बुधवार, 27 फ़रवरी 2013

मेरठ - धरने से प्रशासन नाराज


धरने से प्रशासन नाराज

(ब्यूरो कार्यालय)

मेरठ (साई) चौ. चरण सिंह पार्क में चल रहा किसानों का धरना यूं तो पूरी तरह अनुसासित नजर आ रहा है। पंरतु पुलिस प्रशासन इस आंदोलन को फिर भी कुपित दृष्टि से देखता दिखाई पड रहा है। चरण सिंह चौराहे के आसपास लम्बी चौडी सडके होने के बावजूद जहां आम लोगों के वाहन व चौपहियां वाहन बिना रोक टोक के चलते रही वहीं पुलिस ने चरण सिंह चौराहे की ओर जाने वाले किस भी मार्ग पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर व झंडे लगे किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया। धरने पर आये किसानों के वाहन चौधरी चरण सिंह पार्क से एक-डेढ किमी दूर पहले ही रूकवा दिये गये। बार-बार कहने के बावजूद जहां प्रशासन ने पानी पीने तक की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी वहीं खाना लेकर आ रहे गाडियों को भी चरण सिंह पार्क नहीं पहुंचने दिया। जिससे किसान देर शाम तक भूखे पियासे बैठे रहे। देर रात्रि में तो वार्ता के बहाने पुलिस प्रशासन ने वीएम सिंह व उनके साथियों को हडकाने व डराने का काम तक किया। जिस पर वीएम सिंह, विकास बालियान के साथ एसपी सिटी की तीखी झडप भी हुई।  यहां पुलिस बहाने की तलाश करती दिखाई दी ताकि कडी कार्यवाही की जा सके। उसके तत्पश्चात किसानों पर धुंआ छोडकर उन्हें उत्तेजित करने का प्रयन्त भी किया गया। पुलिस प्रशासन अपने शाम दाम दंड भेद का इस्तेमाल कर आंदोलन को कुचलने का कुचक्र करती दिखने लगी है। हालांकि वीएम सिंह से जुडे किसान अनुशासित और सयमित नजर आ रहे है। 

कोई टिप्पणी नहीं: