बुधवार, 3 अप्रैल 2013

जानें चंद्रगहण के बारे में


जानें चंद्रगहण के बारे में

(पण्डित दयानंद शास्त्री)

नई दिल्ली (साई)। नव सम्वत्सर विक्रम संवत 2070 आगामी 11 अप्रेल से आरम्भ होने जा रहा हें अगर आपके काम बन रहे हैं, तो अच्घ्छी बात है, अगर रुकावटें सामने खड़ी हैं तो घबराइये नहीं। सन् 2013 में पांच ग्रहण होंगे किंतु भारत में एक ही ग्रहण खग्रास चंद्रग्रहण होगा। वह भी अंगुल से भी कम होगा।
पंडित  दयानन्द शास्त्री के अनुसार इस साल 25 अप्रैल को हनुमान जयंती पर अल्प खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। यह संयोग 16 साल बाद बना है। इस दिन हनुमत आराधना का विशेष महत्व होगा। इससे पहले 15 अप्रैल, 1995 को ग्रस्तोदय चंद्रग्रहण और दो अप्रैल 1996 को खंडग्रास चंद्रग्रहण हनुमान जयंती पर आए थे।हनुमान जयंती पर पूर्ण चंद्रग्रहण का संयोग अब चार अप्रैल 2015 को बनेगा।
खग्रास चंद्रग्रहण- चौत्र शुक्ल पूर्णिमा गुरुवार दिनांक 25/26 अप्रैल 2013 को अर्द्ध रात्रि को होगा।
इस ग्रहण का यम नियम-सूतक 25  अप्रेल,2013 (गुरुवार) को दोपहर में 04  बजकर 21  मिनट से शुरू होगा तथा ग्रहण का प्रारंभ स्पर्श (26  अप्रेल) रात्रि में 01  बजकर 21  मिनिट से होगा तथा मोक्ष शुद्धि रात्रि 01  बजकर 35 मिनिट पर होगी( कुल ग्रहण अवधि  --32  मिनट)
पंडित दयानन्द शास्त्री के अनुसार  नववर्ष का यह पहला चंद्रग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। आंशिक चंद्रग्रहण तब होता है जब चांद का एक भाग पृथ्वी की छाया में छिपने के कारण कुछ देर के लिए सूर्य की रोशनी से महरूम हो जाता है, हालांकि यह तभी होता है, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा सीधी रेखा में हो।
पंडित दयानन्द शास्त्री के अनुसार यह खण्डग्रास चंद्रग्रहण स्वाती नक्षत्र तथा तुला राशि में लगेगा। इसलिए इस राशि और इस नक्षत्र में पैदा हुए जातकों को इस ग्रहण का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए शुक्र का जप, दान आदि करना लाभदायक हो सकता है।
पंडित दयानन्द शास्त्री के अनुसार इस साल कुछ राशियों में ग्रहों पर सूर्य एवं चंद्र की दृष्टि बदलने वाली है। और तब हो सकता है आपकी किसमत चमक उठे, या फिर अचानक भाग्घ्य खुल जाये और तरक्घ्की के रास्घ्ते पर आप चल पड़ें। ऐसा संभव है साल के पांच दिनों में। ये पांच दिन ग्रहण के हैं। इस साल यानी वर्ष 2013 में 2 सूर्य ग्रहण पड़ेंगे और 3 चंद्र ग्रहण। यदि आप गर्भवती हैं, या आपके घर में कोई महिला गर्भवती है या फिर आप इस साल फेमिली प्घ्लानिंग करने जा रहे हैं, तो इन तिथियों को कैलेंडर में नोट कर लें।
वर्ष 2013 में 10 मई को वल्याकार सूर्यग्रहण होगा। सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की लुका छिपी का यह रोमांचक नजारा भारत में नही देखा जाएगा, क्योंकि इस खगोलीय घटना के समय में अमावस की काली रात होगी। वल्याकार सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा कुछ इस तरह आ जाता है कि पृथ्वी के निहारने पर सौर मंडल का मुखिया चमकदार कंगन की तरह दिखाई देता है।
अतः नियम एवं संयम के साथ स्नान जप, तप, और हवन यज्ञ के द्वारा बाधाओं की निवृत्ति एवं सुखों की प्राप्ति के लिए अनुष्ठान करना चाहिए।
दिव्य पर्वों में ग्रहण का भी विशेष स्थान है। ग्रहण के समय भोजन आदि करने से अनेक रोग होते हैं। इसीलिए आहार आदि अनेक कार्य वर्जित हैं। उस समय जो घड़े में भरा जल या भोजन रखा हो, वह भी फिर उपयोग करने योग्य नहीं होता।
पंडित  दयानन्द शास्त्री के अनुसार मन तथा बुद्धि पर पड़े प्रभाव से लाभ उठाने के लिए जप, ध्यानादि का विधान है। ग्रहण के समय किए गए जप, यज्ञ, दान आदि का सामान्य की अपेक्षा बहुत अधिक महत्व वर्णित है। ग्रहण के समय स्त्री प्रसंग से नर-नारी दोनों की नेत्र ज्योति क्षीण हो जाती है। अनेक बार अंधे होने का भी भय हो जाता है।
वर्ष 2013 में 25 मई को उपच्छाया चंद्रग्रहण का नजारा दिखाई देगा। इस वक्त पूर्णिमा का चंद्रमा पूरा नजर आएगा, लेकिन उसकी तेज चमक कुछ देर के लिए खो जाएगी और पृथ्वी का उपग्रह धुंधला दिखाई देगा, जो भारत में नहीं निहारा जा सकेगा, क्योंकि उस समय देश में सूरज चमक रहा होगा। उपच्छाया संबंधी जानकारी देते हुए गुप्त ने बताया कि यह चंद्रग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पेनुम्ब्रा (ग्रहण के समय धरती की परछाई का हल्का भाग) से होकर गुजरता है। इस समय चंद्रमा पर पडऩे वाली सूर्य की रोशनी आंशिक रूप से कटी प्रतीत होती है और ग्रहण को चंद्रमा पर पडऩे वाली धुंधली परछाई के रूप में देखा जा सकता है। पूर्ण सूर्यग्रहण के समय विशेष खगोलीय स्थिति के कारण पृथ्वी से देखने पर पूरा सूर्य चंद्रमा की ओट में छिपा प्रतीत होता है।
पंडित दयानन्द शास्त्री के अनुसार इस प्रकार ग्रहण का प्रभाव तर्क एवं परीक्षण से भी सिद्ध है। ग्रहण काल में मन माने आचरण से मानसिक अव्यवस्था और बुद्धि विकार तो होता ही है साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य की भी बड़ी हानि होती है। अतः इस संबंध में सबको सावधान रहना चाहिए साथ ही कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
चंद्रग्रहण के कारण बाजारों में हलचल रहेगी। दालें, बाजरा, तिल, सरसों, अलसी, सोयाबीन के भाव बढ़ेंगे। खाद्यान्न महंगे होंगे। सोने  -चाँदी   की कीमतों में गिरावट आएगी। राजनीतिक क्षेत्र में उथल-पुथल रहेगी। हालांकि जनता के हित में कोई  कदम उठाया जा सकता है।
0 साल के दो सूर्य ग्रहण-
इस साल पड़ने वाले सूर्य ग्रहण की बात करें तो पहला 10 मई और दूसरा 3 नवंबर को पड़ेगा। इन दोनों तिथियों पर आपकी करियर लाइव, निजी जीवन, आय के स्रोत, परिवार, प्रेम-संबंध, आदि में व्घ्यापक परिवर्तन हो सकते हैं। खुशियां आ सकती हैं या हो सकता है दुरूख घर कर जाये, लिहाजा आपको इन तिथियों पर विशेष सावधानी बरतनी होगी। बेहतर होगा यदि उन सभी बातों का पालन करें, जो बड़े बुजुर्ग बताते हैं।
0 साल के तीन चंद्र ग्रहण------
हिंदू धर्म की मान्घ्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण अच्घ्छा नहीं माना जाता है। इस साल पहला चंद्र ग्रहण 25 अप्रैल को पड़ेगा, दूसरा 25 मई को और तीसरा 18 अक्घ्तूबर2013 को। इन तिथियों पर आप गरीबों को दान दें। गरीबों को भोजन करायें, मंत्रों का उच्घ्चारण करें, जिनमें गायत्री मंत्र सर्वश्रेष्घ्ठ फल देगा। अपने ईष्घ्ट देव का ध्घ्यान करें। भोजन नहीं करें। ग्रहण के बाद स्घ्नान करें और ताज़ा भोजन करें। साथ ही यदि आप गर्भवती हैं तो आपके होने वाले बच्घ्चे पर ग्रहण के प्रभाव से बचाने के लिये एकांत स्घ्थान पर बैठ जायें और ईश्घ्वर का ध्घ्यान करें। यह काम आप सूर्य ग्रहण के समय भी करें।
उपछायी चंद्रग्रहण चूंकि ग्रहण की छाया की उप छाया होती है, जो सीधे नजर नहीं आती। इसलिए इसे ग्रहण की श्रेणी में नहीं माना जाता।  
ग्रहण में दान करें रू ज्योतिषाचार्य पंडित  दयानन्द शास्त्री के अनुसार  ग्रहण मोक्ष के पश्चात गर्म कपड़े, काला कंबल, छाता, उड़द, इमरती, तिल, गुड दान करने और पवित्र नदी में स्नान करने से ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित  दयानन्द शास्त्री के अनुसार ग्रहण का प्रभाव मनुष्यों पर शुभ-अशुभ दोनों ही तरह से पड़ता है। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए और शुभ प्रभाव को और अधिक लाभकारी बनाने के लिए उक्त उपाय कारगर हो सकते हैं। प्रस्तुत हैं ग्रहण से बचने के कुछ खास उपाय।।।।
ग्रहण काल में इन मंत्रों का जाप करें।
- घ् सों सोमाय नमः
- घ् रां राहवे नमः
- घ् नमः शिवाय
-ज्योतिषाचार्य पंडित  दयानन्द शास्त्री के अनुसार चंद्रमा मूलतः मन का देवता है। राहु-केतु के निकट होने से अंधकार की स्थिति में मानसिक अशांति और तनाव उत्पन्न होता है। इस ग्रहण से बीमार, मानसिक विकृति वाले लोगों को अधिक कष्ट हो सकता है। अतरू दुर्घटना, मानसिक रोग और तनाव से बचने के लिए चंद्रग्रहण पर राहु से संबंधित उपाय करने चाहिए।
-ज्योतिषाचार्य पंडित  दयानन्द शास्त्री के अनुसार सबसे पहले घर के प्रमुख द्वार व खिड़कियों पर गेरू से स्वस्तिक या घ् का चिन्ह अंकित करे, यदि यह संभव न हो तो कम से कम उसके आस-पास गेरू के कुछ टुकड़े अवश्य रखे। यह ग्रहण से उत्पन्न विकिरण को घर में प्रवेश से प्रभावशाली तरीके से रोकता है।
-रसोई व अन्न भंडार की सुरक्षा-----ज्योतिषाचार्य पंडित  दयानन्द शास्त्री के अनुसार रसोई के द्वार पर थोड़ा सा गेरू या ज़रा सा गोबर लगा देना बहुत ही प्रभावशाली व शुभ माना जाता है जिससे आपकी रसोई ग्रहण के प्रभाव से बच जाती है और शुद्धता बनी रहती है। जहां कहीं भी आपने रसोई के स्टोर बनाया हो और सभी सूखे सामानों में मुख्यतः राशन में तुलसी के पत्ते व कुछ कुछ घास रखना ग्रहण के प्रभाव से मुक्ति व सुरक्षा देता है।
-गर्भवती स्त्री की सुरक्षा------किसी भी गर्भवती स्त्री को ग्रहण में बाहर (खुले में) नहीं निकलना चाइये, दहलीज़ नहीं पार करनी चाइये। उसकी सुरुक्षा के लिए परिवार के सदस्यों को चाहिए के उसके कमरे के प्रवेश पर गेरू औऱ गोबर से स्वस्तिक बनाए। स्वस्तिक या घ् अंकित कर दें।
- पूरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें-----ज्योतिषाचार्य पंडित  दयानन्द शास्त्री के अनुसार ग्रहण से पूर्व या ग्रहण उपरांत ब्रह्मण को अन्न का दान करना आपके पूरे परिवार को ग्रहण के दोष से मुक्त कर ईश्वर की कृपा दिलाता है।
- सर्व दोष मुक्त-----किसी भी वास्तु दोष निवारण के लिए ग्रहण के सूतक काल से शुरू कर के 3 बजे से शुरू करके रात्रि 3।30 तक। यदि कोई भी व्यक्ति वास्तु देवता के मंत्र घ् वास्तु पुरुषाय नमरू का यथा सामर्थ जाप करता है तो उसके सभी वास्तु दोषों में तत्काल कमी आती है।
ज्योतिषाचार्य पंडित  दयानन्द शास्त्री के अनुसार इस खण्डग्रास चंद्रग्रहण ( गुरुवार, दिनांक 25/26 अप्रैल 2013 ) का सभी राशियों पर प्रभाव निम्न होगा  -
0 मेष राशि -----
मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह ग्रहण उनके सप्तम भाव में लगेगा। इसलिए जीवनसाथी से संबंधित परेशानी हो सकती हैं या जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट भी हो सकता है।
0 वृष राशि -----
वृष राशि वाले व्यक्तियों की कुण्डली में यह ग्रहण छठे भाव में घटित होगा। इसलिए आपको रोग आदि घेरे रह सकते हैं। आपको गुप्त चिन्ताएँ भी सता सकती हैं।
0 मिथुन राशि -----
आपकी राशि से यह ग्रहण पांचवें भाव में लग रहा है। आपके खर्चे अधिक होगें और आमदनी कम हो सकती है। आपके कार्य विलम्ब से बन सकते हैं। इसलिए मन खिन्न रह सकता है।
0 कर्क राशि-----
आपकी राशि से यह ग्रहण चतुर्थ भाव में घटित होगा। आपके रुके हुए कार्य बन सकते हैं। कार्य सिद्धि की संभावना बनती है।
0 सिंह राशि-----
आपकी जन्म राशि सिंह है और सिंह राशि से तीसरे भाव में ग्रहण लग रहा है। इस समय आपके प्रयास दोगुने हो सकते हैं और आपको उनका अनुकूल फल भी मिल सकता है। धन लाभ की भी संभावना बनती है।
0 कन्या राशि-----
आपकी कन्या राशि से दूसरे भाव में यह ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण के प्रभावस्वरुप आपको कुटुम्ब संबंधी परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है। आपको धन हानि हो सकती है। आप यात्राओं पर जा सकते हैं।
0 तुला राशि------
तुला राशि में ही यह ग्रहण घटित हो रहा है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपको शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिन्ताएँ घेर सकती हैं।
0 वृश्चिक राशि------
इस राशि से बारहवें भाव में ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण के प्रभाव से आपके खर्चे बने रह सकते हैं। आपके अपव्यय हो सकते हैं अथवा धन हानि उठानी पड़ सकती है।
0 धनु राशि -----
आपकी जन्म राशि से एकादश भाव में यह खग्रास चंद्रग्रहण लग रहा है। आपकी उन्नति के योग बनते हैं और आपको लाभ आदि मिलने की भी संभावना बनती है।
0 मकर राशि ------
आपकी जन्म राशि मकर से यह ग्रहण दशम भाव में घटित हो रहा है। आपको रोग सता सकते हैं। आपको अकारण कष्ट घेर सकते हैं। आप बिना कारण बहय से ग्रस्त हो सकते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
0 कुंभ राशि -----
0 कुंभ राशि से यह ग्रहण नवम भाव में घटित हो रहा है। आपका भाग्य आपका साथ देने में कंजूसी कर सकता है। आपको चिन्ताएँ बनी रह सकती है। संतान पक्ष की ओर से भी मन असंतुष्ट हो सकता है अथवा संतान को कष्ट हो सकता है।
0 मीन राशि ------
आपकी मीन राशि से यह ग्रहण अष्टम भाव में लग रहा है। आपको शत्रुभय सता सकता है। आपको लाभ भी प्राप्त होने की संभावना बनती है। आपको यह लाभ उम्मीद से कुछ कम हो सकता है।

सोमवार, 1 अप्रैल 2013

भाजपा के लिए अपरिहार्य हैं मोदी


भाजपा के लिए अपरिहार्य हैं मोदी


(लिमटी खरे)

भारतीय जनता पार्टी के अंदर इस समय एक अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ है। अटल आड़वाणी युग के अवसान के साथ ही भाजपा में अब करिश्माई नेतृत्व का अभाव साफ दिखाई पड़ रहा है। नितिन गड़करी अपेक्षाकृत युवा थे, उन्हें जब पार्टी की बागडोर सौंपी गई तब कुछ उम्मीद की जा रही थी कि सूबाई राजनीति से राष्ट्रीय फलक पर जाने पर वे कुछ नया कर पाएंगे। विडम्बना ही कही जाएगी कि वे भी असफल ही साबित हुए। आनन फानन पार्टी की कमान राजनाथ सिंह को सौंप दी गई, जो सीधे और सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। राजनाथ सिंह ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मोदी एण्ड संस का जलजला साफ दिखाई दे रहा है। राजनाथ सिंह के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि वह हिन्दुत्व के रास्ते पर आज भी अडिग है। टीम राजनाथ की घोषणा के साथ ही अब नई बहस आरंभ हो गई है कि भाजपा बड़ी है या नरेंद्र मोदी!

गुजरात जहां से कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी के सियासी सलाहकार अहमद पटेल आते हैं वहां लगातार तीसरी बार धमाकेदार जीत दर्ज कराकर नरेंद्र मोदी ने अपना कद एकाएक बढ़ा लिया। वैसे तो दिल्ली की निजाम श्रीमति शीला दीक्षित भी तीन बार से लगातार दिल्ली पर काबिज हैं, पर कांग्रेस में सब कुछ गांधी एण्ड सन्स की मर्जी से होता है इसलिए उनकी तीन बार की जीत मायने नहीं रखती है।
गोधरा कांड का दाग नरेंद्र मोदी को धोने में छः साल लग गए। छः बरस पूर्व इन्हीं राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी को भाजपा के संसदीय बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। उस समय यह तर्क दिया गया था कि वे एक सीएम हैं अतः उन्हें नहीं लिया जा सकता है। अब उन्हें एक बार फिर संसदीय बोर्ड में शामिल कर दिया गया है। भाजपा में युवा और असरकारी प्रभावी चेहरों की कमी नहीं है। नरेंद्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान, डॉ.रमन सिंह कुछ एसे चेहरे हैं जो आम जनता को लुभाने के लिए पर्याप्त माने जा सकते हैं।
राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी को इसमें शामिल किया, यह खास नहीं है। खास बात तो यह है कि नरेंद्र मोदी इकलौते भाजपा के मुख्यमंत्री हैं जिन्हें संसदीय बोर्ड में जगह दी गई है। मतलब साफ है कि आने वाले समय में नरेंद्र मोदी के चेहरे का उपयोग भाजपा करने वाली है। कहा जा रहा है कि आम चुनावों में नरेंद्र मोदी ही भाजपा के पोस्टर ब्वाय होंगे।
वैसे अभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पीएम इन वेटिंग एल.के.आड़वाणी का प्रधानमंत्री बनने का मोह छूटा नहंी है। उधर, मोदी के नाम पर राजग की सहयोगी जनता दल यूनाईटेड भी तलवारें पजा रही है। मोदी को आगे लाकर भाजपा ने जदयू को भी यह संकेत दे दिया है कि उसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता अहम हैं और किसी के दबाव में भाजपा मोदी से किनारा करने वाली नहीं है।
राजनाथ सिंह ने 2006 में नरेंद्र मोदी को संसदीय बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखाया फिर दुबारा राजनाथ सिंह ने ही उन्हें संसदीय बोर्ड में रखा। यह अबूझ पहेली बन गया है कि एक ही व्यक्तित्व के दो चेहरे, एक बार एक शख्स को मुख्यमंत्री होने के कारण संसदीय बोर्ड से हाथ धोना पड़ा और दूसरी बार मुख्यमंत्री रहते ही संसदीय बोर्ड में सम्मान के साथ प्रवेश दिया गया।
दरअसल, आपसी संघर्ष और सत्ता के लालच के चलते भारतीय जनता पार्टी अपने मार्ग से भटक चुकी है। एक समय था जब भाजपा को काडर बेस्ड पार्टी कहा जाता था। भाजपा के पितृ सगठन संघ ने भाजपा पर नियंत्रण के लिए अपने प्रचारक और कार्यकर्ताओं को भाजपा में बिठाया था। जिन राज्यों में भाजपा सत्ता में है वहां संघ के नुमाईंदों पर भ्रष्टाचार और अनाचार के आरोप लगने तेज हो गए हैं, यही कारण है कि आज काडर बेस्ड पार्टी का काडर ही नहीं बचा है।
महज दो सीटों से केंद्र में सरकार बनाने वाली भाजपा अब आक्सीजन पर है। कुछ राज्यों में भाजपा की सत्ता दो तीन बार वापस आई है, पर इन राज्यों में कार्यकर्ता भाजपा से बहुत दूर हो चुका है। इसका कारण सत्ता और संगठन के बीच वर्चस्व की जंग ही माना जा रहा है। सत्ता में बैठे लोग अब कार्यकर्ताओं से पर्याप्त दूरी बना चुके हैं।
संघ के अंदरखाने से छन छन कर बाहर आ रही खबरों पर अगर यकीन किया जाए तो अगला आम चुनाव भाजपा के लिए करो या मरो का होगा। संघ के एक सर्वेक्षण से साफ हो गया है कि कांग्रेस और यूपीए का ग्राफ भ्रष्टाचार, अनाचार, व्यभिचार, कुशासन के चलते तेजी से गिरा है। यही मौका है जब भाजपा अपना बेहतरी प्रदर्शन कर सत्ता के लिए जादुई आंकड़ा जुटा सकती है।
भाजपा के पास वैसे तो कई चेहरे हैं जिन पर दांव लगाया जा सकता है। उमा भारती का गुस्सा उनके आड़े आता है। शिवराज सिंह चौहान, डॉ.रमन सिंह, नरेंद्र मोदी, सुषमा स्वराज जैसे लोगों को लुभाने वाले नेता भी हैं भाजपा के पास। रमन सिंह के दामन पर कोयले के दाग हैं, तो सुषमा स्वराज का जनाधार बहुत अच्छा नहीं माना जा सकता है।
रही बात शिवराज सिंह चौहान की तो उनका मीडिया मैनेजमेंट बहुत ही पुअर है। साथ ही मध्य प्रदेश में शासन प्रशासन पर उनकी ढीली पकड़ उनके आड़े आ रही है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को घोषणावीर सीएम कहा जाने लगा है। सोशल मीडिया और छोटी बड़ी वेब साईट्स पर शिवराज सिंह चौहान के कुशासन विशेषकर मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग की कारगुजारियों ने उन्हें इस रेस से बाहर कर दिया है।
नरेंद्र मोदी ने एक साथ 53 सभाओं को संबोधित किया अब शिवराज एक साथ 250 सभाओं को संबोधित करने की तैयारी कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान नरेंद्र मोदी से दो कदम आगे ही चल रहे हैं पर उसके बाद भी वे आगे निकलने की होड़ से बाहर हो गए। संघ के एक आला दर्जे के पदाधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि मीडिया में एमपी के किसी सरकारी अधिकारी लाजपत आहूजा का नाम बार बार आने का खामियाजा शिवराज सिंह चौहान को भुगतना पड़ा है।
उधर, भाजपा के पास शिवराज सिंह चौहान के उपरांत नंबर दो पर नरेंद्र मोदी का चेहरा है जो लोगों को लुभा सकता है। नरेंद्र मोदी को लोग ज्यादा से ज्यादा सुनने को आतुर रहते हैं। नरेंद्र मोदी के नाम पर भाजपा बंटी हुई है, पर कार्यकर्ताओं के दबाव में पार्टी और संघ का शीर्ष नेतृत्व मोदी की उपेक्षा करने का साहस नहीं जुटा पा रहा है। मोदी की कई खूबियां हैं, देखा जाए तो कांग्रेस ने मोदी को हीरो बनाया है।
कांग्रेस द्वारा भाजपा में अधिकांशतः नरेंद्र मोदी पर ही वार किया जाता है, जिससे साफ है कि कांग्रेस की नजर में मोदी से बड़ा कोई नेता भाजपा में नहीं है। शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ देश तो क्या प्रदेश स्तर पर कांग्रेस कोई वार करती नजर नहीं आती है। पार्टी को लगता है कि मोदी के नाम से ही कार्यकर्ता उत्साहित हो रहे हैं, ऐसे में लोकसभा चुनाव में मोदी कार्यकर्ताओं और पब्लिक में जोश भर सकते हैं।
नरेंद्र मोदी भी बहुत मंझे हुए खिलाड़ी हैं। नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया की ताकत का खूब अंदाजा है। नरेंद्र मोदी की जुंडाली ने सोशल मीडिया में उनके प्रमोशन का बहुत ही सटीक गेमप्लान बनाया। सोशल मीडिया में पिछले एक साल से नरेंद्र मोदी के फोटो और आकर्षक स्लोगन्स फ्लोट किए गए हैं। इन्हें जमकर शेयर किया जा रहा है। अगर आपके दोस्तों की संख्या पंद्रह सौ से अधिक है तो आपको अपनी वाल पर रोजाना कहीं ना कहीं नरेंद्र मोदी दिख ही जाएंगे।
भाजपा ने अमित शाह को प्रवेश दिया वहीं रवीशंकर प्रसाद, शांता कुमार, यशवंत सिन्हा, हेमा मालिनी, नजमा हेपतुल्ला, शिवराज सिंह चौहान, डॉ.रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया जैसी हस्तियों को दूर ही रखा। इस बार राजनाथ सिंह ने संतुलन को भी ध्यान में नहीं रखा है। उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, असम, जम्मू एवं काश्मीर को एकदम उपेक्षित ही रखकर यहां से किसी को भी शामिल नहीं किया है।
राजनाथ सिंह के व्यक्तित्व से सभी वाकिफ हैं। राजनाथ सिंह इस बार मनराखनलाल बने हुए हैं। इस बार उनका पूरा ध्यान समन्वय और आपसी सहमति के साथ चलने पर है। नितिन गड़करी की बिदाई की बेला में वे जिस तरह सर्वमान्य बनकर उभरे हैं उसी को कायम रखते हुए उन्होंने राजस्थान को वसुंधरा के हवाले करते हुए मोदी को केंद्र में प्रवेश दिया है। अगर राजनाथ सिंह इसी तरह समन्वय बनाकर चलते रहे और भाजपा सत्ता में आई तो उनके लिए अनेक मार्ग प्रशस्त होने से कोई नहीं रोक सकता है।
वहीं अब सियासी फिजां में यह सवाल भी घुमड़ने लगा है कि नैतिकता के आधार पर भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह को यह स्पष्ट करना ही चाहिए कि आखिर वे कौन से आधार थे, जिनके चलते 2006 में नरेंद्र मोदी को रूखसत किया गया था और अब किन खूबियों वाले आधार पर उन्हें प्रवेश दिया गया है। यह पार्टी के अंदर का नितांत निजी मामला है पर जनता को इन सवालों के जवाब जानने का पूरा हक है। (साई फीचर्स)

रेल किराए में हुई बढोत्तरी लागू


रेल किराए में हुई बढोत्तरी लागू

(शरद)

नई दिल्ली (साई)। नये रेल बजट के प्रभावी होने के बाद आज से रेल से सफर करना मंहगा हो गया है। वर्ष २०१३-१४ के रेल बजट के प्रावधानों के अनुसार आरक्षण शुल्क, सुपर फास्ट शुल्क और तत्काल शुल्क में बढ़ोत्तरी आज से लागू हो गई है। आज यात्रा करने वालों को बढ़ा किराया अदा करना होगा।
रेल मंत्रालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि एसी क्लास के लिए आरक्षण शुल्क प्रति टिकट १५ से २५ रुपये बढ़ गया है। जबकि दूूसरे दर्जे और स्लीपर क्लास के आरक्षण शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सुपर फास्ट चार्ज में दूसरे दर्जे के लिए पांच रुपये, स्लीपर क्लास के लिए १० रुपये और एसी क्लास के लिए १५ से २५ रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।
सूत्रों ने आगे बताया कि तत्काल शुल्क सैकिंड क्लास के लिए मूल किराए का १० प्रतिशत और ए सी क्लास के लिए ३० प्रतिशत बढ़ाया गया है। कैन्सेलेशन चार्ज यानी टिकट रद्द कराने के शुल्क में कन्फर्म टिकट पर १० से ५० रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई है। जबकि प्रतीक्षा सूची और आर ए सी टिकटों के लिए कैन्सेलेशन चार्ज पांच से दस रुपये तक अधिक हो गया है।

अनेक शहरों हुआ टीवी प्रसारण बाधित


अनेक शहरों हुआ टीवी प्रसारण बाधित

(महेश)

नई दिल्ली (साई)। देश के ३० से अधिक शहरों में आज से एनालॉग टेलीविजन सिग्नल प्रसारण बंद हो गया है। दूसरे चरण के डिजीटीकरण में औसतन ७० से ७५ प्रतिशत घरों में सेट टॉप बॉक्स लगा दिए गए हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि बंगलौर और गुजरात के चार शहरों को छोड़कर डिजीटीकरण के दूसरे चरण में एनालॉग केबल सिग्नल को डिजीटल किया जा रहा है।
इन शहरों में अदालत के आदेश से डिजीटीकरण की समयसीमा बढ़ाई गई है। उत्तर प्रदेश और आंध्रप्रदेश सरकारों ने केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय से डिजीटीकरण की समयसीमा बढ़ाने की मांग की है। देश के १४ राज्यों के ३८ शहरों में डिजीटीकरण के दूसरे चरण की समयसीमा कल रात समाप्त हो गई। तीसरे चरण के तहत अगले वर्ष सितम्बर तक देश के अन्य शहरों में केबल एनालॉग सिग्नल को डिजीटल कर दिया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर भारत संचार निगम लिमिटेड ने घोषणा की है कि समुद्र में तीन केबलों के कट जाने से उसकी ब्रॉडबैंड सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। दूरसंचार कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय केबल के कई जगह से कटने से यूरोप और कई अन्य देशों से ब्रॉडबैंड संपर्क में बाधा आ रही है। कंपनी ने कहा है कि उसकी इंटरनेट क्षमता में २१ फीसदी की कमी आई है। प्रभावित होने वाले ग्राहकों की वास्तविक संख्या की जानकारी नहीं दी गई है।

गोवहाटी : कामरूप में पांच घंटे की ढील


कामरूप में पांच घंटे की ढील

(पुरबाली हाजारिका)

गोवहाटी (साई)। असम में कामरूप जिले में सुआलकुची में आज सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्घ्यू में ढील दी गई है। उपायुक्त एस के रॉय ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। सुरक्षा बल चौकसी बरत रहे हैं। शनिवार को स्थानीय व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने कर्फ्घ्यू लगा दिया था। स्थानीय व्यापारी, मेखेला चादर के नाम पर आयातित कपड़ा बेचने का विरोध कर रहे थे।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो ने बताया कि पूरब के मेनचेस्टर कहे जाने वाले सुआलकोशी में स्थिति सामान्य होने के कारण लोग घरों से निकलकर खरीदारी करते नजर आए। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। रंगाली बिहू में दो हफ्ते से भी कम वक्त रहने कारण और कर्फ्यू में ढील देने के बाद स्थानीय बुनकर गांवछा और मेखला चादरों की उत्पादन में तेजी आने की उम्मीद कर रहे हैं। गौरतलब है कि कामरूप जिले के उपायुक्त ने पूरे जिले में स्थानीय मेखला चादर के नाम पर बनारस से कपड़ों की बिक्री पर रोक लगा दी है। सुआलकोशी के लगभग पंद्रह हजार लोग इस उद्योग से जुड़े हुए हैं।

मायामी ओपन विजेता बने एंडी


मायामी ओपन विजेता बने एंडी

(टी.जोसफ)

मियामी (साई)। ब्रिटेन के एंडी मरे ने कल देर रात स्पेन के डेविड फेरर को हराकर दूसरी बार मायामी ओपन टेनिस सिगल्स खिताब जीत लिया है। ब्रेन्डेन पार्क वही हुआ जिसकी उम्मीद हर कोई कर रहा था। मुकाबला जीता ब्रिटेन के थर्ड सिडिड एंडी मरे ने और स्पेन के फिफ्थ रैंकिंग वाले डेविड फेरर के साथ उनका स्कोर रहा २-६, ६-४, ७-६ का २०११ के शंघाई मास्टर्स के बाद पहला और करियर पर कुछ नौ ईसीपी वर्ल्ड-२ फाइनल का खिताब जीतने वाले मरे २००९ में मयामी में खिताबी जीत हांसिल की थी।
दो घंटे चौवालिस मिनट तक चले फाइनल मुकाबले को जीतने के साथ ही एंडी मरे स्वीटजर लैंड के वह शख्स हैं जो सब को पीछे छोड़ कर दुनिया के नम्बर दो खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं डेविड फेरर ने भी स्पेन के राफेल नडाल से आगे निकलकर चौथी रेंकिंग हासिल कर ली है। इस बीच, रूस की नादिया पैत्रोवा और स्लोवानिया की कैरीना स्रीेबोत्निक ने महिला डबल्स की ट्रॉफी अपने नाम की। तीसरी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने अमरीका की लीज$ा रेमंड और ब्रिटेन की लॉरा रॉबसन की जोड़ी को ६-१, ७-६ से हराया।

आतंकवादियों को मिल रहा देश में उपजाऊ माहौल


आतंकवादियों को मिल रहा देश में उपजाऊ माहौल

(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)। सियासतदारों की तुष्टीकरण की नीति अब देश पर भारी पड़ने लगी है। देश में आतंकवादियों से जुड़ने वाले लोगों की तादाद में तेजी से इजाफा हुआ है। खुफिया विभाग के सूत्रों का दावा है कि आने वाले समय में यह नया ट्रेंड काफी खतरनाक हो सकता है। आतंकवादियों की नजरें अब महानगरों के बजाए गुमनाम छोटे शहरों की ओर लग चुकी हैं।
भारत में सक्रिय आतंकी संगठनों को अपने साथ लड़ाकों की नई जमात खड़ी करने के लिए अब ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं क्योंकि युवाओं की बड़ी फौज उनके साथ खुद ही जुड़ने के लिए उत्तेजित है। ऐसे युवा अपने साथ श्मुस्लिमों के साथ अन्यायश् वाली सोच पाले हुए हैं और आत्म कट्टरता से भरे हैं।
इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) ऑपरेटिव्स के साथ हैदराबाद के हालिया बम धमाकों के संबंध में पूछताछ में यह सच सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियां के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को संकेत दिए कि बड़े अफसर इसे डीपली वरिंग ट्रेंड मान रही हैं, जहां आतंकी संगठन अधिक मेहनत किए बिना ही नए सदस्य पाने में सक्षम हैं। आईएम ऑपरेटिव्स सैयद मकबूल और इमरान खान व लश्कर सदस्य ओबैद उर रहमान ने एनआईए की पूछताछ में माना कि नए लड़ाकों को अपनी विश्वसनीयता बदलने पर किसी तरह का पछतावा नहीं है।
सूत्रों ने बताया कि मकबूल और इमरान को बीते साल 1 अगस्त 2012 को हुए पुणे बम धमाकों के संबंध में गिरफ्तार किया गया था, यह हैदराबाद धमाकों के संबंध में रैकी करने के भी संदिग्ध हैं। रहमान लश्कर के उस मॉड्यूल का हिस्सा है जिसे बीते साल बेंगलुरु पुलिस ने खत्म कर दिया था। हैदराबाद के दिलसुख नगर धमाकों के संबंध में मकबूल और इमरान को रेकी करवाने में मदद के मामले में रहमान संदिग्ध है। दिलसुख नगर में बीती 21 फरवरी को दोहरे बम धमाकों में 16 जानें गई थीं।
एक जांच अधिकारी ने बताया कि पुणे धमाका हो या लश्कर मॉड्यूल, कुछ को छोड़कर बाकी सभी आरोपी आत्म प्रेरित ही थे। इन सभी ने आतंकी संगठनों तक पहुंच बनाकर उनके लिए काम करना शुरू किया। वर्तमान में सिर्फ आतंक की मॉनिटरिंग और उसे कंट्रोल करने में ही सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव भूल रहे हैं और अब यह नया ट्रेंड भविष्य के लिए बेहद घातक बन सकता है।

बियर नहीं ठर्रे में है बात!


बियर नहीं ठर्रे में है बात!

(सुनील सोनी)

पणजिम (साई)। गर्मी का मौसम गोवा के लिए अनुकूल तो नहीं है पर फिर भी बच्चों की परीक्षाओं से निजात पाने वाले इस ओर रूख अवश्य कर लेते हैं। गोवा में इन दिनों अन्य दिनों की तुलना में कम मंहगी चीजें उपलब्ध हो जाती हैं। सुरा के लिए मशहूर गोवा में इन दिनों देशी ठर्रे की बात ही कुछ ओर है।
गर्मियों की दस्तक के साथ ही पणजी-मडगांव राजमार्ग पर शराब की दुकानें लोगों को बड़ी संख्या में आकर्षित करने लगी है लेकिन यहां लोग बियर नहीं बल्कि अर्क (देसी शराब) का आनंद लेने के लिए आ रहे है जिसे काजू से बनाया जाता है। शराब के लिए मशहूर गोवा में गर्मियों की शुरुआत से वर्षा का मौसम आने तक लोग बियर और व्हिस्की के बजाए अर्क पीना पसंद करते हैं। पांच वर्ष पहले अपनी दुकान खोलने वाले एक पांचसितारा होटल के पूर्व बावर्ची पीटर फर्नांडीज ने कहा,” “बारिश के बाद शुद्ध अर्क नहीं मिलता। हम बाग से काजू लाकर शुद्ध अर्क लोगों को देते हैं।”
फर्नांडीज की ताड़ के पत्तों और घास से बनी दुकान में भले ही तीन मेज और कुछ कुर्सियां ही रखी हैं लेकिन गर्मियों में उसकी इस झोपड़ी के बाहर लक्जरी कारों की लाइन लगी रहती है। वह कानाकोना जैसे स्थानों से अर्क लेकर आता है। फर्नांडीज ने कहा, “ यह ऐसा समय है जब मेरी दुकान और अन्य छोटी दुकानों में भारी भीड़ रहती है जहां ताजी मछली और शुद्ध अर्क मिलता है। आपको परनेम और सत्तारी से भी शुद्ध अर्क मिल सकता है। “अर्क काजू और सेब के रस से बनता है जिसमें 12 से 14 प्रतिशत मदिरा होती है।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के वैज्ञानिक एच आर प्रभुदेसाई ने बताया कि यह पेय पदार्थ खासकर पेट संबंधी बीमारियों के लिए लाभकारी है। उन्होंने बताया कि अर्क भूख बढाने में मदद करता है लेकिन इसके जरुरत से अधिक सेवन से नशा हो सकता है।फेनी की तरह अर्क को बोतल में बंद नहीं किया जाता इसलिए इसका निर्यात संभव नहीं है। राज्य आबकारी विभाग अर्क पर कर नहीं लगाता। एक वरिष्ठ आबकारी अधिकारी ने बताया कि अर्क पर कर नहीं लगाया जाता क्योंकि यह गोवा की विशिष्टता है और इसे काजू उत्पादक बनाते हैं।

खण्डवा : जननी सुरक्षा योजना से मिला सहारा


जननी सुरक्षा योजना से मिला सहारा

(अजय दीक्षित)

खण्डवा (साई)। जिले में पंधाना तहसील के कवड़ीखेड़ा उपस्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुरा की निवासी संगीता पति शिवनारायण उम्र 21 वर्ष को गत् दिनों जिला चिकित्सालय खंडवा में प्रसव के लिये लाया गया। यह उनका पहला बच्चा है, जो कि सामान्य डिलेवरी से हुआ। संगीताबाई ने लड़की को जन्म दिया। जन्म के तुरंत बाद शिशु को माँ का दूध पिलाया लड़की जन्म होने उनके सास-ससुर पति एवं परिवार के सभी सदस्य खुश हुये। संगीता बाई को भगवानपुरा की आशा कार्यकर्ता ताजबी जननी एक्सप्रेस वाहन से खंडवा लेकर आई थी। वाहन समय पर पहुँचा। उन्होंने गर्भावस्था के समय ए.एन.एम. उर्मिला शाह द्वारा बताई गई सभी आवश्यक जाँच समय-समय पर करावई एवं स्वास्थ्य संबंधी समझाईस भी दी संगीताबाई ने आयरन की 100 गोलियाँ भी समय-समय पर ली। ए.एन.एम. द्वारा तीन जाँच की गई। एक जाँच डॉक्टर के द्वारा करवाई गई। सभी टीके भी समय पर लगवाये। आशा ताजबी द्वारा द्वारा नियमित रूप से गृह भेंटकर समझाईश दी गई। जिला चिकित्सालय में सभी सेवायें निःशुल्क मिली। किसी प्रकार के पैसे नहीं लगे। भोजन एवं अन्य आवश्यक दवाईयाँ जाँच सभी निःशुल्क है। चिकित्सालय स्टॉफ का व्यवहार भी अच्छा मिला। प्रसव के पश्चात् तीन दिन के बाद घर जाने के पहले बच्चे का टीकाकरण भी हो गया।                                

खण्डवा : पेयजल कठिनाईयों के निवारण हेतु कंट्रोल रूम गठित


पेयजल कठिनाईयों के निवारण हेतु कंट्रोल रूम गठित

(ब्यूरो कार्यालय)

खण्डवा (साई)। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड खंडवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्र मंे होने वाली पेयजल कठिनाईयों के निवारण हेतु सूखा राहत प्रकोष्ठ का गठन किया जाकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। खण्ड खंडवा में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0733-2223292 है। उक्त सूखा राहत प्रकोष्ठ के प्रभारी शिरीष मंुशी, उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड खंडवा रहेंगे।
नियंत्रण कक्ष में दो शिफ्टों में कर्मचारी प्रथम रवि बंसोड़ प्रयोगशाला सहायक प्रातः 8 से दोपरह 3 बजे तक तथा के.एल.साल्वे प्रयोगशाला सहायक दोपहर 3 से रात्रि 9 बजे तक अपने नियत समय पर ड्यूटी देंगे तथा दूरभाष पर प्राप्त शिकायतों को पंजी में दर्ज कर प्रकोष्ठ प्रभारी को समय-समय पर अवगत करायेंगे। प्रकोष्ठ प्रभारी शिकायत का निवारण समयसीमा में किये जाने हेतु संबंधित सहायक यंत्री, उपयंत्री, मैकेनिक को अवगत करायेंगे। 

2015 में गुजरात होगा हिन्दु राज्य: तोगडिया


2015 में गुजरात होगा हिन्दु राज्य: तोगडिया

(जलपन पटेल)

अहमदाबाद (साई)। अपने तेज तर्रार और भड़काउ शैली की भाषणबाजी के लिए मशहूर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को दावा किया कि अगले दो साल में गुजरात के सभी 18,000 गांवों में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के अलावा वीएचपी 2015 तक इस राज्य को हिंदू राज्य घोषित करेगी। वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने अहमदाबाद में आयोजित हिंदू संगम में कहा, दो सालों में वीएचपी गुजरात के सभी 18 हजार गांवों में उपस्थिति दर्ज कराएगी और साल 2015 तक हम गुजरात को हिंदू राज्य घोषित कर देंगे।
वीएचपी ने हिंदुओं की सुरक्षा और समृद्धि के लिए हिंदू अग्रसर नामक आंदोलन शुरू करने के लिए इस कार्यकम का आयोजन किया था। इस आंदोलन का लक्ष्य गांवों, शहरों, नगरों एवं आदिवासी क्षेत्रों में हिंदुओं तक पहुंचना है। सुरक्षित हिंदू का मुद्दा उठाते हुए तोगड़िया ने कहा, सुरक्षित रहने और समृद्ध बनने के लिए हिंदुओं को सही मायनों में सक्रिय हिंदू बनकर तैयार होना पड़ेगा। हालांकि इस कार्यक्रम से मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय थी क्येांकि जिस इलाके में यह कार्यक्रम हुआ वह मोदी के विधानसभा क्षेत्र में आता है।

मुजफ्फरनगर : गद्दा फैक्टी आग के गोले में तब्दील


गद्दा फैक्टी आग के गोले में तब्दील

(सचिन धीमान)

मुजफ्फरनगर (साई)। देर शाम नगर में स्थित गद्दा गोदाम में आग लगने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। गद्दा फैक्ट्री आग के गोले में तब्दील हो चुकी है। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की मषक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गद्दा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर एसपी सिटी राजकमल यादव, सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रमणि त्रिपाठी, सीओ सिटी संजीव वाजपेयी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहंुचे और घटना की जानकारी ली। दोनों मृतक मजदूरों के बेहद जले शवों को पोस्टमार्टम हाउस पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उक्त गद्दा फैक्ट्री रेलवे लाईन के निकट स्थित थी जिससे शाम को जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी आधा घंटे तक रोके रखा।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कालोनी मौहल्ले के रहने वाले गौरव की सदर बाजार में मयूर हैंडलूम के नाम से दुकान है। गौरव ने गांधी कालोनी की बाल्मीकि बस्ती में फोम के गद्दे बनाने की फैक्ट्री एक मकान में चला रखी है। रविवार को देर शाम जब दो मजदूर उक्त फैक्ट्री में मौजूद थे तभी अचानक फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगी। आसपास के मकानों में रहने वाले अपने मकानों से बाहर आ गये तथा तुरंत फायर बिग्रेड व नई मंडी पुलिस को सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी फौरन मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय निवासियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद जब पुलिस अंदर फैक्ट्री में पहंुची तो दो मजदूरों के शव बुरी तरह जले मिलें। दो मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। फैक्ट्री मालिक गौरव आग लगते ही मौके पर पहुंच गया था। समाचार लिखे जाने तक दोनों मजदूरों की अभी षिनाख्त नहीं हो पाई है। एसपी सिटी के अनुसार मजदूरों की षिनाख्त कराने के प्रयास किये जा रहे हैं और फैक्ट्री मालिक से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। आग किन कारणों से लगी इसका भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर नगर कोतवाल सत्यपाल सिंह, नई मंडी के एसएसआई संजय वर्मा भारी पुलिस बल सहित मौके पर थे।

वानखेड़े स्टेडियम में नहीं घुस पाएंगे शाहरूख


वानखेड़े स्टेडियम में नहीं घुस पाएंगे शाहरूख

(निधि गुप्ता)

मुंबई (साई)। मुंबई क्रिकेट संघ द्वारा कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान पर लगाया गया पांच साल का प्रतिबंध जारी रहेगा और वह इस साल वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी टीम के मैच नहीं देख सकेंगे।
एमसीए संयुक्त सचिव नितिन दलाल ने कहा ,‘‘ मुंबई इंडियंस के साथ कल होने वाले अनुबंध में एक प्रावधान है कि जिस व्यक्ति के भी स्टेडियम में प्रवेश पर निषेध है, वह हमारे परिसर में नहीं आ सकता। यह किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं है।’’ दलाल ने कहा ,‘‘ हमने आईपीएल अधिकारियों और टीम मालिकों समेत सभी को बता दिया है।’’
एक अन्य संयुक्त सचिव पी वी शेट्टी ने इस मामले पर आगे बात करने से इनकार करते हुए कहा कि प्रतिबंध लागू रहेगा। शाहरुख के वानखेड़े स्टेडियम समेत एमसीए परिसर में प्रवेश पर पांच साल का प्रतिबंध है। विलासराव देशमुख की अध्यक्षता वाली एमसीए की प्रबंध समिति ने पिछले साल 18 मई को यह फैसला लिया था जब शाहरुख वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए थे।
शाहरुख ने हालांकि इनकार किया कि उन्होंने कोई बदसलूकी की थी। उन्होंने कहा था कि सुरक्षा स्टाफ ने बच्चों के साथ बदतमीजी की थी जिसके बाद उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। इस बीच ऐसा पता चला है कि एमसीए के सुरक्षाकर्मियों को अधिकारियों ने बता दिया है कि तीन अप्रैल से शुरु हो रहे आईपीएल के छठे सत्र के दौरान वह शाहरुख को परिसर में ना घुसने दे।

रायपुर : सामाजिक समरसता का प्रतीक है छत्तीसगढ़ की प्राचीन राजधानी डॉ. रमन सिंह


सामाजिक समरसता का प्रतीक है छत्तीसगढ़ की प्राचीन राजधानी  डॉ. रमन सिंह

(एन.के.श्रीवास्तव)

रायपुर (साई)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि दक्षिण कोसल के नाम से प्रसिध्द छत्तीसगढ़ की प्राचीन राजधानी सिरपुर महानदी के किनारे भारतीय इतिहास में बौध्द, जैन. शैव और वैष्णव संस्कृतियों के प्रमुख आस्था केन्द्र के रूप में सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने आज सवेरे यहां अपने निवास पर श्री ललित शर्मा द्वारा भेंट की गई पुस्तक श्सिरपुर-सैलानी की नजर सेश् का उल्लेख करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। उन्होंने पुस्तक के लेखक, अभनपुर निवासी श्री शर्मा को इसके प्रकाशन पर बधाई और शुभकामनाएं दी।  डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सिरपुर पर इतिहासकारों और पुरातत्व विदों ने समय-समय पर अपने दृष्टिकोण से बहुत कुछ लिखा है, लेकिन किसी पर्यटक के द्वारा एक सैलानी के दृष्टिकोण से लिखना और उसमें इतिहास और पुरातत्व पर आधारित तथ्यों को शामिल करना अपने आप में महत्वपूर्ण है। यह पुस्तक वास्तव में सिरपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विशेषताओं का सुरूचिपूर्ण संकलन है, जो अत्यंत ज्ञानवर्धक है।
उल्लेखनीय है कि लगभग एक सौ पृष्ठों की इस पुस्तक में लेखक श्री ललित शर्मा ने सिरपुर के अपने यात्रा वृत्तांत को पर्यटन, इतिहास और पुरातत्व की पृष्ठभूमि में एक पर्यटक के नजरिए से प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पुस्तक में दिए गए अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि इतिहासकारों के अनुसार छठवीं-सातवी शताब्दी में चीनी पर्यटक व्हेनसांग ने भारत भ्रमण के दौरान सिरपुर की भी यात्रा की थी और अपने यात्रा वर्णन में उन्होंने सिरपुर के वैभव का उल्लेख किया था। इसी कड़ी में इस आधुनिक युग में सिरपुर की यात्रा के बाद उसके बारे में एक पर्यटक के नजरिए से श्री ललित शर्मा द्वारा लिखी गई इस पुस्तक में वहां के इतिहास, कला और संस्कृति पर आधारित उनके गंभीर अध्ययन की झलक मिलती है।
मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य भण्डारगृह निमग के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज और प्रदेश सरकार के पुरातत्व सलाहकार श्री अरूण कुमार शर्मा सहित पुरातत्ववेत्ता श्री राहुल सिंह के भी विचार इस पुस्तक में संकलित किए गए हैं। उनके अलावा इंटरनेट पर ब्लॉगिंग की दुनिया में सक्रिय केरल के श्री प.न. सुब्रमनियन, पिट्सबर्ग के श्री अनुराग शर्मा, केलिफोर्निया की सुश्री प्रतिभा सक्सेना, दिल्ली के डॉ. रत्नेश त्रिपाठी, डॉ. टी.एस. दराल, श्री सतीश सक्सेना, बेंगलोर के श्री प्रवीण पाण्डेय, लखनऊ के डॉ. प्रवीण कुमार मिश्रा, जयपुर की सुश्री वाणी शर्मा, इंदौर की श्रीमती अर्चना चावजी, दुर्ग के श्री सूर्यकांत गुप्ता, नागपुर की श्रीमती संध्या शर्मा, बिलासपुर की श्रीमती संज्ञा टंडन, रायपुर के डॉ. सत्यजीत साहू और सुमीत दास तथा बागबाहरा के श्री महेन्द्र चन्द्राकर के अभिमत भी पुस्तक में शामिल किए गए हैं।

रायपुर : मंडी बोर्ड करेगा कृषक कल्याण निधि की स्थापना


मंडी बोर्ड करेगा कृषक कल्याण निधि की स्थापना

(अभय नायक)

रायपुर (साई)। कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू की अध्यक्षता में कल यहां मंडी बोर्ड कार्यालय में हुई बोर्ड के संचालक मंडल की 44वीं बैठक में किसानों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मंडी बोर्ड के आगामी वित्तीय वर्ष 2013-14 के बजट का अनुमोदन भी किया गया। वित्तीय वर्ष 2013-14 में मंडी बोर्ड द्वारा 314 करोड़ 98 लाख रूपए व्यय किए जाने की योजना है। आगामी वित्तीय वर्ष में बोर्ड की आय 235 करोड़ 97 लाख रूपए अनुमानित है।
बैठक में मंडी बोर्ड ने किसान हितकारी कार्यों के लिए कृषक कल्याण निधि की स्थापना का निर्णय लिया। इसके लिए बजट में 70 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। मंडी बोर्ड आगामी वित्तीय वर्ष से कृषि उपजों के मूल्य स्थिरीकरण के लिए मंडियों को ऋण उपलब्ध कराएगा। इसके लिए पांच करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसके तहत किसान अपने फसलों का उचित मूल्य न मिलने की स्थिति में उसे मंडी समितियों के गोदामों में भंडारित कराकर इसके एवज में अल्पकालिक ऋण ले सकेंगे। फसलों का सही मूल्य मिलने के समय वे अपने भंडारित उपज को बेच सकेंगे। इस योजना के शुरू हो जाने से किसानों को अपनी उपज कम दामों पर बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। किसानों को राहत देने के लिए पांच लाख रूपए के विशेष मद की स्थापना भी मंडी बोर्ड द्वारा की जाएगी।
मंडी बोर्ड के संचालक मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी से कोल्ड स्टोरेज और राइपनिंग चेंबर की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 30 करोड़ रूपए का विशेष प्रावधान 2013-14 के बजट में किया गया है। छत्तीसगढ़ की दस प्रमुख मंडियों में मंडी मैनेजमेंट एवं इनफॉर्मेशन सिस्टम और 12 स्थानों पर ‘कृषक सेतु’ स्थापित करने के लिए कम्प्यूटरीकरण व आधुनिकीकरण की विशेष परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। ‘कृषक सेतु’ के माध्यम से मंडी की सभी गतिविधियों का कम्प्यूटरीकरण कर ऑनलाइन किया जाएगा। इससे किसानों को कृषि तकनीक और फसलों के बाजार भाव जैसी जानकारियां तत्काल मिल सकेंगी। धान उपार्जन केंद्रों में चबूतरों के निर्माण के लिए आगामी वित्तीय वर्ष में 110 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
मंडी बोर्ड 2013-14 में प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों में अध्ययनरत् विशेष पिछड़ी जनजातियों के 50 विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता मुहैया कराएगा। पिछले वित्तीय वर्ष में इस वर्ग के 18 विद्यार्थियों को सहायता प्रदान की गई थी। रायपुर जिले के ग्राम तुलसी और बिलासपुर के तिफरा में निर्माणाधीन फल एवं सब्जी मंडी का कार्य पूर्ण कर इसे किसानों और व्यापारियों के लिए यथाशीघ्र शुरू करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री एम. के. राऊत, संचालक कृषि श्री प्रताप राव कृदत्त, मंडी बोर्ड के प्रबंध निदेशक श्री ए. एन. मिश्रा, पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री ए. के. टोप्पो और मार्कफेड के प्रबंध संचालक श्री सुरेंद्र कुमार जायसवाल मौजूद थे।