रविवार, 9 अगस्त 2009

साप्ताहिक डायरी
सोमवार 10 अगस्त को प्रकाशनार्थ

ये है दिल्ली मेरी जान
(लिमटी खरे)

हुई गति सांप छछूंदर केरी! उगलत निगलत पीर घनेरी!!
राजधानी दिल्ली में इन दिनों मध्य प्रदेश के एक जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता को पार्टी की जिला इकाई द्वारा दिए गए कारण बताओ नोटिस के जवाब के मायने तलाशे जा रहे हैं। दरअसल सूबे के निजाम शिवराज सिंह चौहान को प्रेषित एक शिकायत मीडिया की सुिर्खयां बन गई थी। इसके बाद पार्टी की जिला इकाई ने आनन फानन उक्त कार्यकर्ता को नोटिस जारी कर दिया। बताते हैं कि उक्त कार्यकर्ता ने जबाब भी दे दिया है, जिसमें पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुतले जलाने, स्थानीय एक विधायक के नामांकन के दौरान चुनौति देने, भाजपा के झंडे बेनर आदि जलाने जैसे संगीन आरोपों से युक्त अपना जवाब दे दिया है। यह जवाब भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में चर्चाओं का केंद्र बन गया है। सच ही है बिना समझे बूझे अगर किसी के कहने पर कोई कदम उठाया जाए तो पुरानी कहावत चरितार्थ हो ही जाती है, ``हुई गति सांप छंछूदर केरी! उगलत निगलत पीर घनेरी!!``

अहमदाबाद विस्फोट के तार छिंदवाड़ा से जुड़े!
गुजरात में अहमदाबाद में हुए विस्फोटों के तार केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री कमल नाथ की कर्मभूमि छिंदवाड़ा से जुड़ गए हैं। सुनने में अजूबा जरूर लगता है, किन्तु यह सच है। दरअसल अहमदाबाद बम विस्फोट का एक आरोपी छिंदवाड़ा की जिला जेल में बंद था। पूछताछ के सिलसिले में गुजरात पुलिस उक्त आरोपी को अपने साथ गुजरात ले गई है। बताते है कि अहमदाबाद बम विस्फोट के आरोपी हफीज शेख ताजीउद्दीन पिछले दो माहों से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की जिला जेल में बंद था। कर्नाटक का रहने वाला हाफिज शेख ताजीउद्दीन अहमदाबाद के बम विस्फोट के मामले में आरोपी है। वह छिंदवाड़ा किस जुर्म के तहत बंद था, इसकी विस्त्रत जानकारी नहीं मिल सकी है।

सुरक्षित नहीं एसी कूपे में यात्रा!
भारतीय रेल में वातानुकूलित कूपे में यात्रा करना अब सुरक्षित नहीं रह गया है। बीते दिनों निजामुद्दीन से हबीबगंज जाने वाली शाने भोपाल एक्सप्रेस में एसी सेकंड क्लास में हुए हादसे ने यात्रियों की सांसे थाम दी थीं। बीते मंगलवार को रात जब यह रेल पलवल से मथुरा सेक्शन से गुजर रही थी, तभी इसके सेकन्ड एसी कूपे में शार्ट सिर्कट के चलते गहरा धुंआ भर गया। नींद में सोए यात्री इससे बेखबर थे, जब उनका दम घुटा तब उन्होंने दरवाजे खोले पर काई लाभ नहीं हुआ। बाद में शीशे तोड़कर ताजी हवा को कूपे में प्रवेश कराया गया तब जाकर यात्रियों की जान में जान आई। आगरा में कूपा बदलने के बाद यह रेल भोपाल के लिए रवाना की गई।

सुषमा का नया अंदाज
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और विदिशा से सांसद सुषमा स्वराज के अंदाज हर पल अलग अलग ही होते हैं। उनके बात करने की अदा से लेकर काम करने की ललक तक सब कुछ कायल कर देने वाला होता है। इस राखी पर भला वे कैसे चूक जातीं। राजधानी दिल्ली में अपने पुराने जानकारों के माध्यम से सुषमा ने कुछ नया करने की ठानी। फिर क्या था, भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल से युक्त राखियों को लेकर वे पहुंच गईं भोपाल। राखी के पावन पर्व पर दिन भर सुषमा स्वराज के भोपाल स्थित आवास पर उनके संसदीय क्षेत्र विदिशा के साथ ही साथ भोपाल के लोगों का तांता लगा रहा। सुषमा बड़ी ही आत्मीयता के साथ एक एक से मिलीं और ``कमल`` वाली रखाी उन्हें बांधी। गद गद भाजपाई सुषमा के इस नए तरीके से अविभूत ही नजर आए।

पंडित बिसेन विवाद की दिल्ली में गूंज
मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री गोरी शंकर बिसेन और सतना के सहकारी बैंक के अध्यक्ष कमलाकर पंडित के बीच हुआ विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसकी गूंज राजधानी दिल्ली में भी सुनाई पड़ने लगी है। मंत्री जी ने सतना में भाजपा कार्यकर्ताओं को साफ तौर पर कह दिया कि वे प्रदेश सरकार के मंत्री हैं, और पंडित महज अध्यक्ष हैं। मंत्री महोदय के सुरक्षा कर्मी के बयान ने भी इस विवाद में आग में घी का ही काम किया। क्षत्री वंश के सुरक्षा कर्मी रजोल सिंह ने कह दिया कि ब्राम्हणों को जूते की माला पहनानी चाहिए। इससे सतना में ग्रामीण बुरी तरह भड़क गए। बाद में पुलिस ने मंत्री को किसी तरह वहां से निकाला। अब यह मामला दिल्ली दरबार में भी गूंजता दिख रहा है।

राजा ने पढाई पठ्ठे को पट्टी!
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा दिग्विजय सिंह वाकई में शोध का विषय हैं। सूबे के पूर्व निजाम सुंदर लाल पटवा की यह टिप्पणी गलत नहीं थी। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को उनके उस्ताद दिग्विजय सिंह ने अब सरकारी कामकाज सीखने समझने की पट्टी पढ़ाई है, और उनका पट्ठा राहुल गांधी भी गुरू की बात का अनुसरण करने तुल गया हैै। कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी इन दिनों केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में दिलचस्पी ले रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी द्वारा विभिन्न विभागों के मंत्रियों और उसके आला अधिकारियों से अपने निवास पर गुप्त मंत्रणाएं भी कर रहे हैं। इस मंत्रणा के दौर में राहुल गांधी द्वारा जमीनी हकीकत से आला अधिकारियों और मंत्रियों को रूबरू करवाया जाता है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी सधे कदमों से 7 रेसकोर्स रोड़ (प्रधानमंत्री का सरकारी आवास) की ओर बढ़ रहे हैं, वह भी दिग्गी राजा की उंगली पकड़कर।

सुषमा और अहलूवालिया में समानता!
कभी राज्यसभा में एक साथ रहने वाले एस.एस.अहलूवालिया और सुषमा स्वराज आज अलग अलग सदनों में भाजपा के उपनेता हैं। एक राज्य सभा में है, तो दूसरा लोकसभा में। सदन अवश्य ही बदल गए हों किन्तु दोनों के बीच समानताएं आज भी जस की तस ही बनी हुई हैं। सुषमा स्वराज की लोकसभा में पहन कर आने वाली साड़ी का रंग राज्यसभा में मौजूद एस.एस.अहलूवालिया की पगड़ी से काफी मेल खाता है। एक ओर सुषमा स्वराज इसे टेलीपेथी का नाम देती हैं तो अहलूवालिया इसे दिन के हिसाब से रंगोे के चयन का मामला बताते हैं। इसके पीछे कारण चाहे जो भी हो पर यह मामला सांसदों के लिए चर्चा का विषय तो बन ही गया है।

प्रधानमंत्री बने थुरूर!
राजनयिक से विदेश राज्यमंत्री बने शशि थुरूर क्या भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री बन गए हैं। यह चर्चा राज्यसभा में एकाएक गुरूवार को होने लगी। दरअसल विदेश राज्यमंत्री शशि थुरूर उस दिन उस सीट पर जाकर बैठ गए जो पहले से ही प्रधानमंत्री डॉ. मन मोहन सिंह के लिए निर्धारित की गई है। प्रधानमंत्री की सीट के पीछे बैठने वाले प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री पृथ्वीराज चौव्हाण इस दृश्य को देखकर शशि थुरूर की ओर आश्चर्य के साथ देखते रह गए। बाद में कांग्रेस के सदस्य राजीव शुक्ला ने थुरूर का ध्यान इस ओर दिलाया कि वे पीएम की सीट पर बैठ गए हैं। अपनी गल्ती भांपते ही थुरूर वहां से उठे और पीछे अपने लिए निर्धारित आसन पर जाकर बैठ गए।

बापू के कलोन की मांग
कांग्रेस के सदस्य चाहते हैं कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का क्लोन तैयार किया जाए। यह कोई हवा हवाई बात नहीं, वरन राज्यसभा में हुआ सच्चा वाक्या है। राज्यसभा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने यह बात कही है। चर्चा के दौरान कांग्रेस के शांताराम लक्ष्मण नाईक ने सवाल पूछा कि क्या महात्मा गांधी को उनके गुणों, ईमानदारी, विचारों, सादगी, प्रतिबद्धता के साथ दोबारा पैदा नहीं किया जा सकतार्षोर्षो सच ही कहा नाईक ने कि आज हम सब रास्ते से भटक गए हैं, हमें बापू के मार्गदर्शन की जरूरत है।

शिव के राज में बेहाल विधायक
मध्य प्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के राज में विधायकों की फजीहत हो रही हैर्षोर्षो क्या यह सच है, जी हां भाजपा के विधायक ही इस तरह का आरोप लगाएंगे तो फिर बाकी का क्या होगार्षोर्षो भोपाल के भाजपा विधायक उमाशंकर गुप्ता ने मध्य प्रदेश विधानसभा में अपने दर्द को बयां करते हुए कहा कि पिछले दो सालों में उन्होंने भोपाल के पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर और संभागायुक्त को सौ से भी ज्यादा पत्र लिखे हैं, पर एक का भी जवाब नहीं आया। दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्यालय में लोग उमाशंकर गुप्त के इस कथन पर चटखारे ले रहे हैं कि जब घर के (भाजपाई विधायक) ही ये हाल हैं तो बाकी की कौन कहे!

पुच्छल तारा
उत्तर दक्षिण गलियारा सिवनी जिले से होकर जाएगा या नहीं! अब इस प्रश्न को लोग उतनी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, क्योकि लोगों को लगने लगा है कि बिना राजनैतिक सहयोग और समर्थन के न तो मुख्यमंत्री ही इसमें पहल करेंगे और न ही केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री कमल नाथ। लखनादौन, केवलारी, बरघाट और सिवनी विधानसभा से होकर गुजरने वाले इस मार्ग के एक विधायक ठाकुर हरवंश सिंह ने उपर पत्र लिखकर अपनी दिलचस्पी जाहिर कर दी है। सिवनी और बरघाट का प्रतिनिधित्व करने वाले संसद सदस्य के.डी.देशमुख ने राखी के बाद मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही थी, यह समयसीमा कब समाप्त होगी पता नहींर्षोर्षो रही बात परिसीमन में समापत हुई सिवनी लोकसभा सीट की अंतिम सांसद एवं सिवनी विधायिका श्रीमति नीता पटेरिया की तो वे सोमवार 10 अगस्त को मुख्यमंत्री से मिलने वालीं हैं। इससे पहले भी वे सीएम से मिल चुकीं हैं। चर्चा है कि शायद पिछली बार सीएम ने जो उनसे कहा था वह बात वे सुन नहीं पाईं थीं, सो दुबारा मिलकर सुनने का जतन करने वाली हैं। लखनादौन विधायिका श्रीमति शशि ठाकुर, बरघाट विधायक कमल मस्कोले और मण्डला के संसद सदस्य की तंद्रा लगता है, अभी टूटी नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: