गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 13 अप्रैल 2014

माँ का बेटे से प्यार

माँ का बेटे से प्यार
(वरीयता श्रीवास्तव.)
हर माँ की ऑँख का तारा होता है
हर माँ की खुशी का कारण होता है
उसके दर्द से माँ की ऑँखें नम हो जाती है
उसकी जिद पे माँ का हृदय पिघल जाता है
यही होता है माँ का बेटे से प्यार
माँ एक दोस्त की तरह हमेशा साथ रहती है
माँ एक कवच की तरह हमेशा रक्षा करती है
माँ की खुशी का कारण होता है
माँ के दिल की धड़कन होता है
यही होता है माँ का बेटे से प्यार
माँ से जब होता है दूर तू
खो जाता है अपनी दुनियॉँ में तू
भूल जाता है माँ के प्यार को तू
तब भी तेरी एक आवाज पर
दौड़ी चली आती है
यही होता है माँ का बेटे से प्यार
तेरी हर गलती को माफ कर देती है
तेरी हरी खुशी को हस्ते-हस्ते स्वीकार करती है
यही होता है माँ का बेटे से प्यार
तुझे चोट न आए
तेरे ऊपर ऑँच न आए
तेरे ऊपर ऑँच न आए
तेरी ऑँखों में आंसू न आए
तुम्हें ऊपर उठाती है
तुम्हारा कवच बनी रहती है
तुम्हारे लिए ही उसका हृदय धड़कता है
यही होता है, माँ का बेटे से प्यार
यही होता है, माँ का बेटे से प्यार

जी.ए.डी.कालोनी,

सिवनी

गुरुवार, 20 मार्च 2014

I Am…A Leaf

I Am…A Leaf
(Darshita Shrivastava)
I am a fallen leaf...
You're the wind I am waiting for...
The way you'll hold me deep...
I will feel like I am fine as I was before...
When I was in the tree’s arms...

My dreams aren't skyhigh...
Because I love the smell of the mud...
But, With you I know I can fly...
So just come soon and cuddle...

My pale skin...is in need of your touch...
Come heal me...my breath is getting rough...
I need your support and your strong clutch...
Without you...to survive is getting tough....

I am a fallen leaf...
You're the wind I am waiting for...
The way you'll hold me deep...
I will feel like I am fine as I was before...
The way I was safe and sound in tree’s arms...


GAD Colony, Seoni M.P.

शनिवार, 8 फ़रवरी 2014

जिंदगी का गाना…


(कु.दर्शिता श्रीवास्तव)
आओ… और तुम भी गाओ…
जिंदगी का… गाना
छोड़ अपने दिल की,
धुनों का तराना…
आओ… और तुम भी गाओ…
जिंदगी का गाना…
क्योंकि यूंहि हॅंसते-हॅंसते…
एक दिन हमें ऊपर चले जाना…
यही तो रीत है…
इसलिये ये गीत है…
जो है जिंदगी का फसाना…
तो आओ… और तुम भी गाओ…
जिंदगी का गाना…
उदासी के बादलों पे…
खुशी की एक रोशनी पड़ने दो…
जिंदगी को फिर तुम,
इन्द्रधनुष सी खिलने दो…
ज्यादा न सोचो तुम…
बस यूंहि सुर से सुर…
मिलाओ तुम…
मुस्कुराओ तुम…
और गुनगुनाओ तुम…
ये जिंदगी का…
जिंदगी का गाना…
अब उसपे न रोना तुम…
जिसे कभी… सालों पहले…
तुम्हें था पाना…
क्योंकि जो भी है तुम्हारे पास
वही है सबसे कीमती नज़राना…
छोड़ दो अब झूठे बहाने बनाना…
और दिल से गाओ…
ये जिंदगी का गाना…
जिंदगी का गाना…
संपर्क -
जी.ए.डी.कॉलोनी
बारापत्थर, सिवनी (म.प्र.)
(साई फीचर्स)