शनिवार, 12 मई 2012

बेरोजगारी भत्ता पाएंगे युवा


बेरोजगारी भत्ता पाएंगे युवा

(दीपांकर श्रीवास्तव)

लखनऊ (साई)। चुनाव के दौरान की गई बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने की बात पर चल रही अटकलों को विराम देते हुए सूबे के निजाम अखिलेश यादव ने बेरोजगारी भत्ते का एलान अंततः कर ही दिया है। इसके लिए राज्य शासन ने आयु का निर्धारण भी कर दिया है। इसके लिए हाई स्कूल पास होने की योग्यता भी रखी गई है।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें:-

www.samacharagency.com
http://limtykhare.blogspot.in/

अधिग्रहण की कार्यवाही पर कोर्ट की रोक


अधिग्रहण की कार्यवाही पर कोर्ट की रोक

(निधि श्रीवास्तव)

नई दिल्ली (साई)। मायावती को एक और झटका लगा है। मायावती के मुख्यमंत्री रहते हुए रिहाईशी कालोनी के निर्माण के लिए ली गई जमीन का अधिग्रहण रद्द कर दिया गया है। अपत्तिकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें सुने बिना ही जमीन के अधिग्रहण का एक पक्षीय आदेश जारी कर दिया गया था।

 अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें:-

www.samacharagency.com
http://limtykhare.blogspot.in/

माननीय उच्चतम न्यायालय का निर्णय मजहबी सिद्धांत को मान्यता


माननीय उच्चतम न्यायालय का निर्णय मजहबी सिद्धांत को मान्यता
(राजीव खण्डेलवाल)
माननीय उच्चतम न्यायालय ने हाल में ही दिये गये निर्णय में केंद्रीय सरकार द्वारा हज यात्रा व्यय के सम्बंध में दी जा रही सबसिडी को गलत ठहराया है। माननीय न्यायालय ने अगले दस वर्षो में इस सबसिडी को क्रमबद्ध रूप से समाप्त करने के निर्देश भी दिये है। उक्त निर्णय के पूर्व में शाहबानों प्रकरण में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अन्तर्गत गुजारा भत्ता देने के निर्णय की याद ताजा हो जाती है।
  
(लेखक वरिष्ठ कर सलाहकार एवं पूर्व नगर सुधार न्यास अध्यक्ष है)
(साई फीचर्स)

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें:-

शुक्रवार, 11 मई 2012

राजमाता के फोटो को लेकर निज़ाम मुश्किल में!


राजमाता के फोटो को लेकर निज़ाम मुश्किल में!

हरियाणा के सरकारी विज्ञापनों में सोनिया की फोटो बेन!

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली (साई)। कांग्रेस में सामंतवादी मानसिकता इस कदर हावी है कि एक सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस की नेशनल प्रेज़ीडेंट को खुश करने के लिए जनता के गाढ़े पसीने की कमाई से संचित करों से जारी होने वाले सरकारी विज्ञापनों में कांग्रेस की राजमाता श्रीमति सोनिया गांधी की तस्वीर लगाई जा रही थी। सूचना के अधिकार कानून में जब यह बात पूछी गई तो दिल्ली से लगे हरियाणा प्रदेश की कांग्रेस सरकार सकते में आ गई।


विस्त्रत विवरण के लिए क्लिक करें:-

www.samacharagency.com

‘शिव राज‘ में होता भ्रष्टों का ‘प्रभात‘


 ‘शिव राज‘ में होता भ्रष्टों का ‘प्रभात‘

(शरद खरे)
नई दिल्ली (साई)। चाल चरित्र और चेहरे के लिए जानी पहचानी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी के राज में हृदय प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी अध्यक्ष प्रभात झा की नाक के नीचे भ्रष्ट अफसरों को एक के बाद एक पकड़कर अरबों खरबों की संपत्ति जप्त की जा रही है। मध्य प्रदेश में लगभग नौ सालों से भाजपा के राज में अफसरों ने जमकर मलाई काटी है। खबरें तो यहां तक हैं कि अब तो राजस्व और पुलिस के उच्च पद भी बिकने लगे हैं।

विस्त्रत विवरण के लिए क्लिक करें:-

www.samacharagency.com

माईक्रो फायनन्स विधेयक मंजूर


माईक्रो फायनन्स विधेयक मंजूर
(महेश रावलानी)
नई दिल्ली (साई)। वज़ीरे आजम डॉ.मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की मंत्रीमण्डल समिति में अनेक निर्णय लिए गए। इसमें सरकार ने छोटे ऋणों से संबद्ध माइक्रो फाइनेंस नियमन विधेयक २०११ को मंजूरी दे दी है। इसके अनुसार छोटे ऋण देने वाली संस्थाओं को भारतीय रिजर्व बैंक से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा तथा साथ ही उनके पास कम से कम पांच लाख रुपये का अपना कोष भी होना चाहिए।


विस्त्रत विवरण के लिए क्लिक करें:-

www.samacharagency.com

हो गया बाल योन अपराध संरक्षण विधेयक

हो गया बाल योन अपराध संरक्षण विधेयक

(प्रियंका श्रीवास्तव)
नई दिल्ली (साई)। अंततः कांग्रेसनीत केंद्र सरकार को बच्चों की सुध आ ही गई। सरकार ने बच्चों के यौन शोषण को रोकने के इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं। यौन प्रताड़ना, अश्लील फिल्म बनाने जैसी हरकत करने वालों की अब खैर नहीं है। सरकार ने पिछले दशक में हुई घटनाओं से सबक लेते हुए यह कदम उठाया है।


विस्त्रत विवरण के लिए क्लिक करें:-

www.samacharagency.com

तीन करोड़ रोजाना की कमाई फिर भी घाटे में डीटीसी!


तीन करोड़ रोजाना की कमाई फिर भी घाटे में डीटीसी!

(आकाश कुमार)
नई दिल्ली (साई)। लगभग ढाई से तीन करोड़ रूपए रोजाना की आय वाले दिल्ली परिवहन निगम को घाटा उठाना पड़ रहा है। वह भी एक दो करोड़ नहीं एक अरब से ज्यादा का। जी हां, दिल्ली में अलग अलग रंगों की बसों के संचालन में डीटीसी को साल भर में एक अरब से ज्यादा का घाटा उठाना पड़ सकता है।


विस्त्रत विवरण के लिए क्लिक करें:-

www.samacharagency.com

एक और मटुकनाथ हैं रोहतास में!


एक और मटुकनाथ हैं रोहतास में!
(प्रतिभा सिंह)
रोहतास (साई)। रोहतास जिला के नोखा प्रखंड अंतर्गत भंवपोखर गांव के मध्य विद्यालय में कई दिनों से चल रहे एक शिक्षक की अश्लील हरकतों से तंग आकर छात्रों ने जिलाधिकारी के सामने गुहार लगायी है। गुरुवार को जिलाधिकारी के जनता दरबार में पहुंचे लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने एक लिखित शिकायत की है कि स्कूल के एक शिक्षक की पिछले कई महीनों से चल रही अश्लील हरकतों के कारण प्रतिदिन शर्मसार होना पड़ता है।


विस्त्रत विवरण के लिए क्लिक करें:-

www.samacharagency.com

विदेशी मुद्रा कमाने वालों को नई गाईड लाईन


विदेशी मुद्रा कमाने वालों को नई गाईड लाईन
(दीपक अग्रवाल)
मुंबई (साई)। मुंबई भारतीय रिजर्व बैंक ने निर्यातकों समेत विदेशी मुद्रा अर्जित करने वालों से कहा है कि उन्हें कुल प्राप्त विदेशी मुद्रा का ५० प्रतिशत हिस्सा रूपये में परिवर्तित करना होगा। मुंबई में जारी रिजर्व बैंक की विज्ञप्ति में बताया गया है कि ई ई एफ सी यानी विदेशी मुद्रा खातों के रख-रखाव के नियमों में आवश्यक परिवर्तन किये गये हैं।

विस्त्रत विवरण के लिए क्लिक करें:-

www.samacharagency.com


गुरुवार, 10 मई 2012

जनरल पर डोरे डाल रहे नेताजी


जनरल पर डोरे डाल रहे नेताजी

बरास्ता सपा, संसदीय सौंध में प्रवेश पाएंगे सिंह

भाजपा के बाद सपा ने बढाया जनरल की ओर कदम

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली (साई)। समाजवादी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव (नेताजी) अब अपनी पार्टी का विस्तार हरियाणा में भी करने का मन बना रहे हैं। हरियाणा मूल के सेना के जनरल वी.के.सिंह को आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी के खाते से राज्य सभा में भेज दिया जाए तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। इसके पहले भाजपा ने जनरल को साधने की कोशिश की थी।
सपा सुप्रीमो नेताजी के करीबी सूत्रों का दावा है कि नेताजी द्वारा उत्तर प्रदेश की कमान छोटे नेताजी (अखिलेश यादव) को सौंपने के बाद अब दिल्ली की ओर कूच करने की तैयारी पूरी कर ली है। वे अपनी पार्टी का जनाधार उत्तर प्रदेश के साथ ही साथ अन्य प्रदेशों में भी बढ़ाने के इच्छुक बताए जा रहे हैं। नेताजी की नजर मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखण्ड, बिहार जैसे राज्यों पर भी है।
वर्तमान में नेताजी को सबसे मुफीद हरियाणा लग रहा है। नेताजी चाह रहे हैं कि जनरल विजय कुमार सिंह की बैसाखी पर वे हरियाणा की सवारी भी गांठ लें। यूपी के निजाम छोटे नेताजी के करीबी सूत्रों का कहना है कि नेताजी ने छोटे नेताजी को ताकीद किया है कि वे जनरल वी.के.सिंह के लिए माकूल माहौल तैयार करें।
उधर, सूत्रों का यह भी कहना है कि नेताजी ने जनरल को आश्वस्त किया है कि जनरल की सेवानिवृत्ति के साथ ही समाजवादी पार्टी उन्हें राज्यसभा भेज देगी। दरअसल, नेताजी के द्वारा जनरल के कांधों पर बंदूक रख राजपूत क्षत्रिय वोट बैंक को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में राजपूत वोट बैंक लगभग नौ फीसदी है। अगर सपा जनरल को राज्य सभा से भेजती है तो इससे राजपूत क्षत्रिय समाज में अच्छा खासा संदेश भी चला जाएगा।
ज्ञातव्य है कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनरल से पींगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था। भाजपा द्वारा पहले ही इस बात के संकेत दिए जा चुके हैं कि वह जनरल को हरियाणा की भिवानी लोकसभा सीट से मैदान में उतारना चाह रही है। जनरल के पक्ष में देश भर के ठाकुर, राजपूत, क्षत्रिय लामबंद होते नजर आ रहे हैं।
सियासी हल्कों में चल रही चर्चाओं के अनुसार जनरल वी.के.सिंह द्वारा कांग्रेसनीत संप्रग सरकार से सीधे सीधे लड़ाई लेने का जो जोखिम उठाया है उससे सियासी दलों की राल टपकने लगी है। जनरल की साफ सुथरी छवि और लोकप्रियता को भुनाने के लिए भाजपा और समाजवादी पार्टी के क्षत्रप पूरी ताकत झोंकने में लग गए हैं।

आई एण्ड बी मिनिस्ट्री में सन्नाटा!


आई एण्ड बी मिनिस्ट्री में सन्नाटा!

आईएएस ने हिलाया आईआईएस को

(दीपक अग्रवाल)

मुंबई (साई)। अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) एक बार फिर अपने आप को सर्वोच्च साबित करने में सफल हुई है। हाल ही में भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के अधिकारियों के थोकबंद तबादलों से आईआईएस काडर में उबाल तो आया है किन्तु सूचना प्रसारण मंत्रालय के ताकतवर सचिव के आगे सभी नतमस्तक ही नजर आ रहे हैं। कुछ जुगाडू अधिकारियों की कुर्सी के पाए सूचना सचिव भी हिलाने में अपने आप को असमर्थ ही पा रहे हैं।



अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

http://www.samacharagency.com/