शनिवार, 13 अप्रैल 2013

साईलो भंडार होंगे स्थापित


साईलो भंडार होंगे स्थापित

(राजकुमार अग्रवाल)

कैथल (साई)। भारत सरकार द्वारा हरियाणा में तीन लाख मीट्रिक टन क्षमता के साईलो भंडार स्थापित किए जाएंगे। ये साईलो भंडार रोहतक, जींद, सोनीपत, करनाल, सिरसा और कुरूक्षेत्र में 50-50 हजार मीट्रिक टन क्षमता के बनाए जाएंगे, ताकि प्रदेश में खुले में पड़ा गेहूं खराब होने की नोबत न आए तथा उसकी गुणवत्ता भी बरकरार रहे।  यह जानकारी भारतीय खाद्य निगम के उत्तर क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक श्री सुधीर गर्ग ने आज ढांड में अदानी समूह के साईलो भंडार क्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि अदानी ग्रुप द्वारा दो लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता का गोदाम पहले ही भंडारण के लिए उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खुले में भंडारण की गई गेहूं काफी मात्रा में खराब हो जाती है तथा उसकी गुणवत्ता में भी गिरावट आती है। इस नई तकनीक से गेहूं की गुणवत्ता बरकरार रहने के साथ-साथ उसे खराब होने से बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में गेहूं का भरपूर उत्पादन होने के बावजूद भंडारण की समस्या आ रही है। इस समस्या के समाधान के लिए नई तकनीक के भंडार बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष हरियाणा प्रदेश से 30 लाख मीट्रिक टन गेहूं का निर्यात किया गया था। इस बार यह लक्ष्य 65 लाख मीट्रिक टन से भी बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश में 70 लाख मीट्रिक टन गेहूं का पुराना भंडार है। पिछले साल खुले में कच्चे स्थानों पर 20 लाख मीट्रिक टन गेहूं का भंडार किया गया था। इस बार भारतीय खाद्य निगम द्वारा पक्के प्लेट फार्म बनाकर गेहूं का भंडारण के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। इस बार प्रदेश में 90 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
 श्री गर्ग ने बताया कि प्रदेश में गेहूं की फसल उत्तम गुणवत्ता की होती है, लेकिन पोस्ट हार्वेस्टिंग टैक्नोलोजी ठीक न होने के कारण तैयार गेहूं दूसरे देशों में निर्यात करने में परेशानी आती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए ही प्रदेश में नई तकनीक के भंडार बनाए जाएंगे। इन भंडारों में जमा गेहूं को निर्यात करने से अच्छी गुणवत्ता की होने के कारण विदेशी मुद्रा अर्जित करने में मदद मिलेगी। भारतीय खाद्य निगम के महा प्रबंधक श्री एमएस सहरावत ने कार्यकारी निदेशक का स्वागत करते हुए बताया कि गेहूं खरीद की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए तथा किसान को शोषण से बचाने के लिए गेहूं को न्यूनतम समर्थन मूूल्य पर सीधे नई तकनीक के भंडारों पर खरीद की जाएगी तथा कमीशन एजैंटों को अढ़ाई प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुराना गेहूं का स्टाक उठाने के बाद नए गेहूं का स्टाक पक्के प्लेट फार्मों पर किया जाएगा। उन्होंने सभी खरीद एजैंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी तालमेल बनाए रखते हुए गेहूं की गुणवत्ता व सफाई पर विशेष ध्यान दे। बारह प्रतिशत नमी वाला गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। ज्यादा नमी का गेहूं खरीदने से हरियाणा प्रदेश की छवि खराब होती है, इसलिए गेहूं उच्च गुणवत्ता का तथा निर्धारित मानकों के अनुसार ही खरीदा जाए।  अतिरिक्त उपायुक्त श्री दिनेश सिंह यादव ने जिला प्रशासन की ओर से कार्यकारी निदेशक व महा प्रबंधक का स्वागत करते हुए कहा कि क्षमताओं का दोहन करके गेहूं के खराब होने की सभी समस्याओं का नई तकनीक की भंडारण क्षमता से समाधान होगा। सीधे भंडार में किसान का गेहूं जाने से किसानों के साथ-साथ आढ़तियों को भी लाभ होगा। इस नई व्यवस्था से गेहूं साफ-सुथरा व गुणवत्ता का होने के कारण निर्यात करने में मदद मिलेगी। इस नई व्यवस्था से किसानों को भी मंडियों में कई-कई दिन गेहूं बेचने के लिए रूकने की जरूरत नही पड़ेगी।   इस अवसर पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री सुरेंद्र सैनी, साईलो के प्रबंधक श्री प्रदीप सभ्रवाल तथा जिला कैथल व कुरूक्षेत्र के कांफैड, हैफेड, एग्रो, वेयर हाउस के जिला प्रबंधक व खरीद एजैंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।
वहीं, भारतीय खाद्य निगम के उत्तर क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक श्री सुधीर गर्ग ने कहा कि किसानों का गेहूं सीधे साईलो भंडारों में जाने से किसानों को राहत मिलेगी तथा गेहूं की गुणवत्ता को बरकरार रखने में मदद मिलेगी। इस नई व्यवस्था से कमीशन एजैंटों को भी अढ़ाई प्रतिशत कमीशन का नियमित भुगतान होगा।   श्री सुधीर गर्ग आज ढांड में अदानी समुह के साईलो भंडार क्षेत्र में खरीद एजैंसियों के अधिकारियों व कमीशन एजैंटों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल की कटाई के बाद साफ-सुथरा गेहूं खुले में भंडारण से खराब हो जाता है तो उसमें कई प्रकार के कीड़े लगने से वह खाने के योग्य नही रहता। भंडारण की नई तकनीक से उसकी गुणवत्ता को कायम रखने में मदद मिलेगी। इन भंडार गृहों से गेहूं को रेल मार्ग से विभिन्न स्थानों पर पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन भंडार गृहों में गेहूं लाने के लिए थैले भरने की जरूरत नही पड़ेगी, बल्कि सीधे किसान टै्रक्टर-ट्रालियों से इन गोदामों तक पहुंचा सकते हैं। मौके पर ही वजन करने के बाद किसानों को फसल के दाम का तुरंत भुगतान किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से कंप्यूटर से भुगतान होने के कारण किसी प्रकार की कटौती नही होगी तथा मंडियों में लगने वाले सफाई तुलवाई के लेबर चार्जिज भी नही लगेंगे। इस नई भंडारण क्षमता से गेहूं ज्यादा से ज्यादा निर्यात किया जा सकेगा। श्री सुधीर गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद खाद्यान्न वितरण के बाद भी काफी मात्रा में अनाज सरप्लस रहेगा, ऐसी स्थिति में नई तकनीक के भंडार इस सरप्लस अनाज के भंडारण में मददगार साबित होंगे। इन भंडारों में कई वर्षों तक अन्न की गुणवता बरकरार रहने के कारण विदेशों में निर्यात से विदेशी मुद्रा मिलेगी। बाद में श्री सुधीर गर्ग ने साईलो भंडार का दौरा कर इस भंडार में तुलाई व लदान की तकनीक का अवलोकन किया।   इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त श्री दिनेश सिंह यादव, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री सुरेंद्र सैनी, साईलो के प्रबंधक श्री प्रदीप सभ्रवाल तथा जिला कैथल व .कुरूक्षेत्र के कांफैड, हैफेड, एग्रो, वेयर हाउस के जिला प्रबंधक व खरीद एजैंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।

कैसा होगा नव सम्वत्सर


कैसा होगा नव सम्वत्सर

(पंडित दयानंद शास्त्री)

नई दिल्ली (साई)। सन् 2013 का राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक योग - ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार विक्रम सम्वत् 2070 का प्रारम्भ सन् 2013 में 11 अप्रेल 2013 से चौत्र मास की शुक्ल पक्ष से प्रारम्भ हो रहा है। उस दिन तिथि प्रतिपदा पड रही है। इस वर्ष की बात करे तो इस वर्ष पराभव नामक सम्वत्सर है तथा इस वर्ष के राजा गुरू है और मंत्री का कार्यभार शनिग्रह को दिया गया है। जो पृथ्वी पर जन आक्रोश तथा विद्वानों के चिन्ता का कारण बनेगा। सन् 2013 में देश विदेश में कोई वडी जन संहारक प्राकृतिक आपदा भारत व विश्व के किसी भी भाग में होने की सम्मभावना बनती है।
पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार पराभव नामक संवत्सर में अन्यायियों के लिए कोई स्थान नहीं होगा। अन्याय के प्रति विश्व में जनाक्रोश बढ़ेगा, जबकि धन-धान्य की बढ़ोत्तरी होगी। मंत्री शनि के कारण वातावरण में झंझावत एवं सत्ता तथा प्रशासन के लिए मानसिक विद्वेष रहेगा। इसे यूं कह सकते हैं कि सत्ताधारियों के लिए नाराजगी बढ़ेगी। राजा वृहस्पति विश्व में भारतीय नीतियों की स्वीकृति बढ़ाएंगे। आकाशीय मंत्रिपरिषद में दस प्रमुख विभागों में छह के अधिपति पाप ग्रह सूर्य, शनि, मंगल, राहु, केतु होंगे। चार विभाग के अधिपति शुभ ग्रह गुरु, शुक्र, बुध व चंद्रमा रहेंगे।
अंतरिक्ष में चौत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्श्विनी नक्षत्र (11 अप्रैल) से प्रभावी होने वाला नया मंत्रिमंडल खुशियां लेकर आएगा। श्पराभवश् नामक इस विक्रम संवत्सर के राजा हैं देवगुरु वृहस्पति और मंत्री हैं न्याय के प्रतीक शनि। ज्योतिषविदें की मानें तो यह जुगल बंदी अन्यायी शासकों को पराजित करने वाली होगी।
पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार,ग्रहगोचर की दृष्टि को देखे तो शनि की दृष्टि मंत्री के रूप में पश्चिम राष्ट््रो में आर्थिक मंदी, महाशक्तियों में परस्पर सहयोग से अर्थव्यवस्था का नया स्वरूप सामने आने का योग बनता है। आतंकवाद की बात करे तो इस वर्ष पाकिस्तान का दोहरा चेहरा सामने आयेगा। पार्टी वाद की बात करे तो इस वर्ष यूपीए सरकार तथा गठवंधन के मध्य मध्य आपस में तालमेल न होने की दशा में स्थिति बनेगी बिगडेगी।
पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार राज्यों में होने वाले चुनावों में कांग्रेस को नुकसान होने की सम्भावना बनती है। साथ दूसरी बडी पार्टी बीजेपी को अच्छी राहत मिल सकती है। अगर उत्पादन की बात करे तो कृषि क्षेत्र में इस वर्ष खाद्यान्नों के मूल्यों में भारी वृद्वि से जनमानस त्रस्त रहेगे। पेट्रोलियम पदार्थाे में बढोत्तरी होने की सम्मभावना बनी रहेगी। धातुओं के दामों भी वृद्वि होने योग बन रहा है।
मौसम विभाग की बात करे तो कभी तेज बारिश तो कभी सूखा पडने का योग भी बनता है। कही कही क्षेत्रों तेज आंधी तूफान और भूकल्प आदि का योग बनता है। ओलावृष्टि अनावृष्टि का योग भी अपने आप में पृथ्वी पर पडेगे। पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार शेयर बाजार की बात करे तो इस वर्ष सन् 2013 और सम्वत् 2070 में शनि मंत्री योग होने से राजा गुरू के प्रताप से इस वर्ष शेयर की डांवाडोल स्थिति बनी रहेगी। कभी शेयर में तेजी तो कभी कमी आने का योग बनेगा। रियम स्टेट में फिर एक बार मंदी का योग बनेगा। इस वर्ष 11 अप्रेल 2013 को विक्रम सम्वत् 2070 तथा शाके 1935 रहेगा।
इस वर्ष पराभव नामक सम्वत् का अर्थ अर्थात् हारना होता है। अतः अपनी समस्याओं में हारने का योग बनाता है। इस वर्ष फसलो का स्वामी मंगल है। धान्य पदार्थ सूर्य के आधीन मेघ वर्षा का स्वामी शुक्र के पास है। धन सम्पतित्त का स्वामी चन्द्रमा पर है। सुरक्षा का कारोबार इस वर्ष शुक्र के पास है। इस वर्ष सामान्य वर्षा का योग बनता है। इस वर्ष ग्रह मण्डल विधानसभा में 4 स्थान सौम्य ग्रहों के पास और 5 स्थान पाप ग्रह को मिली है। इस वर्ष गेहूॅ का उत्पादन कम होगा। इस वर्ष मंदी का दौर चलेगा। वर्ष में अनुसंधान के क्षेत्र में तेजी रहेगी।
पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार परिवहन रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में फिर तेजी का योग रहेगा। इस वर्ष भूमण्डल पर पॉच ग्रहण होगे परन्तु भारत वर्ष में एक भी ग्रहण दिखाई नही देगा। अन्य पाच ग्रहण विदेश में दिखाई देगे जिनमें क्रमशः 25 अप्रैल 2013 को चन्द्रग्रहण, 10 मई 2013 को सूर्य ग्रहण, 25 मई 2013 को चन्द्र ग्रहण, 3 नवम्बर 2013 को सूर्य ग्रहण, 18 अक्टूबर 2013 को पुनः चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा। यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी यूरोप, अफ्रीका , मध्य एशिया, पश्चिमी ऑस्टेलिया, पापुआ, न्यगिनी, सोलोमन , गिलबर्ट द्वीप, ग्रीनलैण्ड आदि में दिखेगा।
पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार इस वर्ष शनि की दृष्टि कन्या राशि पर शनि की साढे साती अंतिम ढैया चल रही है। तुला राशि पर शनि की साढे साती चल रही है। तथा वृश्चिक राशि पर भी शानि की साढे साती है। कर्क ओर मीन राशि पर शनि की ढैया का असर रहेगा। अतः जिन राशि पर शानि की साढेसाती और ढैया दशा है उन्हें स्वास्थ्य में परेशानी व्यापार आदि में हाानि होने की सम्भावना बनती है। अतः उन्हें बडे कार्य और स्वास्थ्य को सम्भाल तंाींदं ीवहं...
वैज्ञानिक महत्व-----
पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार नवसंवत्सर का संबंध किसी धर्म से नहीं बल्कि विश्व की प्रकृति, खगोल सिद्धांत, ब्रह्मांड के ग्रह व नक्षत्रों से है। विक्रमी संवत्सर के बाद वर्ष में 12 माह और सप्ताह को सात दिन माना गया। महीनों का हिसाब सूर्य व चंद्रमा की चाल पर होता है। एक माह को दो भागों कृष्णपक्ष व शुक्लपक्ष में बांटा गया है। दिन का नामकरण आकाश में ग्रहों की स्थिति सूर्य से प्रारम्भ होकर क्रमशरू मंगल, बुध, वृहस्पति, शुक्र, शनि और चंद्र से हुआ है। दुनिया के महान गणितज्ञ भास्कराचार्य ने इसी दिन सूर्याेदय से सूर्यास्त तक दिन, महीना व वर्ष की गणना करते हुए पंचांग की रचना की थी।
सृष्टि आरंभ का प्रथम दिन------
पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार परमपिता ब्रह्मा जी ने चौत्रशुक्ल प्रतिप्रदा से ही सृष्टि का आरंभ किया। सृष्टि के समय, वर्ष, मास, ऋतु, दिन-रात, घंटा-मिनट, कला-बिकला आदि के निर्धारण करने वाले स्वरूपों की रचना आज से लगभग एक अरब, 95 करोड़, 58 लाख, 85 हजार, 115 वर्ष पहले हुई थी।

जानिए इस वर्ष के नवरात्र स्थापना के शुभ मुहूर्त


जानिए इस वर्ष के नवरात्र स्थापना के शुभ मुहूर्त

(पं.दयानंद शास्त्री)

नई दिल्ली (साई)। चौत्र नवरात्रों का  शुभारम्भ इस वर्ष 11 अप्रैल 2013 ( गुरुवार ) के दिन से होगा। दिनांक 11अप्रैल 2013 से शुरू संवत -2070 के प्रारम्भ चौत्र शुक्ल पक्ष के नवरात्रों का आरंभ वर्ष 11 अप्रैल 2013 के दिन से होगा। ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार घट स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त समय सुबह 6।22 से 7।50 तक रहेगा, उसके बाद सूर्याेदय से सुबह 9।20 बजे तक लाभ, अमृत के चौघड़िए में और सुबह 10।49 से दोपहर 12 बजे तक, देवी पुराण में नवरात्र के दिन देवी का आह्वान, स्थापना व पूजन का समय प्रातरू काल माना गया है। मगर इस दिन चित्रा नक्षत्र व वैधृति योग वर्जित बताया गया है। हालांकि इस दिन वैधृति योग का संयोग तो नहीं हो रहा है लेकिन दोपहर 1।39 बजे चित्रा नक्षत्र आएगा। इसलिए प्रातरूकाल देवी का आह्वान कर घट स्थापना करना श्रेष्ठ रहेगा।
इस वर्ष की चौत्र नवरात्र तिथियाँ इस प्रकार होगी  ------
    पहला नवरात्र, प्रथमा तिथि, 11 अप्रैल 2013, दिन बृस्पतिवार
    दूसरा नवरात्र, द्वितीया तिथि  12 अप्रैल  2013, दिन शुक्रवार
    तीसरा नवरात्रा, तृतीया तिथि, 13 अप्रैल 2013, दिन शनिवार
    चौथा नवरात्र , चतुर्थी तिथि, 14 अप्रैल 2013 , दिन रविवार
    पांचवां नवरात्र , पंचमी तिथि , 15 अप्रैल 2013, दिन सोमवार
    छठा नवरात्रा, षष्ठी तिथि, 16 अप्रैल 2013, दिन मंगलवार
    सातवां नवरात्र, सप्तमी तिथि , 17 अप्रैल 2013,दिन  बुधवारढ
    आठवां नवरात्रा , अष्टमी तिथि, 18 अप्रैल 2013, दिन बृहस्पतिवार
    आठवां नवरात्रा , अष्टमी तिथि, 19 अप्रैल 2013, दिन शुक्रवार सुबह 06रू55 तक
    नौवां नवरात्र,  नवमी तिथि 20 अप्रैल, दिन शनिवार सुबह 08रू15 तक
दिनांक 11अप्रैल 2013 से शुरू संवत -2070 के प्रारम्भ में मई तक बनने वाला चार -पांच ग्रह संयोग राजनैतिक -सामाजिक -प्राकृतिक महोत्पात का कारण बनेगा । 11 अप्रैल 2013 से शुरू होने वाला पराभव संवत का फल शुभ होगा। संवत का वास माली के घर तथा रोहिणी का वास समुद्र में होने से उत्तम बारिश का योग बनेगा। संवत का वाहन मृग है। मंत्री शनि होने से सियासतदारों की अयोग्यता सिद्ध होगी।
ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार नौ दिनों तक चलने नवरात्र पर्व में माँ दुर्गा के नौ रूपों क्रमशः शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री देवी की पूजा का विधान है। नवरात्र के इन प्रमुख नौ दिनों में लोग नियमित रूप से पूजा पाठ और व्रत का पालन करते हैं। दुर्गा पूजा के नौ दिन तक देवी दुर्गा का पूजन, दुर्गा सप्तशती का पाठ  इत्यादि धार्मिक किर्या पौराणिक कथाओं में शक्ति की अराधना का महत्व व्यक्त किया गया है। इसी आधार पर आज भी माँ दुर्गा जी की पूजा संपूर्ण भारत वर्ष में बहुत हर्षाेउल्लास के साथ की जाती है। वर्ष में दो बार की जाने वाली दुर्गा पूजा एक चौत्र माह में और दूसरा आश्विन माह में की जाती है।
ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार दुर्गा पूजा के साथ इन दिनों में तंत्र और मंत्र के कार्य भी किये जाते है। बिना मंत्र के कोई भी साधाना अपूर्ण मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार हर व्यक्ति को सुख -शान्ति पाने के लिये किसी न किसी ग्रह की उपासना करनी ही चाहिए। माता के इन नौ दिनों में ग्रहों की शान्ति करना विशेष लाभ देता है। इन दिनों में मंत्र जाप करने से मनोकामना शीघ्र पूरी होती है। नवरात्रे के पहले दिन माता दुर्गा के कलश की स्थापना कर पूजा प्रारम्भ की जाती है।
ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार तंत्र-मंत्र में रुचि रखने वाले व्यक्तियों के लिये यह समय ओर भी अधिक उपयुक्त रहता है। गृहस्थ व्यक्ति भी इन दिनों में माता की पूजा आराधना कर अपनी आन्तरिक शक्तियों को जाग्रत करते है। इन दिनों में साधकों के साधन का फल व्यर्थ नहीं जाता है। मां अपने भक्तों को उनकी साधना के अनुसार फल देती है। इन दिनों में दान पुण्य का भी बहुत महत्व कहा गया है।
ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार 11 अप्रैल से पहले तक शुक्र ही राजा व मंत्री रहेगा। यह संयोग घातक जुनून की तरफ समाज को ले जाएगा। समाज व कानून एक तरफा महिलाओं का सहयोगी होगा। 18 साल बाद (23 दिसंबर) राहु व केतु अपनी राशि बदल कर तुला व मेष में आए हैं। राहु व केतु अब अप्रैल 2014 तक शनि के साथ साथ चलेंगे।
संवत 2070 में उत्साहजनक प्रदर्शन करेगा। विश्व के अन्य देशों के साथ इसके संबंध प्रगाढ़ होंगे तथा तकनीकी क्षेत्र में भारत का प्रभाव बढ़ेगा। सुरक्षा से जुड़े मामलों में विश्व स्तर पर भारत को सहयोग प्राप्त होगा। देश में धन-धान्य की वृद्धि होगी, खाद्य वस्तुओं में वृद्धि की संभावना बन रही है। राजनैतिक क्षेत्र में लगनस्थ राहु के कारण सत्तापक्ष व विपक्ष में मतभेद बने रहने की संभावना है।
ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार सत्ता के विरुद्ध जनता में विद्वेष बढ़ेगा। आंतरिक कलह एवं कुछ राज्यों में सत्ता के विरुद्ध जनता सड़क पर उतर सकती है। धर्मेश वृहस्पति होने के कारण देश में धार्मिक लोगों, संतों, महात्माओं का सम्मान बढ़ेगा। धर्म आधारित राजनीति में वृद्धि की पूर्ण संभावना है। आतंकवाद एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पड़ोसी राष्ट्रों से जुड़े शत्रु वर्ग पराजित होंगे। लग्न कुण्डली में शत्रु स्थान स्थित वृहस्पति शत्रुहंता योग उत्पन्न करेगा।
ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार 11 अप्रैल 2013 से अगस्त 2013 के मध्य देश के कई राज्यों में दैवीय प्रकोप व किसी भीषण दुर्घटना की संभावना बन रही है। नवम्बर 2013 से जनवरी 2014 के मध्य किसी बड़ी रेल दुर्घटना, भूकंप या समुद्र तटीय क्षेत्रों में जन-धन की हानि संभावित है। जून 2013 से दिसम्बर 2013 के मध्य कुछ आर्थिक सुधार होने की संभावना है। देश में धार्मिक कृत्य बढ़ेंगे। पापाचार करने वाले सावधान रहें, उन्हें कठोर दंड मिल सकता है।
ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार जुलाई के प्रथम सप्ताह तक अन्तरिक्ष में गुरु अतिचारी तो शनि वक्री गमन करेगा ,तब तो अंतर्राष्ट्रीय जगत में तहलका मचवायेगा ----

ष्ष्ष्अतिचारी गते जीवे वक्री भूते शनैश्वरे ।हा !हा !भूतं जगत्सर्वं रुण्डमाला महीतले ष्ष्ष्ष्
अमेरिका आदि देश तथा खाड़ी के देश त्रस्त रहेंगें ।युद्धोत्पाति भयान्तक से हा हाकार मचेगा ।किन्हीं देशों में रक्त की धारा वहेगी ।प्रजाजन दुखी होंगें ।शांति के सभी प्रयास निष्फल होंगें ।--
----जून -जुलाई 15 तक भयानक गर्मी पड़ेगी ।शनि के वक्रत्व काल में यातायात से सम्बंधित दुर्घटनाएँ बहुत होंगीं ।सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव बढ़ता है ।सक्रीय आंतंकवादी प्रबल होती
ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार नव वर्ष का प्रारम्भ हिन्दू, चौत्र शुक्ल प्रतिपदा से मानते हैं क्योंकि
ऽ इस तिथि से ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण प्रारम्भ किया।
ऽ मर्यादापुर्षाेत्तम भगवान रामचन्द्र जी का इस दिन राज्याभिषेक हुआ।
ऽ इस दिन नवरात्रों का महान पर्व आरम्भ होता है।
ऽ देव भगवान झूले लाल जी का जन्म दिवस ।
ऽ महाराजा विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत का शुभारम्भ ।
ऽ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के संस्थापक डा। केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म दिवस।
ऽ महर्षि दयानन्द जी द्वारा आर्य समाज का स्थापना दिवस।
ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार चौत्र शुक्ल पक्ष के नवरात्रों का आरंभ वर्ष 11 अप्रैल 2013 के दिन से होगा। इसी दिन से हिंदु नवसंवत्सर का आरंभ भी होता है। चौत्र मास के नवरात्र को ‘वार्षिक नवरात्र’ कहा जाता है। इन दिनों नवरात्र में शास्त्रों के अनुसार कन्या या कुमारी पूजन किया जाता है। कुमारी पूजन में दस वर्ष तक की कन्याओं का विधान है। नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी तथा नवमी के दिन कुमारी कन्याओं का पूजन किया जाता है।
ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार चौत्र नवरात्र  पूजन का आरंभ घट स्थापना से शुरू हो जाता है। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन प्रातरू स्नानादि से निवृत हो कर संकल्प किया जाता है। व्रत का संकल्प लेने के पश्चात मिटटी की वेदी बनाकर जौ बौया जाता है। इसी वेदी पर घट स्थापित किया जाता है। घट के ऊपर कुल देवी की प्रतिमा स्थापित कर उसका पूजन किया जाता है। तथा ष्दुर्गा सप्तशतीष् का पाठ किया जाता है। पाठ पूजन के समय दीप अखंड जलता रहना चाहिए।

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2013

84 के दंगों की बैसाखी पर मनमोहन!


84 के दंगों की बैसाखी पर मनमोहन!


(लिमटी खरे)

जब जब मनमोहन सिंह संकट में आए हैं तब तब 1984 के सिख दंगों का जिन्न निकलकर बाहर आया है। वर्तमान में भी जब राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनवाने की कवायद चरम पर है तब भी 84 के दंगों में जगदीश टाईटलर को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया में टाईटलर अपनी सफाई पेश करते फिर रहे हैं कि वे निर्दोष हैं। हालात चीख चीख कर कह रहे हैं कि सोनिया गांधी ही सर्वोच्च सत्ता का केंद्र हैं मनमोहन सिंह तो महज एक रिमोट कंट्रोल आपरेटेड इक्यूपमेंट हैं। 1884 में इंदिरा गांधी की हत्या के उपरांत सिखों के विरोध में घृणा का वातावरण निर्मित कर कांग्रेस ने अभूतपूर्व मेजारिटी हासिल अवश्य की थी कांग्रेस ने 416 सीट पाई थी, पर यह सब कुछ सिखों के विरोध में फैलाई गई वितृष्णा के बूते हुआ। 84 के दंगों ने बटवारे की यादें ताजा कर दीं। यह ठीक उसी तरह हुआ जिस तरह मुहम्मद अली जिन्ना ने 1947 में लोगों के मन में जहर के बीच प्रस्फुटित करवा कर पाकिस्तान को नक्शे पर लाया गया था।

देश में सियासी तूफान मचा हुआ है। सियासत में सत्ता का केंद्र मनमोहन ंिसह के बजाए राहुल गांधी को बनवाने का जतन हो रहा है। राहुल गांधी को आगे कर उनका नाम भुनाकर सियासी पायदान चढ़ने वाले कांग्रेस के आलंबरदार उन्हें वजीरे आजम बनवाने की जुगत में हैं। मनमोहन सिंह को अपनी कुर्सी पर खतरा सामने से ही मंडराता दिख रहा है। जब जब मनमोहन सिंह पर संकट के बाद बादल छाए हैं तब तब 84 के सिख दंगों का जिन्न जिंदा ही हुआ है।
84 के दंगे भारत गणराज्य के सियासी इतिहास का सबसे बड़ा स्याह धब्बा है। कांग्रेस द्वारा प्रियदर्शनी की हत्या से उपजी घृणा की लहर को कैश करवाया जा रहा था। सिखों के साथ कत्लेआम मचा था और कांग्र्रेस के आलंबरदार हाथ पर हाथ रखे ही बैठे थे। उस समय की परिस्थितियों पर अगर गौर किया जाए तो उस वक्त उन सियासी लोगों के घरों पर भी हमले हो रहे थे जो इन दंगों की मुखालफत कर रहे थे। इस फेहरिस्त में प्रणव मुखर्जी, राम विलास पासवान, चंद्रशेखर आदि के घर इनमें शामिल थे।
1984 के दंगों के बारे में जिन्होंने भी सुना या देखा है वह पीढ़ी आज भी जीवित ही है। इस पीढ़ी ने अपने अध्ययन अध्यापन के दौरान इतिहास भी पढ़ा होगा। याद पड़ता है कि जिस तरह नादिरशाह और चंगेज खान या हिटलर ने लोगों पर कहर बरपाया था उसी तर्ज पर कांग्रेस के नेताओं की शह पर 1984 में सिर्फ और सिर्फ सिखों को ही निशाना बनाकर उन्हें मारा और लूटा जा रहा था।
1984 के दंगों के बाद हुए आम चुनावों में कांग्रेस को अशातीत सफलता मिली। कांग्रेस के रणनीतिकार फूले नहीं समा रहे थे। राजीव गांधी को प्रधानमंत्री बनवाने सभी आतुर थे, पर असली खालिस कांग्रेसी जानते थे कि यह जीत कांग्रेस की नहीं वरन् कांग्रेस के लोगों द्वारा सिखों के खिलाफ पैदा की हुई नफरत की बुनियाद पर हासिल की गई थी। इस बात को प्रधानमंत्री के इर्द गिर्द रहने वाले भली भांति जानते समझते हैं। यही कारण है कि सिखों के रिसते जख्मों को बार बार हरा किया जाता है ताकि सिख प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह अपनी कुर्सी बचा सकें।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का सत्ता और शक्ति का शीर्ष केंद्र आज भी 10 जनपथ यानी सोनिया गांधी का सरकारी आवास ही बना हुआ है। अब यह कांग्रेस के बजाए सरकार की शक्ति और सत्ता का शीर्ष केंद्र बन चुका है। मनमोहन सिंह सिर्फ रिमोट से चलने वाले एक इंस्टूमेंट से ज्यादा कुछ नहीं हैं। मनमोहन जुंडाली इस बात को भली भांति जानती है कि सोनिया के आगे प्रधानमंत्री होते हुए भी मनमोहन मिमियाते ही नजर आते हैं।
कांग्रेस में आजादी के बाद सत्ता की धुरी नेहरू गांधी परिवार के इर्द गिर्द ही सिमटी रही है। वर्तमान में भी सत्ता की धुरी सोनिया गांधी के हाथों में ही है, उनके पुत्र राहुल गांधी नंबर दो पर विराजमान हैं। मनमोहन सिंह वैगरा का नंबर इनके उपरांत ही लगता है। देखा जाए तो मनमोहन सिंह सरकार में कांग्रेस के प्रतिनिधि हैं, उस लिहाज से उनकी प्राथमिकताएं और प्रतिबद्धताएं कांग्रेस के प्रति होना लाजिमी है पर कांग्रेस के लाभ के लिए अगर वे देश को ही गिरवी रखने का प्रयास करें तो यह अनुचित ही होगा।
जवाहर लाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक नेहरू गांधी परिवार ने अपने पास वजीरे आजम का पद रखा और कांग्रेस अध्यक्ष किसी और को बनाया। सोनिया गांधी चूंकि इटली मूल की थीं, शरद पंवार ने उनके विदेशी मूल का मुद्दा उठाया फिर क्या था सोनिया को कदम वापस खेंचने पड़े और फिर मनमोहन सिंह उनकी पसंद बनकर सामने आए।
मनमोहन सिंह पर एक के बाद एक वार होते रहे, और सोनिया गांधी उनकी ढाल बनीं रहीं। अचानक ही सोनिया के सलाहकारों ने सत्ता के दोनों केन्द्र यानी प्रधानमंत्री निवास और 10, जनपथ के बीच खाई खोद दी। यह खाई कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है। मनमोहन सिंह पर हमले हुए और 84 के सिख दंगों का जिन्न बाहर आया। 84 के दंगों में सिखों पर मरहम लगाने के लिए ज्ञानी जेल सिंह को देश का पहला नागरिक बनाया गया। अब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री हैं, अगर उन्हें हटाया गया तो कांग्रेस को सिखों की बुराई मोल लेनी पड़ सकती है। (साई फीचर्स)

दस करार पर हुई सही


दस करार पर हुई सही

(टी.विश्वनाथन)

बर्लिन (साई)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तीन दिन की बर्लिन यात्रा में भारत और जर्मनी के बीच विभिन्न क्षेत्रों में दस समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। अक्षय ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा रेलवे क्षेत्रों में पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इनके अलावा शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग के लिए पांच समझौतों  पर भी दस्तखत किए गए।
अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में, सौर ऊर्जा केंद्र तथा फॉरॉनहॉफर ;थ्तंनदीवमितद्ध इंस्टीट्यूट के बीच सोलर फोटोवॉल्टिक, सोलर थर्मल सिस्टम्स तथा हाइड्रोजन और फ्यूल सेल्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और आदान-प्रदान के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
पीएम के करीबी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जर्मनी के विभिन्न शहरों में वर्ष भर तक चले झ्डेज ऑफ इंडिया इन जर्मनीश् का समापन किया। इस अवसर पर डॉक्टर सिंह ने जर्मनी और यूरोप के अन्य देशों से भारत में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यूरोप की आर्थिक स्थिति का पटरी पर लौटना और वैश्विक मामलों में इसकी भूमिका भारत के भी हित में है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से यूरोप वर्तमान आर्थिक चुनौतियों से निपट सकेगा।
सूत्रों ने साई न्यूज के साथ चर्चा के दौरान कहा कि भारत बारहवीं पंचवर्षीय योजना में आठ प्रतिशत वृद्धि दर पर लौटने के लिए संकल्पबद्ध है और इस बारे में उसने कुछ कड़े फैसले किए हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी निवेश के लिए भारत के द्वार खुले हैं और उसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में ढ़ांचागत विकास के लिए करीब एक ट्रिलियन डॉलर का निवेश आकृष्ट करना है। डॉक्टर सिंह ने आशा व्यक्त की कि जर्मनी और यूरोप की कम्पनियां निवेश के इन अवसरों का लाभ उठायेंगी। 

विदेशी निवेशकों का रूख सकारात्मक: प्रणव


विदेशी निवेशकों का रूख सकारात्मक: प्रणव

(शरद)

नई दिल्ली (साई)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में विदेशी निवेशकों का रूख सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि वर्ष २०११ की तुलना में २०१२ में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारत में ज्यादा निवेश किया है। २०१२ में एक दशमलव छह लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ था जबकि २०११ में ३९ हजार करोड़ रूपये का निवेश हुआ था।
श्री मुखर्जी ने कहा कि अमरीका और चीन के बाद भारत निवेश के लिए तीसरा सबसे पसंदीदा देश बना हुआ है। उन्होंने कहा कि घरेलू बचत की ज्यादातर राशि सरकारी घाटा पूरा करने में इस्तेमाल हो जाती है। राष्ट्रपति ने कहा कि राजकोषीय घाटा कम किया जाना चाहिए, ताकि बचत का ज्यादातर हिस्सा निवेश के लिए उपलब्ध हो।
उन्होंने कहा कि यह सच है कि हमारी आर्थिक विकास दर पिछले दो वर्षाे से घट रही है। यह भी सच है कि जबतब वर्तमान सूक्ष्म आर्थिक संकेत जैसे कीमतों का स्तर संतुलन बनाना, चालू खाता, नहीं सुुधरेंगे  तबतक आर्थिक विकास में ९ प्रतिशत की दर पर लाना मुश्किल होगा।

बिहार में 3591 माननीय


बिहार में 3591 माननीय

(प्रतिभा सिंह)

पटना (साई)। देश में सुरक्षा प्राप्त जनसेवकों की लंबी फेहरिस्त है। देश में सबसे ज्यादा वीआईपी बिहार में है। बिहार सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश किये गये हलफनामे में ये तथ्य सामने आया है। सुरक्षा के मद्देनजर वीआईपी को अंगरक्षक मुहैया कराये जाते है। जिसमें बिहार में सबसे ज्यादा 3591 वीआईपी को ये सुविधा प्राप्त है। अंगरक्षक मुहैया कराने में सबसे ज्यादा बिहार खर्च करता है इसकी सालना खर्च की जाने वाली राशि 141.95 करोड़ रुपये है।
देश भर में 14,842 श्अति महत्वपूर्णश् व्यक्तियों की सुरक्षा में 47,557 पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। इनमें श्अति महत्वपूर्णश् लोगों में बिहार के 3591 शामिल हैं। यानी इसमें क़रीब 20 फ़ीसदी योगदान अकेले बिहार का है। ऐसे 70 लोगों को सरकारी अंगरक्षक मिले हुए हैं, जिन पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं। यही आंकड़ा राज्य पुलिस-प्रशासन पर सबसे तीखा सवाल उठा रहा है।
साथ ही 382 निजी व्यक्तियों को सरकारी खर्च पर अंगरक्षकों की सुविधा प्राप्त है। इनमें ज़्यादातर व्यवसायी, ठेकेदार और दबंग बाहुबली शामिल हैं। राज्य के पुलिस प्रवक्ता और अपर पुलिस महानिदेशक रविन्द्र कुमार कहा , किसी पर मुक़दमा चल रहा है और दोष साबित नहीं हुआ है तो उनके लिए खतरे के मद्देनज़र, सुरक्षा व्यवस्था करना सरकार का दायित्व हो जाता है।श्श् इस मामले में आम लोगों का गुस्सा साफ नजर आता है लोग कहते है आम जनता की सुरक्षा तो भगवान के भरोसे है। अंगरक्षक रखना इनके लिए स्टेट्स सिंबल है।

आत्मविश्वास से लवरेज है कर्नाटक में कांग्रेस


आत्मविश्वास से लवरेज है कर्नाटक में कांग्रेस

(श्वेता यादव)

बंग्लुरू (साई)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी जीत को लेकर आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। कांग्रेस ने राज्य में 224 सीटों पर होने वाले चुनावों के मद्देनजर अपने 177 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। सूत्रों के मुताबिक, जल्दी ही वह अपने बाकी कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी करेगी। पार्टी ने टिकट बंटवारे में धांधली के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। गौरतलब है कि खबर आई थी कि कांग्रेस ने एक सीट पर पैसे लेकर टिकट अलॉट किया।
पहली लिस्ट में महिलाओं की तादाद काफी कम है। कांग्रेस के एक नेता के मुताबिक, राज्य में हमेशा से महिला उम्मीदवारों की तादाद काफी कम रही है। पिछली विधानसभा चुनावों में 11 महिलाओं को टिकट दिए गए थे, जिनमें से अधिकांश को हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा, राज्य में अल्पसंख्यक वोटों की तादाद को देखते हुए पार्टी ने इस बार पिछली बार के मुकाबले अल्पसंख्यक कैंडिडेट्स को ज्यादा टिकट देने की योजना बनाई है। पिछली बार सिर्फ मुस्लिम उम्मीवारों को टिकट दिए गए थे, वहीं इस बार ईसाई और जैन उम्मीदवारों को भी टिकट देने का फैसला किया गया है।
कांग्रेस ने चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी का प्रचार करने के लिए अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भी कर्नाटक जाने की योजना है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के इन स्टार प्रचारकों में से हरेक को दो से तीन संभावित तारीखें दी गई हैं, जिसमें से वे अपनी तारीखें चुनकर बताएंगे।
कांग्रेस का मानना है कि राज्य में बीजेपी की संभावित हार को देखते हुए मोदी ने वहां न आने का फैसला किया है। मोदी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस के महासचिव और कर्नाटक प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि मोदी समझ रहे हैं कि इन चुनावों में उनकी पार्टी हारेगी। इसके अलावा, मोदी के न आने का एक वजह मैं भी हूं। उन्हें पता है कि अगर वह कर्नाटक आते हैं तो मैं उनकी सारी पोल खोल दूंगा। गौरतलब है कि मिस्त्री खुद गुजरात से हैं।
मौजूदा बीजेपी सरकार पर कुशासन और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कांग्रेस उनके खिलाफ एक खास श्चार्जशीटश् लेकर आ रही है। प्रदेश कांग्रेस आगामी 13 अप्रैल को मीटिंग करने जा रही है, जिसमें बीजेपी सरकार के खिलाफ इस चार्जशीट को अंतिम रूप दिया जाएगा। कांग्रेस की योजना इस चार्जशीट के आधार पर मौजूदा राज्य सरकार पर हमला करने की है।

लॉजो एवं किरायेदारों की सुध कब लेगी पुलिस?


लॉजो एवं किरायेदारों की सुध कब लेगी पुलिस?

(अखिलेश दुबे)

सिवनी (साई)। जनसेवा और देशभक्ति का जाप रटने वाला पुलिस महकमा इन दिनों सुस्त सा दिखाई दे रही है। वहीं नवागत पुलिस अधीक्षक के आने के बाद कुछ धरपकड़ में तेजी भी आई है, किंतु नगर में ऐसी कई होटलें, लॉजे एवं ऐसे कई अड्डे हैं, जो अपराधियों की शरणस्थली बन चुके हैं। बीते कुछ वर्षों से न तो लॉजों में चौकिंग की गई और न ही उनसे किसी प्रकार की जानकारी मांगी गई है। इतना ही नहीं रात भर चोंगा लगाकर पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस बेवजह यात्रियों एवं राहगीरों को परेशान करती है और मजे की बात तो यह है कि रात के सन्नाटे में पुलिस अपने सायरन को इस तरह बजाकर अपराधियों को अपने आने की खबर देती है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष सिवनी नगर में आंध प्रदेश के हैदराबाद में हुए सूरी मर्डर के मोस्ट वांटेड डॉन भानु किरण ने भी छह महीने में किराये के मकान में आराम फरमाया था। इस डॉन ने कटंगी नाका स्थित अभिषेक कालौनी में चंचलेश पाण्डे नामक व्यक्ति का मकान ढाई हजार रूपए प्रतिमाह पर किराए से ले रखा था। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस अमला किरायेदारों एवं लॉजों की जानकारी क्यों नहीं लेता? क्या लॉज मालिकों से पुलिस के मधुर संबंध हैं या कोई लेन- देन? खैर जो भी हो, लेकिन नगर की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को ऐसी कार्यवाही करना अत्यंत आवश्यक होगा।
दिन-ब- दिन पुलिस का खुफिया तंत्र फेल होता नजर आ रहा है, जिसका सीधा सा उदाहरण गत दिवस नगर के हड्डीगोदाम क्षेत्र मेें पकड़े गये संदिग्ध हैं, जो बम बनाने का कार्य कर रहे थे। भला हो एटीएस दस्ते का जिसने अपनी मुखबिरी से इन संदिग्धों को पकड़कर नगर में होने वाली अनहोनी से बचा लिया। वहीं सिवनी पुलिस की नींद तब खुलती है, जब बाहर की पुलिस शहर में दस्तक देकर अपराधियों को पकड़ ले जाती है। ऐसे में सवाल यह उठता है आखिर सिवनी पुलिस का खुफिया तंत्र कमजोर है या है ही नहीं? जुएं- सट्टे एवं गौकशी की कार्यवाही तक सीमित रहने वाली पुलिस आखिर कब जागेगी...? अब देखना यह है कि नगर के नवागत पुलिस अधीक्षक मिथलेश शुक्ला इस समस्या पर क्या कार्यवाही हैं? यह तो वक्त ही बतायेगा। 

आबकारी विभाग व शराब माफियाओं की जुगलबंदी


आबकारी विभाग व शराब माफियाओं की जुगलबंदी

(सचिन धीमान)

मुजफ्फरनगर (साई)। मायावती के राज में शराब माफिया पोंटी चड्ढा को पूरे प्रदेश के ठेके आवंटित किये गये थे। उस समय जमकर ओवर रेट शराब खरीदने वालों से वसूला जाता था। बाद में सपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ओवर रेट पर रोक लगाने की बात कही थी। अगले एक साल के लिए पूरे प्रदेश के शराब के ठेके दोबारा चड्ढा गु्रप को दिये गये हैं। एक अप्रैल से नगर में शराब के ठेकों पर जमकर ओवर रेट वसूला जा रहा है। इसके साथ ही आबकारी विभाग द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष मंे जारी किया गया शराब का कोटा इस साल भी नये रेट के साथ ओवर रेट लेकर बेचा जा रहा है। इस मामले में आबकारी विभाग चुप्पी साधे बैठा है क्यांेकि चांदी का जूता सिर चढ़कर बोल रहा है। आबकारी विभाग व शराब माफियाओं की जुगलबंदी के चलते शराब उपभोक्ता त्रस्त हैं। पुराने प्रिंट रेट की शराब अगले सीजन में बेचना कानूनन अपराध है क्योंकि यदि शराब का मूल्य बढ़ता है तो पुराने प्रिंट रेटों के स्थान पर आबकारी विभाग द्वारा नये प्र्रिंट रेट की स्लिप चस्पा कराई जाती है तभी वह शराब बिक सकती है। लेकिन सपा सरकार तथा आबकारी विभाग की धींगामस्ती के चलते शराब माफिया जमकर उपभोक्ताआंे का शोषण कर रहे हैं।
करीब चार साल पहले मुख्यमंत्री मायावती ने पूरे प्रदेश के शराब के ठेके पोंटी चड्ढा ग्रुप को आवंटित कर दिये थे और चड्ढा ग्रुप ने शराब के रेटों में भारी बढ़ोत्तरी के साथ ही ओवर रेट भी जमकर वसूला था। शराब की एक बोतल पर प्रिंट रेट से चालीस रूपये ज्यादा वसूले जा रहे थे। बाद में विधानसभा चुनावों के प्रचार में अखिलेश यादव ने शराब पीने वालों से वायदा किया था कि शाम की दवाई सस्ती होगी लेकिन सपा सरकार आते ही हुआ इसके बिल्कुल विपरीत। चड्ढ़ा ग्रुप की घुट्टी के आगे सपा सरकार भी बौनी साबित हुई ओवर रेट तो ज्यों का त्यों रहा ही। एक अप्रैल 2013 से अगले एक वर्ष के लिए प्रदेश के सभी ठेके चड्ढ़ा ग्रुप को दोबारा आवंटित कर दिये गये। एक अप्रैल 2013 से शराब व बीयर के रेटों में वृद्धि भी कर दी गई। लेकिन मजे की बात यह है कि जिले में आबकारी विभाग की मिलीभगत के चलते शराब की दुकानों पर पिछले वर्ष आवंटित किया गया शराब का कोटा इस वित्तीय वर्ष मंे भी नये दामों व ओवर रेट पर बेचा जा रहा है। यदि कोई शराब उपभोक्ता ओवर रेट देने का विरोध करता है तो शराब के ठेकों पर मौजूद सेल्समैन गाली गलौच के साथ मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। नगर में प्रकाश चौक, महावीर चौक, नावल्टी चौक, अलमासपुर तिराहे, रेलवे रोड व द्वारकापुरी मोड़ पर स्थित शराब व बीयर की दुकानों पर गुंडे सेल्समैन तैनात कर दिये गये हैं जो पिछले साल का शराब व बीयर का कोटा उपभोक्ताओं को नये मूल्य व ओवर रेट लेकर दे रहे हैं। ऐसे में शराब उपभोक्ताओं का जमकर शोषण शराब के ठेकों पर किया जा रहा है।
शराब व बीयर की दुकानों पर नई रेट लिस्ट चस्पा कर दी गई है लेकिन पुराने शराब उपभोक्ताओं को जो शराब की बोतलें, हॉफ व र्क्वाटर या बीयर दी जा रही हैं उन पर पुराने रेट ही अंकित हैं। साथ ही ओवर रेट का एक और झटका शराब उपभोक्ता को झेलना पड़ रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में प्रदेश में ग्रीन लेबिल का क्वार्टर सौ रूपये का था। इस बार नई रेट लिस्ट के अनुसार ग्रीन लेबिल का क्वार्टर एक सौ दस रूपये का कर दिया गया है लेकिन सौ रूपये प्रिंट रेट वाला ग्रीन लेबिल का क्वार्टर ओवर रेट सहित उपभोक्ता को दिया जा रहा है। इसी तरह मैक्डोवल नं. वन, इम्पीरियल ब्लू, बैगपाइपर, सिग्नेचर, रॉयल चेलेंज, रॉयल स्टैग के क्वार्टर, हॉफ व बोतलों पर दस से लेकर पचास रूपये तक ओवर रेट आबकारी विभाग की मिलीभगत के चलते वसूला जा रहा है। ओवर रेट को लेकर शराब की दुकानों पर सेल्समैन अक्सर शराब उपभोक्ताओं के साथ मारपीट करते हैं। आबकारी विभाग चांदी के जूते की हनक के सामने मौन बना हुआ है। आबकारी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ओवर रेट वसूलने पर कार्रवाई की बात तो कहते हैं लेकिन चड्ढ़ा गु्रप के आगे नतमस्तक हो चुके हैं। पिछले कई सालों से जनपद में जमे जिला आबकारी अधिकारी को यह जिला ऐसा रास आ रहा है कि वे अपनी कुर्सी से चिपके बैठे हैं। होली से दो चार दिन पहले एक दो जगह छापामारी कर दूसरे प्रान्तों से लाई गई अवैध शराब की बरामदगी दिखाकर वाहवाही लूटने में लगे आबकारी अधिकारी पुराने पिं्रट की शराब की बोतलें नये प्रिंट रेट सहित ओवर रेट पर बिकवा रहे हैं। डीएम सुरेन्द्र सिंह इस मामले में आबकारी अधिकारियों का पेंच कब कसेंगे यह चर्चा का विषय बना हुआ है।