शुक्रवार, 27 अप्रैल 2012

सामान्य रहेगा इस बार मानसून


सामान्य रहेगा इस बार मानसून

(प्रियंका श्रीवास्तव)

नई दिल्ली (साई)। देश में लगातार तीसरे वर्ष मानसून सामान्य रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्री बिलास राव देशमुख ने कल नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस साल मानसून सामान्य रहेगा। उन्होंने कहा कि सामान्य मानसून रहने की संभावना ४७ फीसदी जबकि इसके सामान्य से कम रहने की संभावना २४ फीसदी है। चावल, सोयाबीन, कपास और मक्का जैसी खरीफ की फसलों के लिए मानसून बहुत महत्वपूर्ण होता है
 भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक श्री एल एस राठौर ने बताया कि इस वर्ष धान की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है। उन्होनें कहा कि फसल-वार विश्लेषण करें तो क्योंकि खरीफ की ऋतु के दौरान सबसे मेजर क्रोप धान है और आकलन यह है कि धान वाले क्षेत्र जो हैं, वहां पर अच्छी बारिश की संभावना है, इसलिए धान की पैदावार निश्चित रूप से बेहतर होगी।
उन्होंने कहा कि देश की ६० प्रतिशत कृषि भूमि सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर रहती है। भारत में फसल वर्ष २०११-१२ के दौरान खाद्यानों की २५ करोड़ २५ लाख टन पैदावार होने का अनुमान है। जबकि पिछले फसल वर्ष में २४ करोड़ ४७ लाख टन पैदावार हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: