शनिवार, 18 मई 2013

वे इंतजार करते रहे और सीधे उड़ गए सीएम!


वे इंतजार करते रहे और सीधे उड़ गए सीएम!

(शरद खरे)

सिवनी (साई)। आज सीएम ने एक बार फिर सिवनी को गच्चा दे दिया। शाम को उनका सुखतरा की अभी तक लोकार्पित नहीं हुई हवाई पट्टी पर जिला प्रशासन सहित जनप्रतिनिधि उनका इंतजार करते रहे और वे बालाघाट से सीधे हेलीकाप्टर से ही भोपाल के लिए उड़ गए।
कुरई पुलिस के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि मुख्यमंत्री आज बालाघाट प्रवास पर थे। उन्हें आज सिवनी भी आना था किन्तु उनका कार्यक्रम विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंश सिंह ठाकुर के निधन के चलते निरस्त कर दिया गया है।
सूत्रों ने साई न्यूज को आगे बताया कि आज सूचना मिली कि संभवतः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बालाघाट के अपने निर्धारित कार्यक्रम में लेट हो जाएं तो वे हेलीकाप्टर से सिवनी आएंगे फिर राज्य शासन के विमान से वे भोपाल के लिए उड़ जाएंगे। इस सूचना पर जिला कलेक्टर भरत यादव, जिला पुलिस अधीक्षक मिथलेश शुक्ला सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष और महाकौशल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेश दिवाकर, सिवनी विधायक श्रीमति नीता पटेरिया भी वहां उपस्थित थीं।
वहीं दूसरी ओर समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के भोपाल ब्यूरो से सोनल सूर्यवंशी ने विमानन विभाग के सूत्रों के हवाले से बताया िकि चूंकि सीएम का कार्यक्रम जल्दी हो गया था, अतः उन्होंने चौपर से ही सीधे भोपाल जाने का निर्णय लिया। यही कारण था कि प्रदेश शासन का विमान सुखतरा नहीं पहुंचा। इन परिस्थिियों में जिला प्रशासन के आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि उनका वहां इंतजार करते ही रह गए।

कोई टिप्पणी नहीं: