मंगलवार, 28 मई 2013

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णां योजना का करें व्यापक प्रचार प्रसार- कलेक्टर

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णां योजना का करें व्यापक प्रचार प्रसार- कलेक्टर

(श्रीकांत बर्वे)

सिवनी (साई)। कलेक्टर भरत यादव ने आज साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिले के सभी अधिकारियों को निर्देषित किया है कि वे अन्त्योदय अन्न योजना और बी.पी.एल कार्डधारियों (वृद्धजनों सहित) को एक दिन की मनरेगा मजदूरी से भी कम राषि में एक महीने का राषन उपलब्ध कराने वाली मुख्यमंत्री अन्नपूर्णां योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें।
उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने मैदानी अमले के माध्यम से इस योजना के प्रचार में सहयोग कर,ें ताकि बिना किसी बाधा के पूरी निष्पक्षता और पारदर्षिता के साथ लक्षित वर्ग को इस योजना भरपूर लाभ दिलाया जा सके। कलेक्टर यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री अन्नपूर्णां योजना के तहत एक रूपये किलो गेहूॅं, 2 रूपये किलो चावल और एक रूपये किलो आयोडीनयुक्त नमक दिया जायेगा।
इसमें बी.पी.एल. कार्डधारियों को कुल 20 किलो खाद्यान्न (जिसमें 18 किलो गेहॅूं, 02 किलो चावल और एक किलो नमक) तथा अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारियों (वृद्धजनों सहित) को कुल 35 किलो खाद्यान्न (जिसमें 17 किलो गेहॅूं, 18 किलो चावल और एक किलो नमक) दिया जायेगा। कलेक्टर यादव ने बताया कि 3 जून को मुख्यमत्री षिवराज सिंह चौहान सिवनी प्रवास के दौरान जिले में अटल ज्योति अभियान के साथ-साथ इस योजना की भी शुरूआत करेंगे। बैठक में सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्रीमती प्रियंका दास के अलावा सभी जिला प्रमुख भी मौजूद थे।
0 जिले के सभी मालगुजारी तालाब संबंधित ग्राम पंचायतों को हैण्ड ओवर होंगें
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राज्य षासन के निर्देषानुसार जिले में मौजूद सभी मालगुजारी तालाब संबंधित ग्राम पंचायतों को हैण्ड ओवर कर दिये जायेगें। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देषित किया वे इस संबंध में कार्यवाही प्रारंभ कर दे। बताया गया कि जिले में करीब 38 मालगुजारी तालाब मौजूद हैं।
0 बीज एवं दुग्ध समितियों का पंजीयन फौरन करें
बैठक में कलेक्टर यादव ने सहकारिता विभाग को निर्देषित किया कि वे कृषि और पषुपालन विभाग के अधीन कोदो-कुटकी और दुग्ध व्यवसाय करने वाली सभी बीज एवं दुग्ध समितियों का पंजीयन तत्परता से करंे। कलेक्टर ने सहकारिता विभाग को यह कार्यवाही 10 जून तक हर-हाल में कर लेने को कहा।
0 सभी जिलाधिकारियों को दिया जायेगा कम्प्यूटर का प्रषिक्षण
बैठक में कलेक्टर यादव ने जिला ई-गर्वनेन्स समिती के जिला प्रबंधक को निर्देषित किया कि वे जिले के सभी विभाग प्रमुखों व अन्य अधिकारियोें को कम्प्यूटर संचालन का बेसिक प्रषिक्षण दें और सभी की ई-मेल आई डी तैयार कर उन्हें ई-मेल चेक करना और नेट र्सिर्फंग करना भी सिखायें।
0 किसानों को बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए करें गंभीर प्रयास
बैठक में कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि विभाग और अधीक्षक भू-अभिलेख को निर्देषित किया कि वे जिले के सभी ओला पीड़ित किसानों को राष्टीय कृषि बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिये जनरल इंष्योरेंस कंपनी से समन्वय स्थापित कर पीड़ित किसानों को यथाशीघ्र इसका लाभ दिलायें।
- 17 जून को करें शाला प्रवेषोत्सव
बैठक में कलेक्टर ने सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला षिक्षाधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक सर्वषिक्षा अभियान को विषेष रूप से निर्देषित किया की वे आगामी 17 जून को जिले के सभी अंचलों में नये शाला भवन, अतिरिक्त भवन या अतिरिक्त कक्षों में शाला प्रवेषोत्सव का कार्यक्रम आयोजित करें।
- आषा कार्यकर्ताओं को प्रषिक्षण दें
बैठक में कलेक्टर ने सी.एम.एच.ओ. को निर्देषित किया कि वे जिले की सभी आषा कार्यकर्ताओं का विकासखण्ड स्तर पर प्रषिक्षण आयोजित करें और उन्हें यह सिखायें कि वे उन्हें शासन द्वारा प्रद्त्त मोबाईल में कलेक्टर, सी.ई.ओ. जिला पंचायत, सी.एम.एच.ओ., बी.एम.ओ., एस.डी.एम., तहसीलदार, जनपद सी.ई.ओ., सी.डी.पी.ओ. और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नाम और नम्बर्स सेव कर सकें और शासन से आने वाले एस.एम.एस अलर्ट को पढ़ सकें। उन्होंने कहा कि आषा कार्यकर्ताओं को दवा वितरण रजिस्टर और अन्य रिकार्ड रखने के लिये प्रषिक्षित करेें।
0 बीज और उर्वरकों का अग्रिंम उठाव कर लें
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में बीज और उर्वरक उपलब्ध हैं। उन्होंनंे जिले के सभी किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपनी आवष्यतानुसार बीज और उर्वरक का अग्रिम उठाव कर लें। कलेक्टर ने उपसचंालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग को निर्देषित किया कि वे अमानक स्तर का बीज, उर्वरक या कीटनाषक बेचने वाले विक्रेताओं पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें।
0 पंचायत प्रोटोकाल का पालन करायें
बैठक में कलेक्टर जिलाधिकारियों से कहा कि अपने फील्ड भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत भवन में जाकर यह अवष्य देखें कि पंचायत के सारे रिकार्डस/रजिस्टर पंचायत भवन में रखें है या नहीं। अधिकारी ग्राम पंचायत भवन में जाकर वहां रखी गई निरीक्षण पुस्तिका में हस्ताक्षर अवष्य करें और पंचायत प्रोटोकाल का पालन होने या न होने संबंधी टीप अवष्य लिख्ेां। ध्यातव्य है कि जिलाधिकारियों को फील्ड भ्रमण के दौरान पाई गई व्यवस्थाओं या अव्यवस्थाओं के अभिलेखन के लिये जिला पंचायत द्वारा फील्ड भ्रमण रिपोर्ट अंकित करने के लिये प्रयास कार्ड उपलब्ध कराये गये हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्राम भ्रमण कर प्रयास कार्ड भरकर देने के निर्देेष भी दिये हैं।
0 धूम्रपान निषेध कानून का पालन करायें
बैठक में कलेक्टर ने जिलाधिकारियों को निर्देषित किया कि वे जिले में धूम्रपान निषेध कानून का पालन कराने में अपनी भूमिका का बेहतर तरीके से निर्वहन करें। इस कानून के अधीन धारा 4 के तहत किसी भी व्यक्ति या व्यक्तियों द्वारा किसी भी सार्वजनिक स्थल जैसे बसस्टेण्ड, ऑडिटोरियम, अस्पताल परिसर, स्वास्थ्य संस्थायें, मनोरंजन केन्द्र, रेस्टोरेंट, होटल, सार्वजनिक कार्यालय, न्यायालय परिसर, शैक्षणिक संस्थायें, पुस्तकालय एवं वाचनालय, जनसुविधा केन्द्र, खुले ऑडिटारियम, स्टेडियम, रेलवे स्टेषन, कार्यस्थल, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघर, गार्डन, कॉफी हाउस, पब, बार, क्लब, एयरपोर्ट लाउन्ज या अन्य स्थान (जिसमें खुले स्थान शामिल नहीं है) में धूम्रपान कर्ता पाये जाने पर 200 रू. प्रति व्यक्ति जुर्माना लगाया जायेगा। इस कानून के तहत सभी राजपत्रित अधिकारियों, प्रषासनिक अधिकारियों और कार्यपालक दण्डाधिकारियों को जुर्माना लगाने का अधिकार दिया गया है। बैठक दौरान ही कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने वाले व्यक्त्यिों पर दण्ड लगाने के लिये दण्ड पर्ची रसीद बुक भी आवंटित कर कहा कि अधिकाधिक मामलों में ऐसे लोगों को दण्डित किया जाये।
0 जनप्रतिनिधियों के प्रष्नों का लिखित उत्तर अवष्य दें
बैठक में कलेक्टर ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि वे जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उन्हें प्राप्त प्रष्नों, सुझावों, मार्गदर्षन, मांगों या अन्य श्रेणी के पत्रादि का लिखित उत्तर देकर उन्हें अवगत अवष्य करायें।
0 अपराधों की करें रोकथाम
कलेक्टर ने जिलाधिकारियों से कहा कि वे जिले में महिला एवं बाल अपराधांे की रोकथाम के लिये अपने स्तर पर महती प्रयास करें। उन्होंनें कहा कि जिला प्रमुख अपने विकासखण्डस्तरीय व मैदानी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनसे इन बिंदुओं पर स्वस्थ चर्चा करें और इस मुद्दे पर महिला अधिकारी या कर्मचारी को विषेष रूप से बोलने का मौका दे। उन्होंने कहा कि हम सबके समन्वित प्रयासों से ही इस प्रकार के अपराधों की रोकथाम हो सकती है। जिलाधिकारी अपने मैदानी अमले को इस विषय पर संवेदनषील रहने और ऐसी किसी भी घटना या ऐसी आषंका की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवष्य देने की हिदायत दें।

बारह माह ही हो रही है आंशिक जलापूर्ति

बारह माह ही हो रही है आंशिक जलापूर्ति

(महेश रावलानी)

सिवनी (साई)। महीने में कई बार आंशिक जलापूर्ति के समाचार सुर्खियां बन रहे हैं, किन्तु देखा जाए तो बारहों माह जिला मुख्यालय में आंशिक जलापूर्ति ही हो रही है। कम दबाव के चलते पानी की टंकियां भर नहीं पा रही हैं और लोगों को पानी की समस्या से रोजाना ही दो चार होना पड़ रहा है।
शहर का शायद ही कोई ऐसा वार्ड हो जहां पानी की समस्या से नागरिक रूबरू ना हो रहे हों। जबसे सुआखेड़ा स्थित भीमगढ़ जलावर्धन योजना आरंभ हुई है, तबसे सिवनी में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके पहले बबरिया और लखनवाड़ा से शहर में पानी की सप्लाई की जाती रही है।
बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि भीमगढ़ जलावर्धन योजना के आगाज के पहले सुबह और शाम दोनों समय लगभग एक से डेढ़ घंटा जलापूर्ति की जाती रही है। इसके उपरांत जबसे भीमगढ़ जलावर्धन योजना आरंभ हुई तबसे यह सिवनी के लोगों के लिए वरदान के बजाए अभिषाप बनकर रह गई है।
शहर भर में नलों से सीधे टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचा जा रहा है। इतना ही नहीं नगर पालिका के जलकार्य से जुड़े जनसेवकों और कर्मचारियों से जब टुल्लू पंप लगाने की शिकायत की जाती है तो वे भी नागरिकों को टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचने की सलाह ही देते नजर आते हैं।
शहर भर में टुल्लू पंप का जमकर जोर चल रहा है, जिससे अनेक सरकारी और निजी नलों से तो एक बूंद पानी भी नहीं टपक पाता है। कहा तो यहां तक भी जा रहा है कि टुल्लू पंप को अघोषित संरक्षण देकर नगर पालिका परिषद द्वारा पानी का बेहतरीन खेल खेला जा रहा है।
कहा जा रहा है कि पानी की किल्लत से जूझते लोगों के लिए नगर पालिका परिषद में विधायक श्रीमति नीता पटेरिया द्वारा प्रदाय किए गए गुणवत्ता विहीन टेंकर्स या निजी तौर पर पानी सप्लाई करने वालों की इसके चलते चांदी है। चर्चा है कि पानी के टेंकर्स इन दिनों उंची दरों पर बिक रहे हैं।

इस सबके चलते मरण उन लोगों की है जो ईमानदारी से नलों से बिना टुल्लू पंप के पानी भरते हैं। इन लोगों के घरों में गंदा बदबूदार पानी महज पांच से पंद्रह मिनिट तक ही आ पाता है। पालिका में भाजपा का राज है, नगर में भाजपा की पालिका परिषद अगर लोगों को पानी के लिए तरसा रही है तो निश्चित तौर पर इसके प्रतिकूल परिणाम आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को भोगने पड़ सकते हैं।

5 महानगरों से जुड़े हैं सटोरियों के तार

5 महानगरों से जुड़े हैं सटोरियों के तार

(अखिलेश दुबे)

सिवनी (साई)। रोमांचकारी क्रिकेट मैच को सटोरियों ने सट्टा बाजार बनाकर रख दिया है। इसी के चलते शहर में रोजाना तकरीबन 8-10 करोड़ रूपये क्रिकेट के सट्टे दांव पर लगते हैं।
खास बात यह है कि 15 बड़े आसामी इस खेल को संचालित कर रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार इन दिनों रोमांचकारी क्रिकेट मैच मनोरंजन से ज्यादा सट्टे का बाजार बन गया है। शहर में यह क्रिकेट का सट्टा बहुत जोरों पर चल रहा है, जिसमें खिलाडिय़ों की माने तो 12 से 15 शहर के बड़े आसामियों ने महानगरों के बुकी से लाइने ले रखी हैं, जिसमें हर रोज एक सटोरिये के पास एक करोड़ से अधिक का दांव लगाया जाता है।
इस तरह तो यह आंकड़ा 15 करोड़ के भी पार हो सकता है। ऑनलाईन चल रहे इस क्रिकेट सट्टे का गोरखधंधा शहर में जगह- जगह से संचालित हो रहा है। वहीं शहर के  सटोरियों के तार महानगरों के बुकीयों से जुड़े हैं।  गत दिवस पुलिस ने टुरिया के जंगल होम रिसोर्ट एवं एक चलती कार में क्रिकेट का हाईटेक सट्टा पकड़ा था। 
0 महानगरों से जुड़े तार

सूत्रों की माने तो शहर में क्रिकेट सट्टे का संचालन करने वालों ने दिल्ली, इंदौर, नागपुर, ग्वालियर एवं जबलपुर जैसे महानगरों से लाइने खरीद रखी है। दरअसल ऑनलाईन चलने वाले इस सट्टे में बड़े बुकी के पास 50 हजार से 10 लाख रू. तक सिक्योरिटी डिपाजिट कर लाइन लेनी होती है, उसके बाद फिर स्थानीय स्तर पर सट्टा खिलाया जाता है। 

हो सकता है राय पेट्रोलियम से हमें मिल रही हो पगार! : वाणी

हो सकता है राय पेट्रोलियम से हमें मिल रही हो पगार! : वाणी

(पीयूष भार्गव)

सिवनी (साई)। ‘‘लखनादौन से सिवनी मार्ग पर अवस्थित ‘‘राय पेट्रोलियम‘‘ ने कोई काम नियम विरूद्ध किया है इस बात की जानकारी हमें नहीं हैं। हो सकता है हमें राय पेट्रोलियम से पगार मिल रही हो, अगर आपको कोई बात करनी है तो हमारे पीडी साहेब से करें।‘‘ उक्ताशय की बात नरसिंहपुर में एनएचएआई में पदस्थ सहायक परियोजना डायरेक्टर महेंद्र वाणी ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से चर्चा के दौरान कही।
ज्ञातव्य है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी जानबूझकर राय पेट्रोलियम के खिलाफ कार्यवाही से कतरा रहे हैं। राय पेट्रोलियम के संचालक, पूर्व में शराब व्यवसाई रहे और लखनादौन मस्जिद के सरपरस्त दिनेश राय उर्फ मुनमुन द्वारा राजमार्ग पर नियम विरूद्ध काम करवाए जा रहे हैं पर एनएचएआई के आला अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनादौन से सिवनी वाले खण्ड में राय पेट्रोलियम के समीप ही लगे साईन बोर्ड में सिवनी से लखनादौन की ओर जाने पर तो साईन बोर्ड पर लखनादौन और नरसिंहपुर आदि की दूरी प्रदर्शित होती है पर जब लखनादौन से सिवनी तरफ आया जाता है तो इस बोर्ड के पीछे राय पेट्रोलियम का बोर्ड पुता नजर आता है।
एनएचएआई के आला अधिकारियों के संज्ञान में बात लाए जाने पर भी कोई कार्यवाही ना किया जाना इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि सरकारी कर्मचारी नियम कायदों को बलाए ताक पर रखने के लिए राय पेट्रोलियम का साथ दे रहे हैं।
कहा जा रहा है कि या तो विभागीय अधिकारी इस सड़क का निरीक्षण नहीं कर रहे हैं, और अगर कर रहे हैं तो उन्हें यह अब तक दिखाई क्यों नहीं दिया कि राय पेट्रोलियम के संचालक ने एनएचएआई के सरकारी दिशासूचक बोर्ड के पीछे की तरफ अपना विज्ञापन कर रखा है।
ज्ञातव्य है कि पूर्व में हिन्द गजट द्वारा शराब व्यवसाई रहे और लखनादौन मस्जिद के सरपरस्त दिनेश राय उर्फ मुनमुन से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी भयाक्रांत नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि लखनादौन से सिवनी आते समय सड़क को भेदता एनएचएआई के बोर्ड के पीछे की ओर लगा एक बड़ा सा राय पेट्रोलियम का बोर्ड भी एनएचएआई के अधिकारियों को आते जाते अब तक नहीं दिख पाया है।
इस संबंध में जब सिवनी में पदस्थ सहायक परियोजना दिलीप पुरी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वे एक विवाह समारोह में शामिल होने शहर से बाहर हैं अतः इस बारे में वे ठीक ठीक नहीं बता सकते। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने सूत्रों से इस बात की तहकीकात करवाई थी, तो ज्ञात हुआ कि यह नरसिंहपुर वाले स्ट्रेच में है।
जब नरसिंहपुर के सहायक परियोजना डायरेक्टर से इस संबंध में चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि पता नहीं यह हमारे क्षेत्र में तो नहीं है, यह एमपी टू में आती है जिसे दिलीप पुरी देख रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर एक बात कही कि आखिर आप चाहते क्या हैं? इस पर जब साई न्यूज ने उनसे कहा कि राय पेट्रोलियम के संचालक द्वारा केंद्र सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय के अधीन आने वाले इस मार्ग पर लगे साईन बोर्ड को पीछे से पुतवा दिया गया है, जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, इसका क्या कारण है? के जवाब में महेंद्र वाणी ने छूटते ही कहा कि संभव है कि उन्हें राय पेट्रोलियम से पगार मिल रही हो!

उन्होंने कहा कि यह मार्ग अभी महालक्ष्मी यानी मीनाक्षी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मेंटीनेंस में है अतः इस संबंध में वे कोई भी कार्यवाही करने में सक्षम नहीं हैं।

सोमवार, 27 मई 2013

हरवंश परिवार के सदस्य थे: कमल नाथ

हरवंश परिवार के सदस्य थे: कमल नाथ

(पीयूष भार्गव)

सिवनी (साई)। हरवंश सिंह मेरे परिवार के सदस्य थे, जिस समय उनका निधन हुआ, मै विदेश में था, जहां मुझे पता चला कि ठा. हरवंश सिंह इस दुनिया में नहीं रहे तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ, क्योंकि 2-3 दिन पूर्व ही उन्होंने मुझसे चर्चा की थी और दिल्ली में मिलने का वादा भी किया था। मैं अपने परिवार के सदस्य से मिलने इस तरह आऊंगा, सोचा न था। उक्ताशय की बातें आज स्व. ठा. हरवंश सिंह के गंगाजलि पूजन कार्यक्रम में पहुंचकर कमलनाथ ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा।
ज्ञातव्य है कि हरवंश सिंह ठाकुर ने अपनी राजनैतिक पायदान चढ़ना तत्कालीन क्षत्रप कुंवर अर्जुन सिंह का हाथ पकड़कर आरंभ किया था। उस वक्त सिवनी के सियासी गलियारों में सुश्री विमला वर्मा का इकबाल बुलंद था। कुंवर अर्जुन सिंह उस समय सिवनी में सुश्री वर्मा के खिलाफ किसी को खड़ा करना चाह रहे थे।
इसी समीकरण के चलते हरवंश सिंह को उस वक्त हाथकरघा और वस्त्र निगम का अध्यक्ष बनाया गया। इसके उपरांत तिवारी कांग्रेस के गठन के उपरांत हरवंश सिंह ने कमल नाथ का दामन थामा और इसके उपरांत दिग्विजय सिंह के वे विश्वास पात्र बन गए थे। कमल नाथ के साथ उन्होंने लंबा समय बिताया है। इस लिहाज से कमल नाथ के परिवार के सदस्य के रूप में हरवंश सिंह रहे हैं।

बर्रा में आयोजित तेरहवी के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, कांतिलाल भूरिया, अजय राहुल सिंह को भी पहुंचना था, परंतु छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेताओं के ऊपर हुए नक्सली हमले के बाद उक्त नेता छत्तीसगढ़ की ओर रवाना हुए, जिस कारण से वह बर्रा नहीं पहुंच पाये। आज बर्रा पहुंचने वालों में श्री नाथ के अलावा विधायक लखन घनघोरिया, सांसद उदयप्रताप सिंह, विश्वेश्वर भगत, रामेश्वर निखरा, सुखदेव पांसे, दीपक सक्सेना सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

गुटखा विक्रताओं पर छापे से मचा हडकंप

गुटखा विक्रताओं पर छापे से मचा हडकंप

(अपराध ब्यूरो)

सिवनी (साई)। लंबे समय से कुंभकर्णीय निंद्रा में सोया खाद्य एवं औषधि प्रशासन की तंद्रा कुछ हद तक टूटी है। खाद्य और औषधी प्रशासन ने शहर के आठ प्रतिष्ठानों में छापा मारकर लगभग पांच सौ पाउच जप्त किए हैं, जिसकी चर्चा बुधवारी बाजार में गर्मा गई है।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश सरकार ने पिछले साल ही प्रदेश में तंबाखु युक्त गुटखों का विक्रय प्रतिबंधित कर दिया था। बावजूद इसके सिवनी जिले में राजश्री और अन्य ब्रांड के गुटखे सरेआम बिक रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के आठ पान और किराना व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर लगभग पांच सौ पाउच जप्त किए गए हैं।

बाजार में चल रही चर्चाओं के अनुसार खाद्य एवं औषधी प्रशासन द्वारा बड़े व्यापारियों पर मेहरबानी की जा रही है। इतना ही नहीं छोटे और बड़े व्यापारियो से सरकार को चंदा देने के नाम पर मोटी रकम भी वसूली जा रही है। इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो विभाग जाने और व्यापारी पर इस संबंध में खाद्य और औषधी प्रशासन के अधिकारी उनका पक्ष जानने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए।

नक्सली हमला निंदनीय: अखिलेश शुक्ला

नक्सली हमला निंदनीय: अखिलेश शुक्ला

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। ‘‘छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं पर हुआ नक्सली हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इस हमले की महज निंदा करने से काम नहीं चलेगा। केंद्र सरकार को नक्सलवाद से निपटने की ठोस कार्ययोजना बनानी ही होगी।‘‘
उक्ताशय की बात युवा भाजपा नेता और पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट अखिलेश शुक्ला द्वारा आज दूरभाष पर चर्चा के दौरान कही। श्री शुक्ला ने कहा कि नक्सलवाद को किसी भी कीमत और परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए।

श्री शुक्ला ने आगे कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में अर्धसैनिक बलों ने नक्सल प्रभावित इलाकों को घेरकर मोर्चाबंदी की थी, और उसके बाद पश्चिम बंगाल में रेल यातायात के साथ ही साथ जनजीवन पटरी पर आया था, उसी तरह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कठोर कदम उठाने होंगे।

पुलिस की दबंगई, फोटो खींचने पर संपादक पर उठाया हाथ

पुलिस की दबंगई, फोटो खींचने पर संपादक पर उठाया हाथ

(अपराध ब्यूरो)

सिवनी (साई)। रेल्वे में यात्रा करने के नाम पर भारतीय रेल द्वारा तत्काल की स्कीम लोगों की सुविधा के बजाए उनके गले की फांस ज्यादा बन रही है। दलालों द्वारा टिकिट विंडो पर जाकर टिकिट बनवाए जा रहे हैं और आम जनता मुंह देखती रह रही है। आज सुबह पुलिस की दबंगई की फोटो खींचने पर एक पुलिस कर्मी ने राष्ट्र चंडिका के संपादक अखिलेश दुबे के साथ हाथापाई कर डाली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह रेल्वे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इस विवाद में सुधीर बघेल नामक युवक ने बताया कि वह सुबह सवा आठ बजे तत्काल का टिकिट बनवाने रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर खड़े हुए। नो बजे दो युवक आए और उन्होंने सुधीर बघेल का लाईन से यह कहकर हटा दिया कि कागज पर नाम लिखो तब नंबर आएगा।
सुधीर बघेल ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि वे इस बात को समझ नहीं पाए। इसकी शिकायत उनके द्वारा स्टेशन में उपस्थित कर्मचारी मकसूद खान से की। इसकी सूचना शायद कोतवाली पुलिस को लग गई। कोतवाली पुलिस की पीसीआर में चार पांच पुलिस आरक्षक आरक्षण केंद्र जा पहुंचे।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार पुलिस आरक्षकों जिनमें रामलखन बघेल, श्री मतीन, श्री गौतम आदि का समावेश था, ने पहले टिकिट काउंटर से बुकिंग क्लर्क से बात की, उसके उपरांत वे बुकिंग काउंटर के अंदर जा पहुंचे। जैसे ही वे अंदर गए वहां मौजूद राष्ट्र चंडिका के संपादक अखिलेश दुबे ने उनका वीडियो बनाना आरंभ कर दिया।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार संभवतः यह बात पुलिस आरक्षक श्री गौतम को नागवार गुजरी और वे तत्काल बुकिंग आफिस से बाहर आए और अपशब्द बोलते हुए अखिलेश दुबे से हाथा पाई करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने श्री गौतम को एसा करने से रोका और बताया कि यह मीडिया से जुड़े हुए हैं।
बावजूद इसके श्री गौतम रूके नहीं। प्रत्यक्ष दर्शियों ने इस बात पर भी आश्चर्य व्यक्त किया कि रेल्वे स्टेशन पर जहां रेल्वे पुलिस मौजूद रहना चाहिए, वह मौजूद नहीं थी। वस्तुतः इस कार्यवाही को रेल्वे पुलिस द्वारा अंजाम दिया जाना चाहिए था, पर उनके स्थान पर कोतवाली पुलिस ने वहां जाकर कार्यवाही क्यों की!
इस संबंध में जब स्टेशन अधीक्षक श्री अग्रवाल से संपर्क करना चाहा गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसकी शिकायत पर पीसीआर भरकर रेल्वे स्टेशन परिसर में स्थित आरक्षण केंद्र पहुंची थी, और वह वहां ततकल रिजर्वेशन के विवाद को निपटाने गई थी अथवा खुद का या किसी आला अधिकारी का रिजर्वेशन कराने गई थी।
वैसे जबसे तत्काल रिजर्वेशन का काम आरक्षण केंद्र से आरंभ करवाया गया है तबसे वहां दलालों की तादाद एकाएक बढ़ गई है। रेल्वे बुकिंग क्लर्क जय कुमार ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि इस तरह का विवाद अवश्य हुआ था, पुलिस भी वहां आई थी किन्तु हाथापाई की जानकारी उन्हें नहीं है।
उधर, राष्ट्र चंडिका के संपादक अखिलेश दुबे ने बताया कि उन्होंने पुलिस के आते ही इस घटना को अपने केमरे में कैद करना आरंभ कर दिया था। जब पुलिस का बल आरक्षण केंद्र के अंदर पहुंचा तो उन्होंने टिकिट विंडो से वीडियो बनाना आरंभ किया। इस पर तैश में आए आरक्षक श्री गौतम वहां से बाहर आए और उनके साथ हाथापाई पर उतर आए।

अखिलेश दुबे के अनुसार आज रविवार है एवं अवकाश है, अतः आज सोमवार को इस घटना की लिखित शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक के पास उपस्थित होकर उन्‍होंने दर्ज करा दी है

शुक्रवार, 24 मई 2013

एनएचएआई को जेब में रखे हुए हैं दरबार


एनएचएआई को जेब में रखे हुए हैं दरबार

(पीयूष भार्गव)

सिवनी (साई)। शराब व्यवसाई रहे और लखनादौन मस्जिद के सरपरस्त दिनेश राय उर्फ मुनमुन से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी भयाक्रांत नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि लखनादौन से सिवनी आते समय सड़क को भेदता एनएचएआई के बोर्ड के पीछे की ओर लगा एक बड़ा सा राय पेट्रोलियम का बोर्ड भी एनएचएआई के अधिकारियों को आते जाते अब तक नहीं दिख पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनादौन से सिवनी मार्ग पर आने पर नरसिंहपुर की ओर जाने वाले रास्ते में एनएचएआई के मार्ग पर किलोमीटर और आगे का मार्ग बताने वाले साईन बोर्ड के पीछे तरफ राय पेट्रोलियम का एक बड़ा सा बोर्ड लगाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह बोर्ड निश्चित तौर पर राय पेट्रोलियम की आय में बढोत्तरी की गरज से ही लगाया गया है।
इस संबंध में जब समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो ने एनएचएआई के परियोजना संचालक श्री सिंघई से उनके मोबाईल 9425426644 पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वे नागपुर दौरे पर हैं, अभी वे कोई बात नहीं कर सकते हैं। उनसे जब यह पूछा गया कि वे वापस कब लौटेंगे? उनसे बात कब संभव है? इस पर उन्होने मोबाईल काट दिया।
जब इस बारे में एनएचएआई के अधिकारी दिलीप पुरी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि विज्ञापन अगर कोई करना चाहता है तो वह आवेदन निश्चित तौर पर उनके कार्यालय से होकर ही गुजरेगा, और अब तक उन्होंने इस तरह का कोई आवेदन देखा नहीं है। श्री पुरी ने कहा कि हो सकता है कि यह नरसिंहपुर कार्यालय से मूव हुआ हो।
जब श्री पुरी के संज्ञान में इस बात को लाया गया कि यह एनएचएआई के संकेत बोर्ड के पीछे की ओर लाल रंग से पुता हुआ है तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है, वे स्वयं जाकर स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही करेंगे।
इस संबंध में जब नरसिंहपुर में पदस्थ महेंद्र वाणी से उनके मोबाईल 9425180933 पर संपर्क किया गया तो उन्होने भी श्री पुरी की ही तरह इस बात से अनभिज्ञता ही प्रकट की कि इस तरह का कोई आवेदन स्वीकृति के लिए उन्होंने परियाजना संचालक के कार्यालय को भेजा हो। उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय से इभी तक इस सड़क के लिए एक भी विज्ञापन हेतु अनुमति प्रदान नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि अभी वे कुछ करने की स्थिति में इसलिए नहीं हैं क्योंकि सड़क का रखरखाव एक साल तक सड़क के ठेकेदार के हाथों में ही है। अगर यह लखनादौन और सिवनी के बीच का मामला है तो सड़क का मैंटीनेंस मां लक्ष्मी यानी मीनाक्षी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
इस अनियमितता के लिए क्या कार्यवाही की जाएगी, के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह तो देखना होगा, क्योंकि इस तरह का यह पहला मामला प्रकाश में आया है। इस पर सड़क के ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस दिया जाकर इस बोर्ड को बलात हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई शिकायत करनी है तो लिखित में करे, मौखिक शिकायतों पर कार्यवाही संभव नहीं है।
वहीं मीनाक्षी कंस्ट्रक्शन कंपनी के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि मित्रों में दरबार के नाम से मशहूर दिनेश राय उर्फ मुनमुन ने मीनाक्षी के अनेक वेतनभोगी कर्मचारियों को साध रखा है संभवतः यही कारण है कि एनएचएआई के नियम कायदों को बलाए ताक रखकर यह काम किया गया हो।

लंबे समय तक कोषाध्यक्ष रहे हैं आपत्तिकर्ता


0 साईपुरम साई मंदिर भूमि विवाद

लंबे समय तक कोषाध्यक्ष रहे हैं आपत्तिकर्ता

(संजीव प्रताप सिंह)

सिवनी (साई)। नगझर स्थित साईपुरम के साई मंदिर की जमीन का विवाद अभी भी नहीं सुलझ सका है। किसकी जमीन पर यह मंदिर बना है इस बात पर से पर्दा नहीं उठ सका है। 22 मई को इस संबंध में अनुविभागीय दण्डाधिकारी के कार्यालय में हुई पेशी को अब 29 तारीख तक बढ़ा दिया गया है। इसमें आपत्तिकर्ता शरद अग्रवाल लंबे समय तक सांई मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं।
ज्ञातव्य है कि जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के द्वारा पीर फकीर के पास जाने की बात को लेकर की गई टिप्पणी के उपरांत साई मंदिर समिति नगझर के सचिव प्रसन्न चंद मालू द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि साई भक्तों के धेर्य को, उनकी श्रृद्धा को, ऐसे तत्वों द्वारा गलत अंदाज में देखा जा रहा है। साई भक्त कतई भी कायर नहीं हैं, यदि कोई भी व्यक्ति हमारे (श्री मालू के) ईष्ट देवता के संबंध में गलत टिप्पणियां करेगा तो उसका माकूल जवाब दिया जाएगा।
इसके अगले दिन हिन्दु महासभा के प्रदेशाध्यक्ष संजय मण्डल ने एक विज्ञप्ति जारी कर साई मंदिर प्रबंधन को ही कटघरे में खड़ा कर दिया गया था। इस विज्ञप्ति में संजय मण्डल द्वारा मंदिर प्रबंधन पर संगीन आरोप लगाए थे, जिनका जवाब इन पंक्तियों के लिखे जाने तक मंदिर प्रबंधन द्वारा नहीं दिया गया है, ना ही अपनी स्थिति ही स्पष्ट की है।
वहीं दूसरी ओर मंदिर के ट्रस्ट के पंजीयन के लिए राजपत्र में प्रकाशन के उपरांत कुछ कागजी कार्यवाही के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी के कार्यालय भेजा गया, जहां इसकी जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष शरद अग्रवाल द्वारा अपने अधिवक्ता शैलू सक्सेना के माध्यम से एक आपत्ति पेश कर दी गई है।
शरद अग्रवाल का दावा है कि जिस स्थान पर मंदिर का निर्माण किया गया है वह भूमि 11 जून 1992 को श्री शिरडी साई संस्थान सिवनी के तत्कालीन अध्यक्ष अधिवक्ता दादू राघवेंद्र नाथ सिंह द्वारा खरीदी गई थी, इस भूमि पर आमजन के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण किया गया था।
भूमि विवाद अब गहराने लगा है। ज्ञातव्य है कि गत 19 मई को अपनी विज्ञप्ति देने दैनिक हिन्द गजट कार्यालय आए साईं मंदिर समिति के सचिव प्रसन्न चंद मालू ने यह दावा किया था कि जिस भूमि पर मंदिर बना है उस भूमि को उन्होंने स्वयं के पैसों से खरीदकर मंदिर को दान दिया है।
वहीं, अब चर्चाओं का ना थमने वाला दौर भी आरंभ हो चुका है। चर्चाओं के अनुसार इस मंदिर के नए नाम से गठित होने वाले प्रस्तावित ट्रस्ट में आरंभ में भूमि खरीदने वाले अधिवक्ता दादू राघवेंद्र नाथ सिंह का नाम आखिर क्यों हटाया गया? इसके अलावा आर.के.शर्मा, श्रीमति सुषमा राय, बी.एस.ठाकुर, श्री आक्टे, वास्तु इंजीनियर दीपक अग्रवाल, पंडित तेजनारायण आदि जैसे साईभक्त जो इस मंदिर की पहली ईंट जुड़ने से साथ में थे को हाशिए पर रख दिया गया है।
वहीं, अब यह बात भी उभरकर सामने आ रही है कि आखिर क्या वजह है कि सालों साल मंदिर समिति के कोष का हिसाब किताब रखने वाले कोषाध्यक्ष शरद अग्रवाल अचानक ही इस मंदिर समिति से एकाएक विमुख हो गए और ना तो मंदिर के प्रस्तावित ट्रस्ट में ही उनका नाम है और ना ही मंदिर में दिखाई ही दे रहे हैं। शरद अग्रवाल के मंदिर से क्रियाकलापों से विमुख होने और मंदिर के ट्रस्ट में ही आपत्ति लगाने पर सभी को आश्चर्य हो रहा है।

सर्वशक्तिमान डॉ.सतीश दत्त गर्ग!


सर्वशक्तिमान डॉ.सतीश दत्त गर्ग!

(लिमटी खरे)

जिला आयुष अधिकारी के पद पर पदस्थ डॉ.सतीश दत्त गर्ग की हिम्मत की दाद देनी होगी। वे आदिवासी बाहुल्य लखनादौन तहसील के आदेगांव में पदस्थ रहे हैं। अपनी पदस्थापना के दौरान उन्होंने वहां जो गुल खिलाए हैं, अगर उनकी ईमानदारी से जांच हो जाए तो उनका निलंबन सुनिश्चित ही है। बावजूद इसके उन्हें निलंबित, पदावनत करने के बजाए जिला आयुष अधिकारी का प्रभार सौंपा जाना आश्चर्यजनक है।
डॉ.सतीश दत्त गर्ग जब कटनी में पदस्थ थे तब वहां अनेक शिकायतें उनके खिलाफ आईं। कटनी में डॉ.सतीश दत्त गर्ग पर आरोप है कि उन्होंनंे अधीनस्थ स्टाफ को जमकर परेशान किया है। इसकी शिकायत जब वहां के लोकल एमएलए संजय पाठक के संज्ञान मे लाई गई तो संजय पाठक ने उन्हें मिले जनादेश का पूरा पूरा सम्मान करते हुए मामले को विधानसभा में उठा दिया। संजय पाठक की चिंघाड़ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इसमें पहल करना पड़ा। शिवराज सिंह चौहान ने सदन में कहा था कि इस मामले की जांच जबलपुर संभागायुक्त कर रहे हैं।
वहीं, स्थानांतरण नीति 2012 - 2013 का पालन किए बिना अनियमितताएं कर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के मनमाने स्थानांतरण करने के लिए कटनी के तत्कालीन जिला आयुष अधिकारी डॉ.सतीश दत्त गर्ग को संभागायुक्त डॉ.दीपक खाण्डेकर ने नोटिस जारी किया था। मुख्यमंत्री चौहान ने यह भी बताया था कि इस संबंध में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सोमवती जायस्वाल एवं गीता जायस्वाल के साथ ही साथ दवासाज शिवगोपाल व मुकेश कुमार बर्मन के तबादले निरस्त और संशोधित किए गए।
अगर मुख्यमंत्री ने सदन में यह जानकारी दी है तो इसका मतलब साफ है कि डॉ.सतीश दत्त गर्ग ने कर्तव्यों के निर्वहन में कोताही बरती है। अगर डॉ.सतीश दत्त गर्ग द्वारा किए गए स्थानांतरण निरस्त या संशोधित किए गए हैं तो डॉ.गर्ग ने अनियमितता की है। और ऐसा है तो उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिए था।
जिला आयुष अधिकारी कार्यालय कटनी में तैनाती के दौरान डॉ.सतीश दत्त गर्ग को आयुष अधिकारी कटनी का प्रभार 7 नवंबर को दिया गया था, किन्तु इन्होंने गंभीर वित्तीय अनियमितता करते हुए सितम्बर एवं अक्टूबर माह का भी एनपीए एरियर का आहरण कर लिया।
इसके उपरांत डॉ.सतीश दत्त गर्ग जब आदेगांव में पदस्थ रहे तब आदेगांव निवासी राकेश जैन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री आनलाईन पर शिकायत भी की थी। इसकी जांच में डॉ.गर्ग को उक्त आलोच्य अवधि में अनुपस्थित होना पाया गया था। इतना ही नहीं आदेगांव औषधालय में दो हाजिरी पत्रक भी जप्त किए गए जिसमें एक में इन्होंने चिकित्सकीय अवकाश तो दूसरे में कर्तव्यों पर उपस्थिति दर्शाई थी।
डॉ.गर्ग के खिलाफ विभागीय कर्मचारियों विशेषकर महिला कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार की शिकायत प्रभारी मंत्री से भी की जा चुकी है। संभागीय आयुष अधिकारी डॉ.के.के.मिश्रा के पास आज भी जांच लंबित है। डॉ.सतीश दत्त गर्ग का प्रभाव इतना जबर्दस्त है कि उनकी जांच 30 अप्रेल को पूरी होने के बाद भी अब तक उच्चाधिकारियों तक नहीं भेजी जा सकी है।
बताते हैं कि एक बार फिर जिला आयुष अधिकारी का प्रभार लेने के बाद डॉ.सतीश दत्त गर्ग ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को हड़काना आरंभ कर दिया है। निश्चित तौर पर जिस कर्मचारी ने डॉ.सतीश दत्त गर्ग की शिकायत की होगी वह आज बुरी तरह डरा हुआ ही होगा, क्योंकि अब डॉ.सतीश दत्त गर्ग उसके जिला प्रमुख बनकर आ चुके हैं।
अब तो इस तरह की खबरें आम होने लगी हैं कि डॉ.सतीश दत्त गर्ग द्वारा अपने मातहतों को डराया धमकाया जा रहा है। इन परिस्थितियों में भय के वातावरण में सरकारी नुमाईंदे भला कैसे काम कर पाएंगे। लखनादौन विधायक श्रीमति शशि ठाकुर, सिवनी विधायक श्रीमति नीता पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल से अपनी नजदीकी बताकर कर्मचारियों को भयाक्रांत करने वाले डॉ.सतीश दत्त गर्ग के हौसले बुलंद होना इसलिए भी स्वाभाविक ही माना जा रहा है क्योंकि उच्चाधिकारियों द्वारा प्रमाण होने पर भी उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है।
कर्मचारियों ने लामबंद होकर इसकी शिकायत जिला कलेक्टर, के साथ ही साथ प्रभारी मंत्री से भी की जा चुकी है। बावजूद इसके अब तक डॉ.सतीश दत्त गर्ग के खिलाफ कोई कार्यवाही ना होना आश्चर्यजनक ही है। परिस्थितियां इस ओर इशारा करने पर विवश हो रही हैं कि क्या जिला प्रशासन, मंत्री संत्री से बढ़कर हो चुके हैं डॉ.सतीश दत्त गर्ग!
सिवनी में इस तरह से एक आयुष अधिकारी ने नियम विरूद्ध काम किया और सिवनी जिले के विधायकों ने उसके खिलाफ कोई कार्यवाही भी प्रस्तावित नहीं की है। यह तब हुआ जब श्रीमति नीता पटेरिया के पति डॉ.एच.पी.पटेरिया जिला चिकित्सालय में और श्रीमति शशि ठाकुर के पति डॉ.ठाकुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हैं जो इन बातों को बेहतर समझ सकते हैं।
हालात देखकर लगने लगा है कि सिवनी में अब निरंकुशता चरम पर पहुंच चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के बूते सरकारी अधिकारियों की मश्कें कसना नहीं बचा है। जरूर इसके पीछे कुछ और कारण हैं, वरना एक अदने से सरकारी कर्मचारी की हर स्तर पर शिकायतें होने के बाद भी वह सीना तानकर बैठा हुआ है। तरस तो उन तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों पर आ रहा है जिन्होंने अपने साथ हुए इस अन्याय की शिकायत की थी, और अब वे डॉ.सतीश दत्त गर्ग के कोप का भाजन होते दिख रहे हैं। संवेदनशील जिला कलेक्टर भरत यादव से इस संबंध में उचित और कठोर कार्यवाही की अपेक्षा है।

गुरुवार, 23 मई 2013

साईपुरम का मंदिर किसकी भूमि पर!


साईपुरम का मंदिर किसकी भूमि पर!

(पीयूष भार्गव)

सिवनी (साई)। शिर्डी के साईं बाबा के पूजन को लेकर उनके भक्तों के तौर-तरीकों पर अभी बातें चल ही रही थीं कि सिवनी के जबलपुर रोड स्थित भव्य साईं मंदिर की भूमि पर किसका अधिकार है... इस बात को लेकर विवाद उठना शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है कि ओम श्री साईं मंदिर ट्रस्ट को पंजीकृत करने के लिये एक आवेदन ऊधवदास आसवानी व 10 अन्य लोगों द्वारा पंजीयक लोक न्यास के समक्ष दिया गया है।
आवेदन में उक्त भूमि को आवेदकों द्वारा अपने ट्रस्ट की अचल संपत्ति बताया गया है। जबकि इसके दूसरे पक्ष शरद अग्रवाल का दावा है कि ग्राम सिमरिया प.ह.न. 90 रा.नि.मं. सिवनी भाग-दो में स्थित उक्त भूमि जिसका खसरा नंबर 113/3 है, श्री शिरडी साईं संस्थान सिवनी की है।
उल्लेखनीय है कि ऊधवदास आसवानी और 10 अन्य व्यक्तियों द्वारा साईं मंदिर भूमि को ओम श्री साईं मंदिर ट्रस्ट सिवनी की अचल संपत्ति निरूपित करते हुए ट्रस्ट बनाये जाने हेतु एक आवेदन पंजीयक, लोक न्यास एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जिस पर प्रमुख रूप से शरद अग्रवाल आ. गोविंदप्रसाद अग्रवाल द्वारा आपत्ति लगायी गयी है।
शरद अग्रवाल की तरफ से लगायी गयी आपत्ति के अनुसार जिस भूमि पर साईं मंदिर बना हुआ है 11 जून 1992 को श्री शिर्डी साईं संस्थान सिवनी के तात्कालीन अध्यक्ष दादू राघवेन्द्रनाथ सिंह द्वारा क्रय की गयी थी, जिसमें आमजन के सहयोग से भव्य साईं मंदिर का निर्माण किया गया था। आपत्तिकर्ता का कहना है कि जिस भूमि पर आमजन के सहयोग से भव्य साईं मंदिर बना है वह कागजों में आज भी श्री शिर्डी संस्थान की है। ऐसे में ओम श्री साईं मंदिर ट्रस्ट कैसे इस भूमि को अपनी अचल संपत्ति निरूपित कर अपने ट्रस्ट के पंजीयन हेतु आवेदन दे रहा है।
आपत्तिकर्ताओं के अनुसार उक्त भूमि शिर्डी के साई बाबा के मंदिर निर्माण के लिये ही खरीदी गयी थी, और उसमें मंदिर ही बना है लेकिन कोई अन्य उक्त भूमि को अपनी निरूपित कर पंजीयक लोक न्यास के समक्ष ट्रस्ट बनाये जाने हेतु आवेदन करेगा तो उसका विरोध तो करना ही पड़ेगा। कुछ लोगों द्वारा दस्तावेजों की कूटरचना कर भूमि को केवल अपने अधिकार में लेने की कोशिश कर ट्रस्ट बनाये जाने की कार्यवाही कर रहे हैं ताकि बाद में इस ट्रस्ट का संचालन व मंदिर में दान के रूप में आने वाली संपत्ति को वे मनमाने ढंग से उपयोग कर सके।