बुधवार, 15 अगस्त 2012

सोनिया, शिंदे ने लिया असम का जायजा


सोनिया, शिंदे ने लिया असम का जायजा

(पुरबालिका हजारिका)

गुवहाटी (साई)। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने असम में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों का दौरा किया। उनके साथ मुख्यमंत्री तरूण गोगोई भी थे। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। श्रीमती सोनिया गांधी ने राहत शिविरों में राज्य सरकार द्वारा लोगों के लिए किये गये प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया और उन्हें पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया।
शिविरों में रह रहे ज्यादातर लोग जल्द से जल्द घर वापस लौटना चाह रहे हैं। लेकिन वो अब भी डरे हुए हैं और स्थिति सुधरने पर अपने गांव जाने के लिए मुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोहों को ध्यान में रखते हुए असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ साथ लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए सुरक्षाबलों ने अपनी गश्त तेज कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: