सोमवार, 28 मई 2012

धरे गए जगन


धरे गए जगन

(ऋतु सक्सेना)

हैदराबाद (साई)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले मे वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन की पूछताछ के बाद उन्हें कल शाम हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया है कि जगनमोहन रेड्डी को कथित रूप से आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई ने उन पर षड्यंत्र, धोखाधड़ी, विश्वासघात और खातों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। आंध्र प्रदेश में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अत्यधिक सतकर्ता का आदेश जारी किया गया है। हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापटनम, कड़प्पा और राज्य के अन्य प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। हैदराबाद पुलिस ने शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: