सोमवार, 31 मार्च 2014

यहां चुनाव आयोग नहीं बल्कि भाजपा की सरकार चल रही है: धनोपिया


यहां चुनाव आयोग नहीं बल्कि भाजपा की सरकार चल रही है: धनोपिया

(प्रदीप आर्य)

भोपाल (साई)। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने आरोप लगाया है कि आचार संहिता के दौरान भी मप्र में चुनाव आयोग की नहीं बल्कि भाजपा की सरकार चल रही है।
धनोपिया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को रविवार को एक शिकायत की गई। इस शिकायत में कहा गया है कि खंडवा, झाबुआ, गुना और ग्वालियर सहित अन्य संसदीय क्षेत्रों में कई अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। कांग्रेस की शिकायत के बावजूद इन अधिकारियों-कर्मचारियों को हटाया नहीं जा रहा है। इनमें से ज्यादातर एक ही स्थान पर तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ हैं। कांग्रेस ने इनकी सूची भी सीईओ को दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: