गुरुवार, 11 अप्रैल 2013

नाराज ममता को मनाने माफी मांगी कमल नाथ ने!


नाराज ममता को मनाने माफी मांगी कमल नाथ
ने!

(रश्मि सिन्हा)

नई दिल्ली (साई)। ममता बनर्जी के साथ हुई कथित बदतमीजी के उपरांत बने हालात पर काबू पाने और ममता बनर्जी का गुस्सा कम करने की गरज से संसदीय कार्य मंत्री कमल नाथ ने उनसे माफी मांगी तो प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह ने दूरभाष पर उनके हाल चाल जाने। अपने बयानों के लिए चर्चित ममता कभी सुरक्षा कर्मियों को कोड़े मारने, तो कभी फोटोग्राफर्स को पीटने की बात तक कह चुकी हैं।
योजना भवन में मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हुई घटना के बाद जहां एक ओर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दीदी को फोन कर हाल-चाल पूछा तो वहीं संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने उनसे माफी मांगी है। कमलनाथ ने कहा, कि जो कुछ भी ममता बनर्जी के साथ हुआ मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। संसद की कार्यवाही को सुचारु रुप से चलाने के लिए हम उनसे बात करेंगे।
इस बीच ममता बनर्जी के घर के बाहर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ममता बनर्जी दिल्ली में अपनी सारी मीटिंग रद्द करके दोपहर दो बजे करीब कोलकाता रवाना हो जाएंगी। इससे पहले घटना के बाद मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ममता बनर्जी को फोन कर घटना पर खेद जताया था और साथ ही उनका हाल पूछा था। प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी की सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी कहा था।
मंगलवार को दिल्ली में अपने मंत्री के साथ हुई धक्कामुक्की की घटना के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी गुस्सा फूट पड़ा। ममता ने योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया और केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला को खूब खरीखोटी सुनाई। ममता ने कहा कि सीपीएम के लोग गुंडागर्दी कर रहे थे और दिल्ली पुलिस तमाशा देख रही थी। ममता ने बाद में पीएम से मिलने का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया। बताया गया कि उनकी तबीयत खराब है।
ज्ञातव्य है कि इसके पहले ममता बनर्जी ने थप्पड़ मारने की बात की थी जो सियासी फिजां में जमकर उछली थी। ममता बनर्जी ने सुरक्षा कर्मियों को कोड़े मारने की बात कही थी, फिर इस साल फरवरी में ममता ने पनागढ़ में फोटोग्राफर्स को थप्पड़ मारने की बात कही थी। बड़बोली ममता बनर्जी ने जनवरी में विवादस्पद बयान दिया था। आर्थिक पैकेज ना मिलने पर ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर वे नहंी देते हैं तो क्या मैं उन्हें पीटूं!
ममता बनर्जी मोंटेक से इस कदर नाराज हो गईं कि उन्होंने यहां तक कह डाला कि वो दिल्ली आना ही छोड़ देंगी। दरअसल ममता बनर्जी और अमित मित्रा मंगलवार को मोंटेक सिंह से मिलने उनके दफ्तर गए थे। वहां पर ैथ्प् के कुछ कार्यकर्ताओं ने अमित मित्रा के साथ बदसलूकी कर दी। इसी बात को लेकर दीदी मोंटेक सिंह अहलूवालिया पर भड़क गईं। अमित मित्रा पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब ममता बनर्जी ने अपना आपा खोया है। जब एक पत्रकार ने उन्हें बताया कि मजदूर संघों की हड़ताल का राज्य में आंशिक प्रभाव पड़ा है, तो उन्होंने यहां तक कह डाला था कि वो अपनी हद में रहे। यही नहीं ममता बनर्जी एक बार सुरक्षाकर्मियों को कोड़े मारने का सुझाव देकर विवादों में आ गई थीं। वहीं वर्धमान जिले में एक महोत्सव के उद्घाटन के दौरान उन्होंने फोटोग्राफरों को कहा था, ‘असभ्य लोगों, मैं तुम्हें थप्पड़ मारूंगी। आपको दिखाई नहीं दे रहा है कि यहां खाना बनाया जा रहा है।’

प्रणव मुखर्जी ने दी बधाई


प्रणव मुखर्जी ने दी बधाई

(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)। भारत के राष्ट्रपति, प्रणब मुखर्जी की चौत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चौतीचंड, नवरे तथा साजिबु चेराओबा के अवसर पर बधाई दी है। उन्होनें अपने संदेश में कहा है कि चौत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चौतीचंड, नवरे तथा साजिबु चेराओबा के पावन अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
देश के विभिन्न भागों में नववर्ष के आगमन का प्रतीक ये त्यौहार बसंत लेकर आते हैं जो कि उम्मीदों और सृजनात्मकता का समय होता है और इस समय प्रकृति अपनी देन से हमें उपकृत करती है। इस उल्लासमय अवसर पर आइए हम दूसरों के साथ अपनी खुशी और प्रसन्नता को बांटने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि वे कामना करते हैं कि यह त्यौहार हमारी जनता के बीच सौहार्द तथा मित्रता के बंधनों को मजबूत करे तथा हमारे देश में शांति, सौहार्द तथा समृद्धि बढ़ाए।

शहीद पांच सैनिकों के शव दिल्ली पहुंचे


शहीद पांच सैनिकों के शव दिल्ली पहुंचे

(रश्मि कुलश्रेष्ठ)

नई दिल्ली (साई)। दक्षिणी सूडान में मंगलवार को शांति सैनिकों पर घात लगाकर किये गये हमले में मारे गये पांच भारतीय सैनिकों के शव आज तड़के नई दिल्ली पहुंचे। चार अन्य घायल सैनिक भी संयुक्त राष्ट्र के एक चार्टड विमान से लाये गये हैं। इस हमले में मारे गये भारतीय सैनिकों में लेफ्टिनेंट कर्नल महिपाल सिंह, नायब सूबेदार शिवकुमार पाल, हवलदार हीरालाल, हवलदार भरत सिंह और सिपाही नंदकिशोर शामिल हैं। ये सभी छठी महार रेजीमेंट और नौंवी मैकेनाइज्ड इन्फैन्ट्री बटालियन के हैं।
लेफ्टिनेंट कर्नल महिपाल सिंह का पार्थिव शरीर हरियाणा में उनके पैतृक स्थान महेन्द्रगढ़ ले जाया गया, जबकि अन्य सैनिकों के शवों को उत्तराखण्ड में पिथौरागढ़ और पश्चिम बंगाल में मेदिनीपुर जैसे दूरदराज के इलाको में वायुसेना के विमानों से भेजा जाएगा।
दक्षिण सूडान में भारतीय सेना की दो बटालियनें संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के तहत तैनात हैं। इनमें करीब दो हजार दो सौ सैनिक है। इनमें से एक बटालियन जोंगलेई में और दूसरी सूडान की सीमा से लगते मलक्कल में है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और कहा है कि इसे युद्ध अपराध के समान समझा जा सकता है। दक्षिण सूडान की सरकार ने इस हमले के लिए विद्रोही नेता डेविड यायू यायू के समर्थकों को जिम्मेदार बताया है। सरकारी सेनाएं जोंगलेई में विद्रोहियों से लड़ रही हैं, जबकि संयुक्त राष्ट्र शांति सेना व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रही है, ताकि इस लड़ाई में बहुत ज्यादा नागरिक हताहत न हों।

भारती एयरटेल थ्री जी रोमिंग पर रोक


भारती एयरटेल थ्री जी रोमिंग पर रोक

(आकाश कुमार)

नई दिल्ली (साई)। उच्चतम न्यायालय ने आज भारती एयरटेल पर सात सर्कलों में नये उपभोक्ताओं को थ्री जी रोमिंग सेवा उपलब्ध कराने पर रोक लगा दी है। इन सात सर्कलों में एयरटेल के पास थ्री जी सेवाएं उपलब्ध कराने का लाइसेंस नहीं है। मध्य प्रदेश् सहिति इन सर्किल में कोलकाता, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तरप्रदेश और केरल शामिल है।
प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्तमश कबीर और न्यायमूर्ति विक्रमजीत सिंह सेन की पीठ ने ये भी कहा कि कथित रूप से अवैध थ्री जी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एयरटेल पर जुर्माने के मामले में जबर्दस्ती न की जाए।  पीठ ने केन्द्र और रिलायंस कम्युनिकेशन्स लिमिटेड को नोटिस जारी करके उनसे भारती एयरटेल की याचिका पर दो हफ्घ्ते के अन्दर जवाब देने को कहा है।
भारती एयरटेल ने अपनी याचिका में दिल्ली उच्च न्यायालय के इस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें न्यायालय ने उसके थ्री जी रोमिंग समझौते को अवैध ठहराने के दूरसंचार विभाग के निर्णय को सही ठहराया था। उच्चतम न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए ९ मई की तारीख तय की है।
वहीं दूसरी ओर भारती के मुख्य प्रबंध निदेशक सुनील मित्तल और एस्सार ग्रुप के प्रमोटर रवि रूइया आज अतिरिक्त टू जी स्पैक्ट्रम आवंटन मामले में दिल्ली की एक अदालत में पेश हुए। सुनील मित्तल के वकील ने सीबीआई के विशेष जज ओ पी सैनी के सामने इस मामले की सुनवाई १६ अप्रैल तक स्थगित करने के उच्चतम न्यायालय का आदेश रखा। सुनील मित्तल और रवि रूइया के अलावा पूर्व दूरसंचार सचिव श्यामल घोष भी अदालत में पेश हुए। सीबीआई के विशेष जज ने उन्हें पेश होने के लिए समन भेजा था।

एक साथ ली फीस तो खैर नहीं!


एक साथ ली फीस तो खैर नहीं!

(रोशनी भार्गव)

नई दिल्ली (साई)। निजी तौर पर संचालित शालाओं द्वारा अगर एक कई महीनों की फीस ली गई तो उनकी खैर नहीं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि प्राइवेट स्कूल एक बार में एक महीने से अधिक फीस नहीं ले सकते। न्यायमूर्ति वाल्मिकी मेहता ने कहा कि अभिभावकों को तिमाही, छमाही या वार्षिक आधार पर फीस देने के लिए स्कूल बाध्य नहीं कर सकते।
उन्होंने ये भी कहा कि अभिभावकों को हर महीने की दस तारीख तक स्कूल की फीस जमा कराने की सुविधा होनी चाहिए, जो दिल्ली स्कूल शिक्षा नियमों के अनुसार है। अभिभावकों ने न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है, लेकिन स्कूल अधिकारियों ने निराशा व्यक्त की है और कहा है कि हर महीने फीस इक्ट्ठी करने से परेशानी होगी।
उच्च न्यायालय कुछ अभिभावकों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था। इन लोगों के बच्चे राष्ट्रीय राजधानी के स्कूल में पढ़ रहे हैं। इन अभिभावकों ने तिमाही फीस लेने की स्कूल की व्यवस्था से राहत मांगी थी।

अतिमहत्वपूर्ण दौरे पर पीएम पहूंचे बर्लिन


अतिमहत्वपूर्ण दौरे पर पीएम पहूंचे बर्लिन

(टी.विश्वनाथ)

बर्लिन (साई)। भारत के वजीरे आजम डॉ.मनमोहन सिंह एक विशेष और महत्वपूर्ण यात्रा पर जर्मनी पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जर्मनी की तीन दिन की यात्रा पर कल शाम बर्लिन पहुंचे। यात्रा के दौरान वे जर्मनी के नेताओं के साथ व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर मुख्य रुप से चर्चा करेंगे। डॉ मनमोहन अंतर-सरकार बातचीत  के दूसरे दौर की अध्यक्षता करेंगे। जर्मनी की चांसलर एंगला मारकल भी इस बातचीत में शामिल होंगी।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो ने बताया कि एशिया में केवल दो देशों- चीन और इजराइल के साथ जर्मनी की यह व्यवस्था है। प्रधानमंत्री की यह यात्रा इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि भारत ने यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने के लिए प्रयास तेज कर दिए है। जर्मनी २७ देशों के यूरोपीय संघ का एक प्रमुख सदस्य है और वह यूरोप में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक सहयोगी है।
प्रधानमंत्री के करीबी सूत्रों ने साई न्यूज को बताया कि प्रधानमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान जर्मन नेताओं को इस बात की भी जानकारी देंगे कि आर्थिक सुधारों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली द्वारा क्या-क्या प्रयास किए गए हैं। प्रधानमंत्री के साथ उनके मंत्रिमंडल के पांच वरिष्ठ सहयोगी और राष्ट्रीय सुरक्षा सहलाकार भी बर्लिन आए हैं। प्रधानमंत्री का कल जर्मनी की चांसलर एंगला मारकल द्वारा औपचारिक स्वागत किया जाएगा। डॉ मनमोहन सिंह की पिछले तीन वर्षाे में यह जर्मनी की दूसरी यात्रा है।
वहीं डॉक्टर मनमोहन सिंह का आज सुबह जर्मन फेडरल चांसलरी में पंरपरागत रुप से स्वागत किया जाएगा। बाद में वे जर्मन चांसलर के साथ अंतर-सरकार बातचीत की संयुक्त रुप से अध्यक्षता करेंगे। शाम को वे झ्जर्मनी में भारत के दिनश् नामक प्रदर्शनी का समापन करेंगे। भारत और जर्मनी दोनों देश राजनयिक संबंध स्थापित होने की सांठवी जयंती मना रहे है। डॉक्टर मनमोहन सिंह १२ अपै्रल को स्वदेश रवाना होने से पहले जर्मनी के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
वैसे कल शाम प्रधानमंत्री के पहुंचने पर भारत के राजदूत सुजाता सिंह और जर्मनी के प्रोटोकॉल प्रमुख जोरगन क्रिस्चियन मरटेंट्स ने टेगेल सैनिक हवाई अड्डे पर उनकी आगवानी की। हवाईअड्डे पर उनके सम्मान में गार्ड आफ आनर दिया गया। डॉक्टर मनमोहन सिंह की चांसलर एंगला मारकल के निमंत्रण पर जर्मनी की यह दूसरी यात्रा है।

टाईटलर सहित अनेकों की बढ़ सकती हैं परेशानियां


टाईटलर सहित अनेकों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

(महेश)

नई दिल्ली (साई)। 1984 के सिख दंगों के मामले में कांग्रेसी नेता जगदीश टाईटलर सहित अनेक नेताओं की परेशानी बढ़ सकती है। दिल्ली की एक अदालत ने १९८४ के सिख विरोधी दंगे के मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ फिर से मुकदमा चलाने का आदेश दिया है।
अदालत ने उन्हें क्लीन चिट दिए जाने संबंधी सी बी आई की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुराधा शुक्ला भारद्वाज ने इस मामले में एक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश को दरकिनार करते हुए जांच एजेंसी सी बी आई को निर्देश दिया कि वह दंगे के बारे में जानकारी का दावा करने वाले चश्मदीद गवाहों और लोगों से पूछताछ करे। यह आदेश श्री टाइटलर को सी बी आई द्वारा क्लिन चिट और क्लोजर रिपोर्ट देने के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया गया।
उधर, कांग्रेस ने पार्टी नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ १९८४ के सिक्ख विरोधी दंगे मामले की सुनवाई फिर से करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर आज कोई टिप्पणी नही की। पार्टी प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा।
ज्ञातव्य है कि 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी श्रीमति इंदिरा गांधी की हत्या के उपरांत देश में भड़के दंगों में अनेक लोगों की जानें गईं थी और अरबों खरबों की संपत्ति का नुकसान हुआ था। इसमें जगदीश टाईटलर कमल नाथ आदि का नाम प्रमुखता से सामने आया था।
वहीं सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि सी बी आई १९८४ के सिख विरोधी दंगे मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ फिर से मामला चलाने के लिए दिल्ली की एक अदालत के फैसले का अध्ययन करेगी। अदालत ने आज  उन्हें क्लीन चिट देने वाली सी बी आई की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया। सी बी आई प्रवक्ता धारणी मिश्रा ने बताया कि जांच एजेंसी अदालत के आदेश का अध्ययन करेगी और आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला करेगी।

कर्नाटक में नामांकन भरने आरंभ


कर्नाटक में नामांकन भरने आरंभ

(श्वेता यादव)

बंग्लुरू (साई)। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद पांच नामांकन पत्र भरे गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल कुमार झा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों में नाम शामिल करने के लिए साढ़े चौदह लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। इनमें से नौ लाख से अधिक का निपटारा कर दिया गया है।
निर्वाचन अयोग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि आज सौंपे गए पांच नामपत्रो में कपड़ा मंत्री और निर्दलीय विधायक वर्तु प्रकाश भी शामिल हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया है कि मतदाता सूची में जिसने भी नाम शामिल करने की गुजारिश की है उनके घर तक मतदाता पहचान पत्र पहुंच जाएगा।
सूत्रों ने ये भी बताया है कि मतदाताओं की सुविधा के लिए उम्मीदवारों द्वारा सौंपे गए नामपत्र और हलफनामा वेबसाइट में डाला जाएगा। जिसमें उम्मीदवार की संपत्ति और अपराधिक मामले के जानकारी प्राप्त होगी। वहीं श्री अनिल कुमार ने बताया कि राज्य में अब तक चौदह हजार लीटर शराब और एक करोड़ ८३ लाख रुपए जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में १६५ लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

पासवर्ड होने जा रहा है बीते जमाने का


पासवर्ड होने जा रहा है बीते जमाने का

(यशवंत)

वाशिंग्टन डीसी (साई)। संचार क्रांति के युग में अब नित नए नए अविष्कार और चीजें सामने आ रही हैं। इंटरनेट फ्रेंडली लोगों के लिए अब पासवर्ड याद रखने की झंझट समाप्त होने वाली है। आने वाले वक्त में आपको पासवर्ड याद रखने और बार-बार उन्हें टाइप करने के झंझट से आजादी मिल जाएगी।
कहा जा रहा है कि आने वाले समय में आपको बस सोचना भर होगा और पासवर्ड खुद आकर एक्सेप्ट कर लिया जाएगा। यह सब मुमकिन होगा एक नए वायरलेस हेडसेट के जरिए जिसे रिसर्चर डिवेलप कर चुके हैं। यह डिवाइस बनाई है कैलिफॉर्निया यूनिवर्सिटी के बर्कले स्कूल ऑफ इंफर्मेशन के रिसर्चरों ने। इसकी खासियत यही है कि इसमें पासवर्ड की जगह ब्रेनवेव से प्रमाणिकता पूछी जाती है। इसमें लगी बायो सेंसर टेक्नॉलजी ब्रेनवेव को माप सकती है। इसी के दम पर रिसर्चर पासवर्ड की जगह श्पासथॉट्सश् को हकीकत बना रहे हैं।
वेबसाइट मेशेबल के मुताबिक, 100 डॉलर वाला यह हेडसेट वायरलेस है और ब्लूटूथ के जरिए कंप्यूटर से कनेक्ट होता है। डिवाइस में लगे सेंसर यूजर के माथे के संपर्क में होते हैं और इससे वह दिमाग के इलेक्ट्रॉइनसेफलोग्राम (ईईजी) सिग्नल उपलब्ध कराता है। न्यूरोस्काई माइंडसेट दिखने में किसी आम ब्लूटूथ डिवाइस की तरह है पर काम एकदम हटकर करता है। गजब की बात तो यह है कि आपके किसी दूसरे के दिमाग के वेव्स को कंप्यूटर एक्सेप्ट नहीं करेगा क्योंकि हर किसी के ब्रेन वेव्स अलग होते हैं।

यह है शिव का सुशासन!


यह है शिव का सुशासन!

(सुरेंद्र जायस्वाल)

जबलपुर (साई)। देश के हृदय प्रदेश में भाजपा के निजाम शिवराज सिंह चौहान सुशासन लाने का दावा कर रहे हैं और उन्ही के राज में कांस्य पदक जीतने वाला खिलाड़ी परिवार पालने के लिए फुलकी यानी गोल गप्पे बेच रही है। जी हां यह सच है, एमपी की संस्कारधानी जबलपुर में यह सब हो रहा है।
वर्ष 2011 में एथेंस स्पेशल ओलिंपिक में दो कांस्य पदक जीत कर देश को गौरवान्वित करने वाली सीता साहु इन दिनों मां के साथ गोल गप्पे बेच कर घर चला खर्च चलाने को मजबूर है। 15 वर्षीय सीता मानसिक रूप से निरूशक्त है और आधिकारिक मदद न मिलने की वजह से सीता का एथेलीट करियर रूक चुका है।
सीता के परिजनों ने समाचार एजेंसी ऑॅफ इंडिया को बताया कि सीता को 8 जून 2011 को सात बच्चों के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनके घर चाय पीने का मौका मिला था और इसके के करीब एक माह बाद, 6 जुलाई 2011 को सीता एथेंस से दो कांस्य पदक जीत कर लौटी थी। सीता ने स्पेशल गेम्स में 200 मीटर और 1600 मीटर दौड़ में यह पदक जीते थे।
सीता से संपर्क खो चुके उसके कोच साजिद मसूद ने बताया कि सीता के पदक जीतने के बाद राज्य सरकार ने नकद पुरस्कार की घोषणा की थी। इस मुताबिक उसे एक लाख रुपये नकद मिलने थे, लेकिन कई बार याद दिलाने के बावजूद सीता को यह राशि नहीं मिली।
सीता की मां किरण साहु कहती हैं कि पेट अ़खैर घर चलाने के लिए कुछ काम तो करना पड़ेगा। हम सीता को लेकर बहुत खुश थे। हमें उम्मीद थी कि सरकार घोषित की गयी राशि देगी पर ऐसा नहीं हुआ। अब हम सीता को ऐसे काम सिखा रहें हैं, जिससे वह कुछ पैसे कमा सके। मेरी बेटी अब अच्छी तरह से गोलगप्पे बेल लेती है और उन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई भी कर लेती है।

भारतीय नववर्ष का पर्व है वर्ष प्रतिपदा


भारतीय नववर्ष का पर्व है वर्ष प्रतिपदा

(अखिलेश कुमार यादव)

नई दिल्ली (साई)। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 11अप्रैल 2013 दिन बुधवार को सर्वोत्तम संयोग पड रहा है जिसके तारतम्य में इस दिन भारतीय पंचाग के अनुसार नव विक्रम संवत 2069-70,चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ ,गुडीपाडवा पर्व ,भगवान झूलेलालजी का जन्मोत्सव,चेटी चॉंद,महर्षि गौतम ऋषि एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक व प्रथम सर संघ संचालक डॉ.हेडगेवार जी की जयंती भी इसी दिन है।    
वैसे भी आज समाज में जो अराजकता ,अराष्ट्रीयता और स्वार्थी मनोवृत्ति के विस्तार के साथ ही साथ भारतीय संस्कृति ,सनातनी परम्परा और धार्मिक ,मानवीय संवेदना के भावों की अनदेखी कर पाश्चात्य सभ्यता व आधुनिकता का चकाचौंध में जो मानसिकता प्रभावित हो रही है उसके लिए निश्चित रूप् से समाज में जागरूकता लाने की आवश्यकता है । हमने 1 जनवरी को ही अपना नववर्ष मान लिया है और जिसके आगमन व बीते वर्ष की विदाई में 31 दिसम्बर की रात्रि में गली,चौक,मोहल्लों ,होटलों,रेस्टारेंटो व अन्य स्थानों में बहुत खर्चीला व  भव्य आयोजन पश्चिमी देशों की तर्ज पर किया जाता है। जबकि यह अंग्रेजी कलेन्डर के आधार पर नववर्ष है लेकिन हमने इसे ही आत्मसात कर अपनी मूल संस्कृति ,मूल परम्परा व पर्व को ही अनदेखा तो कर ही दिया है तथा उसके आयोजनों में भी अपनी प्रसन्नता सहयोग व भावना व्यक्त करने में परहेज करते है जिसके दुष्प्रभाव बिगडते और बदलते हुए सामाजिक मानदंडो के रूप में हमें आज देखने को मिल रहे है। जिस पर चिंतन मनन आवश्यक है।
(अप्रैल) चैत्र मास की 11 तारीख से शक्ति का पर्व नवरात्रि प्रांरभ हो रहा है जो कि 19 तारीख तक रहेगा इस माह में कलश व ज्वारों की स्थापना के माध्यम से शक्ति की उपासना व आराधना की जाती है जिसकी काफी दिनों पूर्व से वृहदस्तर पर लोगों के द्वारा तैयारी की जाती है इन नौ दिनों में जगह-जगह पर माता के जयकारों,जस-भजन व गीतों की गंूज रहती है वैसे भी हिन्दु संस्कृति में हर छह माह के अंतराल से क्वार (अक्टूबर/नवंबर) व चैत्र (अप्रैल)  में दो बार पडने वाला यह शक्ति पर्व पूरे सम्प्रदाय,संस्कृति ,सभ्यता व संतति को उर्जा मय शक्ति संपन्न कर आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतिकार तथा संहार का बल व साहस देता है इसी तिथि को हम वर्ष प्रतिपदा एवं नव संवतसर प्रांरभ भी कहते है जिसका अभिप्राय नव वर्ष की और नवीन संकल्पों के साथ पदापर्ण करते हुए नव संवतसर का आगमन करना है जो हमारे जीवन में समृद्धियों व खुशहाली का संचार करेगा ।प्रकृति व कृषि दोनों ही दृष्टिकोण से इस मास का बहुत महत्व है ।रितुराज बसंत के बाद का यह माह मौसम व कृषि के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण है इस माह में ही रवि की फसलों की कटाई होती है और नया अनाज ,नव वर्ष के पूजन के समय पाकशाला में पकाया जाता है और देवी-देवताओं को उसका भोग लगाया जाता है उत्सव के रूप में इस मनाकर पास-पडोस व परिचितों को उनके आनंद मंगल के लिये शुभकामनाएं दी जाती है इसी पर्व को महाराष्ट्र की परम्परा अनुसार गुडी पडवा के रूप में नववर्ष की तरह मनाया जाकर विभिन्न आयोजन व शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है लेकिन धीरे-धीरे लोग इसे व इससे जुडे पर्वो को औपचारिकता के रूप में आयोजित कर इसके मूल भाव व महत्व को भूलते जा रहे है जबकि इसी भारतीय संस्कृति व सभ्यता की रक्षा के लिए सिंधी हिन्दुओं को संगठित कर मिर्ख के बादशाह की धर्मान्धता व धर्मान्तरण से जनमानस को संरक्षित कर समाज में धर्म-अध्यात्म व आस्था का प्रकाश फैलाने वाले महापुरूष भगवान श्री झूलेलाल जी का जन्मोत्सव सिंधी समाज चेटीचांद के रूप में उत्साह उमंग व उल्हास से वर्ष प्रतिपदा के दिन ही मनाता है। और इसी दिन परमपूज्य डॉ.केशव बलीराम हेडगेवार जी की जंयती भी है जिन्होनें विजयदशमी सन 1925 को नागपुर में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की प्रतिस्थापना की थी वे संघ के संस्थापक व प्रथम सर संघ संचालक थे जिनका राष्ट्रीयता के बोध भाव का रोपा गया बीज आज वटवृक्ष की तरह विस्तारित हो समाज एवं संस्कृति के रक्षार्थ कर्तव्यस्थ ही प्रयास कर रहा है। महर्षि गौतम ऋषि जो कि महान संत व तपोनिष्ठ थे जिन्होनें इन्द्र की बदनियति के कारण इन्द्र द्वारा माता अहिल्या के साथ किये गये अनापेक्षित व्यवहार से दुखित होकर अपने तपबल से इन्द्र के साथ ही साथ माता अहिल्या को भी श्राप दिया था जिसके कारण वे पत्थर की शिला बन गयी थी और वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने शिला  का स्पर्श कर माता अहिल्या को इस श्राप से मुक्ति दिलाई थी। इन समस्त विशेषताओं से भरा हुआ है वर्ष प्रतिपदा व नव सवंत का यह पर्व जो दर्शाता है कि पद,प्रतिष्ठा पैसा,प्रभाव ,राजनीति व राजनैतिक दांव पेंच सब यही का यही धरा रह जाता है लेकिन इतिहास में केवल उनका नाम अजर अमर हो जाता है। जिन्होनें जनमानस के लिए राष्ट्र के लिए अपने धर्म,संस्कृति,सभ्यता व राष्ट्रीय अस्मिता के लिए अपना निःस्वार्थ भाव से समपर्ण,निष्ठा व योगदान दिया है,तो आए हम सब और भारतीय राष्ट्रीय सनातनी परम्परागत संस्कृति के प्रतीक वर्ष -प्रतिपदा नव वर्ष पर इन  भावों का संकल्प ले और उत्साह उमंग व जोश के साथ अपने इस नववर्ष का आपस में तिलक ,शुभकामनाएं देकर तोरण ,झंडी लगाकर पूजन अर्जन कर कुछ विचार मंथन चिंतन कर आगमन व आयोजन करें । क्योंकि जिस राष्ट्र की भाषा ,संस्कृति, सभ्यता ,धर्म एवं राष्ट्रीयता अपनों से ही उपेक्षित होने लगती है उस राष्ट्र को परंतत्र होना निश्चित है।

सोमवार, 8 अप्रैल 2013

पांच सालों में हो जाएंगे तीस हजार जज


पांच सालों में हो जाएंगे तीस हजार जज

(शरद)

नई दिल्ली (साई)। देश में न्यायधीशों की कमी पर अब केंद्र सरकार ने भी संज्ञान लेना आंरभ किया है। देश में अगले पांच वर्षों में न्यायाधीशों के स्वीकृत पदों की संख्या लगभग दोगुनी कर ३० हजार कर दी जाएगी। इस फैसले से न्यायधीश और जनसंख्या के बीच अनुपात बढकर प्रति दस लाख की जनसंख्या पर तीस हो जाएगा। यह अनुपात अभी प्रति लाख की जनसंख्या पर १६ न्यायाधीश है।
मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन के बाद कानूनी और न्यायिक सुधारों की व्यापक कार्यसूची का दस्तावेज जारी करते हुए उच्चतम न्यायालय के सीएफआर मुख्य न्यायाधीश अल्तमश कबीर और विधि और न्याय मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनसंख्या के अनुपात में न्यायाधीश बढाने के फैसले को सिद्धांत रूप से मंजूर कर लिया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओ,ं बुजुर्गाे और बच्चों पर होने वाले जघन्य अपराधों की सुनवाई तेजी से करने के लिए और अधिक फास्ट ट्रैक अदालतें बनाई जाएंगी। कुमार ने बताया कि केन्द्र प्रायोजित योजना के तहत बुनियादी सुविधओं के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें ७५ प्रतिशत हिस्सा केन्द्र का और २५ प्रतिशत राज्य सरकार का होगा। उन्होंने कहा कि छोटे मोटे अपराधों से निपटने के तरीकों पर सुझाव के लिए समिति गठित की जाएगी।
वहीं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने न्यायपालिका को महिलाओं संबंधी मुद्दो के प्रति संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है। पिछले वर्ष दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के संदर्भ में उन्होंने कहा कि विधि और न्याय व्यवस्था को आत्म मंथन करना होगा। नई दिल्ली में मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद डा० सिंह ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध रोकने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना है।

असम में गेंडों की मौत की जांच शुरू


असम में गेंडों की मौत की जांच शुरू

(पुरबाली हजारिका)

गुवहाटी (साई)। असम में गेंडों की स्वाभाविक मौत हो रही है या फिर इनका शिकार हो रहा है, यह बात अभी भी भविष्य के गर्भ में ही है। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने असम मे गैंडों की मौत की जांच शुरू कर दी है। राज्य के पर्यावरण और वन मंत्री रकीबुल हुसैन ने कहा कि केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने उन्हें इसकी जानकारी दी है।
उधर, प्रशासनिक सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सीबीआई ने ऐसे कितने मामलों की जांच शुरू की है और यह जांच कब तक पूरी होगी। हुसैन ने कहा कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की बेहतर निगरानी के लिए केन्द्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय आज से मानवरहित विमानों की परीक्षण उड़ान शुरू करेगा।
प्रशासनिक सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि ये उड़ाने ग्यारह अप्रैल तक चलेंगी। सूत्रों ने साई न्यूज को बताया कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों के शिकार में पिछले वर्ष से तेजी आई है। पिछले वर्ष यहां पच्चीस गैंडे मारे गए जबकि इस वर्ष अब तक २० गैंडों का शिकार हो चुका है।

विकिलीक्स ने राजीव गांधी को दलाल बताया!


विकिलीक्स ने राजीव गांधी को दलाल बताया!

(महेश)

नई दिल्ली (साई)। कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री और इक्कसवीं सदी के भविष्यदृष्टा राजीव गांधी पर बोफोर्स में दलाली के उपरांत अब सनसनीखेज खुलासे करने वाली विकिलीक्स ने स्वीडिश कंपनी के लिए दलाली के आरोप लगाए हैं। इस मामले में कांग्रेस ने मौन साधा है पर भाजपा अंदर ही अंदर तलवार पजाती नजर आ रही है।
विकिलीक्स ने खुलासा किया है कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनने से इंडियन एयरलाइंस के पायलट की नौकरी के दौरान स्वीडिश कंपनी साब-स्कॉनिया के लिए संभवतः दलाली करते थे। कंपनी 70 के दशक में भारत को फाइटर प्लेन विजेन बेचने की कोशिश कर रही थी। कांग्रेस ने फिलहाल इस खुलासे पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन पूरे आसार है कि विपक्षी पार्टियां इस मामले को तूल दे सकती हैं। बीजेपी नेता प्रकाश जावडेकर ने इस खुलासे पर कहा कि हर रक्षा सौदे में गांधी परिवार का नाम ही सामने क्यों आता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गांधी परिवार को जवाब देना चाहिए और तब के दस्तावेज सार्वजनिक होने चाहिए।
विकिलीक्स ने यह खुलासा हेनरी किसिंजर केबल्स के हवाले से किया है। हेनरी किसिंजर अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार रह चुके हैं। श्द हिन्दूश् में छपी खबर के मुताबिक, हालांकि स्वीडिश कंपनी के साथ सौदा नहीं हो पाया था और ब्रिटिश जगुआर ने बाजी मार ली थी। विकिलीक्स केबल्स के मुताबिक, आपतकाल के दौरान जॉर्ज फर्नांडिस ने अंडरग्राउंड रहते हुए अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए से आर्थिक मदद भी मांगी थी।
ज्ञातव्य है कि राजीव गांधी 1980 तक राजनीति से दूर रहे थे। संजय गांधी के निधन के बाद इंदिरा गांधी उन्हें बतौर मिस्टर क्लीन राजनीति में लेकर आईं। हालांकि बतौर प्रधानमंत्री पहले कार्यकाल में ही वह एक दूसरी स्वीडिश कंपनी से बोफोर्स तोपों की खरीद के लिए हुए सौदे में घूसखोरी के आरोपों से घिर गए और इसकी वजह से 1989 के आम चुनावों में उनकी पार्टी को हार का सामना भी करना पड़ा।
सन् 1974 से 1976 के दौरान के जारी 41 केबल्स के मुताबिक, स्वीडिश कंपनी को इस बात का अंदाजा था कि फाइटर एयरक्राफ्ट्स की खरीद के बारे में अंतिम फैसला लेने में गांधी परिवार की भूमिका होगी। फ्रांसीसी एयरक्राफ्ट कंपनी दसो को भी इसका अनुमान था। उसकी ओर से मिराज फाइटर एयरक्राफ्ट के लिए तत्कालीन वायुसेना अध्यक्ष ओपी मेहरा के दामाद दलाली करने की कोशिश कर रहे थे। केबल में मेहरा के दलाल का नाम नहीं लिया गया है।
1975 में दिल्ली स्थित स्वीडिश दूतावास के एक राजनयिक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इंदिरा गांधी ने ब्रिटेन के खिलाफ अपने पूर्वाग्रहों की वजह से जगुआर न खरीदने का फैसला कर लिया है। अब मिराज और विजेन के बीच फैसला होना है। मिसेज गांधी के बड़े बेटे बतौर पायलट एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े हैं और पहली बार उनका नाम बतौर उद्यमी सुना जा रहा है। अंतिम फैसले को परिवार प्रभावित करेगा। हालांकि, राजीव गांधी एक ट्रांसपोर्ट पायलट हैं और उनके पास फाइटर प्लेन के मूल्यांकन की योग्यता नहीं है, लेकिन उनके पास एक दूसरी योग्यताश् है।
दूसरे केबल में स्वीडिश राजनयिक के हवाले से कहा गया है, इस डील में इंदिरा गांधी की अति सक्रियता की वजह से स्वीडन चिढ़ा हुआ था। इसके मुताबिक, उन्होंने फाइटर प्लेन की खरीद की प्रक्रिया से एयरफोर्स को दूर रखा था। रजनयिक के मुताबिक, 40 से 50 लाख डॉलर प्रति प्लेन के हिसाब से 50 विजेन के लिए बातचीत चल रही थी। स्वीडन को भरोसा था कि भारत सोवियत संघ से और युद्धक विमान न खरीदने का फैसला कर चुका था।
6 अगस्त 1976 के एक दूसरे केबल से पता चलता है कि भारत को फाइटर प्लेन बेचने की कोशिश में जुटे स्वीडन को अमेरिकी दबाव में अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे। अमेरिका ने साब-स्कॉनिया को भारत को विजेन निर्यात करने और देश में बनाने का लाइसेंस देने की अनुमति नहीं दी थी। अमेरिका की ओर से कहा गया था, गंभीरता से विचार करने के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि विजेन के किसी भी ऐसे संस्करण को भारत को निर्यात करने की अनुमति नहीं दे सकते हैं, जिसमें अमेरिकी कल-पुर्जे लगे हों। अमेरिका ने कहा था कि वह अमेरिकी डिजाइन और तकनीक से लैस इस विमान के भारत में उत्पादन का विरोध करेगा।

मध्यप्रदेश ग्राम न्यायालय स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य


मध्यप्रदेश ग्राम न्यायालय स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य

(प्रदीप चौहान)

नई दिल्ली (साई)। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जहां सबसे पहले और सबसे अधिक ग्राम न्यायालय स्थापित किये गये हैं और सभी 89 ग्राम न्यायालय वर्तमान में कार्यरत हैं। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा आज यहां आयोजित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधिपतियों को सम्बोधित कर रहे थे। केन्द्रीय विधि और न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधिपतियों के संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने की। सम्मेलन में केन्द्रीय विधि मंत्री अश्विनी कुमार और भारत के मुख्य न्यायाधीश अल्तमश कबीर सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, विधि मंत्रियों और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपतियों ने भाग लिया। मध्यप्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति एस.ए. बोबडे़ ने भी भाग लिया।
विधि मंत्री मिश्रा ने न्यायिक प्रक्रिया को तहसील और ब्लॉक स्तर पर सुदृढ़ किये जाने पर जोर देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कुल 20 हजार 10 ग्राम पंचायतें हैं और  सीमित वित्तीय संसाधनों के कारण प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर अलग से ग्राम न्यायालय स्थापित किया जाना संभव नहीं है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने बहुत जल्दी और बड़ी संख्या में ग्राम न्यायालय स्थापित किये हैं। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र सरकार इसमें खर्च होने वाला सम्पूर्ण भार वहन करने को तैयार हो तो राज्य में सभी ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम न्यायालयों की स्थापना की जा सकती है। मिश्रा ने कहा कि 13वें वित्त आयोग के अधीन राज्य में सांध्य/प्रातःकालीन विशेष न्यायालय की स्थापना के लिए 204.91 करोड़ की आवंटित राशि राज्य में न्यायालयों की संख्या के मान से न्यायाधीशों एवं स्टाफ के पदों के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने न्यायालयों के कम्प्यूटराइजेशन (ई-कोटर््स) के लिए उपलब्ध कराई जा रही वित्तीय सहायता एवं सहयोग को जारी रखने का आग्रह किया।  फास्ट ट्रैक न्यायालय के लिए भी मिश्रा ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराये जाने की मांग की और कहा कि इससे महिलाओं के प्रति अपराधों के विचारण कार्य में तेजी आयेगी और अपराधियों को शीघ्र दंडित किया जा सकेगा।
श्री मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के प्रति कृत-संकल्प है। उन्हांेने बताया कि पिछले 5 वर्षों के दौरान जिला न्यायाधीश स्तर पर 92 पद, सिविल जज प्रवेश स्तर के 129 पद और न्यायालय स्टाफ के लिए 2372 पद सृजित किये हैं। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशानुसार विद्यमान कैडर के 10 प्रतिशत अतिरिक्त पदों को सृजन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत अतिरिक्त पदोें का सम्पूर्ण व्यय भार का 50 प्रतिशत केन्द्र सरकार वहन करे।
श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य में न्यायिक और अधोसंरचना विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत हैं और इसी का परिणाम है कि न्यायालय एवं न्यायाधीशों के लिए भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए राज्य ने न्यायिक अधोसंरचना के विकास के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। उन्होंने केन्द्र प्रवर्तित योजना के तहत भारत सरकार के बकाया अंशदान की राशि 90 करोड़ रुपये प्रदेश को आवंटित करने पर बल दिया ताकि अधोसंरचना कार्यों में कोई बाधा न हो। 

बाबा के दरबार में फरारी काट रहा आरोपी बाबा


बाबा के दरबार में फरारी काट रहा आरोपी बाबा

(मणिका सोनल)

नई दिल्ली (साई)। बहुजन समाज पार्टी के नेता दीपक भारद्वाज के सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपी फरार 48 वर्षीय बाबा मछिद्रानंद उर्फ प्रतिभानंद नामदेव चोरमल के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं। कहा जा रहा है कि बाबा ने दाढ़ी मूंछ कटवाकर अब आम आदमी की तरह शिरडी के बाबा के दरबार में शरण ली है।
बीएसपी नेता दीपक भारद्वाज के मर्डर केस में वॉन्टेड बाबा मछिद्रानंद उर्फ प्रतिभानंद नामदेव चोरमल (48) का सुराग मिल गया है। उम्मीद है कि वह जल्द ही पुलिस की पकड़ में आ जाएगा। बाबा का सुराग उसकी महिला मित्र से मिला। बाबा शिरडी में है। उसने दाढ़ी और बाल कटवा दिए हैं।
पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस को जानकारी मिली थी कि सैनिक फार्म की एक कोठी में रहने वाली महिला से बाबा ने फोन पर संपर्क किया है। एसटीएफ के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह की टीम और महिला पुलिसकर्मी सैनिक फार्म से उस महिला को वसंत विहार थाने ले गई।
पुलिस सूत्रों ने साई न्यूज को आगे बताया कि महिला ने साधु के बारे में काफी जानकारी दी। उसने बताया कि बाबा ने फरार होने के बाद उसे फोन किया था। उसने महिला से अपने हालात के बारे में बताया था। पुलिस ने बताया कि सैनिक फार्म निवासी महिला को बाबा ने फोन कॉल महाराष्ट्र में पीसीओ से की थी। पुलिस को इस महिला ने बताया कि बाबा शिरडी में एक आश्रम में आएगा। फतेहपुर बेरी के एसएचओ वेदप्रकाश की टीम वहां पहुंची, लेकिन बाबा वहां से जा चुका था।
सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ ऑफ इंडिया को आगे बताया कि बाबा की महिला मित्र को यह हिदायत देकर छोड़ दिया गया कि वह बाबा को दिल्ली से कोई जानकारी न दे और उसकी लोकेशन का पता लगते ही पुलिस को खबर दे। महाराष्ट्र में मौजूद पुलिस टीम को वहां जानकारी मिली है कि बाबा जल्द ही एक ठिकाने पर आएगा। सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि जल्द ही बाबा पुलिस की पकड़ में होगा। उनके मुताबिक शिरडी में जानकारी मिली है कि बाबा ने अपनी दाढ़ी और बाल कटवा दिए हैं।
स्वामी मछिंद्रानाथ के पकड़ में आने के बाद रहस्यमयी बन चुके इस मर्डर केस का राज खुल सकेगा। पुलिस ने बताया कि इस वारदात के मुलजिमों ने आपस में भी खासी चीटिंग की थी। बाबा को साजिशकर्ताओं से दो करोड़ रुपये में दीपक भारद्वाज के मर्डर का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। उसने अपने भक्त पुुरुषोत्तम राणा उर्फ मोनू को एक करोड़ रुपये में इस कॉन्टै्रक्ट की सब-लेटिंग कर दी। मोनू ने अपने साथियों सुनील मान और अमित को धोखा दिया। उसने सुनील को बताया कि उसे मर्डर के बदले 30 लाख रुपये मिलेंगे। इस तरह वह खुद कुल 80 लाख रुपये रखना चाहता था, हालांकि उसे पेशगी के तौर पर बाबा ने दो लाख रुपये ही दिए थे।
मोनू ने पुलिस को बताया कि भारद्वाज के मर्डर के बाद वह तीनों छावला के नजदीक नानकहेडी गए थे। वहां मोनू का मौसेरा भाई प्रदीप रहता है। वहां से अमित बस पकड़ कर वापस अपने घर चला गया, जबकि मोनू और सुनील चरखी दादरी चले गए थे। वहां से उन्होंने स्कोडा के मालिक राकेश को फोन कॉल कर उसे सैंट्रो लेकर आने के लिए कहा था। राकेश के आने पर दोनों ने उसे उसकी स्कोडा वापस कर दी और सैंट्रो लेकर जींद चले गए थे।
तब तक उन्हें यह एहसास नहीं था कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में स्कोडा का असली नंबर मिल चुका है। इस नंबर से राकेश पकड़ा गया और उससे इन दोनों के नाम पता चले। टीवी पर अपनी फुटेज देखकर दोनों फरार हुए। पुलिस का दबाव पड़ने पर दोनों ने उधार वापस न मिलने पर भारद्वाज के मर्डर की कहानी तैयार की और सरेंडर करने आ गए।

कायस्थ महापरिषद का सम्मेलन 14 को


कायस्थ महापरिषद का सम्मेलन 14 को

(एडविन अमान)

नई दिल्ली (साई)। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद की नेशनल एडवाईजरी कमेटी की बैठक 14 अप्रेल को उर्दू भवन में आयोजित की गई है, जिसमें अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए महापरिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर आचार्य संजीव वर्मा सलिल ने बताया कि इस सम्मेलन में सामाजिक हितों के संवर्धन पर चर्चाएं होंगीं।
श्री वर्मा ने आगे बताया कि रामलाल अग्रवाल चौक यानी आईटीओ के करीब कोटला मार्ग पर स्थित उर्दू भवन में यह सम्मेलन रविवार 14 अप्रेल को आहूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें प्रमुख रूप से अंतरजातीय विवाहों को सामाजिक स्वीकृति देने, जाति मुक्त समाज की स्थापना करने, आरक्षण का समापन आदि विषयों पर चर्चा होगी।
संजीव वर्मा सलिल ने आगे बताया कि इसमें नेताजी सुभाष चंद बोस, लाल बहादुर शास्त्री जैसे नेताओं की मृत्यु के प्रकरणों में शासकीय जांच के परिणामों की घोषणा करने की मांग की जाएगी, साथ ही साथ कायस्थों को व्यवसाय करने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई जाएगी। इसके अलावा इस अवसर पर विश्व कायस्थ संगठन का गठन भी किया जाना प्रस्तावित है।

नेताजी ने कराई मसाज, मामू बनाकर चलती बनी एस्कॉर्ट गर्ल


नेताजी ने कराई मसाज, मामू बनाकर चलती बनी एस्कॉर्ट गर्ल

(रश्मि सिन्हा)

नई दिल्ली (साई)। दक्षिण भारत से आए एक युवा राजनेता ने दिल्ली में एक एस्कॉर्ट गर्ल को हायर किया मसाज कराई पर अंत में उन्हें एहसास हुआ कि वह लड़की तो उन्हें मामा बनाकर फुर्र्र हो गई है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बाद में युवा नेता ने दिल्ली पुलिस को चेन स्नेचिंग की झूठी रिपोर्ट लिखवा दी पर मामला खुला तो युवा नेता माफी मांगते नजर आए।
हुआ दरअसल यूं कि मौज-मस्ती के शौकीन एक नेताजी को एस्कॉर्ट गर्ल बेवकूफ बनाकर रफूचक्कर हो गई। मुंबई से आए नेताजी ने नई दिल्ली इलाके के एक नामी गिरामी फाइव स्टार होटल में चेक-इन किया था। लड़की को उन्होंने वहीं रूम में बुलाया था। नेताजी की थोड़ी मसाज करने के बाद लड़की ने उनसे 10 हजार रुपये लिए और उन्हें थोड़ी देर में आने की बात कहकर चली गई। नेताजी होटल में लड़की का इंतजार करते रहे, मगर एस्कॉर्ट गर्ल वापस नहीं आई। अब नेताजी ने लड़की को सबक सिखाने के लिए पुलिस को चेन स्नैचिंग की झूठी कॉल कर दी और एसएचओ को भी धमकाया। सच सामने आने पर नेताजी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
नई दिल्ली के डीसीपी कार्यालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना बुधवार रात की है, मगर एस्कॉर्ट लड़की शनिवार की शाम को पकड़ में आई। नेताजी ने पुलिस को बताया कि वह चेन्नै में एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के यूथ विंग के जनरल सेक्रेटरी हैं। वह तीन दिन पहले मुंबई से किसी काम से दिल्ली आए थे। यहां वह एक फाइव स्टार होटल में ठहरे। इंटरनेट की मदद से एक एस्कॉर्ट गर्ल की सेवा लेने के लिए उससे कॉन्टेक्ट किया।
लड़की होटल में उनके रूम में आ गई। कुछ देर तक लड़की ने नेताजी की मसाज वगैरह की। इसके बाद लड़की ने नेताजी से 10 हजार रुपए मांगे। नेताजी ने कहा कि रुपए एटीएम से निकलवाने होंगे। लड़की अपनी कार में नेताजी को बैठाकर खान मार्केट ले गई। वहां से 10 हजार रुपये लेकर नेताजी होटल में पहुंचे। होटल की लॉबी में पहुंचकर एस्कॉर्ट लड़की ने नेताजी से कहा, आप रूम को सजाइए, मैं थोड़ी देर में आती हूं। नेताजी रूम में एस्कॉर्ट गर्ल का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आई।
जब नेताजी को पता लग गया कि वह ठगे जा चुके हैं तो उन्होंने रात 2 बजे होटल से बाहर निकलकर पुलिस को 100 नंबर पर कॉल कर दी। नेताजी ने पुलिस को कहा कि एक कार में आई लड़की उनकी सोने की चेन झपटकर भाग गई। मौके पर पुलिस आई। नेताजी ने कार की नंबर प्लेट में लास्ट के चार नंबर बताए। 200 से ज्यादा कारों को सर्च करके आखिरकार पुलिस ने वह वैगन-आर कार खोज निकाली। इसके बाद लड़की को पकड़ा गया।
नेताजी ने पुलिस से कहा कि लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इस पर एसएचओ ने कहा कि पहले लड़की से पूछताछ कर लें। मगर नेताजी ने एसएचओ को मामले में देरी करने के लिए धमकाना शुरू कर दिया और यहां तक कह डाला, अगर इसे अंदर नहीं किया तो मैं तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा। एसएचओ ने नेताजी को समझाने की कोशिश भी की कि यह महिला का मामला है, इसमें हम जल्दबाजी नहीं कर सकते। मगर नेताजी भड़क उठे और एसएचओ से कहा, तुम मुझे जानते नहीं हो, मैं तुम्हें सस्पेंड करा दूंगा।
पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि मामले की गंभीरता को समझते हुए महिला पुलिस अधिकारी ने लड़की से अकेले में पूछताछ की तो सच का पता लग गया। नेताजी की एस्कॉर्ट गर्ल की चाहत वाली बात का पता लगते ही नेताजी एसएचओ से सॉरी बोलने लगे। लेकिन पुलिस ने फिर उनकी एक नहीं सुनी।