बुधवार, 26 सितंबर 2012

मध्य प्रदेश की मंडी में मीडिया का मोलभाव

मध्य प्रदेश की मंडी में मीडिया का मोलभाव

(विस्फोट डॉट काम)

नई दिल्ली (साई)। मध्य प्रदेश में अघोषित तौर पर ही नहीं बल्कि अजीब तरीके से प्रेस पर सेंसरशिप लागू कर दी गई है। यह सेंसरशिप कुछ ऐसा है कि भाजपा या सरकार के पक्ष वाले संस्थानों को विज्ञापनों से लादा जा रहा है जबकि अन्य मुंह ताकने पर मजबूर हैं। मध्य प्रदेश में भले ही अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों के मामले हर रोज उजागर हो रहे हैं लेकिन विकास और जन कल्याण के क्षेत्र में व्याप्त भारी निराशा के बाद भी भाजपा ने जनसंपर्क विभाग की पीठ पर सवार होकर चुनाव की वैतरणी पार करने की व्यूह रचना की है। इसी के तहत सबसे पहले अखबारों को सरकारी विज्ञापन का चाबुक दिखाकर अपने कब्जे में करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है।
जनसंपर्क विभाग के सर्वाधिक रसूखदार और अमीर अपर संचालक लाजपत आहूजा को इसी रणनीति के अंतर्गत हाल ही में विज्ञापन के साथ-साथ समाचार शाखा का प्रभार भी सौंपा गया है। दरअसल इन्हीं दो शाखाओं में जनसंपर्क विभाग समाहित है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार इस तरह विज्ञापन और समाचार शाखा एक ही अधिकारी के हाथों में सौंपी जा रही है।
यूं तो जनसंपर्क विभाग में कई अपर संचालक हैं, किंतु लाजपत आहूजा भारतीय जनता पार्टी का सर्वाधिक चहेता अधिकारी है। फर्क इतना ही है कि वह भाजपा के कार्यालय दीनदयाल परिसर की बजाय जनसंपर्क संचालनालय में बैठते है। भाजपा सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में सरकारी विज्ञापन के कुबेर के खजाने की चाबी कमोबेश आहूजा की जेब में ही रही है। पूर्व मुख्य सचिव राकेश साहनी भी इस अधिकारी के साथ बहुत कृपालु थे। फलस्वरूप अघोषित रिश्तों के कारण उनके कार्यकाल में तो इसकी सभी उंगलिया घी में डूबी रहती थीं।
सरकारी विज्ञापनों को एक काले धंध में परिवर्तित करने में लाजपत आहूजा का बड़ा योगदान रहा है। सरकारी विज्ञापन के बल पर कई नाकुछ तथाकथित बैठकबाज पत्रकारों को करोड़पति बनाने का श्रेय इसी अधिकारी को है। भाजपा को यह अधिकारी इतना रास आ गया है कि जनसंपर्क विभाग चाहे किसी भी मंत्री के पास क्यों न रहा हो, ढे़र सारी शिकायतों के बाद भी कोई उसके अंगदी पैर को विज्ञापन शाखा से एक इंच भी हिला नहीं पाया। पत्रिका अथवा अखबार की १०० प्रतियां छपवाकर २५ से लेकर ५० हजार तक का सरकारी विज्ञापन झटक लेने का गोरखधंधा आहूजा के कार्यकाल में ही पनपा है और अब तो वह पूरे शबाब पर है। लोग आहूजा को जनसंपर्क विभाग में लॉ और आर्डर का जनक भी कहते हैं। अब तो हजारों तथाकथित पत्रकार आहूजा की कृपा की ही रोटी खा-पचा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे लाजपत आहूजा को विज्ञापन और समाचार शाखा का एक साथ प्रभार भाजपा के मुख्यालय में बनी गुप्त रणनीति के तहत सौंपा गया है। समाचार शाखा के प्रभारी अपर संचालक के रूप में आहूजा अब हर दिन निगरानी रखेगा कि किस अखबार ने भाजपा और उसकी सरकार के बारे में क्या तथा कैसा छापा है।
यह निश्चित है कि जो अखबार नकारात्मक समाचारों और टिप्पणियों के द्वारा भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें आहूजा की विज्ञापनी कृपा के लिए निश्चित ही तरसना पड़ेगा। अब आहूजा के जरिये राज्य सरकार का एक ही सूत्र काम करेगा भाजपा और उसकी सरकार के भले की बात छापो, अन्यथा रस्ता नापो। भविष्य में रात को दिन और स्याह को सफेद बताने वाले अखबारों को ही सरकारी विज्ञापन मिलेंगे, जनसंपर्क विभाग की इस नई प्रशासनिक व्यवस्था ने बड़ी बेशर्मी के साथ यह तय कर दिया है। कांग्रेस इसको भाजपा सरकार द्वारा लादी गई अघोषित सेंसरशिप मानती है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा है कि जनसंपर्क विभाग के बजट में विज्ञापन मद में हर साल जो अरबों का प्रावधान किया जाता है, वह सरकार की योजनाओं और सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए है। जनसंपर्क विभाग इस बजट से यह बुनियादी काम न करते हुए भारतीय जनता पार्टी को चुनावी लाभ पहुंचाने वाले विज्ञापन जारी करके शासकीय धन का आपराधिक दुरूपयोग कर रहा है।
दरअसल यह बजट जनसंपर्क विभाग का खुद का न होकर विभिन्न विकास विभागों के प्रचार मद को काटकर जनसंपर्क विभाग को स्व. अर्जुनसिंह के मुख्य मंत्री काल में सौंपा गया बजट है। इस निर्णय के पीछे उद्देश्य यह था कि जनसंपर्क विभाग योजना मूलक प्रचार करेगा, किंतु विज्ञापनों के जरिए ऐसे प्रचार की बजाय अधिकांश बजट मुख्य मंत्री और मंत्रियों तथा भाजपा की छवि सुधारने पर खर्च हो रहा है।

सिंह इज करप्शन किंग

सिंह इज करप्शन किंग

(प्रेम शुक्ला)

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने बीते शुक्रवार को राष्ट्र के नाम दिए गए संदेश में देशवासियों पर लानतों की बरसात की है। प्रधानमंत्री ने खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति देने के अपने फैसले को न्यायोचित करार देने के लिए उल्टे जनता से सवाल पूछा कि ‘क्या रुपए पेड़ पर उगते हैं?’ दुर्भाग्यवश इस देश की मुख्यधारा का मीडिया डॉ। मनमोहन सिंह को बेहद शालीन, ईमानदार, कर्तव्यपरायण और लोकतांत्रिक व्यक्ति करार देता है।
अर्थतंत्र-अनर्थतंत्ररू सच्चाई मीडिया जनित इस धारणा के ठीक विपरीत है। मनमोहन सिंह के पूरे कैरियर का बारीकी से विश्लेषण करने पर ज्ञात होता है कि भारतीय अर्थतंत्र अनर्थतंत्र में तब्दील करने वाला व्यक्ति डॉ। मनमोहन सिंह है। 2004 से 2012 तक के उनके प्रधानमंत्रित्व काल का आकलन किया जाए तो उन्हेांने इस कालावधि में हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली के महत्वपूर्ण स्तंभों की जितनी अवमानना की है उसके बाद उनके खिलाफ ‘महाभियोग’ से कम कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। आश्चर्य है कि मनमोहन सिंह के पापों पर उन्हें दंडित करने की मांग करना तो दूर उनके खिलाफ कुछ खुलकर कहने में विपक्ष को भी संकोच हो रहा है। पहले हम मनमोहन सिंह के इस बयान की पड़ताल कर लेते हैं कि ‘अर्थ व्यवस्था सुधारने के लिए देश को कठोर फैसले करने पड़ेंगे।’
जिम्मेदार कौनरू सवाल पैदा होता है कि इस देश की आर्थिक बदहाली के लिए क्या आम जनता जिम्मेदार है, या राजनीतिक विपक्षी दल जिम्मेदार हैं? सच्चाई तो यह है कि देश की आर्थिक बदहाली के लिए डॉ। मनमोहन सिंह से ज्यादा जिम्मेदार कोई दूसरा व्यक्ति इस देश में हो ही नहीं सकता। मनमोहन सिंह बीते 5 दशकों से इस देश की आर्थिक नीतियों को तय करने वाले नियामकमंडल के कर्ता-धर्ता हैं। मनमोहन सिंह पर टिप्पणी करने वाले अधिकांश पत्रकार मनमोहन सिंह का कैरियर 1991 के बाद ही देखते हैं, जिस पर उन्हें आर्थिक उदारीकरण का श्रेय देकर भारत की आधुनिकता अर्थव्यवस्था का तारणहार करार देकर उनकी प्रशंसा करते है।
‘फिक्सर’रू मनमोहन सिंह का असली चेहरा जानना हो तो पहले 1970 के दशक के उनके इतिहास पर नजर डालनी पड़ेगी। 1970 के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ‘फिक्सर’ के रूप में कुख्यात हुआ करते थे ललित नारायण मिश्र। ललित नारायण मिश्र को इंदिरा गांधी ने विदेश व्यापार विभाग का प्रभार सौंप रखा था। उन दिनों विपक्षियों का आरोप हुआ करता था कि ललित नारायण मिश्र कांग्रेस के सत्ताधारी परिवार का धन ठिकाने लगाया करते थे। 1966 में मनमोहन सिंह ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के बाद यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेन्स ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट ;न्छब्ज्।क्द्ध में फाइनेंसिंग एंड ट्रेड सेक्शन के मुखिया का पदभार संभाला। भारत से चिली की राजधानी सैटियागो जाते समय ललित नारायण मिश्र पहली बार डॉ। मनमोहन सिंह से मिले। दोनों में याराना हो गया। ललित नारायण मिश्र ने कुछ दिन बाद ही मनमोहन सिंह को विदेश व्यापार के मामले में भारत सरकार के सलाहकार पद पर नियुक्त कर दिया। कालेधन के तत्कालीन फिक्सर को मनमोहन सिंह इतने प्रिय क्यों लगे? सालभर के भीतर मनमोहन सिंह को वित्त मंत्रालय का मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त कर दिया। जिस पद पर हाल तक कौशिक बसु थे और अब रघुराम राजन विश्व बैंक की सिफारिश से आए हैं उस महत्वपूर्ण पद पर मनमोहन सिंह 1972 से 1976 तक रहे। 1976 में उन्हें रिजर्व बैंक का निदेशक बना दिया गया, इसी दौरान (1976-1980) तक उन्हें इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई) का भी निदेशक पद प्राप्त था।
हाशिए पर मनमोहनरू 1977 में जब इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का पतन हो गया। तब महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकांश अफसरों को हाशिए पर फेंक दिया गया। पर मनमोहन सिंह की छुट्टी किए जाने की बजाय उनका प्रमोशन हो गया। 1977 से 1980 तक जनता पार्टी की सरकार के शासनकाल में भी वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलात विभाग के वे सचिव पद पर रहे। 1980 में जब जनता पार्टी की सरकार का पतन हुआ तब दो वर्षों के लिए वे ठाली बैठे रहे। संभव है कि संजय गांधी ने उनकी चालबाजी को पहचान लिया हो और जनता पार्टी सरकार से चिपकने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा हो। संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद मनमोहन सिंह की सरकारी महकमे में पुनर्वापसी हुई। तत्कालीन वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी मनमोहन सिंह को रिजर्व बैंक का गवर्नर बना लाए। 1982 से 1985 तक वे इस पद पर रहे। 1985 में प्रणव मुखर्जी सत्ता से बाहर फेंक दिए गए।
राजीव गांधी का अविश्वासरू राजीव गांधी को प्रणव मुखर्जी पर गहरा अविश्वास हो गया था। ऐसे में मनमोहन सिंह को मुखर्जी लॉबी का होने के चलते हाशिए पर डाल दिया चाहिए था। राजीव गांधी के कार्यकाल में भी मनमोहन सिंह महत्वपूर्ण पद झटकने में कामयाब रहे। 1985 में उन्हें योजना आयोग का उपाध्यक्ष बना दिया गया। 1987 में मनमोहन सिंह की हरकतों से नाराज होकर राजीव गांधी ने योजना आयोग को ‘जोकरों का अड्डा’ करार दिया था। तब मनमोहन सिंह योजना आयोग को छोड़कर जेनेवा स्थित ‘साउथ कमीशन’ के सेक्रेटरी जनरल बन गए। साउथ कमीशन में उनके कार्यकाल के दौरान गरीब देशों में विदेशी निवेश किस तरह से छलावा है, का खुलासा करने वाली एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। इस रिपोर्ट के माध्यम से मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाले साउथ कमीशन ने गरीब देशों में आने वाली विदेशी पूंजी की जो पोल खोली वह आज भी प्रासंगिक है। मनमोहन सिंह के नेतृत्व में तैयार साउथ कमीशन की रिपोर्ट का दावा किया गया कि 1986-1989 के बीच 17 गरीब देशों में पूंजी आवागमन का जो अध्ययन किया गया उसके अनुसार इस अवधि में इन देशों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई), विदेशी कर्ज और अनुदान के माध्यम से कुल 215 बिलियन डॉलर की पूंजी आई। जबकि इसी दौरान इन देशों से विकसित देशों में 330 बिलियन डॉलर की पूंजी चली गई।
विदेशी निवेशकों का पैरोकाररू विकसित देशों द्वारा विदेशी निवेश के नाम पर एशियाई देशों को छलने का यह जीवित प्रमाण था। 1980 के दशक की साउथ कमीशन की उस रिपोर्ट को पढ़नेवाला कोई विश्वास नहीं करेगा कि वही व्यक्ति आज भारत के खुदरा क्षेत्र को विदेशी निवेशकों के हवाले किए जाने का पैरोकार बन गया है। मनमोहन सिंह वापस भारत तब आए जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री की कुर्सी से अपदस्थ हो गए। यदि जनता पार्टी के अध्यक्ष डॉ। सुब्रह्मण्यम स्वामी के दावों पर विश्वास किया जाए तो जनता दल सरकार के कार्यकाल में मनमोहन सिंह को जेनेवा से नई दिल्ली वापसी उन्होंने कराई थी। 1990 से 1999 तक जनता दल सरकार के शासनकाल में उन्हें आर्थिक मामलात के लिए प्रधानमंत्री का सलाहकार बनाया गया था। जब चंद्रशेखर की सरकार का पतन सुनिश्चित हो गया था तब मार्च 1991 में उन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन-यूजीसी)  का चेयरमैन बना दिया गया। 1991 में मई और जून के महीने में लोकसभा चुनाव हुए। उस समय कोई राजनीतिक विश्लेषक यह बता पाने की स्थिति में नहीं था कि देश में अगली सरकार किसकी बनेगी? तब राजीव गांधी जीवित थे।
विदेशी मीडिया का दावारू मई के प्रथम सप्ताह में फ्रांस की राजधानी पेरिस से प्रकाशित होने वाले एक अखबार ‘ला मोंड’ ने खबर प्रकाशित की जिसका कथ्य था कि भारत में अगली सरकार चाहे जिस पार्टी की बने उस देश का अगले वित्तमंत्री डॉ। मनमोहन सिंह नामक व्यक्ति होगा। जिस व्यक्ति को 2 माह पहले प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार पद से हटाकर यूजीसी का चेयरमैन बना दिया गया हो। जो व्यक्ति किसी भी राजनीतिक दल का सदस्य तक न हो। जिस व्यक्ति के मंत्री बनने की कल्पना किसी भी राजनीतिक दल के आला पदाधिकारियों तक ने न की हो। उसके बारे में इतना सटीक पूर्वानुमान फ्रांस का एक अखबार कैसे लगा लेता है? लिहाजा 21 जून 1991 को मनमोहन सिंह भारत के वित्तमंत्री बन गए और उन्होंने इंटरनेशनल मोनेटरी फंड (आईएमएफ) और वर्ल्ड बैंक द्वारा प्रस्तावित आर्थिक नीतियों को लागू कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में 1991 में दावा किया था कि यदि उनकी सरकार आएगी तो 100 दिनों के भीतर महंगाई कम कर दी जाएगी। 21 जून 19991 को नरसिंहराव के मंत्रिमंडल ने शपथ ली, चंद दिनों में रुपए का अवमूल्यन हो गया।
महंगाई की माररू महंगाई घटने की बजाय बढ़ गई। चूंकि मनमोहन सिंह ने बाजार के नियामकों का गठन किए बिना ही अर्थव्यवस्था का उदारीकरण किया था सो साल बीतते-बीतते प्रतिभूति घोटाले सामने आ गए जिसमें घपलेबाजों ने आम निवेशकों के खून पसीने की लगभग 1।8 बिलियन डॉलर की रकम पार कर दी। जब 1993 में मनमोहन सिंह की कार्यप्रणाली के खिलाफ चौतरफा हमला हुआ तो उन्होंने वित्तमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी। मनमोहन सिंह के इस पेशकश की खबर सार्वजनिक होते ही विश्व बैंक के तत्कालीन अध्यक्ष का एक चेतावनी भरा बयान आ गया कि मनमोहन सिंह का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। तत्कालीन प्रधानमंत्री पी।।वी। नरसिंहराव का इस्तीफा स्वीकारने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। 15 मई 1996 तक वे वित्तमंत्री के पद पर रहे। 1996 से 1998 तक का यही 2 वर्ष का समय था जब दूसरी बार मनमोहन सिंह किसी सरकारी पद पर नहीं थे। सनद रहे कि इस अवधि में मनमोहन सिंह के चेले पी। चिदंबरम वित्त मंत्री रहे। 1998 में मनमोहन सिंह को सोनिया गांधी ने प्रणव मुखर्जी और अर्जुन सिंह जैसे कद्दावर नेताओं को दरकिनार कर राज्य सभा में विपक्ष का नेता बना दिया। प्रधानमंत्री बनने तक वे इस पर बने रहे। 1971 से 2012  तक कुल 41 वर्षों के अपने कार्यकाल में सिर्फ 4 वर्ष छोड़ दिए जाएं तो मनमोहन सिंह भारत के अर्थतंत्र के नियंता बने रहने की स्थिति में रहे। ऐसे में यदि यह देश आज भी आर्थिक रूप से बदहाल है तो इसका ठीकरा क्या जनता के माथे पर फोड़ा जा सकता है?
निचले पायदान पर भारतरू बीते सप्ताह दुनिया के उन 36 देशों का एक सर्वेक्षण प्रकाशित हुआ है जिन देशों में दुनिया के कुपोषित बच्चों की 90 फीसदी आबादी बसती है। उस सूची में भारत, अंगोला, कैमरून, कांगो और यमन जैसे देशों के साथ सबसे निचली पायदान पर है। बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के कुपोषित बच्चों की हालत भी भारतीय बच्चों से इस रिपोर्ट में बेहतर बताई गई है। यदि मनमोहन सिंह सचमुच आर्थिक तारणहार हैं तो हमारी भावी पीढ़ी की इस दुर्दशा का जिम्मेदार कौन है? ‘सेव दि चिल्ड्रेन’ नामक अभियान का दावा है कि देश के 50 फीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार हैं और देश की महिलाओं और बच्चों को होने वाली 70 फीसदी बीमारियां कुपोषणजन्य हैं। क्या 21 वर्षों के आर्थिक उदारीकरण का यही इष्ट था? तिस पर मनमोहन सिंह की सरकार संसदीय लोकतंत्र के हर स्तंभ की अवमानना पर आमादा है। जुलाई 2008 में अमेरिका के साथ परमाणु समझौता करने के लिए संसद में ‘वोट के बदले नोट’ का खेल रचा कर संसद की अवमानना की गई। विपक्ष के विरोध के बावजूद नवीन चावला को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त कर निर्वाचन आयोग की स्वायत्तता को सदिंग्ध किया गया। 2012 के उत्तर प्रदेश चुनावों के समय निर्वाचन आयोग से सरकार के समन्वय के लिए जवाबदेह कानून मंत्रालय के प्रभारी सलमान खुर्शीद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस।वाई। कुरेशी की चेतावनी को दरकिनार कर चुनौती तक दे डाली कि ‘अगर उन्हें चुनाव आयोग सूली पर भी लटका दे तो वे यह सुनिश्चित करेंगे कि पसमांदा मुसलमानों को आराण मिले।’ निर्वाचन आयोग की अवमानना के बाद खुर्शीद को मंत्रिमंडल से निकालने के बजाय मनमोहन सिंह ने उन्हें प्रश्रय दिया। केंद्रीय सतर्कता आयोग एक संवैधानिक पद है। उच्चस्तरीय चयन समिति में मुख्य सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति पर लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने पामोलीन तेल घोटाले में फंसे पी।जे। थॉमस की नियुक्ति का खुलकर विरोध किया। फिर भी उस पद पर मनमोहन सिंह ने थॉमस को तब तक नियुक्त रखा जब तक सुप्रीम कोर्ट ने थॉमस की नियुक्ति को खारिज करने का आदेश नहीं दिया। सीवीसी पद की भी मनमोहन सिंह ने अवमानना कर दी। 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले पर जब सर्वाेच्च न्यायालय ने कड़ा रूख अपनाया तब प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह ने न्यायपालिका की सक्रियता के खिलाफ बयान देकर उसे भी चुनौती दे दी।
सीएजी को चुनौतीरू इन दिनों मनमोहन सिंह उस महालेखा नियंत्रक (सीएजी) को चुनौती दे रहे हैं जिसे देश के संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ। भीमराव अंबेडकर ने महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था करार दिया है। 30 मई 1949 को संविधान सभा की बैठक में डॉ। अंबेडकर ने कहा था- ‘मेरा मानना है कि सीएजी का कार्य न्यायपालिका के कार्य से भी कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।’ डॉ। अंबेडकर के इस निष्कर्ष के बाद ही संविधान के अनुच्छेद 148 से 151 के तहत सीएजी का गठन किया गया। सीएजी पर प्रधानमंत्री न केवल खुद प्रहार करते आए हैं बल्कि उनके मंत्री भी उसे आंखें दिखा रहे हैं। मनमोहन सिंह न जनहित की कसौटी पर खरे उतरते हैं, न ही संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करने को तैयार हैं। वह केवल सत्तालोलुपता के चलते विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की चाकरी पर आमादा हैं। फिर भी उन्हें हमारा देश क्यों झेलने को मजबूर है?
(लेखक मुंबई से प्रकाशित सामना के कार्यकारी संपादक हैं)

राष्ट्रवाद पर हावी होते क्षेत्रीयतावाद के खतरे से बचने के उपाय तलाशना जरूरी

राष्ट्रवाद पर हावी होते क्षेत्रीयतावाद के खतरे से बचने के उपाय तलाशना जरूरी

(आशुतोष वर्मा)

भारतीय राजनीति का इन दिनो संक्रमण काल चल रहा हैं। सन 1996 से प्रारंभ हुये गठबंधन की राजनीति का दौर जारी हैं। केन्द्र में सरकार  इन गठबंधनों की ही बन रही हैं। इन सोलह सालों में देश हित में हुआ तो बहुत कुछ है लेकिन गठबंधन की मजबूरियों के कारण बहुत कुछ ऐसा भी है जो नहीं हो पाया हैं।
देश में 7 राष्ट्रीय एवं 45 क्षेत्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल हैं। राष्ट्रीय पार्टियों में कांग्रेस और भाजपा के अलावा बहुजन समाज पार्टी, सी।पी।आई।,सी।पी।एम।,राष्ट्रवादी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी शामिल हैं।
कांग्रेस हमेशा से मास बेस पार्टी रही हैं लेकिन पिछले कुछ समय से क्षेत्रीय दलों द्वारा उसके वोट बैंक में सेध लगाने के कारण जनाधार कमजोर हुआ हैं। परंतु राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस आज भी सबसे बड़ा राजनैतिक दल हैं। भाजपा केडर बेस पार्टी हैं लेकिन उसका प्रभाव अभी भी दक्षिण भारत में नहीं जम पाया हैं। दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में भाजपा ने सरकार तो बनायी लेकिन जिस तरह से सरकार चल रही है उससे सबसे अलग दिखने का भाजपा का दावा कमजोर ही हुआ हैं। वाम दलों सहित राकपा,सपा और बसपा कहने को तो राष्ट्रीय दल हैं लेकिन वास्तविकता यह हैं कि इनका राजनैतिक अस्तित्व भी क्षेत्रीय दलो से कुछ अधिक नहीं कहा जा सकता है। इस प्रकार यह कहने में कोई संकोच नही हैं कि इन दिनों राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रभामंड़ल में जो कमी आयी हैं वही गठबंधन की राजनीति प्रारंभ होने का मूल कारण हैं।
मान्यता प्राप्त 45 क्षेत्रीय दलों में डी।एम।के।,ए।आई।ए।डी।एम।के।,तृणमूल कांग्रेस,बीजू जनता दल,जनता दल यू।,आर।जे।डी।,तेलगू देशम पार्टी,शिव सेना और टी।आर।एस। जैसे कई राजनैतिक दल हैं जो कि गठबंधन की सरकारों के गठन और पतन में महत्वपूर्ण राजनैतिक भूमिका निभाते रहें हैं। इसका दंश देश ने देखा और भोगा है फिर चाहे वो भाजपा के नेतृत्व वाली एन।डी।ए। सरकार हो या कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू।पी।ए। सरकार हो।
अंर्तराष्ट्रीय और अंर्तराज्यीय मुद्दों पर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों की सोच में फर्क रहता है। जहां एक ओर राष्ट्रीय पार्टियों की सोच राष्ट्रीय स्तर की होती हैं। वहीं क्षेत्रीय पार्टियों की प्राथमिकता उनके प्रभाव क्षेत्र तक सीमित होकर रह जातीं हैं। सोच का यही अंतर सरकार के कामकाज पर निर्णायक असर डालता हैं। गठबंधन की सरकारों के 16 सालों के काम काज को देखते हुये अब यह समय की मांग हैं कि इनसे बचने के लिये उपायों पर विचार किया जाये।
मेरे विचार से संविधान में कुछ ऐसा प्रावधान किया जाना क्या न्याय संगत नहीं होगा कि चुनाव आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनैतिक दलों को पंचायत से लेकर विधानसभा चुनाव लडने की पात्रता दी जाये और यदि किसी गठबंधन के साथ ऐसे क्षेत्रीय दल लोकसभा का चुनाव लड़ते हैं तो गठबंधन का नेतृत्व करने वाली राष्ट्रीय पार्टी के चुनाव चिन्ह पर ही उन्हें चुनाव लड़ने की पात्रता दी जाये? ऐसा करने से कम से कम दल बदल विरोधी कानून के प्रावधानों के तहत सरकार की स्थिरता पर तो कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। मेरे इस विचार का हो सकता है कि इस आधार पर विरोध भी हो कि यह सुझाव प्रजातंत्र के मूल सिद्धान्तों के खिलाफ है। लेकिन बीते दिनों क्षेत्रीय दलों और उनके नेताओं की भूमिेका और सौदे बाजी ने आज यह सोचने को तो जरूर मजबूर कर दिया हैं कि ऐसे उपाय किये जाना जरूरी हैं जो कि बढ़ते हुये क्षेत्रीयतावाद  और कमजोर पड़ते राष्ट्रवाद के बीच समन्वय बना सके। अन्यथा देश की अखंड़ता और एकता पर बढ़ते हुये क्षेत्रीयतावाद के खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता हैं।
समय समय पर देश में इस बात पर भी बहस होती रही हैं कि राष्ट्रपति शासन प्रणाली लागू होना चाहिये या नहीं ? क्या देश एक बार फिर ऐसे दौर से नहीं गुजर रहा हैं कि जिसमें राष्ट्रपति शासन प्रणाली देश हित में हैं या नही? इस पर विचार होना चाहिये। मेरे विचार से क्षेत्रीयतावाद के बढ़ते हुये प्रभाव को देखते हुये और उसे रोकने के लिये यह भी एक कारगर उपाय हो सकता हैं जिसमें देश का हर मतदाता सीधे राष्ट्रपति का चुनाव कर पांच साल के लिये एक स्थायी सरकार तो चुन सकता है।
देश की एकता और अखंड़ता पर मंड़राते क्षेत्रीयतावाद के खतरे से बचने के और भी उपाय हो सकते हैं लेकिन यह कहने में कोई संकोच नहीं हैं कि अब यह समय की मांग है कि इनसे बचने के कारगर उपाय तलाश कराना देश हित में अत्यंत आवश्यक हैं।

श्री कृष्ण स्वयं है पीपल

हर्बल खजाना ----------------- 22

श्री कृष्ण स्वयं है पीपल

(डॉ दीपक आचार्य)

अहमदाबाद (साई)। भगवान श्री कृष्ण गीता उपदेश में इस वृक्ष की महिमा का बखान करते हुए कहा है कि पीपल पेड़ों में उत्तम और दिव्य गुणों से सम्पन्न है और मैं स्वयं पीपल हूँ। पीपल के औषधिय गुणों का बखान आयुर्वेद में भी देखा जा सकता है। पीपल का वानस्पतिक नाम फ़ाइकस रिलिजियोसा है।
इसके सूखे फ़ल मूत्र संबंधित रोगों के निवारण के लिये काफ़ी अच्छे होते है। आदिवासी हल्कों में इसकी कोमल जडों को उस महिला को दिया जाता है जो संतान प्राप्ति चाहती हैं। पीपल के फ़ल, छाल, जडों और नयी कलियों को एकत्र कर दूध में पकाया जाता है और फ़िर इसमें घी, शक्कर और शहद मिलाया जाता है, आदिवासियों के अनुसार यह मिश्रण नपुँसकता दूर करता है।
पातालकोट जैसे आदिवासी बाहुल्य भागों में जिन महिलाओं को संतान प्राप्ति नहीं हो रही हो, उन्हे पीपल वृक्ष पर लगे वान्दा (रसना) पौधे को दूध में उबालकर दिया जाता है। इनका मानना है कि यह दूध गर्भाशय की गरमी को दूर करता है जिससे महिला के गर्भवती होने की संभावना बढ जाती है।
मुँह में छाले हो जाने की दशा में यदि पीपल की छाल और पत्तियों के चूर्ण से कुल्ला किया जाए तो आराम मिलता है। पीपल की एक विशेषता यह है कि यह चर्म-विकारों को जैसे-कुष्ठ, फोड़े-फुन्सी दाद-खाज और खुजली को नष्ट करता है। डाँगी आदिवासी पीपल की छाल घिसकर चर्म रोगों पर लगाने की राय देते हैं। कुष्ठ रोग में पीपल के पत्तों को कुचलकर रोगग्रस्त स्थान पर लगाया जाता है तथा पत्तों का रस तैयार कर पिलाया जाता है। (साई फीचर्स)

(लेखक हर्बल मामलों के जाने माने विशेषज्ञ हैं)

उपभोक्ताओं को लूटने का नायाब ‘आईडिया‘

एक आईडिया जो बदल दे आपकी दुनिया . . .  22

उपभोक्ताओं को लूटने का नायाब ‘आईडिया‘

उपभोक्ता परेशान, आखिर शिकायत करें तो कहां

(नन्द किशोर)

भोपाल (साई) आदित्य बिरला के स्वामित्व वाली आईडिया सेल्युलर ने इस समय धूम मचा रखी है। आईडिया के उपभोक्ता इसका कनेक्शन लेने पर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। एक बार आईडिया के जाल में फंसने के बाद उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कराने न जाने कहां कहां भटकता रहता है पर उसकी कोई सुनवाई ही नहीं होती है।
एक उपभोक्ता ने बताया कि उसने पिछले महीने आईडिया का एक नेट सेटर लिया। इसकी सिम का नंबर 89917851010105568677 तथा मोबाईल नंबर उसे 9617564970 प्रदाय किया गया। उसका इंटरनेट एक दिन बढिया चला फिर अचानक ही बंद हो गया। उपभोक्ता दर दर मारा फिरता रहा पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आईडिया प्वाईंट जाकर शिकायत करने पर उसे दो टूक कह दिया गया कि उसकी शिकायत वे नहीं ले सकते।
12345 पर शिकायत करने के डेढ माह बाद भी उपभोक्ता को राहत नहीं मिल सकी है। उक्त उपभोक्ता ने बताया कि उसे बताया गया कि उसके द्वारा जमा किए गए डाक्यूमेंट में सरकारी परिचय पत्र की तिथि समाप्त हो चुकी है। उपभोक्ता ने कहा कि चालक अनुज्ञा तो सही है। इस पर उसे कोई जवाब नहीं मिला।
उक्त उपभोक्ता ने बताया कि उसने बड़ी मशक्कत के बाद अपने संपर्कों से आईडिया के टीम प्रबंधक, एरिया सेल्स मेनेजर का फोन कबाड़ा और उनसे चर्चा भी पर उसका भी कोई निष्कर्श नहीं निकला। उक्त उपभोक्ता ने कहा कि आईडिया कंपनी ने लूटने के गजब गजब के आईडिया इजाद किए हुए हैं। उसके द्वारा सिम, नेट सेटर और उसके रिचार्ज के पैसे तो आईडिया कंपनी ने गटक लिए हैं।

(क्रमशः जारी)

गृह प्रवेश, वास्तु पूजन, शुभ नक्षत्र

गृह प्रवेश, वास्तु पूजन, शुभ नक्षत्र

(पंडित दयानन्द शास्त्री)

नई दिल्ली (साई)। गृह प्रवेश के पूर्व वास्तु शांति कराना शुभ होता है। इसके लिए शुभ नक्षत्र वार एवं तिथि इस प्रकार हैं। शुभ नक्षत्र- अश्विनी, पुनर्वसु, पुष्य, हस्त,  उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, रोहिणी, रेवती, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, स्वाति, अनुराधा एवं मघा।

अन्य विचार- चंद्रबल, लग्न शुद्धि एवं भद्रादि का विचार कर लेना चाहिए।
शुभ वार रू सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार (गुरुवार), शुक्रवार तथा शनिचर (शनिवार) सर्वाधिक शुभ दिन माने गए हैं। मंगलवार एवं रविवार को कभी भी भूमिपूजन, गृह निर्माण की शुरुआत, शिलान्यास या गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए।

शुभ माह रू देशी या भारतीय पद्धति के अनुसार फाल्गुन, वैशाख एवं श्रावण महीना गृह निर्माण हेतु भूमिपूजन तथा शिलान्यास के लिए सर्वश्रेष्ठ महीने हैं, जबकि माघ, ज्येष्ठ, भाद्रपद एवं मार्गशीर्ष महीने मध्यम श्रेणी के हैं। यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि चौत्र, आषाढ़, आश्विन तथा कार्तिक मास में उपरोक्त शुभ कार्य की शुरुआत कदापि न करें। इन महीनों में गृह निर्माण प्रारंभ करने से धन, पशु एवं परिवार के सदस्यों की आयु पर असर गिरता है।

शुभ तिथि रू--- गृह निर्माण हेतु सर्वाधिक शुभ तिथिया ये हैं रू शुक्लपक्ष की द्वितीया, तृतीया, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी एवं त्रयोदशी तिथियां, ये तिथियां सबसे ज्यादा प्रशस्त तथा प्रचलित बताई गई हैं, जबकि अष्टमी तिथि मध्यम मानी गई है।

प्रत्येक महीने में तीनों रिक्ता अशुभ होती हैं। ये रिक्ता तिथियां निम्न हैं- चतुर्थी, नवमी एवं चौदस या चतुर्दशी। रिक्ता से आशय रिक्त से है, जिसे बोलचाल की भाषा में खालीपन या सूनापन लिए हुए रिक्त (खाली) तिथियां कहते हैं। अतः इन उक्त तीनों तिथियों में गृह निर्माणनिषेध है।
शुभ लग्न- वृष, सिंह, वृश्चिक व कुंभ राशि का लग्न उत्तम है। मिथुन, कन्या, धनु व मीन राशि का लग्न मध्यम है। लग्नेश बली, केंद्र-त्रिकोण में शुभ ग्रह और 3, 6, 10 व 11वें भाव में पाप ग्रह होने चाहिए।  
शुभ नक्षत्र रू ----किसी भी शुभ महीने के रोहिणी, पुष्य, अश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तरा भाद्रपदा, स्वाति, हस्तचित्रा, रेवती, शतभिषा, धनिष्ठा सर्वाधिक उत्तम एवं पवित्र नक्षत्र हैं। गृह निर्माण या कोई भी शुभ कार्य इन नक्षत्रों में करना हितकर है। बाकी सभी नक्षत्र सामान्य नक्षत्रों की श्रेणी में आ जाते हैं।
सात श्सश् और शुभता -----
शास्त्रानुसार (स) अथवा (श) वर्ण से शुरू होने वाले सात शुभ लक्षणों में गृहारंभ निर्मित करने से धन-धान्य व अपूर्व सुख-वैभव की निरंतर वृद्धि होती है व पारिवारिक सदस्यों का बौद्धिक, मानसिक व सामाजिक विकास होता है। सप्त साकार का यह योग है, स्वाति नक्षत्र, शनिवार का दिन, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, शुभ योग, सिंह लग्न एवं श्रावण माह।

अतः गृह निर्माण या कोई भी कार्य के शुभारंभ में मुहूर्त पर विचार कर उसे क्रियान्वित करना अत्यावश्यक हें..नया घर बनवाते समय सभी की इच्छा होती है कि नया घर उसके लिए सुख-समृद्धि व खुशियां लेकर आए। इसके लिए जरूरी है कि गृह प्रवेश सदैव मुहूर्त जान कर करें। शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश शुभ फल देता है। विशेष- गृह प्रवेश करते समय वास्तु पुरुष का पूजन नहीं किया हो तो सविधि गृह प्रवेश करते समय वास्तु शांति के लिए यज्ञादि करके एवं ब्राह्मणों, मित्रों व परिजनों को भोज देना चाहिए। नवीन भवन में तुलसी का पौधा स्थापित करना शुभ होता है। बिना द्वार व छत रहित, वास्तु शांति के बिना व ब्राह्मण भोजन कराए बिना गृह प्रवेश पूर्णतरू वर्जित माना गया है। शुभ मुहूर्त में सपरिवार व परिजनों के साथ मंगलगान करते हुए शंख, बैंड व मंगल ध्वनि करते हुए गृह प्रवेश करना चाहिए।

समय के इस शुभाशुभ प्रभाव को हम सभी मानते हैं। प्रत्येक आवश्यक, मांगलिक और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए शुभाशुभ समय का विचार करके अनुकूल समय का चुनाव करने की पद्धति को ही मुहूर्त- विचार के लिए प्रयोग में लाया जाता है। हमारे भारतवर्ष में जन्म से लेकर मरणोपरांत तक किए जाने वाले सोलह संस्कारों में प्रत्येक कार्य करने हेतु मुहूर्तों का सहारा लिया जाता है तथा मुहूर्तों का जन-व्यवहार से नजदीक का संबंध है। अधिकांशतः सभी व्यक्ति अनेक व्यवहारिक कार्यों को मुहूर्त के अनुसार ही संपन्न करते हैं। मुहूर्त विचार की इस परंपरा को केवल हिंदु ही नहीं अपितु प्रत्येक समुदाय के व्यक्ति जैसे मुसलमान, पारसी, जैन, सिक्ख इत्यादि सभी समय के शुभाशुभ प्रभाव को पहचानने के लिए इस बेजोड़ पद्धति द्वारा मुहूर्त का विचार करते हैं। भारतीय ऋषि-मुनियों के द्वारा समय को वर्ष, मास, दिन, लग्न एवं मुहूर्त रूपी पांच भागों में वितरित किया गया है। उपरोक्त श्लोकानुसार सिद्धांत को मानकर विशेष कार्य को सुचारू रूप से करने हेतु शुभ समय के निर्णय की परंपरा का श्रीगणेश हुआ। इसी कारण, तिथि, वार, ,नक्षत्र, योग, करण, चंदमास, सूर्यमास, अयन, ग्रहों का उदयास्त विचार, सूर्य-चंद्र ग्रहण एवं दैनिक लग्न के आधार पर कार्य-विशेष हेतु शुभ मुहूर्त का चयन किया जाता है। समय और ग्रहों का शुभाशुभ प्रभाव जड़ और चेतन सभी प्रकार के पदार्थों पर पड़ता है। भूमण्डल (पृथ्वी) का प्रबंधकीय कार्य समय के अनुरूप होता रहता है। यहां काल (समय) का प्रभाव छः ऋतुओं के रूप में दिखाई देता है।

वायु मडल पर प्रकृति और समय- चक्रानुसार पड़ने वाले अलग-अलग प्रभावों के कारण ओले गिरते हैं, बिजली चमकती है, भूकंप आते हैं, वज्रपात होता है, हवा के प्रकोप से चक्रवात आते हैं, आकाश में उल्कापात और अति-वृष्टि से जन-धन की हानि होती है। इन सब प्राकृतिक उत्पातों का ग्रह नक्षत्रों से बहुत गहरा संबंध है। मुखयतः सूर्यादि ग्रहों एवं नक्षत्रों का शुभाशुभ प्रभाव भूमंडल व भूवासियों पर पड़ता है। कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष के उजाले और अंधेरे का प्रभाव वस्तु-विशेष, जड़-चेतन सभी पर पड़ता है। समय के इसी शुभ-अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शुभ मुहूर्तों के आधार पर कार्य करने का प्रचलन प्रारंभ हुआ। हम सभी अपनी जीवन-यात्रा में अनेकानेक उत्तरादायित्वों को समय के क्रमानुसार निर्वह्न करते हैं। इन समस्त उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए शुभ समय का निर्धारण करने की आवश्यकता पड़ती है। एक पौराणिक आखयान के अनुसार यह माना गया है, कि पाण्डवों में सहदेव मुहूर्त-शास्त्र के मर्मज्ञ थे। महाभारत युद्ध के पूर्व महाराज धृतराष्ट्र के कहने पर स्वयं दुर्याेधन रणभूमि में कौरवों की विजय हेतु शुभ मुहूर्त निकलवाने के लिए सहदेव के पास गये थे और सहदेव ने उन्हें युद्ध विजय का शुभ-मुहूर्त बताया था। जब इस बात का पता भगवान श्रीकृष्ण को चला तो उन्होंने इस मुहूर्त को टालने के लिए व पांडवों की विजय का शुभ- मुहूर्त लाने हेतु अर्जुन को मोह मुक्त करने के लिए उपदेश दिया था। मुहूर्त के संबंध में श्रीरामचरित मानस में भी उल्लेख प्राप्त होता है, कि युद्ध के पश्चात जब रावण मरणासन्न हालत में था तब भगवान श्रीरामचंद्र ने लक्ष्मण को उससे तिथि, मुहूर्तों व काल का ज्ञान प्राप्त करने हेतु उसके पास भेजा था। इस आखयान से भी मुहूर्त अर्थात शुभ क्षणों के महत्व का पता चलता है। अथर्ववेद में शुभ काल में कार्य प्रारंभ करने के निर्देश प्राप्त होते हैं, ताकि मानव जीवन के समस्त पक्षों पर शुभता का अधिक से अधिक प्रभाव पड़ सके। हमारे पुराणों, शास्त्रों में अनेकों ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं, जिनसे इन तथ्यों का ज्ञान होता है। कंस के वध हेतु भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उचित समय की प्रतीक्षा करना इन तथ्यों की पुष्टि करता है।

आज के इस विज्ञान के समय में वैज्ञानिक गण भी किसी प्रयोग को संपन्न करने हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करते हैं। राजनेता, मंत्रीगण भी निर्वाचन के समय नामांकन हेतु, शपथ ग्रहण हेतु शुभ मुहूर्त का आश्रय लेते हैं। आचार्य वराहमिहिर भी इस मुहूर्त विचार की अनुशंसा करते हुए कहते हैं, कि इस एक क्षण की अपने आप में कितनी महत्ता है और यदि इसका सही उपयोग किया जाये तो कितना अधिक अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकता है। अब प्रश्न उठता है, कि क्या शुभ मुहूर्त में कार्य प्रारंभ करके भाग्य बदला जा सकता है? यहां यह बता देना आवश्यक है, कि ऐसा संभव नहीं है। हम जानते ही हैं, कि भगवान श्रीराम के राजतिलक हेतु प्रकाण्ड विद्वान गुरु देव वशिष्ठ जी ने शुभ मुहूर्त का चयन किया था परंतु उनका राजतिलक नहीं हो पाया था। अर्थात मानव द्वारा सिर्फ कर्म ही किया जा सकता है। ठीक समय पर कार्य का होना या न होना भी भाग्य की बात होती है। किसी कार्य को प्रारंभ करने हेतु मुहूर्त विश्लेषण आवश्यक जरूर है। इस पर निर्भर रहना गलत है। परंतु शुभ मुहूर्त के अनुसार कार्य करने से हानि की संभावना को कम किया जा सकता है। जीवन को सुखमय बनाने के लिए अधिकांशतः हर सनातन धर्मालम्बी धार्मिक अनुष्ठान, त्यौहार, समस्त संस्कार, गृहारंभ, गृह प्रवेश, यात्रा, व्यापारिक कार्य इत्यादि के साथ-साथ अपना शुभ कार्य मुहूर्त के अनुसार करता है। इस प्रकार जीवन को सुखमय बनाना मुहूर्त का अभिप्राय है...(साई फीचर्स)