रविवार, 9 अक्तूबर 2011

अंकल सैम की नजर में ठग हैं मुलायम सिंह


अंकल सैम की नजर में ठग हैं मुलायम सिंह

विकीलीक्स केबल में हुआ खुलासा

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। अमेरिका की नजरों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ठग हैं। यह खुलासा एक केबल में हुआ है। अमेरिका के तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के सम्मान में आयोजित भोज में उस वक्त के राजदूत डेविड मलफोर्ड ने मुलायम पर इस तरह की भद्दी टिप्पणी की थी।

मलफोर्ड ने कहा था कि मुलायम सिंह यादव देश के सबसे गंदे और लगातार रिश्वत लेने वाले राजनेता हैं। कांग्रेस और अनेक लोग मुलायम सिंह यादव को ठग मानते हैं। मुलायम सत्ता की प्राप्ति के लिए हिंसा को अपनाने में भी गुरेज नहीं करते। वोट के लिए मुलायम सिंह यादव किसी भी स्तर तक जा सकते हैं।

उनके मुख्यमंत्रित्व काल में वे वहां बाहरी निवेश करवाने में पूरी तरह असफल ही साबित हुए हैं। अंबानी, सहारा, गोदरेज जैसे समूहों के प्रमुखों की गोद में खेलने वाले मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश का बंटाधार करने में कोई कसर नहीं रख छोड़ी।

कोई टिप्पणी नहीं: