मंगलवार, 7 दिसंबर 2010

राष्ट्रपति से मिले राज्यपाल

(ब्यूरो कार्यालय)

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर ने आज यहां राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को अपनी प्रकाशित पुस्तक ’’कर्मयोगी की डायरी’’ के तीन खण्ड भेंट किये। इन डायरियों के साथ राज्यपाल की ’रामेश्वर ठाकुर इन पार्लियामेंट, सेलेक्टेड स्पीचिज’ और अन्य भाषण संग्रह की प्रतियां भी राष्ट्रपति को दी गई।

डायरियों में न केवल एक राष्ट्रीय सार्वजनिक जीवन के व्यक्ति की जीवनी का सचित्र वर्णन है, बल्कि पिछले छह दशकों के राष्ट्रीय राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्रों की अंतर्गाथा का बहुत संयत तथा सटीक लेखा-जोखा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने ’कर्मयोगी की डायरी’ की विशेषताओं के विषय में विस्तार से अपने विचार रखे। राष्ट्रपति ने रामेश्वर ठाकुर को शाल ओढ़ाकर अभिनन्दन करते हुए उन्हें देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरुष के रूप में सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: