शुक्रवार, 10 जून 2011

कमल नाथ ने क्षत्रपों को पछाड़ा

कमल नाथ ने क्षत्रपों को पछाड़ा
 
संपत्ति के मसले में अव्वल रहे कमल नाथ
नई दिल्ली (ब्यूरो) घपलों और घोटालों से घिरी संप्रग सरकार के प्रधानमंत्री डाॅ.मनमोहन सिंह ने अब अपनीछवि चमकाने का प्रयास आरंभ कर दिया है। इसी तारतम्य में उन्होंने पारदर्शिता के तहत अपनी संपत्तिवित्तीय वर्ष 2009 - 2010 तक की) सार्वजनिक कर दी है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर मध्य प्रदेश में चार में सेमहज कमल नाथ ने ही अपनी संपत्ति सार्वजनिक कर खुद को पाक साफ दिखाने का सराहनीय प्रयास किया है। (
पीएमओ की वेब साईट पर डली जानकारी के अनुसार कमल नाथ और उनके परिजनों ने 23 कंपनियों मेंनिवेश किया है। स्पान मोटल्स, स्पान एयर प्राईवेट लिमिटेड, स्पान एग्रो प्रोपर्टीज, स्पान प्लांटेशन, स्पान बीचरिसोर्टस, ईएमसी अलाय आदि में उनका निवेश है। इसके अलावा दिल्ली के सुल्तानपुर में दो करोड़ 67 लाखरूपए की जमीन एवं बैंक खाते में लगभग एक करोड़ 41 लाख रूपए जमा हैं। कमल नाथ की पत्नि एवं पूर्वसांसद अलका नाथ के पास दो करोड़ 30 लाख रूपए की संपत्ति एवं पुत्र नकुल एवं बकुल के अलावा पुत्रवधू के 20 से ज्यादा कंपनियों में शेयर हैं।
कमल नाथ के अलावा मध्य प्रदेश कोटे से मंत्री बने ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांति लाल भूरिया एवं अरूणयादव ने इस मामले में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है। घोषित की गई संपत्ति में प्रधानमंत्री के पास स्टेट बैंकआॅफ इंडिया में दो करोड़ 70 लाख के फिक्स डिपाजिट, चंडीगढ़ में नब्बे लाख का मकान, दिल्ली के मंहगेरिहाईशी इलाके बसंत कुंज मंे अठ्ठयासी लाख का एक फ्लेट है।
अन्य मंत्रियों की घोषित संपत्ति करोड़ों में है। रक्षा मंत्री .के.अंटोनी मनमोहन सरकार के सबसे गरीब मंत्री हैं, जिनके पास एक लाख से कम की सेविंग है। पत्नि के नाम एक मकान और प्लाट जिनकी कीमत तीस लाखरूपए है के अलावा सेकंड हेण्ड वेगन आर कार है जिसके लिए उन्होंने बैंक से एक लाख 36 हजार का ऋण भीलिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: