सोमवार, 20 दिसंबर 2010

दिल्‍ली में पारा लुढका

रात और सर्द हुई राजधानी की

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर हाड़ गलाने वाली ठंड का आगाज हो चुका है। रविवार को यद्यपि तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं थी, किन्तु रविवार और सोमवार की दर्मयानी रात में पारा एकाएक लुढक गया। सोमवार की सुबह राजधानी का आसमान कोहरे से ढका हुआ था। रविवार की रात को दिल्ली में सामान्य से एक डिग्री कम अर्थात 7.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को दिल्ली का तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं: