बुधवार, 7 सितंबर 2011

नाकारा हैं युवराज!


नाकारा हैं युवराज!

विकीलीक्स का खुलासा

केबल खुलासे से कांग्रेस में हड़कम्प

(लिमटी खरे)

नई दिल्ली। एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासा कर विश्व को चौंका देने वाले विकीलीक्स केबल के एक अहम खुलासे के बाद कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा पसर गया है। इस खुलासे में कहा गया है कि राहुल गांधी पूरी तरह अनफिट और अनुपयोगी हैं। दुनिया भर पर नजर रखने वाले दुनिया के चौधरी अमेरिका के तत्कालीन राजदूत डेविड मलफोर्ड द्वारा भेजे गए इस केबल से कांग्रेस में सनसनी फैल गई है।

केबल में मलफोर्ड के हवाले से कहा गया है कि कांग्रेस के आला नेता ही अपने कार्यकर्ताओं की नजर में भविष्य के प्रधानमंत्री राहुल गांधी को अनुपयोगी मानते हैं। आला नेता ही अपने युवराज राहुल गांधी को कम आंकते हैं। यद्यपि यह केबल 23 अक्टूबर 2007 को भेजा गया था फिर भी इसे भविष्य की राजनीतिक बिसात को देखकर अहम माना जा रहा है। कांग्रेस को भय है कि आने वाले दिनों में विपक्षी पार्टियों द्वारा इसका इस्तेमाल चुनावों में बेहतर तरीके से किया जा सकता है।

इस केबल का लब्बो लुआब यह है कि राहुल गांधी अभी भारतीय राजनीति के हिसाब से अनफिट हैं। राहुल गांधी को अब उन कामों को अंजाम देना होगा जिन्हें वे उचित नहीं मानते या जिनकी समझ उन्हें नहीं है। भारतीय राजनीत में साम दाम दण्ड और भेदका बोल बाला है। भारत में जिस नीति से राज हासिल हो उसे ‘‘राजनीति‘‘ कहा जाता है।और राहुल को इसे अपनाना होगा।

केबल में अस्पष्ट तौर पर यह भी कहा गया है कि नेहरू गांधी परिवार (फादर ऑफ नेशन महात्मा गांधी नहीं) के वंशज होने के चलते उन्हें देश में और कांग्रेस में शीर्ष पद तो मिल सकता है किन्तु सफल राजनैतिक भविष्य के लिए ये अहर्ताएं उन्हें बुलंदियों तक नहीं ले जा सकती हैं। केबल में यह भी कहा गया है कि राहुल गांधी को अपने आप को साबित करना होगा। केबल के चार सालों बाद भी राहुल गांधी आज वहीं खड़े दिख रहे हैं जहां वे उस वक्त थे।

कोई टिप्पणी नहीं: