शनिवार, 22 सितंबर 2012

राहुल का अमेठी फिर बना तहसील


राहुल का अमेठी फिर बना तहसील

(दीपांकर श्रीवास्तव)

लखनऊ (साई)। कांग्रेस की नजर में भविष्य के वजीरे आजम राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के नाम से बने जिले को एक बार फिर तहसील बना दिया गया है। उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय ने अमेठी, मुसाफिरखाना, गौरीगंज आदि को मिलाकर मायावती सरकार द्वारा बनाए गए छत्रपति साहूजी नगर की अधिसूचना को रद्द कर दिया है।
उत्तर प्रदेश सचिवालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि 01 जुलाई 2010 को अधिसूचना जारी कर इसे जिला बनाया गया था। हाई कोर्ट ने इस अधिसूचना को ही रद्द कर दिया है। जस्टिस देवी प्रसाद सिंह, शबीहुल हसनैन और डी.के.अरोड़ा की पीठ ने मनोज कुमार रस्तोगी, की याचिका पर सुनवाई के बाद यह व्यवस्था दी।
सूत्रों ने बताया कि सुल्तानपुर जिले की तीनों तहसीलों अमेठी गोरीगंज, मुसाफिर खाना एवं रायबरेली की सलोनन, तिलोई को मिलकार छत्रपति साहूजी नगर नामक नया जिला बनाया गया था। इसे जिला बनाने का जनगणना का ही आधार कोर्ट ने खारिज कर दिया।
अब देखना यह है कि इस संबंध में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी क्या पहल करते हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के वर्तमान निजाम अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी भी कांग्रेसनीत केंद्र सरकार के लिए बैसाखी बनी है। सोनिया और राहुल का संसदीय क्षेत्र भी उत्तर प्रदेश का ही हिस्सा है।

कोई टिप्पणी नहीं: