राष्घ्ट्रीय स्घ्तर का परिघ्संघ हैं। वन क्षेत्रों में वनोपज के संकलन, प्रसंस्घ्करण, भंडारण और विघ्पणन के क्षेत्र में वन श्रमिघ्कों की 2700 से अधिघ्क सहकारी समितियां कार्य कर रही हैं। आदिघ्वासी क्षेत्रों में आदिघ्वासी भी अनेक परम्घ्परागत वस्घ्तुएं बनाते हैं। उनके कल्घ्याण और विघ्कास में आदिघ्वासी सहकारी विघ्पणन विघ्कास परिघ्संघ अहम भूमिघ्का महिलाएं ही निघ्भा रही  हैं।
श्री सिंह ने महिला सशक्घ्तीकरण की भूरि-भूरि प्रशंशा करते हुये आगे कहा कि सहकारी क्षेत्र ने पिघ्छले दो-तीन दशकों में ‘महिघ्ला सशक्घ्तीकरण’ की धारणा, लक्ष्घ्य और आवश्घ्यकता को पूरा करने में भी सराहनीय भूमिघ्का निघ्भाई है। इसकी देशभर में फैली छह लाख समिघ्तिघ्यों के सदस्घ्यों में बड़ी संख्घ्या में महिघ्लाएं शामिघ्ल हैं। और, जब महिघ्लाएं आगे बढ़ती हैं, परिघ्वार आगे बढ़ता है, गांव आगे बढ़ता है और इस तरह देश आगे बढ़ता है।
भाजपा नेता धनंजय सिंह ने आगे कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार ने स्घ्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को भी  सहकारी संस्घ्थाएं मानते हुए कानूनी प्रावधान करके उनके सहकारी संस्घ्थाओं के रूप में पंजीयन की अनुमति घ्दे दी है। देशभर में लगभग 48 लाख स्घ्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं। वर्ष 2010-11 में बैंकों ने उन्घ्हें 312 अरब रुपये से अधिघ्क का ऋण प्रदान किघ्या था। इन समूहों के सदस्घ्यों में ज्घ्यादातर महिघ्लाएं हैं। इससे यह सिद्ध होता है कि महिला सशक्घ्तीकरण का कारवां आगे ही बढ़ता जा रहा है, जो अब कभी नही रूकने वाला है।
 श्री धनंजय सिंह ने महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया कि  भारत की कुल आबादी का 50ः महिलाएं हैं। लेकिन उनके आर्थिक, सामाजिक परिस्थिति आज भी दयनीय है। सहकारी समितियों स्वयं सहायता समूहों के गठन करते समय उसमें महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और महिला प्रतिनिधियों को आह्वाहन करना चाहिये जो अपने-अपने प्रदेशों में महिलाओं को सहकारी क्षेत्र में जोड़ने और स्वयं सहायता समूह गठन करने के लिए प्रेरित करें।
भाजपा सहकारिता प्रकोष्घ्ठ के संयोजक धनंजय जी ने लिज्घ्जत पापड़ में महिलाओं तारीफ करते हुये कहा कि  50 साल पहले 1959 में मुंबई में सात निरक्षर गुजराती महिलाओं नें वो काम कर दिखाया जिससे पूरा भारत ही नही बल्कि विश्घ्व हतप्रभ है। उधार लेकर 80 रुपये  से  शुरू किया गया सहकारी उद्योग  लिज्जत पापड़ जिसने धीरे-धीरे हर घर को अपना दीवाना बना लिया। भारत के एक कोने से दूसरे कोने तक. पापड़ मतलब लिज्जत....हो गया।

देहरादून ‘योग‘ भारत की महान विरासत है-राज्यपाल


‘योग‘ भारत की महान विरासत है-राज्यपाल

(अर्जुन कुमार)

देहरादून (साई)। उत्तराखण्ड के राज्यपाल डा0 अजीज कुरैशी का कहना है ‘‘योग‘ भारत की महान विरासत है जिसे आज पूरा विश्व  मानता है। साइंस एवं तकनीकी के विकास ने देशों को उन्नति में बहुत बडी भूमिका  निभाई है किन्तु मानवीय संवेदनाओं को भी नष्ट किया है। योग इन्हीं नष्ट मानवीय संवेदनाओं को जीवित करने का कार्य करता है।
योग में मनुष्य की शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि करने के साथ-साथ उसकी आन्तरिक क्षमताओं तथा मनोबल के उन्नययन की अद्भुत शक्ति निहित है।‘‘
राज्यपाल कल सायं ऋषिकेश में, अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। गढ़वाल मण्डल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग द्वारा मुनि की रेती स्थित गंगा रिजार्ट तथा स्वामी चिदानंद सरस्वती द्वारा परमार्थ निकेतन में 01 मार्च से 07 मार्च तक आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का समापन राज्यपाल द्वारा किया गया।
राज्यपाल ने योग शिक्षा को विश्व स्तर पर और अधिक विस्तार किए जाने की अवश्यकता पर बल देते हुए योग को स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की अनुशंसा की।
एक सप्ताह के योग शिविर में 50 से अधिक देशों के सैकड़ो प्रतिनिधियों के शामिल होने को राज्यपाल ने उत्तराखण्ड के लिए शुभ संकेत बताया और कहा कि विश्वभर में बढ़ रही योग की लोकप्रियता उत्तराखण्ड को विश्व का सरताज बना सकती है।
राज्यपाल ने इस अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के आयोजन को विश्व समागम तथा विश्व बंन्धुत्व की भावना के विस्तार के लिए अच्छा अवसर बताया।
गंगा रिजॉर्ट में आयोजित समारोह में उपस्थित सांसद सतपाल महाराज ने कहा कि योग ने पूरे विश्व में भारत को एक विशिष्ट पहचान दिलाई है इसे और विस्तार दिए जाने की जरूरत है। उन्होनें कहा योग कोई धर्म नही बल्कि एक विज्ञान है।
परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द मुनि ने कहा कि 23 वर्षो से निरन्तर आयोजित इस अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव को उत्तराखण्ड में विकसित हो रहे उद्योग की तरह ही विकसित किए जाने की जरूरत है।
राज्यपाल परमार्थ निकेतन में आयोजित समापन समारोह में उपस्थित विभिन्न देशों से आये योग-धर्मियों तथा विभिन्न धर्मों के विशिष्ट प्रतिनिधियों के साथ ‘‘गंगा आरती‘‘ में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ0 इंदिरा हृदयेश भी मौजूद थी।

सिवनी 11 माह का प्रेशर, एक माह में पूरी कर रहा वसूली


11 माह का प्रेशर, एक माह में पूरी कर रहा वसूली

(अखिलेश दुबे)

सिवनी (साई)। वित्तीय वर्ष भारत सहित पूरे संसार में मार्च में समाप्त माना जाता है और इस माह बड़ी- बड़ी कंपनियों के साथ सरकारी विभागों को भी अपना वार्षिक लेखा- जोखा प्रस्तुत करना पड़ता है। इस क्रम में हमारा पुलिस विभाग भी शामिल रहता है। प्रत्येक वर्ष बाकी महीनों की अपेक्षा अधिकतर कार्यवाही मार्च के महीने में ही की जाती है। इसे देखकर अनायस ही लगता है कि 11 महीने का सोया कुंभकरण जाग गया। इसका सीधा सा उदाहरण कुछ दिनों से नगर में चल रही वाहन की चौकिंग से लगाया जा सकता है। माना जाता है कि यातायात महकमा जुआरियों, सटोरियो एवं अन्य अवैध कामों में लिप्त व्यक्तियों की डाटाशीट तैयार कर उनसे रकम वसूली जाती है। 11 महीने सोने वाले यातायात को मार्च के महीने में ही क्यों चिंता आती है? यदि ऐसा है तो यातायात विभाग को 11 महीने की छुट्टी दे देनी चाहिए, क्योंकि वह अपना काम इस माह ही पूरा करने में लगे रहते हैं।
इन दिनों अपने पूरे शबाब पर चल रही यातायात व पुलिस विभाग की वाहन चौकिंग की कहीं प्रशंसा तो कहीं निंदा की जा रही है। नगरवासियों द्वारा इस कार्यवाही की प्रशंसा इसलिए की जा रही है क्योंकि ऐसी कार्यवाही से जहां वाहन चालकों में सुधार आयेगा, वहीं दुर्घटनाओं में भी लगाम लगेगी। वहीं दूसरा पहलू निंदा का है, जो इसलिए भी की जा रही है क्योंकि यदि यातायात विभाग ऐसी कार्यवाही 11 महीने करें तो उसे 01 माह में इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगरवासियों का कहना है यातायात विभाग अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए मनमाने ढंग से वाहनों को रोक चालानी कार्यवाही कर रहा है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारों की माने तो यातायात व पुलिस विभाग की इस जबरदस्त कार्यवाही का मतलब है प्रेशर। यानि यातायात विभाग को भी अपने आला अधिकारियों को चालानी कार्यवाही व समन शुल्क की सूचना देनी होती है, जो शायद पूरी न होने के कारण यातायात विभाग ऐसी कार्यवाही कर रहा है। 

डिंडोरी जागरूकता शिविर संपन्न


जागरूकता शिविर संपन्न

(एस.के.वर्मा)

डिंडोरी (साई)। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना डिण्डौरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन विधिक सहायता प्राधिकरण डिण्डौरी महिला शाकित संगठन पतांजली योग सस्थान डिण्डौरी के नव-गठित महिला सशकितकरण विभाग डिण्डौरी के संयुक्त तत्वधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए एडीसनल डिसिट्रक्ट जज वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा महिला दिवस पर विधिक सेवा प्रधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर लगाकर हम दूर गांव तक महिलाओं के हितों के संरक्षण के लिए बनाये गये कानूनों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहे है। किसी भी प्रकार के महिला विरोधी उपराध के रोक थाम तथा उससे बचाव के लिए पक्षकार को जरूरी प्रोशित खर्च अधिवक्ता उपलब्ध कराने का कार्य भी विघिक सेवा प्रधिकरण के द्वारा किया जाता है।
श्री मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी मनोज तिवारी ने कहा की महिलाओं एवं बच्चों के लिए मौजूदा लाभ ,करने में बाल विकास सेवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। दहेज एवं बाल विवाह संबंधि कानूनों का प्रचार-प्रसार का बहुत जरूरत है। जिला सजिस्टार एवं ग्राम न्यायालय प्रमुख सुरेन्द्र मेश्राम ने विधिक सहायता कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य अतिथि श्रीमति सुशीला मार्काे, ने महिलाओं में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के संबंध में चर्चा करते हुए कहा की महिला बाल विकास की सेवाएँ महिलाओं की मजबूती देने के लिए चलाई गई है। गांव-गांव तक महिलाओं के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम चलाए जा रहे हैै। जिसका लाभ निचले स्तर पर डिण्डौरी जिले में संतोष पूर्ण ढंग से पहुचाया जा रहा है।
सुश्री पुष्पा सिहारे ने सामाज, शासकीय विभाग और आम जनता से महिलाओं की आत्मा निर्भरता पर ध्यान देने के महत्व को रेखांकित किया। अतिथि वक्ता श्रीमति सुधा जैन, श्रीमति ममता शुक्ला, श्रीमति अनीता उपाध्याय, श्रीमति सपना जैन, श्रीमति लक्ष्मी अहिरवार ने स्व-रचित कविता के साथ नारी शकित का आव्हान किया कि महिलाओं के विरूद्व सामाज में व्याप्त नजरिये को बदलना होगा तथा स्वयं आगे बढ़ कर महिलाओं को अपराधों के विरूद्व जूझना जरूरी है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति कल्पना तिवरी, रिछारिया ने कहा कि डिण्डौरी जैसे जिले में महिला जागरूकता बढ़ी है। महिलाएँ अब घरेलू हिंसा के विरूद्व सामने आने लगी है। जिले में 130 महिलाओं ने डी.आई.आर. दाखित कराए है। श्रीमति कल्पना तिवारी ने विभागीय कार्यक्रमों जैसे मोर डुबुलिया, प्रोजेक्ट-प्रोत्साहन, वाहन-चालक प्रशिक्षण, नवाचार जो शुद्व रूप से महिलाओं के लिए क्रियांनवयित किए गए उन्होने चर्चा करते हुए कहा कि महिला कल्याण को लेकर राज्य सरकार सजग एवं सतत कार्यशील है।
सुश्री फिरौजा सिद्वकी एडवोकेट, श्रीमति वसुधा दुबे एडवोकेट, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने अपनी अभिव्यकियों में कहा की मौजूदा कानूनों के सफल क्रियांनवयन हेतु महिलाओं को स्वयं ही सतर्क और सजग रहना चाहिए।
दिन भर चली संगोष्ठी में श्रीमति मंजूषा शर्मा, श्रीमति सुलभा बिल्लौरे आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का सुभारभं दीप-प्रज्जवलन से हुआ। एवं अतिथियों का स्वागत पर्यवेक्षक श्रीमति दर्शलता जैन, पार्वती धुर्वे, कमला मरावी, तीजा धुर्वे, केतकी परस्ते, तारेश्वरी धुर्वे,कृष्णा धुर्वे, चन्द्रवती मरावी कौतिका धारणे, उर्मिला जंघेला, सुश्री लेखनी दुबे, एन.एस.पूसाम, श्रीमति किरण पटेल, शैलेश दुबें, सलीम अहमद मंसूरी, भवनी शंकर झारिया, सुखराम सिंह परस्ते, धनीराम, ओमकार, सुरेश, नूर मोहम्मद, ने अतिथियों का पुष्प गुच्छो से स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमति दर्शलता जैन एवं आभार प्रदर्शन एस.सी. करवाडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम की समापित में दो वर्षीय नन्ही बालिका वेदाषी नन्होटे ने कविता सुनाकर उपसिथजनों का मन मोह लिया।

महिला दिवस


महिला दिवस

डिण्डौरी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना डिण्डौरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन विधिक सहायता प्राधिकरण डिण्डौरी महिला शाकित संगठन पतांजली योग सस्थान डिण्डौरी के नव-गठित महिला सशकितकरण विभाग डिण्डौरी के संयुक्त तत्वधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए एडीसनल डिसिट्रक्ट जज वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा महिला दिवस पर विधिक सेवा प्रधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर लगाकर हम दूर गांव तक महिलाओं के हितों के संरक्षण के लिए बनाये गये कानूनों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहे है। किसी भी प्रकार के महिला विरोधी उपराध के रोक थाम तथा उससे बचाव के लिए पक्षकार को जरूरी प्रोशित खर्च अधिवक्ता उपलब्ध कराने का कार्य भी विघिक सेवा प्रधिकरण के द्वारा किया जाता है।
श्री मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी मनोज तिवारी ने कहा की महिलाओं एवं बच्चों के लिए मौजूदा लाभ ,करने में बाल विकास सेवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। दहेज एवं बाल विवाह संबंधि कानूनों का प्रचार-प्रसार का बहुत जरूरत है। जिला सजिस्टार एवं ग्राम न्यायालय प्रमुख सुरेन्द्र मेश्राम ने विधिक सहायता कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य अतिथि श्रीमति सुशीला मार्काे, ने महिलाओं में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के संबंध में चर्चा करते हुए कहा की महिला बाल विकास की सेवाएँ महिलाओं की मजबूती देने के लिए चलाई गई है। गांव-गांव तक महिलाओं के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम चलाए जा रहे हैै। जिसका लाभ निचले स्तर पर डिण्डौरी जिले में संतोष पूर्ण ढंग से पहुचाया जा रहा है।
सुश्री पुष्पा सिहारे ने सामाज, शासकीय विभाग और आम जनता से महिलाओं की आत्मा निर्भरता पर ध्यान देने के महत्व को रेखांकित किया।
अतिथि वक्ता श्रीमति सुधा जैन, श्रीमति ममता शुक्ला, श्रीमति अनीता उपाध्याय, श्रीमति सपना जैन, श्रीमति लक्ष्मी अहिरवार ने स्व-रचित कविता के साथ नारी शकित का आव्हान किया कि महिलाओं के विरूद्व सामाज में व्याप्त नजरिये को बदलना होगा तथा स्वयं आगे बढ़ कर महिलाओं को अपराधों के विरूद्व जूझना जरूरी है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति कल्पना तिवरी, रिछारिया ने कहा कि डिण्डौरी जैसे जिले में महिला जागरूकता बढ़ी है। महिलाएँ अब घरेलू हिंसा के विरूद्व सामने आने लगी है। जिले में 130 महिलाओं ने डी.आई.आर. दाखित कराए है। श्रीमति कल्पना तिवारी ने विभागीय कार्यक्रमों जैसे मोर डुबुलिया, प्रोजेक्ट-प्रोत्साहन, वाहन-चालक प्रशिक्षण, नवाचार जो शुद्व रूप से महिलाओं के लिए क्रियांनवयित किए गए उन्होने चर्चा करते हुए कहा कि महिला कल्याण को लेकर राज्य सरकार सजग एवं सतत कार्यशील है।
सुश्री फिरौजा सिद्वकी एडवोकेट, श्रीमति वसुधा दुबे एडवोकेट, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने अपनी अभिव्यकियों में कहा की मौजूदा कानूनों के सफल क्रियांनवयन हेतु महिलाओं को स्वयं ही सतर्क और सजग रहना चाहिए।
दिन भर चली संगोष्ठी में श्रीमति मंजूषा शर्मा, श्रीमति सुलभा बिल्लौरे आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का सुभारभं दीप-प्रज्जवलन से हुआ। एवं अतिथियों का स्वागत पर्यवेक्षक श्रीमति दर्शलता जैन, पार्वती धुर्वे, कमला मरावी, तीजा धुर्वे, केतकी परस्ते, तारेश्वरी धुर्वे,कृष्णा धुर्वे, चन्द्रवती मरावी कौतिका धारणे, उर्मिला जंघेला, सुश्री लेखनी दुबे, एन.एस.पूसाम, श्रीमति किरण पटेल, शैलेश दुबें, सलीम अहमद मंसूरी, भवनी शंकर झारिया, सुखराम सिंह परस्ते, धनीराम, ओमकार, सुरेश, नूर मोहम्मद, ने अतिथियों का पुष्प गुच्छो से स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमति दर्शलता जैन एवं आभार प्रदर्शन एस.सी. करवाडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम की समापित में दो वर्षीय नन्ही बालिका वेदाषी नन्होटे ने कविता सुनाकर उपसिथजनों का मन मोह लिया।

साई भजन संध्या का आयोजन


साई भजन संध्या का आयोजन

(निधि श्रीवास्तव)

इलहाबाद (साई)। गुरुवार को कस्बा छर्रा के मोहल्ला शिवपुरी स्थित दुर्गा मंदिर में साई भजन संध्या का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन सांकरा गंगा घाट पर्यटन विकास सेवा समिति के तत्वाधान में कराया गया। शुभारम्भ सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति के अध्यक्ष विनय यादव ने किया। बाल कलाकार लकी सोनी द्वारा गाये गये सांई भजनों पर उपस्थित भक्तजन झूम उठे। इस मौके पर विनय यादव ने घोषणा की कि प्रत्येक माह के एक गुरुवार को समिति भजन संध्या व प्रसाद वितरण कराएगी। गिरीश सक्सेना, मुन्नालाल सक्सेना, बंटी यादव, सूरजपाल, संदीप यादव, लकी वर्मा, धर्मेन्द्र सोनी, सुमित, हरीश सक्सैना, शरद वर्मा, गोल्डी वर्मा, संजू वर्मा, अर्जुन यादव, कुलदीप शर्मा, कल्लू मामा, हरीश आदि ने सहयोग किया।

शुक्रवार, 8 मार्च 2013

झाबुआ पावर का मामला उठेगा ध्यानाकर्षण में: शशि ठाकुर


0 रिजर्व फारेस्ट में कैसे बन रहा पावर प्लांट . . . 14

झाबुआ पावर का मामला उठेगा ध्यानाकर्षण में: शशि ठाकुर

(एस.के.खरे)

सिवनी (साई)। देश के नामी गिरामी उद्योगपति गौतम थापर के स्वामित्व वाले क्राम्पटन ग्रीव्ज, शराब के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम प्रीस्टीज वाईन, थापर यूनिवर्सिटी और अवंथा समूह के सहयोगी प्रतिष्ठान मेसर्स झाबुआ पावर लिमिटेड द्वारा सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य घंसौर विकास खण्ड में बनाए जा रहे 1260 मेगावाट के पावर प्लांट में मजदूरों की मौत का सिलसिला थम ही नहीं पा रहा है। गत दिवस प्लेट ढहने से हुई दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक श्रीमति शशि ठाकुर का कहना है कि वे इस मामले को विधानसभा में ध्यानाकर्षण में जरूर उठाएंगी।
संयंत्र प्रबंधन के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि संयंत्र में मजदूरों की सुरक्षा के इंतजामात ना के बराबर ही हैं। संयंत्र में अब तक लगभग दो दर्जन लोगों की असयम मौत हो चुकी है। इसके पहले नवंबर माह में भी दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बताया जाता है कि अधिकांश मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के हैं। मजदूरों की मौत के बाद संयंत्र प्रबंधन द्वारा पुलिस के साथ मिलकर मामले को रफा दफा करने की जुगत लगाते ही दिखता है।
सूत्रों ने साई न्यूज को आगे बताया कि बृहस्पतिवार को बरेला स्थित निर्माणाधीन संयंत्र में बायलर की प्लेट टूटकर गिर गई। इस प्लेट के नीचे दबकर दो मजदूर बुरी तरह घायल हो गए हैं। संयंत्र के अंदर मीडिया का प्रवेश लगभग बैन ही बताया जाता है। समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के दिल्ली ब्यूरो ने बताया कि मीडिया जब भी कोई जानकारी लेने का प्रयास करता है तो गुडगांव में एमजी रोड स्थिति वाटिका सिटी प्वाईंट के कार्यालय में और दूरभाष नंबर 014 4392000 पर किसी को भी यह नहीं पता है कि एमपी के सिवनी में डलने वाले इस पावर प्लांट के बारे में किससे चर्चा की जाए।
इस संबंध में जब समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमति शशि ठाकुर से संपर्क किया गया तो उन्होने दूरभाष पर कहा कि उनके संज्ञान में यह बात लाई गई है और महिला दिवस के मौके पर वे आज घंसौर में ही हैं अतः वे इस संबंध में पूरी जानकारी लेकर इसे विधानसभा के चालू सत्र में ध्यानकर्षण में अवश्य ही लगाएंगी।

करीने से धमकाता भी है जनसंपर्क


लाजपत ने लूट लिया जनसंपर्क ------------------ 69

करीने से धमकाता भी है जनसंपर्क

(डी.एस.राजावत)

भोपाल (साई)। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग में लूट मची है। कारण यह कि उसने चुनिंदा अफसरों को विज्ञापन देने से लेकर पैकेज देने के अधिकार दे रखे हैं। ऐसा कहते हैं कि घर की लाज पत्नी बचाती है, बड़े से लेकर छोटे अखबार के सभी संपादक अच्छी तरह जानते है जनसंपर्क की लाज लाजपत आहूजा के हाँथ में है और आहूजा जी इज्जत देने वालों की इज्जत केसे उतार लेते है सब वाफिक है।
शिवराज सिंह अपने सलाहकारों के कहने पर समय-समय पर प्रकारांतर से मीडिया को चमकाते रहते हैं। देश का सबसे बड़ा अखबार समूह जब जरा-सी भी सरकार विरोधी चलता है तो उसकी ऑइल फैक्ट्री पर खाद्य विभाग के अधिकारी पहुंच जाते हैं। उसके माल की नपती होने लगती है। वहां टीएनसीपी और सिटी प्लानर पहुंच जाते हैं।
राजस्थान से मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाले एक नए-नवेले अखबार के आते ही उसमें सत्ता-विरोधी खबरें लगीं तो वह जनसंपर्क विभाग के विज्ञापन के रेट के लिए तरसता रहा। जब रेट आ गए तो उसे विज्ञापन नहीं दिए गए। विज्ञापन बंद कर दिए गए। इसे कहते हैं, सोफिस्टिकेटेड-वे में धमकाना। शिवराज सिंह को यह सीख स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने तो नहीं दी होगी।
दरअसल, यह सीख जनसंपर्क विभाग के लज्जाजनक आहूजा ने दी. सभी अखबारात को और इलेक्ट्रॉनिक चौनलों को सरकारी विज्ञापन लेने का मौलिक अधिकार है। प्रसार संख्या के अनुसार राज्य सरकार को विज्ञापन देना ही होगा, ऐसा मैं नहीं कहता। कुछ माह पूर्व कुछ अखबार मालिकों ने प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मार्कण्डेय काटजू से यह शिकायत की थी कि हमारे विज्ञापनों का पेमेंट राज्य सरकारों के जनसंपर्क विभाग द्वारा इसलिए रोक दिया गया है कि हमने सत्ता-विरोधी खबरें छापी थीं।
इस पर श्री काटजू की दलील थी कि विज्ञापन लेना अखबारों का अधिकार है और सत्ता-विरोधी खबरों के कारण सरकारें विज्ञापन न दें, यह गलत है। अब अखबार मालिकों के विवेक पर है कि वे राज्य सरकार के अघोषित आपातकाल को झेलकर और अपमानित होकर धनबल के हस्तिनापुर से बंधे रहें अथवा मुखर हों। यह मैं उनके विवेक पर छोड़ता हूं।

हेलीकाप्टर मामले में नोटिस जारी


हेलीकाप्टर मामले में नोटिस जारी

(महेश)

नई दिल्ली (साई)। रक्षा मंत्रालय ने अगस्तावेस्टलैंड से कहा है कि वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में जिन कंपनियों की आड़ में रिश्वत दी गई उनके साथ अपने संबंधों के बारे में एक हफ्ते के भीतर स्पष्टीकरण दें। कंपनी को इससे पहले कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था जिसके जवाब को रक्षा मंत्रालय ने खारिज कर दिया।
मंत्रालय ने अगस्तावेस्टलैंड से पूछा है कि ट्यूनिशिया और भारत की फर्मों आईडीएस इन्फोटेक और ऐरोमैट्रिक्स के साथ अपने लेन-देन की सूचना उपलब्ध कराए। इटली के अधिकारियों ने तीन हजार छह सौ करोड़ रूपए के हेलीकॉप्टर सौदे में तीन सौ ६२ करोड़ रूपए की रिश्वत देने के आरोपों की जो जांच की है उसमें आईडीएस इन्फोटेक और ऐरोमैट्रिक्स का नाम भी शामिल है।

पचास लाख टन गेंहू होगा निर्यात


पचास लाख टन गेंहू होगा निर्यात

(शरद)

नई दिल्ली (साई)। इस साल गेंहूं की बंपर पैदावार हुई है। सरकार ने गेंहू के विशाल भंडार को देखते हुए अपने गोदामों से पचास लाख टन गेंहू निर्यात करने को मंजूरी दी है और निर्यात प्रक्रिया तेज करने के लिए इसमें निजी व्यापारियों को भी शामिल किया है। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में खाद्य मंत्री प्रोफेसर के वी थॉमस ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से चालू वित्त वर्ष में ९५ लाख टन गेंहू निर्यात करने की अनुमति दी गई है। श्री थॉमस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक क्षेत्र की कारोबारी कंपनियां गेंहू के निर्यात में भाग नहीं लेंगी। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त निजी व्यापारियों को २०११-२०१२ की गेंहू की फसल को निर्यात करने की अनुमति दी जाएगी और इसका आधार मूल्य एक हजार चार सौ अस्सी रुपये प्रति क्विंटल होगा।
उधर, दूसरी ओर भूमि अधिग्रहण विधेयक पर मतभेद सलझाने के लिए कल बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया। अब इस महीने की २० तारीख को फिर बैठक होगी। विधेयक में उन किसानों की चिंताओं का समाधान करने के प्रावधान किए गए हैं जिनकी जमीन सेज जैसी विकास परियोजनाओं के लिए ली जाती है। बैठक का आयोजन संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने किया था।

महिला दिवस पर हो रहे अनेक आयोजन


महिला दिवस पर हो रहे अनेक आयोजन

(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस अवसर पर दुनिया भर में कई समारोह आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों को रेखांकित किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का केन्द्रीय विषय महिलाओं के खिलाफ हिंसा समाप्त करने का समय दिया है।
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एक संदेश में कहा कि आठ मार्च का दिन हमारे लिए महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने में खुद को समर्पित करने का मौका है। राष्ट्रपति आज शाम वर्ष २०१२ के स्त्री शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे।
आज ही दिल्ली में १६ दिसंबर को सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित छात्रा को मरोणोपरांत स्त्री शक्ति पुरस्कार दिया जाएगा। इस छात्रा के साहस और शक्ति के प्रति सम्मान के रूप में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह पुरस्कार दिया जाएगा। महिला और बाल कल्याण मंत्रालय का मानना है कि पीड़ित छात्रा निर्भया के साहस को सम्मान देने के लिये देश की उल्लेखनीय महिलाओं को हर साल स्त्री शक्ति पुरस्कार दिया जाना चाहिये । राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज निर्भया के परिवार को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।
जयपुर से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो से शैलेन्द्र ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजस्थान में महिलाओं को राज्य सड़क परिवहन की सभी बसों में निःशुल्क यात्रा की छूट दी गई है। महिलाएं वॉल्वो सेवाओं सहित सभी श्रेणियों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
वहीं भुवनेश्वर से साई ब्यूरो एस.के.शर्मा ने बताया कि ओड़िसा सरकार ने भी महिलाओं के लिए भुवनेश्वर और कटक के बीच विशेष बस सेवा शुरू की है। सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि केन्द्र महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए जिला स्तर पर सौ से ज्यादा संकट समाधान केन्द्र बना रहा है।
देश के हृदय प्रदेश से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया ब्यूरो से नंद किशोर ने बताया कि मध्य प्रदेश में बुंलेदखंड के पन्ना जिले में दूरदराज के गांवों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अपने लिए जोखिम सुरक्षा कोष स्थापित किया है। सूत्रों ने साई न्यूज को बताया कि इस कोष का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और बीमा उपलब्ध कराना है।
जिले में पांच हजार महिलाएं जोखिम सुरक्षा फंड से जुड़ चुकी हैं। ये महिलाएं जिला निर्धनता उन्नमूलन परियोजना के सब सहायता समूहों और ग्राम प्रधान समितियों की सदस्य हैं। अभी तक इस फंड में १५ लाख रुपए जमा हो चुके हैं। महिलाओं की इस अभिनव और सामूहिक पहल को साकार रूप देने के लिए जिला स्तर पर कार्यकारिणी समिति गठित की गई है। इसके तहत प्रावधान किया गया है कि सदस्य महिला के पति की मृत्यु होने पर तत्काल पांच लाख रुपए की राशि अंतिम संस्कार के लिए दी जाएगी। वहीं महिला को दस हजार रुपए का ऋण वापसी की शर्त पर दिया जाता है।

यह है आजाद भारत की तस्वीर! 13 करोड़ घरों में नहीं है शौचालय?


यह है आजाद भारत की तस्वीर! 13 करोड़ घरों में नहीं है शौचालय?

(प्रदीप चौहान)

नई दिल्ली (साई)। भारत गणराज्य को आजाद हुए पेंसठ साल होने को आए पर आजाद भार में आज भी तेरह करोड़ घरों में शौचालय की सुविधा ही उपलब्ध नहीं है। आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री अजय माकन ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के आंकडों के अनुसार, देश में करीब 13.09 करोड परिवारों के घरों के परिसर में शौचालय की सुविधा नहीं हैं इनमें से 1.47 करोड परिवार शहरी क्षेत्र में और 11.62 करोड परिवार ग्रामीण क्षेत्र में हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 की जनसंख्या के आंकडों के मुताबिक, पेयजल की सुविधा से वंचित 4.33 करोड परिवारों में से करीब 63 लाख परिवार शहरी क्षेत्र में और 3.7 करोड परिवार ग्रामीण क्षेत्र में हैं।
माकन ने सी पी नारायण के पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि बेघर परिवारों के संबंध में जनगणना 2011 में आंकडे जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन जनगणना 2011 के अनुसार, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में कुल बेघर परिवार साढे चार लाख थे और दोनों ही क्षेत्रों में कुल बेघर लोगों की संख्या 19 लाख थी।
उन्होंने बताया कि जनगणना 2011 के आंकडों के अनुसार, देश में करीब 21.35 करोड परिवारों के पास अपना मकान है तथा 2.73 करोड परिवार किराये के मकानों में रह रहे हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र में 5.45 करोड परिवारों के पास अपना मकान है और 2.17 करोड परिवार किराये के मकानों में रह रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 15.89 करोड परिवारों के पास अपना मकान है और 56.4 लाख परिवार किराये के मकानों में रह रहे हैं।

दलाई लामा ने भारत को दिया गुरू का दर्जा


दलाई लामा ने भारत को दिया गुरू का दर्जा

(आंचल झा)

रायपुर (साई)। ‘देता ना दशमलव भारत तो यूं चांद पर जाना मुश्किल था . . .।‘ पूरब और पश्चिम चलचित्र के इस गीत की आधारशिला एसे ही नहीं रखी गई थी। भारत वाकई में आध्यात्मिक, शिक्षा ज्ञान आदि के मामलों में सबसे उपर ही है। यह बात दुनिया मान चुकी है कि भारत के स्किल पावर को पाना मुश्किल ही है।
 तिब्बती धर्मगुरु तथा नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित दलाई लामा ने कहा है कि भारत अपनी शिक्षा, ज्ञान और आध्यात्म के आधार पर तिब्बत का गुरु रहा है और तिब्बत उसका चेला है। दलाई लामा ने आज यहां कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में कहा कि भारत बुद्धिमता की भूमि है। भारत की भूमि के साथ तिब्बत का अत्यंत घनिष्ठ एवं विशेष संबंध रहा है। भारत अपनी शिक्षा, ज्ञान और अध्यात्म के आधार पर तिब्बत का गुरु रहा है और तिब्बत उसका चेला है।
उन्होंने कहा कि भारत हजारों सालों से समन्वय और उदारता की भूमि है। यह विश्व का ऐसा जीवंत उदाहरण है जहां अनेक धर्माे जैसे हिन्दू, जैन, बौद्ध आदि जिनका भारत में उदय हुआ और ऐसे अनेक धर्माे जो दूसरे क्षेत्रों से यहां आये जैसे पारसी, इस्लाम, जरस्थ्रु, पश्चियन आदि के नागरिक हजारों वर्षाे से एक दूसरे के साथ प्रेम, समन्वय और उदारता के साथ रहते आये हैं। निश्चय ही भारत एक शांतिमय और अद्भूत देश है।
लामा ने कहा कि वर्तमान शिक्षा पद्धति ऐसी होनी चाहिए जिसमें आधुनिक-पश्चिमी शिक्षा और परम्परागत भारतीय ज्ञान दोनों का समन्वय हो। आधुनिक पश्चिमी शिक्षा के माध्यम से भौतिक विकास तो संभव है, लेकिन यह आंतरिक या मानसिक शांति के लिए पर्याप्त नहीं है। आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधानों से भी अब यह साबित हो गया है कि केवल भौतिक विकास, मानव जीवन को सुखी बनाने की कुंजी नहीं है। आंतरिक शांति के लिए परम्परागत तथा अध्यात्मिक ज्ञान भी जरुरी है।
तिब्बती धर्म गुरु ने कहा कि वे पिछले 54 वर्षाे से भारत की भूमि पर निवास कर रहे हैं और भारत और भारतीयता ने उनके शरीर और मन दोनों को गहराई से प्रभावित किया है। जब वे सात-आठ वर्षाे के थे, तब से सुप्रसिद्ध बौद्ध चिंतक एवं भिक्षु नागाजरुन ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है। नागाजरुन का मानना था कि किसी भी अवधारणा के प्रति अपना ज्ञान और समझ बढाओ और तभी उसे अपनाओ। उन्होंने कहा कि आज जब वे छत्तीसगढ के सुप्रसिद्ध स्थल सिरपुर गये तो उन्हें एक पुरातत्ववेत्ता ने सिरपुर से छह किलोमीटर दूर नागाजरुन गुफा होने की जानकारी दी। वे छत्तीसगढ के अगले प्रवास में उस गुफा में जाना चाहते हैं और कुछ समय वहां ध्यान भी करना चाहते हैं।
दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल शेखर दत्त ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक ने तीव्र गति से नए माध्यमों का सृजन किया है। यह देखने की जरुरत है कि हम मीडिया का कैसे उपयोग कर सकते हैं, चाहे वह सूचना प्रसार के क्षेत्र में हो या मनोरंजन अथवा समाचार के रुप में हों, इन्हें भारतीय संदर्भाे में जनसामान्य के लिए पुर्नपरिभाषित किया जाना चाहिये। दत्त ने कहा कि पिछले दो दशक में मीडिया की तकनीक एवं संरचना में हो रहे परिवर्तन देश के प्रजातंत्र और जनचेतना को शक्तिशाली एवं सशक्त बना रहे हैं, लेकिन यह बात सभी के लिए सत्य नहीं है। अभी भी विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, महिलाओं तथा जनजातियों तक पहुंच नहीं बढी है। अभी भी सामाजिक न्याय प्राप्त करना हमारे लिए एक बडी चुनौती है। महिलाओं तथा जनजातियों का शोषण न हो सके तथा उन्हें सामाजिक न्याय मिले, इस दिशा में काफी कार्य करने की जरुरत है।
विश्वविद्यालय के इस पहले दीक्षांत समारोह में वर्ष 2007 से 2012 तक के 243 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर विभिन्न परीक्षाओं में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान के लिए 24 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा 46 विद्यार्थियों को प्रावीण्य सूची के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किये गये।

किन महिलाओं के लिए हो महिला दिवस


किन महिलाओं के लिए हो महिला दिवस

(साध्वी चिदर्पिता)

नई दिल्ली (साई)। प्रति वर्ष की तरह इस बार भी महिला दिवस आ गया है और साथ ही शुरू हो गयी है खोज, उन महिलाओं की जिन्हें आगे करके इसे मनाया जा सके। अखबार हो या टीवी चनैल, या फिर सामाजिक संगठन, सब बेतहाशा जुटे हैं। इन सबकी खोज में एक बड़ी समानता यह है कि लगभग सभी पहले से ही चर्चित महिलाओं को चुनते हैं। वह महिलायें जो पुरुषों से जूझ रही हैं, वे महिलाएं जिन्होंने व्यावसायिक क्षेत्र में परचम लहराया है और वे महिलायें जो सामाजिक या राजनैतिक क्षेत्र में सक्रीय हैं।
इस कवायद को देखकर मैं सोचती हूँ, कि क्या पुरुषों के क्षेत्र में दखल देना ही एक महिला की सफलता का मापदंड है। इस खोज में वे महिलायें क्यों खो जाती हैं जिन्होंने अपना जीवन होम करके अपने परिवार को आगे बढ़ाया है? महिला दिवस क्या उन अस्सी प्रतिशत महिलाओं का दिन नहीं है जो परिवार की धुरी बनकर नित्य एक नयी यातना से गुज़रती हैं? मैं ऐसी बहुत सी महिलाओं को जानती हूँ जो हर दृष्टि से अपने पति से अधिक काबिल हैं, पर परिवार के लिए अपने कैरियर की बलि दे चुकी हैं। एक महिला के बिना क्या दुनिया के किसी भी परिवार की कल्पना की जा सकती है? परिवार में कितने ही सदस्य क्यों न हो एक महिला के बिना वे सभी सदस्य अनाथ ही होते हैं। न कोई उन्हें पानी देने वाला होता है और न ही खाना पूछने वाला।
इतने महत्त्व के स्थान पर होने के बावजूद महिलाओं की स्तिथि दयनीय है। अधिकाँश महिलायें आज भी शोषण सहने को मजबूर हैं और यह शोषण करने वाले और कोई नहीं उनके अपने हैं। वे अपने जिनके जीवन की वह धुरी हैं, वे अपने जिनके लिए उसका जीवन समर्पित है। उसकी इच्छा का घर के फैसलों में कोई महत्त्व नहीं। वह आगे बढ़कर अपनी इच्छा ज़ाहिर कर भी दे तो उसकी कोई गिनती नहीं। बेहद व्यक्तिगत ज़रूरतों के लिए आज भी उसे पति का मुंह निहारना पड़ता है, भीख की तरह पैसे मांगने पड़ते हैं और उनका समुचित हिसाब भी देना पड़ता है। यह हाल केवल घरेलु महिलाओं का ही नहीं है। कामकाजी महिलाओं की भी कमोबेश यही स्तिथि है। अपनी मेहनत की कमाई से भी अपनी पसंद की छोटी से छोटी चीज़ लेने से पहले उसे पति की आज्ञा लेनी पड़ती है और आज्ञा न मिलने पर अपना इरादा बदलना पड़ता है। पति उसकी कमाई और उसकी चीज़ों का पूरा हिसाब रखता है पर घर सँभालने वाली का घर की किसी चीज़ पर हक नहीं होता। उसके साथ मार-पीट और गाली-गलौज तो रोज़मर्रा की बात है।
पढ़े-लिखे वर्ग के बहुत से लोग मेरी इन बातों से सहमत नहीं होंगे। नौकरीपेशा पत्नी का घर के कामों में हाथ बंटाने वाले इसे मेरी कल्पना कहेंगे, पर समाज के बड़े हिस्से का सच आज भी यही है। जब तक हम इसे मानेंगे नहीं, तब तक इस दिशा में सुधार भी संभव नहीं है।
इस बात को मानने के बाद ही महिला दिवस सार्थक होगा, क्योंकि आज भी महिलाओं के एक बड़े वर्ग की स्तिथि पराश्रित की है। इंदिरा नुई, शहनाज़, मायावती और सोनिया गाँधी जैसी महिलाओं के लिए महिला दिवस मनाने का कोई अर्थ नहीं है। महिला दिवस है उन महिलाओं के लिए, जो धरती की सहनशीलता के साथ अपने परिवारों में दोयम दर्जा रखते हुए जी रही हैं। जो नदी की तरह चुपचाप बहते हुए हर गन्दगी को अपने में समेटकर खेतों को सींचती जा रही हैं। जो एक-एक रूपया गुल्लक में डालकर अपने घर की छत बनाती हैं। जो जड़ों की भांति अनाम जी ज़मीन के नीचे रहकर ऊपर चमकने वाले पेड़ों को फलदार बनाती हैं।
धरास्वरूपा ऐसी सभी देवियों को मेरा प्रणाम और इस महिला दिवस पर कामना कि अर्द्धनारीश्वर की कल्पना साकार हो और इन्हें इनका स्थान मिले। ऐसा हो तभी महिला दिवस की सार्थकता है।

कैथल शिक्षा भरती है जीवन में रोशनी एडीसी


शिक्षा भरती है जीवन में रोशनी एडीसी

(राजकुमार अग्रवाल)

कैथल (साई)। यहां इंडस पब्लिक स्कूल में बुधवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव व सीनियर विंग का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त दिनेश यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके की।
एडीसी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का दीप ऐसा दीप है जिसकी रोशनी सब दीपों से बढ़कर है और यह जीवन में रोशनी भर देता है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे अपनी संस्था में बच्चों शिक्षा व खेल के साथ-साथ संस्कार भी दें ताकि बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा सामाजिक ज्ञान भी प्राप्त हो। इसके बाद स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
बच्चों को प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों ने सबका मनमोह लिया। सबसे पहले छोटे बच्चों ने गणेश वंदना करके सबका दिल जीता। इसके बाद कक्षा तीसरी व चौथी के बच्चों ने योग व कराटे की प्रस्तुति दी तथा इसका हमारे जीवन में क्या महत्व है, योग के जरिए यह भी दर्शाया। प्री नर्सरी के छात्रों ने रंग बिरंगे गुब्बारे गीत पर नृत्य करके सभी का मनमोह लिया। के.जी कक्षा के बच्चों ने कार्टून वर्ल्ड डोरी मोन, छोटा भीम, मोगली आदि पर नृत्य करके अपनी प्रस्तुति दी। कक्षा दूसरी व तीसरी के बच्चों ने देशभक्ति गीत हम भारत की शान पर नृत्य पर करके अपनी देशभक्ति की भावना को उजागर किया। इंडस पब्लिक स्कूल की की प्रिंसिपल दिव्या ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और इंडस ग्रुप के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्रीमति विमला सुरजेवाला ने समारोह में आए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इससे पूर्व कुलवीर छिकारा, डा. एकता सिंधु, सुभाष श्योराण, रवि दलाल, अरुणा शर्मा, रोहित गर्ग ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ  के दौरान विष्णु प्रसाद, डीजी बत्तरा, राजकुमार, अनिल खुराना, धर्मवीर सहारन, रवि सिंघल, रोहित खुरानिया, सुनील चुघ सहित स्कूल का शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ भी उपस्थित था।