सोमवार, 25 फ़रवरी 2013

जनसंपर्क की वेबसाइट की लोकप्रियता बढ़ी


जनसंपर्क की वेबसाइट की लोकप्रियता बढ़ी

(नंद किशोर)

भोपान (साई)। राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट एमपीइन्फो डॉट ओआरजी की लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। पिछले 6 वर्ष की तुलना में गत वर्ष वेबसाइट पर 10 गुना अधिक लोगों ने हिट्स किये हैं। वर्ष 2012 में वेबसाइट पर 20 करोड़ 89 लाख 22 हजार 294 हिट्स हुए हैं। वर्ष 2006 में वेबसाइट पर 2 करोड़ 70 लाख से अधिक हिट्स रिकार्ड किये गये थे।
जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट एक बहुभाषी वेबसाइट है, जिस पर हिन्दी के अलावा अंग्रेजी, उर्दू और संस्कृत में भी समाचार देखे जा सकते हैं। विभाग की वेबसाइट पर प्रतिदिन जारी होने वाले समाचारों के साथ-साथ विज्ञापन, आलेख, फोटोग्राफ्स और प्रदेश के बारे में विविध जानकारी भी उपलब्ध है। इसके अलावा साप्ताहिक रोजगार और निर्माण, मध्यप्रदेश संदेश जैसे विभागीय प्रकाशन भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
इसी प्रकार विभाग की पत्र परिनिरीक्षण शाखा की वेबसाइट समाचार कतरनों वाली बेब साईट पर पिछले वर्ष 40 लाख 89 हजार 331 हिट्स किये गये। इस वेबसाइट पर समाचार-पत्रों की कतरनें स्केन कर उन्हें अपलोड किया जाता है। इस वेबसाइट पर प्रतिदिन राष्ट्रीय, स्थानीय समाचार-पत्रों की कतरनों के साथ-साथ शाम की खबरें भी देखी जा सकती हैं। वेबसाइट पर दिल्ली, मुम्बई सहित सभी संभागीय कार्यालयों से प्राप्त क्लिपिंग्स भी देखी जा सकती हैं।
विभाग द्वारा 31 जनवरी, 2012 से शुरू किए गए डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल पर दिसम्बर, 2012 तक 2 करोड़ 3 लाख 44 हजार 662 हिट्स किये गये। पहले छह माह में विजिटर द्वारा 71 लाख 96 हजार 294 हिट्स किये गये थे। उल्लेखनीय है कि जनसम्पर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने 31 जनवरी 2012 को डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल का शुभारंभ किया था। पोर्टल में जिला जनसम्पर्क कार्यालयों द्वारा जारी किये जाने वाले सभी समाचार संबंधित जिले के पोर्टल पर उपलब्ध करवाए जाते हैं। पोर्टल यूनिकोड आधारित होने से समाचार-पत्रों को चाणक्य, कृतिदेव तथा अन्य फोन्टस में प्राप्त करने की सहूलियत रहती है। इस पोर्टल पर जिले की ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, पर्यटकीय जानकारी के अलावा प्रशासनिक/पुलिस और अन्य आवश्यक दूरभाष आदि की जानकारी भी उपलब्ध है। लोगों की सुविधा के लिए पोर्टल सहित दोनों वेबसाइटों को एक-दूसरे से लिंक किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: