बुधवार, 3 अप्रैल 2013

मुजफ्फरनगर : चार सगी बहनों पर तेजाब फेंका


चार सगी बहनों पर तेजाब फेंका

(सचिन धीमान)

मुजफ्फरनगर (साई)। उत्तर प्रदेश के शामली से एक दिल दहला देने वाली खबर है। कुछ बाइक सवार युवकों ने स्कूल से ड्यूटी देकर लौट रहीं चार सगी बहनों पर पिचकारी से तेजाब फेंक दिया। चारों बहनें बुरी तरह झुलस गई हैं। वहां से गुजर रही एक और युवती भी तेजाब से झुलस गई। तीन बहनों को दिल्ली रेफर किया गया है। बाकी का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
वारदात मंगलवार को कांधला के नई बस्ती इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक कमरजहां (24), आयशा (22), ईशा (21) और सोनम (19) चारों बहनें पेशे से टीचर हैं। इन दिनों चारों की हिंदू इंटर कॉलेज में बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी लगी हुई थी। मंगलवार शाम को चारों बहनें ड्यूटी देकर घर लौट रही थीं। वे जैसे ही कैराना रोड स्थित चार खंभा चौक के पास पहुंचीं, पीछे से आए पल्सर सवार तीन युवकों ने उन पर तेजाब से हमला कर दिया। वहां से गुजर रही एक युवती अलीशा भी तेजाब की चपेट में आ गई।
लड़कियों की चीख-पुकार सुनकर लोग जमा हो गए। पांचों लड़कियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ईशा, सोनम व कमरजहां को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। अलीशा, आयशा का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि लड़कियों पर तेजाब पिचकारी से फेंका गया। एक युवक बाइक चला रहा था, जबकि पीछे बैठे दोनों युवकों के हाथ में पिचकारी थी। उसी से दोनों युवकों ने एक साथ तेजाब की बौछार कर दी। इस वारदात को अंजाम देने वाले वाइक सवार युवकों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस बाइक सवार युवकों की तलाश में जुटी है। युवकों ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसका भी पता नहीं चल पाया है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना: जिले में 6 हजार से अधिक परिवार लाभान्वित


मुख्यमंत्री कन्यादान योजना: जिले में 6 हजार से अधिक परिवार लाभान्वित

(अजय दीक्षित)

खंडवा (साई) - मध्यप्रदेश की सामाजिक सरोकारों वाली मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से खंडवा जिले में 6 हजार से अधिक परिवार लाभान्वित हुये हैं। बेटी की शादी की चिंता से पिता के माथे पर चिंता की लकीरें कम हुई हैं। इस योजना के तहत् गरीब जरूरतमंद निराश्रित, निर्धन परिवार की विवाह योग्य कन्या, विधवा, परित्यक्ता महिलाओं को कन्यादान योजना का लाभ दिया जा रहा है। प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय संयुक्त कलेक्टर सुरेश वर्मा ने बताया है कि जिले में योजना प्रारंभ से 31 जनवरी, 2013 तक विवाह योग्य 3028 कन्याओं का मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत सामूहिक विवाह सम्पन्न कराये गये हैं।
मध्यप्रदेश शासन के एक अन्य महत्वपूर्ण स्पर्श अभियान के अंतर्गत खंडवा जिले की 7 जनपद पंचायत एवं नगर निगम तथा नगर पंचायतों में माह अक्टूबर 2012 से नवम्बर 2012 तक कुल 320 विकलांग व्यक्तियों के परीक्षण किये गये। निःशुल्क पोलियो ऑपरेशन शिविर आयोजित कर कुल 67 निःशक्त व्यक्त्यिों के 93 सफल ऑपरेशन करेक्टिव सर्जरी के माध्यम से किये गये हैं। हितग्राहियों को उपकरण स्वरूप सर्जिकल जूते, जयपुर पैर, स्पीट तथा कैलिपर्स प्रदाय किये गये हैं। 

खण्डवा जिला जल अभावग्रस्त घोषित


जिला जल अभावग्रस्त घोषित

(ब्यूरो कार्यालय)

खण्डवा (साई)। कलेक्टर नीरज दुबे ने खंडवा जिले को 30 जून, 2013 तक जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित कर दिया है। जिले में पेयजल एवं घरेलु प्रयोजनों हेतु जल समस्या को दृष्टिगत रखते हुये, जनता को जल का प्रदाय बनाये रखने एवं बढ़ाने के लिये या जल का समान वितरण सुनिश्चित करने के लिये, जनता की आवश्यकता की पूर्ति करने हेतु तथा जल प्राप्त करने के लिये यह घोषणा की है।
कलेक्टर नीरज दुबे द्वारा जिले में नये प्रायवेट खनन होने वाले नलकूप, हैण्डपम्प पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिये है कि बिना सभ्यक अनुमति के कोई भी प्रायवेट ट्यूबवले या हैण्डपम्प का खनन नहीं किया जावेगा। जल स्त्रोंतों से कृषि हेतु सिंचाई, औद्योगिक कार्य हेतु उपयोग बिना अनुमति नहीं किया जावेगा। उक्त आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाकर दण्डित करने की कार्यवाही की जावेगी।
कलेक्टर द्वारा कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंडवा को अधिनियम के अंतर्गत पारित आदेशों का पालन उनके संबंधित क्षेत्रों में सुनिश्चित करने हेतु अधिकृत किया गया है।                   

सीईओ ने किया जलकुँआ में हो रहे कार्यो का निरीक्षण


सीईओ ने किया जलकुँआ में हो रहे कार्यो का निरीक्षण

(ब्यूरो कार्यालय)

खण्डवा (साई)। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तरूण कुमार पिथोड़े द्वारा गत् दिवस पंधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जलकुँआ का भ्रमण कर वहाँ हो रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया गया। सीईओ पिथौड़े द्वारा पंधाना में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना अंतर्गत बनने वाले पशु शेड़, मर्यादा अभियान अंतर्गत बन रहे शौचालयों एवं अन्य विभागीय कार्यों का निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि पंधाना में एसजीएसवायएस योजना अंतर्गत 13 स्वसहायता समूहों का महासंघ गठित कर पशु पालन हेतु विभिन्न सुविधायें उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी के अंतर्गत पशुओं हेतु शेड का निर्माण करवाया गया है। उक्त शेड में पशुआंे को बाधने हेतु खूंटो की व्यवस्था नहीं होने व शेड में टीन की फिटिंग सही नही होने के कारण जिला पंचायत सीईओ द्वारा संबंधित उपयंत्रि को कार्य में सुधार करने के निर्देश दिये गये।
जलकुँआ में मार्यादा अभियान अंतर्गत बनाए जा रहे शौचालयों का निरीक्षण भी सीईओ पिथौड़े द्वारा किया गया व शौचालय निर्माण से संतुष्टि जाहिर करते हुए एक माह में सम्पूर्ण शौचालयों का निर्माण करने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिव व उपयंत्रि को दिये गये। साथ ही कार्य स्थल पर उपस्थित मजदूरों से चर्चा कर मजदूरी भुगतान की जानकारी ली गई। पंचायत में ठोस अपशिष्ट के निपटान का उचित प्रबंधन करने के निर्देश भी सीईओ द्वारा दिये गये।

व्हीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा सी.ई.ओ. एवं तहसीलदारों से पेंडिंग शिकायतों की ली जानकारी


व्हीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा सी.ई.ओ. एवं तहसीलदारों से पेंडिंग शिकायतों की ली जानकारी

(ब्यूरो कार्यालय)

खण्डवा (साई)। कलेक्टर नीरज दुबे ने जनसुनवाई के दौरान व्हीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सी.ई.ओ. जनपद पंचायतों एवं तहसीलदारों से शिकायती पेंडिंग प्रकरणों के संबंध में जवाब-तलब किये। कलेक्टर ने खालवा जनपद पंचायत के सी.ई.ओ. से पूछा कि अमरसिंह को मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है, इस मामले में क्या जाँच की आपने? सी.ई.ओ. की जवाब से अंसतुष्ट होकर कलेक्टर ने कहा आपने मामले की जाँच नहीं की। मन से जवाब दे रहे हैं। आपका यह तरीका ठीक नहीं है। मामले की जाँच कर रिर्पोट तुरन्त भेजें। पुनासा जनपद पंचायत सी.ई.ओ. से कलेक्टर ने पूछा हितग्राहियों को बढ़ी हुई पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मामले की जाँच कर जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने खंडवा तहसीलदार श्रीमती उषासिंह से दो पेंडिंग विवादित जमीन के मामले में आयुक्त से जल्दी फाईल बुलवाकर जाँच करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर को ग्राम सराय के फारूख पिता शफी द्वारा शिकायत की गई कि मेरे फर्जी हस्ताक्षर बनाकर सरपंच तथा बैंक कर्मी ने मेरे खाते में जमा इंदिरा आवास कुटीर की राशि निकाल ली। जिस पर उनके खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज किया जाये। इस पर कलेक्टर ने तत्काल पंधाना जनपद के सी.ई.ओ. को इस मामले में कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिये।
जनसुनवाई में ग्राम बादलीखेड़ा से आई महिलाओं ने शराब पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम पिपलौद से आये ग्रामीणों ने जमीन की नपती करने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया। मूंदी से आई भागवतीबाई पति स्वर्गीय महेश ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिलने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।
निर्मलधाम से आई महिलाओ ने कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत होकर कहा साहब हम विकलांग भी है। क्या हमें शासन की किसी योजना का लाभ मिल सकता है? कलेक्टर ने महिलाओं की समस्या को सुना और संयुक्त कलेक्टर सुरेशचंद्र वर्मा को मौके पर जाकर निरीक्षण करने तथा पात्र व्यक्ति को शासन की योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। आज जनसुनवाई में अपर कलेक्टर आर.आर.भोंसले, संयुक्त कलेक्टर सी.एल.सोलंकी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

बैस बने विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष


बैस बने विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

(अभिषेक दुबे)

सिवनी (साई)। वरिष्ठ भाजपा नेत्री, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति गोमती ठाकुर भाजपा जिला महिला मोर्चे की नई जिलाध्यक्ष होगी। उनके नाम की घोषणा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री लता बानखेडे द्वारा कर दी गई है। इस आशय की जानकारी देते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश दिवाकर ने बताया कि जिले की ओर से की गई अनुशंसा के अनुरूप श्रीमति गोमती ठाकुर को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक का दायित्व अधिवक्ता प्रदीप वैस को सौंपा गया है। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गुमानमल लोढा द्वारा उनके नाम की घोषणा की गई है।    
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि उक्त दोनों ही नियुक्तियों से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीमति ठाकुर एवं वैस को अपनी बधाईयां एवं शुभकामनायें दी गई है। इसके साथ ही महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री लता बानखेडे एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लोढा द्वारा दोनों ही नेताओं से शीघ्र ही अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा करने को कहा गया है।

जेहादी हो रही मुस्लिम बालाएं!


जेहादी हो रही मुस्लिम बालाएं!

(निधि गुप्ता)

मुंबई (साई)। मुस्लिम समुदाय की बालाएं क्या जेहादी हो रही हैं? इस प्रश्न पर मुंबई पुलिस और जीआईओ आमने सामने आ गए हैं। क्या महाराष्ट्र में मुस्लिम लड़कियों को जिहाद की ट्रेनिंग दी जा रही है? यह बात कहीं और नहीं बल्कि मुंबई पुलिस के एक सर्कुलर में कही गई है। सर्कुलर में बाकायदा मुंबई के एक संगठन का नाम लेकर कहा गया है कि वह मुस्लिम लड़कियों को न केवल मानसिक तौर पर जिहाद के लिए तैयार कर रहा है बल्कि उन्हें जिहाद के लिए ट्रेनिंग भी दे रहा है। हालांकि संगठन ने इस बात को सिरे से गलत बताते हुए चेतावनी दी है कि अगर मुंबई पुलिस ने इसके लिए माफी नहीं मांगी तो वह कानूनी कार्रवाई करेगा।
मुंबई पुलिस के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को संकेत दिए कि मुंबई पुलिस के एक आतंरिक सर्कुलर में कहा गया है कि देश के सबसे बड़े इस्लामिक संगठनों में गिने जाने वाले जमात-ए-इस्लामी हिंद से जुड़े एक संगठन गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन (जीआईओ) कॉलेज और स्कूल की लड़कियों का ब्रेनवाश करने का काम कर रहा है।
वहीं दूसरी ओर जीआईओ की गठन केरल में हुआ था। यह महाराष्ट्र में 40 हाई स्कूल और 3 जूनियर कॉलेज संचालित कर रहा है। पिछले महीने जारी सर्कुलर के मुताबिक संगठन का घोषित मकसद है अधिक से अधिक महिलाओं को कुरान की और इस्लाम धर्म की जानकारी देना। मगर, इसका असली मकसद है कॉलेजों और स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को जिहाद के लिए तैयार करना।
हालांकि यह सर्कुलर पुलिस विभाग के अंदर के लिए ही था, मगर यह लीक हो गया। इससे नाराज जमात ने पुलिस विभाग से माफी की मांग कर दी है। जमात के महाराष्ट्र प्रवक्ता मोहम्मद असलम गाजी ने कहा कि यह सर्कुलर जानबूझकर लीक किया गया है। उनके मुताबिक यह एक सामाजिक धार्मिक संगठन को बदनाम करने की साजिश है और पुलिस विभाग इसका जरिया बन गया है। उन्होंने कहा कि अगर मुंबई पुलिस ने इसके लिए माफी नहीं मांग तो संगठन कानूनी कार्रवाई करेगा।

आटोरिक्शा हादसा: मुख्यमंत्री पहुंचे शोक-संतप्त परिवार के बीच


आटोरिक्शा हादसा: मुख्यमंत्री पहुंचे शोक-संतप्त परिवार के बीच

(आंचल झा)

रायपुर (साई)। मुख्यमंत्री डॉ। रमनसिंह आज शाम राजनांदगांव प्रवास के दौरान केशनगर कंचनबाग में स्वर्गीय योगेश भोईर के घर सांत्वना देने पहुंचे। ज्ञातव्य है कि दो दिन पहले वहां शिवनाथ नदी के पुराने पुल से आटोरिक्शा गिर जाने की घटना में योगेश भोईर सहित उनकी धर्म पत्नी श्रीमती वसुंधरा और सात वर्षीय बेटी तनिष्का तथा एक अन्य की मृत्यु हो गई थी। डॉ। रमन सिंह ने कहा कि वास्तव में यह एक अत्यंत दर्दनाक और हृदय विदारक दुर्घटना थी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत योगेश भोईर की नन्ही बेटियों कु। दर्शना और सपना को डेढ़-डेढ़ लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर संवेदना प्रकट की। डॉ। सिंह ने कहा कि कि दर्शना और सपना के नाम से सहायता राशि को फिक्स डिपाजिट कराया जाए, ताकि यह राशि भविष्य में उनकी पढ़ाई आदि के लिए काम आ सके। उन्होंने कहा कि दर्शना और सपना की देखभाल करने के लिए उनके चाचा जो पटवारी है, उनका स्थानांतरण राजनांदगांव कराया जाएगा, ताकि इन बच्चियों की परवरिश हो सके। मुख्यमंत्री डॉ। सिंह ने मोहरा में शिवनाथ नदी में हुई इस दुर्घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री राजेश मूणत, लोकसभा सांसद मधुसूदन यादव, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष लीलाराम भोजवानी, पाठयपुस्तक निगम के अध्यक्ष अशोक शर्मा, बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, राजगामी संपदा के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जिला पंचायत के अध्यक्ष दिनेश गांधी, महापौर नरेश डाकलिया, राज्य महिला आयोग के सदस्य डॉ। रेखा मेश्राम, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भरत वर्मा, सहित कलेक्टर अशोक अग्रवाल और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने दिए उद्योगों में मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश


मुख्यमंत्री ने दिए उद्योगों में मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

(एन.के.श्रीवास्तव)

रायपुर (साई)। मुख्यमंत्री डॉ। रमन सिंह ने उद्योगों में मानव जीवन की सुरक्षा के सभी उपायों पर अधिकारियों को गंभीरता से ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। डॉ। सिंह ने कहा है कि प्रत्येक इंसान का जीवन अनमोल है। इसलिए उद्योगों में भी मानव जीवन की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होना चाहिए। डॉ। सिंह ने आज दुर्ग जिले के अहिवारा क्षेत्र के ग्राम मलपुरी खुर्द में निर्माणाधीन एक निजी कम्पनी सीमेंट फैक्ट्री में हुए हादसे पर गहरा दुरूख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में मारे गए श्रमिक के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप दुर्ग जिला प्रशासन के अधिकारियों ने फैक्ट्री मैनेजमेंट से कहकर संबंधित ठेकेदार की ओर से मृतक श्रमिक के परिवार को आज ही मुआवजे के रूप में दस लाख रूपए का चेक दिलवाया है। क्षेत्र के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी संजय दीवान ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना में घायल श्रमिकों को भिलाई नगर के चन्दूलाल चन्द्राकर मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इलाज का पूरा खर्च भी संबंधित ठेकेदार की से वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ। रमन सिंह ने इस औद्योगिक हादसे को गंभीरता से लिया है और उद्योग विभाग के सभी मैदानी अधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्र में संचालित हर प्रकार के उद्योगों का सतत निरीक्षण कर वहां मानव जीवन की सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करवाएं।

कुरीतियों से दूर रहने का सामूहिक संकल्प सराहनीय: रमन सिंह


कुरीतियों से दूर रहने का सामूहिक संकल्प सराहनीय: रमन सिंह

(अभय नायक)

रायपुर (साई)। मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने आज शाम जिला मुख्यालय राजनादगांव के अंतर्गत नगर निगम के वार्ड नम्बर 28 में शामिल ग्राम कन्हारपुरी में झेरिया धोबी समाज के सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि यह मेहनतकश लोगों का समाज है। इस समाज ने मृत्यु भोज और दहेज आदि कुरीतियों से दूर रहने का जो सामूहिक संकल्प लिया है, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की शिक्षा पर विशेष रूप से बल दिया। सम्मेलन के आयोजकों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनन्दन किया।
डॉ। सिंह ने कन्हारपुरी में झेरिया धोबी समाज के भवन विस्तार से संबंधित निर्माण कार्याे के लिए दस लाख का स्वेच्छा अनुदान स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय लोगों के आग्रह पर मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान में अहाता निर्माण और कन्हारपुरी में धान खरीदी केन्द्र मंजूर करने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने झेरिया धोबी समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया । डॉ। रमन सिंह ने झेरिया धोबी समाज के सम्मेलन में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के खाद्य सुरक्षा कानून, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, तीर्थ यात्रा योजना, जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया के सरलीकरण, कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों के लिए निरूशुल्क लेपटाप और कम्प्यूटर टेबलेट वितरण, किसानों से धान खरीदी की सर्वाेत्तम व्यवस्था, खेती के लिए मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा सहित राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने भवन निर्माण गतिविधियों में कार्यरत असंगठित क्षेत्र की 157 महिला श्रमिकों को निरूशुल्क सिलाई मशीन, 20 महिला श्रमिकों को निरूशुक्ल सायकल और 113 श्रमिकों को निरूशुल्क औजारों का वितरण किया। मुख्यमंत्री डॉ। सिंह ने कहा कि विगत 5 वर्षाे में इस वार्ड में 413।36 लाख रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
झेरिया धोबी समाज के राष्ट्रीय सचिव छोटूराम निर्मलकर ने छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज के के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर और जिला शाखा अध्यक्ष लेखराम निर्मलकर ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक28 के पार्षद घनश्याम साहू ने मुख्यमंत्री को वार्ड की जरूरतों के बारे में ज्ञापन सौंपा। मुख्यमत्री डॉ। सिंह सहित सभी अतिथियों को  झेरिया धोबी समाज की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी राजेश मूणत, राजनांदगांव के लोकसभा सांसद मधुसूदन यादव, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष लीलाराम भोजवानी, पाठयपुस्तक निगम के अध्यक्ष अशोक शर्मा, बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष खूबचन्द पारख, विधायक खेदूराम साहू, राजगामी संपदा के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जिला पंचायत के अध्यक्ष दिनेश गांधी, महापौर नरेश डाकलिया, राज्य महिला आयोग के सदस्य डॉ। रेखा मेश्राम, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरूषोत्तम गांधी सहित बड़ी संख्या में जिले के जनप्रतिनिधि और समाज के लोग उपस्थित थे।

पहली बार मेरठ में हुआ कोई अंदोलन कामयाब


पहली बार मेरठ में हुआ कोई अंदोलन कामयाब

(सचिन धीमान)

मेरठ (साई)। आज मेरठ के चौ. चरण सिंह पार्क में चल रहे आंदोलन के 35वें दिन आखिरकार आज राज्य सरकार को झुकते हुए किसानों की मांग माननी पडी और प्रशासनिक अधिकारी शासन के लिखे दो पत्र लेकर किसानों के बीच पहुंचे। जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। विकास बालियान ने बताया कि यह प्रचलित है कि मेरठ में कोई भी आंदोलन आज तक सफल नहीं हुआ था। लगातार  समाचार पत्र यह बात लिखते आ रहे थे और वीएम सिंह ने भी इस विषय पर कहा था कि अगर मेरठ में कोई आंदोलन सफल नहीं रहने का रिकार्ड बना हुआ है तो वहीं वीएम सिंह द्वारा किया गया कोई भी अंादोलन आज तक विफल नहीं हुआ। ऐसे में या तो मेरठ का रिकार्ड सुधरेगा या वीएम सिंह का रिकार्ड बिगडेगा। परंतु अन्त में मेरठ में चलरहे आंदोलन के 35वें दिन आज मेरठ का रिकार्ड सुधर ही गया और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा किये गये इस किसान आंदोलन से अपने दोनों मकसद प्राप्त कर लिये। जहां व किसानों को एकजुट करने में सफल रहा वहीं वह जरूरी आंकडे भी सरकार से प्राप्त करने में सफल रहा जिनके द्वारा सरकार द्वारा कोताही बरतने पर भी अदालत से किसानों का पैसा मिलने का मार्ग सुगम हो जायेगा।
0 मुजफ्फरनगर से विकास बालियान का रहा धरने पर विशेष योगदान
यूं तो मेरठ के चौधरी चरण सिंह पार्क में 35 दिन चले किसान आंदोलन में प्रदेश के 44 जनपदों के किसानों का योगदान रहा। परंतु इसमें मुजफ्फरनगर से विकास बालियान का योगदान अतूल्य रहा। मंच संचालन के साथ अन्य व्यवस्थाएं देखते हुए निति निर्धारण में भी उनकी विशेष भूमिका थी। जहां प्रखर वक्ता के रूप में उनके क्रांतिकारी विचारों को मौजूद किसान प्रमुखता से सुनते थे वहीं उनके द्वारा किसानों के बीच में रहते हुए लगातार किसान मुद्दों पर लोगों से चर्चाएं भी किसानों को अच्छी लगी। जहां विकास बालियान के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर से दर्जनों लोग प्रतिदिन गये वहीं धरने के दौरान आयोजित की गयी पंचायत, माहपंचायत में सैंकडों लोग पहुंचे। विकास बालियान की मेरठ में प्रशासनिक अधिकारियों से भी आंदोलन के बीच तीखीं झडपे हुई। विकास बालियान के साथ मुजफ्फरनगर हरेन्द्र मालिक पूर्व सांसद, चौ। हरकिशन सिंह मलिक गठवाला खाप, डा। उदयवीर सिंह, श्यामपाल सिंह चेयरमेन, राजवीर सिंह मुंडेट, वीरेन्द्र सिंह कुतुबपुर, चौ। उद्यम सिंह, राजेन्द्र कामरेट तितावी, चौ। सुभाष बालियान सौरम, राजपाल सिंह सौरम, रामफल बरवाला, नन्दकिशोर बरवाला, चौ। धर्मवीर राठी सोंटा, चौ। तेजराम राठी, इन्द्र भगतजी, पंकज राठी, जितेन्द्र राठी, जितेन्द्र सिंह कुश्ती कोच, जयवीर सिंह व्यापारी नेता, ओमकार सिंह जाट महासभा, डा। सीमा मलिक, मांगेराम, रामपाल सिंह मांडी, राजपाल सिंह आर्य भैंसी, सचिन धीमान सहित आदि का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। विकास बालियान ने बताया कि जल्द ही मुजफ्फरनगर में वीएम सिंह का भव्य स्वागत किया जायेगा और विजय दिवस मनाया जायेगा।
0 कृषि ऋण वसूली पर लगी रोक
वी।एम। सिंह धरने पर उपस्थित भारी भीड़ को जिस समय जब सम्बोधित कर रहे थे तभी एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, जिला गन्ना अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर पहुँच गये और वी।एम। सिंह को उनकी दोनों मांगों से सम्बन्धित प्रशासन की चिट्ठीयां देते हुये कहा कि शासन ने उनकी दोनांे मांगों पर कार्यवाही शुरू कर दी है। जहाँ 2009-2010 के अन्तर मूल्य भुगतान पर कार्यवाही करते हुये 13, 14, 15 मार्च को सभी गन्ना समितियों के प्रतिनिधियों तथा चीनीमिल के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर उनसे सभी ब्यौरे लिये अब इस सिलसिले में वी।एम। सिंह को भी अपना पक्ष रखकर इस मामले को निस्तारण कराने में सहयोग देना चाहिये ताकि किसानों का बकाया शीघ्रताशीघ्र दिलाया जा सके।
वहीं दूसरी मांग पर कार्यवाही करते हुये बताया कि वर्ष 2011-12 का किसानों के बकाया ब्याज की गणना कर ली गयी और व भुगतान किसानों को दिलाने के लिये मिलों को नोटिस जारी करने के बाद अब उनकी आरसी काटने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है, साथ ही किसानों के विरूद्ध कृषि ऋण वसूल करने को की जा रही कार्यवाही पर रोक लगाकर वित्तीय संस्था द्वारा दी जाने वाली छूट अवधि बढ़ाने की कार्यवाही भी शुरू कर दी गयी है। यह भी बताया गया कि मेरठ मण्डल की चीनी मिल पर गत पैराई सत्र 2011-2012 के विलम्ब से किये गये भुगतान की ब्याज धनराशि 45 करोड़ 89 लाख है। जिसमें से दो मिलों से ब्याज की कुल धनराशि 12 करोड 30 लाख 48 हजार का भुगतान कर भी दिया गया है।
0 राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन अधिकार धरना कामयाबी के साथ समाप्त
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का 35 दिन चला धरना आज समाप्त हो गया है इसके साथ ही मेरठ में होने वाले सभी आन्दोलनों के फ्लाप रहने का सिलसिला भी टूट गया और वी।एम। सिंह के खाते में एक ओर जीत दर्ज हो गयी। हजारों किसानों ने वी।एम। सिंह को गाजे बाजे जुलूस के साथ मेरठ से दिल्ली के लिये रवाना किया। आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के बीच भारी नारे बाजी के साथ किसान वी।एम। सिंह पर पुष्प वर्षा करते हुये उन्हें परतापुर बाईपास तक काफिले के साथ छोड़ने गये। चौ। चरणसिंह पार्क में चौ। चरणसिंह की प्रतिमा और सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर भी पुष्पांजली अर्पित की गयी।
इससे पहले चौ। चरणसिंह पार्क में चल रहे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के धरने पर आज किसानों की रिकार्ड तोड़ भीड़ के बीच अधिकांशवक्ता उग्र आन्दोलन चलाने की वकालत करते नज़र आये। हजारों किसान उग्रता की बात पर करतल ध्वनी से अपना समर्थन देते दिखाई दिये। वक्ता मांग कर रहे थे कि लगातार 35 दिन बीत जाने के बावजूद शासन प्रशासन कतई भी गम्भीर दिखाई नहीं दे रहा है। अदालत के आदेश रद्दी के टुकड़े से अधिक मानने को प्रशासन तैयार नहीं दिख रहा है, ऐसे में जरूरी है कि कमिश्नर का घेराव कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया जाये और अदालत के दोनांे आदेशों का पालन कराया जाये।
वी।एम। सिंह धरने पर उपस्थित भारी भीड़ को जिस समय जब सम्बोधित कर रहे थे तभी एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, जिला गन्ना अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर पहुँच गये और वी।एम। सिंह को उनकी दोनों मांगों से सम्बन्धित प्रशासन की चिट्ठीयां देते हुये कहा कि शासन ने उनकी दोनांे मांगों पर कार्यवाही शुरू कर दी है।  जिला गन्ना अधिकारी राजीव राय द्वारा उक्त दोनों पत्रों को किसानों के बीच में स्वयं पढ़ना पढ़ा, जिसके बाद वीएम सिंह द्वारा किसानों से पूछा गया कि क्या धरना अब जारी रखा जाये जिस पर किसानों ने एक राय होकर एक स्वर में कहा कि अब धरना रखने का कोई औचित्य नहीं है। आगे की लड़ाई कोर्ट से ही लड़ी जाये।
इस घोषणा के बाद किसानों ने जमकर खुशी का इजहार किया और ढोल की थाप पर जमकर नाचते गाते नारेबाजी करते हुये खुशियां मनाई। आज धरने पर सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने भी पहुँचकर ऐलान कर दिया कि कमिश्नर के घर चलकर वहीं आन्दोलन चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि ये लोग खुराक मांगते हैं। हम लोग गिरफ्तारी देनेे के लिये तैयार है। आज के धरने की अध्यक्षता देशखाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह ने की और संचालन संयुक्त रूप से विकास बालियान और जितेन्द्र सिंह सिवाया ने किया।
सभा में मुख्यतः पूर्व विधायक चन्द्रवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मुनेन्द्र पाल सिंह, चौ। विरेन्द्र सिंह कुतुबपुर, कुंवर राहुल ढाना, बार संघ पूर्व अध्यक्ष चौ0 धीर सिंह, मेजर हिमांशु, चौ। देवेन्द्र सिंह, चौ। रामवीर सिंह मण्डल प्रभारी, विकास बालियान, चौ0 उधम सिंह, श्रीमती राम दुलारी, पूनम ढिल्लन, इन्द्राज सिंह व ओमकार बढ़ला, सहन्सर पाल डायरेक्टर, चौ। उपेन्द्र सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी, जितेन्द्र सिंह बहादरपुर, श्याम सिंह चेयरमैन, गौरव गुर्जर हस्तिनापुर, परमेन्द्र बुलन्दशहर, विजयपाल गुर्जर, राजीव सिरोही गजरोला, चौ अमन सिंह, इंजी। राजवीर सिंह, रणपाल जिलापंचायत सदस्य, रिषीपाल सिंह मुरादाबाद, जय प्रकाश शास्त्री, विजय शुक्ला सम्पूर्णा नगर आदि ने सम्बोधित किया।  
सतनाम सिंह सन्धू, अशोक भूत, राजवीर सिंह मुडेट, हरवीर सिंह तेवतिया, रणवीर सिंह सूप, विपुल, कुलदीप गंगवार, नरेश त्यागी दिनकरपुर, मदन गुर्जर, विरेन्द्र बढ़ला, हरेन्द्र जैनपुर, अनुज ददारा, राजीव डढरा आदि सर्वसमाज का योगदान रहा है। वीएम सिंह ने आज सभी लोगों को धन्यवाद देने के साथ-साथ उनके अमूल्य योगदान की भूरी-भूरी प्रसंन्सा की और धरने पर उनके साथ डटे रहे 102 वर्षीय चौ0 रूमाल सिंह तथा धरने पर प्रतिदिन आने वाले नेत्रहीन बुजुर्ग हुकम सिंह को गले लगाकर सम्मानित भी किया। आज धरने पर कई दर्जन गांव से खीर, हलवा, पूरी सब्जी आये। आज धरने में महिलाआंे की संख्या सैकड़ों में रही।
0 शान्ति से ही हुई है जीत, आजादी गांधी जी ने भी शांति से ही दिलायी थी - वी0एम0 सिंह
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का 35 दिन चला धरना आज समाप्त हो गया है इसके साथ ही मेरठ में होने वाले सभी आन्दोलनों के फ्लाप रहने का सिलसिला भी टूट गया और वीएम सिंह के खाते में एक ओर जीत दर्ज हो गयी।
आज धरने को सम्बोधित करते हुये वीएम सिंह ने कहा कि वह विगत 17 वर्षाें से लगातार किसानों को अदालत के माध्यम से उनका हक दिलाने का काम करते आये हैं। 1996-97 के बकाया 2 रूपये से लेकर 2002-03 के 12, 2003-04 के 13, 2006-07 के 7 रूपये और 2007-08 के 15 रूपये उन्होंने अदालत से गन्ना किसानों के खातों में भिजवाने का काम किया परन्तु इसका श्रेय सत्ता रूढ़ दल लेते रहे और दावा करते रहे कि यह पैसा सरकार ने दिया है कि जबकि हकीकत यह थी कि समस्त पैसा अदालत के आदेशों के परिपालन के तहत आया था उन्होंने कहा कि वह ढंके की चोट पर दावा करते है कि पूर्व प्रधान मंत्री देवेगोड़ा ने जो पैसा किसानों को दिया था वह पैसा भी उन्हीं के प्रयास से अदालत के आदेशों के परिपालन में किसानों के खाते में आया था। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई बहुत लम्बी है। उनका मकसद है कि किसान अपने अधिकार को पहचान ले।
यहां आने का मकसद जहां किसानों को एक जूट करना था वहीं यह एहसास भी दिलाना था कि जो कृषि को अपना व्यवसाय बताते हैं और किसान पुत्र बताकर देश के प्रधान मंत्री बनने का सपना तक देख रहे हैं वह लोग किसान के कितने हितैशी हैं उनकी सरकार किसानों के प्रति कितनी संवेदनशील है। किसानों के बीच में साबित करना था कि किसानों की बात करने वाली इस सरकार के सभी दावे खोखले हैं। सरकार में मौजूद मुख्य मंत्री से लेकर उनके अन्य मंत्री तक जहां कोठियों में बैठकर होली का त्यौहार मना रहे थे वहीं अदालत के आदेशों के परिपालन के लिये गरीब किसान ठण्ड और बरसात में खुले आसमान के नीचे बैठा हुआ अपने हालात के बारे में सोच रहा था। जहां शासन प्रशासन से जुड़े लोग होली का त्यौहार धूमधाम से मना रहे थे वहीं किसान चौ0 चरणसिंह पार्क में बैठा उन्हें मायूस निगाहों से होली खेलते देख रहा था। प्रदेश सरकार की इस हठधर्मीता और संवेदनहीनता को ही सबके सामने लाना इस धरने का मकसद था।
उन्होंने कहा कि उनका 16 तारीख को ही काम पूरा हो गया था। वह दो मांग के साथ आये थे कि सन् 2009-10 के गन्ना अन्तर मूल्य भुगतान को किसानों के खाते मंे पहुँचाने का काम शुरू हो साथ ही विगत वर्ष का पहली पर्ची से विलम्ब से किये गये भुगतान पर ब्याज दिलाने का काम शुरू किया जाये। दोनों मांगों पर शासन प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी थी और 13, 14, 15 को लखनऊ में समस्त मिलों के पदाधिकारियों तथा सहकारी समितियों के सदस्यों को बुलाकर आंकड़े और ब्योरे लेने शुरू कर दिये गये थे साथ ही विगत वर्ष के ब्याज की गणना भी प्रारम्भ हो गयी थी। वह चाहते तो तभी धरना समाप्त कर सकते थे। परन्तु उन्हें कुछ लिखित में चाहिये था ताकि वह अदालत में चीनी मिलों के किसी भी प्रपंच का जवाब दे पायें, साथ ही उन्होंने यह भी 24 मार्च की पंचायत में दिखाया कि नेता स्वयं में कुछ नहीं होता पंचायत का मतलब पंचायत में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति होता है और इसी लिये 24 मार्च को जब उन्होंने हाथ उठवाकर लोगों से पूछा कि धरना जारी रहे या अदालत में लड़ाई लड़ी जाये तो अधिकांश किसानों द्वारा धरने पर डटे रहने की बात सुनकर उन्होंने धरना जारी रखा था। भले ही आठ दिन और लगे हो मच्छरों उनका खून चूसा हो मगर आज यह तय हो गया कि धरना रखने वाले लोग सही थी। उनका जजबा और उनकी लड़ने की लगन आज अपना रंग दिखा रही है। आज मेरठ की भूमि पर किसान ही किसान नज़र आ रहा है।
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा फेंकी गयी गोटी सही पड़ी और आज सबके सामने प्रशासनिक अधिकारी वो चिट्ठी ले आये जिनकी उन्हें जरूरत थी आज उनके पास ब्याज के आकड़े आ गये हैं। अब वह अदालत में आसानी के साथ किसानों को पक्ष रख पायेंगे। भले ही लगातार मच्छरों के बीच बैठा हँू कि मगर यह तय है कि वो लोग जो लगातार किसानों का खून चूस रहे हैं उनके सामने 35 दिन इन साधारण मच्छरों के सामने बैठना कोई घाटे का सौदा नहीं रहा है और प्रशासनिक अधिकारियों को किसानों के सामने झुकना पड़ा। हम यह लडाई इसलिये जीत पायें क्योंकि हम मर्यादित थे अनुशासित थे कानून के साथ थे। मेरठ के इतिहास में यह पहला ऐतिहासिक धरना रहा जिसमें किसी को न तो बलिदान देना पड़ा और ना ही कोई घटना दुर्घटना हुई। मेरठ के किसी भी ठेली खोमचे वाले के साथ किसी भी आन्दोलनकारी ने लूटपाट नहीं की। ना ही कहीं गाली गलौच और झगड़े की बात आयी और सभी ने सभ्यता परिचय देते हुये आन्दोलन को कामयाब बनाया और यह आन्दोलन मील का पत्थर होगा। इस बात को इतिहास भी लिखेगा।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में लड़ाई और भी कठिन होने वाली है कि केन्द्र और राज्य सरकार चीनीमिलों के हाथ का खिलौना बन किसानों के साथ और भी ज्यादती करने पर उतारू दिख रही है। विदेशों से आने वाली कच्ची चीनी पर आयात शुल्क 60 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है ताकि आने वाले समय में गन्ना खरीद न कर विदेश से कच्ची चीनी मंगा उसे बेचा जा सके।
उन्होंने कहा कि हनुमान की तरह किसान अपनी ताकत नहीं जानता था परन्तु आज किसान ने अपने ताकत पहचान ली और उसी का नतीजा है कि आज किसान जातिवाद से ऊपर उठकर किसान बन गया है और उसकी ताकत के सामने प्रशासन को झुकना पड़ा। आज भारतीय किसान यूनियन से इस्तीफा देने वाले रविन्द्र सिंह दौरालिया भी अपने साथ सैकड़ों किसानों को लेकर धरना स्थल पर आये उन्होंने वीएम सिंह के नेतृत्व में ही आगे किसानों के लिये कार्य करने की बात कही। 

11 को आगरा में होगी साई भजनों की गूंज


11 को आगरा में होगी साई भजनों की गूंज

(आई.डी.श्रीवास्तव)

आगरा (साई)। आगरा के सूरसदन में 11 अप्रैल को साई भजनों की बयार बहेगी। वेव्स मीडिया एंड इन्फोटेन्मेंट द्वारा एक शाम साई दरबार के नाम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक शंकर साहनी भजनों की प्रस्तुति देंगे।
शनिवार को सत्कार रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में लायंस क्लब के मंडलाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि शिरडी के बाबा के जीवन पर आधारित भजनों का रस बिखेरने के लिए प्रसिद्ध गायक शंकर साहनी द बैंड को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि शंकर साहनी के अलावा इंडियन आइडल और सुरक्षेत्र फेम अक्षिमा साई भजनों की प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा गजल गायक सुधीर नारायन, दुष्यंत प्रताप सिंह, राशि गोयल और जागृति कोहली भी भजन की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में प्रवेश निश्शुल्क रखा गया है। दीक्षा हाउसिंग के एमडी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शाम सात बजे से देर रात तक भजनों का सिलसिला चलता रहेगा। पत्रकार वार्ता में आरएस हाउसिंग एंड डेवलपर्स के निदेशक आलोक सिंह, नालंदा बिल्डर्स के निदेशक डॉ। शरद भदौरिया, वेव्स मीडिया एंड इंफोटेनमेंट के मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे।

हिम्मतवाला ने हारी हिम्मत


हिम्मतवाला ने हारी हिम्मत

(अतुल खरे)

मुंबई (साई)। साजिद खान के निर्देशन में बनी फिल्म हिम्मतवाला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने वीकेंड पर 31 करोड़ का कारोबार किया है। पहले दिन फिल्म ने 12 करोड़ का शुरुआती बिजनेस किया है।
फिल्म को लेकर साजिद खान आश्वस्त थे कि उनकी पिछली तीनों फिल्म हे बेबी, हाउसफुल और हाउसफुल 2 के जैसी ही हिम्मतवाला भी सुपरहिट होगी। अजय देवगन और तमन्ना भाटिया स्टारर यह फिल्म 1983 में जितेंद्र-श्रीदेवी के अभिनय से सजी फिल्म हिम्मतवाला की रिमेक है। साजिद ने कहा था कि फिल्म के सारे शो हाउसफुल हो जाएंगे। पर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।