शनिवार, 14 अप्रैल 2012

उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण बने: प्रधानमंत्री


उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण बने: प्रधानमंत्री


(प्रियंका श्रीवास्तव)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा है कि सरकार, देश में उद्यमिता की प्रगति और विकास के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। हरियाणा के मानेसर में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ कॉर्पाेरेट अफेयर्स के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ० मनमोहन सिंह ने कहा कि इससे देश के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन ंिसंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में कॉरपोरेट क्षेत्र का एक बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। इसलिए यह आवश्यक है कि निगमित क्षेत्र की वृद्धि के लिए पारदर्शी ग्राहकों के अनुकूल और निर्बाध वातावरण बनाने के लिए प्रयास किये जायें। इससे देश के आर्थिक विकास में भी मदद मिलेगी और उनका सामाजिक दायित्व भी पूरा होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार, ऐसा नियामक और नीतिगत वातावरण बनाने के लिए वचनबद्ध है, जहां रचनात्मकता को बढ़ावा मिले और भारतीय गणतंत्र के संस्थापकों की आशाएं पूरी हों। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि निगम कानूनों में बदलाव लाने वाला और सामाजिक दायित्व को बढ़ावा देने वाला नया कंपनी विधेयक जल्द ही संसद में पारित हो जाएगा। यह विधेयक, कंपनी कानून-१९५६ की जगह लेगा।

सरकार से पारदर्शिता का आव्हान किया महामहिम ने


सरकार से पारदर्शिता का आव्हान किया महामहिम ने


(महेश रावलानी)

नई दिल्ली (साई)। राष्ट्रपति ने कहा है कि सरकारी कंपनियों को अपने संचालन में पारदर्शिता और कुशलता सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि भारत की अच्छी छवि बनी रहे। आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों के पुरस्कार समारोह में श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और निगमित क्षेत्र को मिलकर दुनिया में भारत की छवि उजागर करने के प्रयास करने चाहिए।
महामहिम ने कहा हमें याद रखना चाहिए कि विकास जरूरी है लेकिन सामाजिक दायित्व के साथ ऐसा विकास हो जो नैतिक मूल्यों पर आधारित हो। मेरा मानना है कि सार्वजनिक क्षेत्र को इन तत्वों को अपनाना चाहिए। सार्वजनिक क्षेत्र की राष्ट्रीय समग्र विकास में सीधी भूमिका है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत जैसी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में निवेश की मांग पूरी करने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों को मिलकर काम करना होगा।

समाचार चेनल्‍स को आईना दिखा गए निर्मल सिंह नरूला


समाचार चेनल्‍स को आईना दिखा गए निर्मल सिंह नरूला


(ब्यूरो)

नई दिल्ली (साई)। शुक्रवार को पहली बार आजतक पर निर्मल बाबा निर्मल सिंह नरूला के रूप में प्रकट हुए और उनके ऊपर लग रहे आरोपों का जवाब दिया. अपने इंटरव्यू के दौरान निर्मल बाबा ने अपने बही खाते के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनके खातों में इस वक्त 235 करोड़ रूपये जमा हैं. लेकिन अपनी कमाई के खिलाफ मीडिया द्वारा शुरू की गई मुहिम का जवाब देते हुए निर्मल बाबा ने कहा कि कमाऊंगा नहीं तो टीवी चौनलों को पैसा कहा से दूंगा जो देश विदेश में उनका प्रसारण कर रहे हैं. आज तक के अभिसार शर्मा को उस वक्त निरुत्तर हो जाना पड़ा जब निर्मल बाबा ने उन्हीं से पलट सवाल पूछ लिया कि क्या टीवी चौनलवाले बिना पैसा लिये हमारा प्रोग्राम चलाएंगे?
स्टार न्यूज और जी न्यूज पर निर्मल बाबा से जुड़ी हुई खबरें चलाई जा रही हैं जिसमें बहसों के बीच यह साबित करने की कोशिश की जा रही है कि निर्मल बाबा नटवरलाल है. ठग है. फ्राड है. इसी कड़ी में आज तक ने निर्मल बाबा तक पहुंचने में कामयाबी हासिल कर ली और उनके ऊपर लग रहे आरोपों का सिलसिलेवार जवाब ले लिया.
हालांकि निर्मल बाबा के पास किसी भी सवाल के संतोषजनक जवाब नहीं थे लेकिन सच्चाई यह भी है कि मीडिया के पास कोई संतोषजनक सवाल भी नहीं है जो निर्मल बाबा को कटघरे में खड़ा करते हों. मीडिया निर्मल बाबा के खिलाफ अभियान चलाये इसका स्वागत किया जाना चाहिए लेकिन क्या इसके बाद वही टीवी चौनल अपने यहां निर्मल बाबा का प्रसारण रोक देंगे? यह तो भला हुआ कि निर्मल बाबा ने चौनलों को दिये जाने वाले पैसे को फिगर कोट नहीं किया नहीं तो उसने साफ कहा कि मैं चौनलों को पैसा देता हूं और दूसरी बात यह कि कमाऊंगा नहीं तो चौनलों को पैसा कहां से दूंगा? अगर निर्मल बाबा ठग है, फ्राड है तो फिर वे चौनल उसकी ठगी में अपना योगदान क्यों दे रहे हैं जो उसके कार्यक्रमों को अपने यहां प्रसारित कर रहे हैं?
अभिसार शर्मा के लगभग हर सवाल पर निर्मलजीत सिंह नरूला ने कहा कि उसके ऊपर ऊपरवाले की किरपा है जिसके कारण वह लोगों का भला कर रहा है. जब अभिसार ने यह पूछा कि इसके लिए दो दो हजार रूपये क्यों इकट्ठा किये जाते हैं तो निर्मल ने कहा कि हाल का किराया और दूसरे खर्चे कहां से पूरे होंगे. निर्मल को इस बात का कोई रंज नहीं है कि मीडिया उसके बारे में क्या कह रहा है. कानूनी तौर पर वह पक्का है इसलिए सीना ठोंककर कहता है कि वह जो कमाता है उसका टैक्स अदा करता है. उसके ऊपर की किरपा उसका प्रोपराइटरशिप कन्सर्न है इसलिए वह इस किरपा के कंसर्न को जैसे चाहे वैसे रूपये में तब्दील कर सकता है.
जब अभिसार ने निर्मल को बताया कि उसके दो खातों में 84 करोड़ रूपये जमा हैं तो निर्मल ने कहा कि मैं आपका फिगर ठीक कर देता हूं. निर्मल ने कहा कि उनके खातों में 84 करोड़ नहीं बल्कि 235 या 238 करोड़ रूपये जमा हैं. निर्मल बाबा ने इसके लिए बाकायदा टर्नओवर शब्द का इस्तेमाल किया और बताया कि वे अपना एक मंदिर बनाने के लिए पैसा इकट्ठा कर रहे हैं. निर्मल बाबा ने कहा कि उनको पास जो पैसा है वह सब ह्वाइट में है और वे अकेले ऐसे आध्यात्मिक गुरू हैं जो आयकर विभाग को पूरा टैक्स अदा करते हैं.
नीलम कपूर कौन हैं? हालांकि अभिसार शर्मा द्वारा नीलम कपूर का नाम लेने पर निर्मल बाबा असहज हो गये और नहीं बता पाये कि नीलम कपूर उनकी कौन हैं जिनके नाम पर बाबा ने खाता खोल रखा है और वहां पैसे जमा करवा रहे हैं. निर्मल बाबा ने कहा कि उनका एक फ्लैट है जिसको उन्होंने खरीदा है इसलिए उनके नाम से बैंक एकाउण्ट खोल रहा है और वहां पैसे जमा कराते हैं.
निर्मल बाबा ने कहा कि वे चंदा नहीं लेते, 80जी के तहत करचोरी का धंधा नहीं करते. वे जो करते हैं डंके की चोट पर करते हैं.
नामधारी ने बनाया बाबारू अपने पहले ही इंटरव्यू में निर्मल बाबा ने अपने बहनोई इंदर सिंह नामधारी को निशाना बनाया और कहा कि उसके बाबा बनने में नामधारी का बहुत बड़ा हाथ है. हालांकि वह पूरी बात नहीं बोल पाये लेकिन उनकी बातों से लगा कि उनकी परेशानी के दिनों में अगर नामधारी ने उनकी मदद की होती तो शायद वे बाबा नहीं बनते.

(विस्फोट डॉट काम से साभार)

मुख्यामंत्री विजय बहुगुणा का राजयोग लम्बा नहीं


मुख्यामंत्री विजय बहुगुणा का राजयोग लम्बा नहीं

आचार्य योगेश्वोरानंद डबराल की भविष्यवाणी


(सी.एस.जोशी)

देहरादून (साई)।  ज्योथतिष विद्याओं के जानकारों के अनुसार सितारों की चाल के अनुसार जो योग बनते दिख रहे हैं उसमें उत्ततराखण्डक के मुख्यामंत्री विजय बहुगुणा का राजयोग लम्बाख नहीं है, ज्याहदा से ज्याहदा 6 माह में उन्हेंक मुख्यममंत्री पद त्या गना पड सकता है, दिल्लीह में ज्योततिष विधाओं के मर्मज्ञ तथा हिन्दूत विवि बनारस के पूर्व प्रोफेसर आचार्य योगेश्वीरानंद डबराल जी का कहना है कि विजय बहुगुणा के ग़ह कमजोर पडते जा रहे हैं, जिससे बहुगुणा बहुत डरे हुए हैं, इसके अलावा वह बैशाखी पर सीएम बने हुए हैं, उनका सीएम पद पर राजयोग लम्बा  नहीं है, और निश्चिवत तौर पर उन्हेंु उत्त्राखण्डद के मुख्यममंत्री का पद त्याकगना पडेगा, ज्ञात हो कि आचार्य डबराल जी माथा तथा फोटो देखकर काफी कुछ सटीक बताते हैं,  बैशाखी से मतलब रोज दिल्लीज दौड तथा हर कार्य में कांग्रेस हाईकमान को बीच में डालने से मतलब है,
इसी तरह की भविष्यडवाणी पशुपतिनाथ काठमांडो के राजगुरू पूज्यापाद लक्ष्मीैनारायण जी ने देहरादून चर्न्द्शेखर जोशी सम्पाथदक के निवास पर भविष्यणवाणी का ऐलान करते हुए कहा कि इसे प्रकाशित कर दो कि मेरी यह भविष्यपवाणी है कि सरकार की मनमानी पर अंकुश लगेगा। जनआंदोलनों ज्यारदा होगे तथा विजय बहुगुणा लम्बेष समय तक उत्तलराखण्डक के मुख्यामंत्री नहीं रह पायेगें। ज्ञात हो कि पूर्व सीएम डा0 रमेश पोखरियाल निशंक के बारे में भी गुरू जी ने सटीक भविष्यतवाणी की थी जिसे मैंने प्रकाशित किया था, इसके अलावा सितम्बेर 2011 में यूपी के सीएम अखिलेश के बारे में मेरे निवास से ही गुरूजी ने भविष्यरवाणी की थी, उस समय मेरे निवास पर लखनऊ से आये अखिलेश के मित्र ने उनकी अखिलेश से बात करायी थी, इसके बाद शपथ लेने के समय से ही अखिलेश ने गुरू जी को याद रखा और उनका सम्मायन किया।
गुरू जी का कहना है कि चंद्रमा मंगल के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक में गोचर हो रहा है तथा उसके साथ राहु की युति से ग्रहण योग बनने के कारण भूंकपन की स्थिति बनी। मंगल वर्तमान में वक्री है तथा अगले दो दिन में सूर्य भी राशि बदलने वाला है। शनि भी वक्री है। दो क्रूर ग्रह वक्री होने से ऐसी स्थिति निर्मित होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। आने वाले कुछ दिनों में ऐसे योग अब मई में पुनरू बन सकते हैं। 19 मई 2012 से 25 मई 2012 के बीच भी भूंकपन, तूफान, सुनामी जैसे प्राकृतिक प्रकोप हो सकते हैं।
13 अप्रैल को सूर्य उपासना का ही दुर्लभ योग बना है, क्योंकि 13 से ही सूर्य उपासना की शुभ तिथि सप्तमी में सूर्य राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, जो मेष संक्रांति भी कहलाती है। 
इस तरह संक्रांति-सप्तमी के संयोग में शास्त्रों में भी सूर्य पूजा से सफलता, यश व प्रतिष्ठा की कामनासिद्धि के लिए बताया विशेष सूर्य मंत्र का स्मरण बहुत ही शुभ होगा। 
13 अप्रैल 2012 को एक अद्भुत ज्योतिषीय योग बन रहा है। इस दिन सूर्य मेष राशि में आ जाएगा। सूर्य की उच्च राशि मेष ही है। इसके साथ ही इस राशि में गुरु पूर्व से ही स्थित है। अब सूर्य और गुरु एक साथ राशि में रहेंगे। इन दोनों ग्रहों के ठीक सामने शनि अपनी उच्च राशि तुला में स्थित है। यह दुर्लभ योग है।
इस प्रकार का योग कई दशकों के बाद बनता है। वैसे तो सूर्य और शनि की ऐसी स्थिति हर 29 साल में बनती है। इससे पहले अप्रैल 1983 में 29 वर्ष पहले ऐसा योग बना था। वर्ष 2012 में इस योग में एक खास बात है कि मेष राशि में गुरु भी स्थित है। अर्थात सूर्य-शनि का उच्च राशि में होना एवं गुरु का सूर्य के साथ शनि पर पूर्ण दृष्टि रखना। यह एक ऐसा दुर्लभ योग है जो सदियों में बनता है।
गुरु मेष राशि में होगा जो उसकी मित्र राशि है, साथ ही सूर्य भी 14 मई 2012 तक इसी राशि में रहेगा। वैसे तो सूर्य-शनि का उच्च का होकर एक दूसरे के सामने होना कई प्राकृतिक एवं मानवीय त्रासदियों का कारण होता है लेकिन यह दुर्लभ योग सभी परेशानियों को कम करने वाला होगा। क्योंकि उच्च के सूर्य के साथ गुरु उच्च के शनि पर दृष्टि रखेगा। शनि वर्तमान में वक्री है। इसके कारण छोटे चक्रवाती तूफान आने की संभावनाएं बनेंगी। प्राकृतिक विपदाएं होने के योग बन सकते हैं।  इस योग के प्रभाव से गर्मी प्रचंड रहेगी तथा सुबह-शाम मौसम खुशनुमा रहेगा।   सरकार की मनमानी पर अंकुश लगेगा। जनआंदोलनों को सफलता मिलेगी।वहीं दूसरी ओर इस तरह के संयोग बनते जा रहे हैं जिससे उत्ताराखण्डष के मुख्य मंत्री विजय बहुगुणा के सितारे प्रतिकूल जाने का इशारा करने लगे हैं, परन्तु। अच्छा् मार्गनिर्देशन न हो पाने से उनका ध्यासन इस ओर नहीं जा पा रहा है।
ज्ञात हो कि इस साल का पहला कंकड़ाकृति सूर्य ग्रहण अगले महीने 20 मई, रविवार (ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या) को पड रहा है। इस दिन शनि जयंती भी रहेगी।  वृष राशि में ग्रहण होने से प्राकृतिक आपदा से जन-धन की हानि के योग बन रहे हैं। सरकार और नागरिकों के बीच तनाव और संघर्ष की स्थिति बन सकती है। राष्ट्र को बड़े राजनेताओं की हानि हो सकती है। आकस्मिक दुर्घटना जैसे रेल हादसे विमान हादसे के कारण जान-माल का नुकसान भी संभावित है। 11 अप्रैल को विनाशकारी भूकंप ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ज्योतिष के अनुसार इस भूकंप की वजह चंद्र और राहु की युति से बना ग्रहण योग है।