सोमवार, 23 अप्रैल 2012

संदीप ने झुकाया जेपी को


संदीप ने झुकाया जेपी को

(आशीष माहेश्वरी)

नई दिल्ली (साई)। दिल्ली में भले ही कांग्रेस औंधे मुंह गिर गई हो, पर मां शीला और बेटा सांसद संदीप दीक्षित अब भी कांग्रेस पर भारी ही पड़ रहे हैं। नगर निगम चुनाव में हारने के बाद विपक्ष के नेता पद के चयन पर जयप्रकाश अग्रवाल को अपने ही पार्षदों के विरोध का सामना करना पड़ा। उन्हें इस विरोध के कारण ईस्ट नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता को बदलना पड़ा। जेपी की पसंद पर मुख्यमंत्री के बेटे संदीप दीक्षित की पसंद भारी पड़ गई।
एमसीडी चुनावों में प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल अपने संसदीय क्षेत्र नॉर्थ - ईस्ट दिल्ली से 40 में से 12 सीटें जिता पाए हैं , जबकि संदीप दीक्षित के इलाके ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस ने 15 सीटें जीती हैं। प्रदेश कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी ने साउथ नगर निगम के फरहाद सूरी , नॉर्थ के लिए मुकेश गोयल व ईस्ट नगर निगम के लिए सविता शर्मा का नाम तय कर लिया था। इनमें से मुकेश लगातार चौथी बार चुनकर आए हैं , जबकि फरहाद व सविता गुप्ता लगातार तीसरी बार जीते हैं।
सूत्र बताते हैं कि शनिवार को इनके आधिकारिक चयन को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विशेष बैठकें आयोजित की गई , जिसमें तीनों निगमों के हिसाब से उनके पार्षदों को बुलाकर उनसे अपने नेता के चयन की मंजूरी पर मुहर लगवाई गई। बताते हैं कि साउथ में फरहाद सूरी और नॉर्थ में मुकेश शर्मा को सर्वसम्मति से निगम में पार्टी का नेता चुन लिया गया। लेकिन जैसे ही ईस्ट नगर निगम की बारी आई , संदीप के इलाके से चुने गए पार्षदों ने सविता शर्मा को चुनने का विरोध किया।
उनका कहना था कि हमसे कोई सलाह नहीं ली गई। उन्होंने वरयाम कौर को नेता बनाने की मांग की। वरयाम कौर भी तीसरी बार जीती हैं। प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र जीतू के साथ पार्षदों की नोक - झोंक भी हुई। जब इस मामले में जेपी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वे वॉकआउट कर गए। बाद में जेपी ने उन सभी को बुलाया और वरयाम को ही नेता बनाने पर सहमति दे दी।
सूत्र बताते हैं कि ईस्ट दिल्ली से पार्टी के चुने गए पार्षदों ने अपने सांसद संदीप दीक्षित से मुलाकात कर सविता को पार्टी का नेता बनाने का विरोध किया था , जिसके बाद वरयाम को नेता बनाने पर सहमति हुई। उसके बाद ही वहां रणनीति के तहत हंगामा किया गया।

हवा हवाई हैं रमन के कारिंदे


हवा हवाई हैं रमन के कारिंदे

(आंचल झा)

रायपुर (साई)। मुख्यमंत्री रमन सिंह सरकार में नौकरशाहों की खासी मौज दिख रही है। छग में सीजीसेक्स के अधिकारी कर्मचारी नियम विरूद्ध हवाई यात्रा कर सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ाते ही जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि छग से दिल्ली आने जाने वाले अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मनमाने यात्रा और अन्य देयकों से सरकार को खासा चूना लगाया जा रहा है।
सीजीसैक्स से मिले दस्तावेज चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। दिल्ली आने-जाने और दो दिन ठहरने में किसी ने 32 हजार रुपए का बिल लगाया तो कोई 35 हजार, किसी ने तो इसके लिए 45 हजार रुपए तक का। पड़ताल में सामने आया कि सीजीसैक्स के आला अधिकारियों ने कई बार फाइलों में लिखा कि ‘पर्याप्त समय है, यात्रा ट्रेन से की जाए’ फिर भी हवाई यात्राएं हुईं।
हद तो यह है कि समिति के ही कुछ अफसरों की शह पर उन कर्मचारियों ने कई बार हवाई यात्राएं की जो इसके लिए पात्र नहीं थे। इतना ही नहीं डीए भी मनमाफिक लिया। इसमें लेखापाल, यूथ कंसल्टेंट, लैब टेक्नीशियन, स्टोर कीपर और जीपा को-ऑर्डिनेटर शामिल हैं।
सूत्रों का कहना है कि सीजीसेक्स को नाको से लेट जानकारी मिलती है, जबकि दस्तावेजों से स्पष्ट है कि 90 प्रतिशत सूचनाएं 15-20 दिन पहले भेजी गई हैं। उधर 31 जनवरी 2010 को एनुअल एक्शन प्लान की बैठक में सीजीसैक्स रायपुर से 13 लोग हवाई जहाज से भोपाल गए जबकि भोपाल की दूरी वाया एयर 490 किलोमीटर है। नियमानुसार सभी 13 लोगों को ट्रेन से यात्रा करनी थी।

केंद्र और राज्य में समन्वय बनेगा: अखिलेश


केंद्र और राज्य में समन्वय बनेगा: अखिलेश

(प्रतीक कुमार)

कानपुर (साई)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य में विकास और जनहित के कार्यों को लागू करने में केन्द्र से हर तरह का सहयोग मिलने का भरोसा जताया है। कानपुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह से नई दिल्ली में अपनी हाल की मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने उन्हें विकास कार्यों में हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिलाया है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा का बजट सत्र जल्दी ही बुलाया जायेगा और सरकार बजट प्रस्तावों के माध्यम से घोशणा पत्र में किये अपने वायदों को एक एक करके पूरा करेगी। राज्य में बिजली की कमी के बारे में उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली मायावती सरकार ने बिजली का उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई प्रयास नही किया जिससे बिजली व्यवस्था दिन प्रतिदिन खराब होती चली गयी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बिजली उत्पादन इकाईयॉ स्थापित करेगी और पारेशण और वितरण में व्याप्त कमियों को दूर करेगी। मुख्यमंत्री के जनता दरबार पर विपक्षी दलों की टिप्पणियों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इसका आयोजन जनता की समस्याओं को सीधे जानने और उनके तात्कालिक समाधान की कोशिशों के तहत की गयी है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था भी बनायी जा रही है कि लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर लखनऊ आने की जरूरत न पड़े।

हर हाल में होगी घोटालों की जांच


हर हाल में होगी घोटालों की जांच
(प्रिया पॉल)
कांशीराम नगर (साई)। प्रदेश सरकार ने फिर दोहराया है कि पूर्ववर्ती बसपा सरकार के कार्यकाल में हुए कथित घपलों की जाँच करायी जायेगी और घपलों में लिप्त पाये जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कांशीराम नगर में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि घोटालों में लिप्त कोई भी व्यक्ति चाहे जितना भी प्रभावशाली क्यों न हो वह कार्रवाई से बच नही सकेगा?
उन्होंने कहा कि घपलों की जाँच के लिए एक आयोग का गठन षीघ्र ही किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एन.के. मेहरोत्रा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के चौदह वरिश्ठ मंत्रियों के खिलाफ जाँच लम्बित है। इनके अलावा अड़तीस पूर्व और वर्तमान विधायकों के खिलाफ भी जाँच चल रही है। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त के पास कोई जाँच एजेन्सी नही होने से जाँच के मामले लम्बित हैं।

जेल में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं


जेल में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
(स्वीटी शर्मा)
बाराबंकी (साई)। प्रदेश सरकार ने कहा है कि कारागारों के भीतर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर की जायेगी। प्रदेश के कारागार तथा खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने बाराबंकी में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कारागारों के भीतर कैदियों की हत्या और आत्महत्याओं की घटनाओं को रोकने के लिए हर सम्भव उपाय किये जायेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बसपा सरकार में जेल भी सुरक्षित नही थे और उस दौरान हत्या और आत्महत्या की कई घटनाऐं सामने आयी थीं। मेरठ जिला जेल में कैदियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच हाल में हुए संघर्श के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जाँच करायी जा रही है और दोशी पाये जाने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।