मंगलवार, 9 अगस्त 2011

भावी अध्यक्ष कर सकते हैं कांग्रेस मुख्यालय में झंडावन्दन


भावी अध्यक्ष कर सकते हैं कांग्रेस मुख्यालय में झंडावन्दन

कांग्रेस मुख्यालय में कौन फहराएगा झंडा? संशय बरकरार

राहुल की वापसी में देरी पर वोरा की खुल सकती है लाटरी

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस के मुख्यालय में इस साल स्वाधीनता दिवस पर झंडा वंदन कौन करेगा इस पर संशय के बादल अभी बरकरार ही हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस की नजरों में भविष्य के वजीरे आजम राहुल गांधी इस बार झंडा फहराएंगे, किन्तु अगर उन्हें आने में देर हुई तो उनके स्थान पर मोती लाल वोरा जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी को आगे किया जा सकता है।

अमूमन पिछले एक दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस के मुख्यालय 24 अकबर रोड़ में सोनिया गांधी द्वारा झंडा फहराया जाता रहा है। इस बार वे अपने आपरेशन के सिलसिले में अमेरिका में हैं इसलिए इस बार 15 अगस्त पर वे झंडा वंदन नहीं कर पाएंगी। एक वरिष्ठ इंका नेता के अनुसार अगर राहुल गांधी स्वाधीनता दिवस तक स्वदेश वापस आ गए तो वे ही झंडा वंदन करेंगे। उनके न आने की सूरत में मोती लाल वोरा ही इसके लिए मुफीद लग रहे हैं, क्योंकि वे ही सबसे अधिक वरिष्ठ हैं।

कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि सोनिया अभी स्वास्य लाभ ले रहीं हैं। सूत्रों ने उनके मस्तिष्क में ट्यूमर होने की बात कही है। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी के ट्यूमर को निकाला गया है। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो वे ही जाने किन्तु कैंसर संस्थान में कीमो थेरपी और रेडियो थैरपी के अलावा सर्जरी के मामले में चिकित्सक ट्यूमर की संभावनाएं ही व्यक्त कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: