मंगलवार, 16 अप्रैल 2013

अपराधों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन


अपराधों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

(सचिन धीमान)

मुजफ्फरनगर (साई)। जिला महिला कांग्रेस ने जनपद में बढ़ते अपराधों की रोकथाम को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्टेªट इन्द्रमणि त्रिपाठी को दिया।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बिलकिस चौधरी की अध्यक्षता और अरविन्द धीमान के संचालन में आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था कायम रखने के मामले में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद में अपराधों की बाढ़ आ रही है। नगर से कई बच्चों का अपहरण हो चुका है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने पर भी जनपद में विद्युत आपूर्ति ठीक नहीं की जा रही है। दिन और रात में बिजली नहीं मिलने के कारण नागरिक परेशान हैं और बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। इससे उद्योग धंधे चौपट हो गये हैं। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष बिलकीस चौधरी, सतीश शर्मा, विनोद चौहान, सुमन चौधरी, रिहाना बेगम, कस्तूर सिंह स्नेही, उस्मान, आभा त्यागी, अजमी सिद्दीकी, शाहिद रजा, इकराम पहलवान, बबीता शर्मा, कोमल, सूमन, उमरदीन सैफी आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: