सोमवार, 9 जुलाई 2012

येदि के सामने भाजपा घुटनों पर!


येदि के सामने भाजपा घुटनों पर!

(महेश रावलानी)

नई दिल्ली (साई)। चाल चरित्र और चेहरे वाली काडर बेस्ड भारतीय जनता पार्टी के किले की नींव एक के बाद एक कमजोर पड़ती दिख रही हैं। उमा भारती, वसुंधरा राजे, नरेंद्र मोदी के बाद अब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के सामने भारतीय जनता पार्टी बौनी नजर आ रही है। भाजपा में आंतरिक प्रजातंत्र के बजाए हिटलरशाही का नायाब उदहारण सामने है जबकि विधायकों से रायशुमारी के पहले ही सदानंद गौड़ा के स्थान पर जगदीश शेट्टर को सूबे का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है।
श्री जगदीश शेट्टर, कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कल नई दिल्ली में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि श्री सदानंद गौड़ा ने पार्टी को इस्तीफा सौंप दिया है, जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया है।श्री गडकरी ने बताया कि राज्य की राजनीतिक स्थिति पर विचार के लिए शनिवार को पार्टी की कोर समिति की बैठक हुई थी।
उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और अरुण जेटली आज बंगलौर जाएंगे। उनकी देखरेख में पार्टी विधायक मुख्यमंत्री पद के लिए श्री शेट्टर का विधिवत चुनाव करेंगे। श्री सदानंद गौडा ने कहा है कि वे केंद्रीय नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करते हैं। गौरतलब है कि यह राज्य में ग्यारह महीनों के दौरान नेतृत्व में यह तीसरा परिवर्तन है।
राज्य में कर्नाटक बीजेपी के प्रभावी नेता येदियुरप्पा और उनके समर्थकों के दबाव में आकर सदानंद गौड़ा का ११ महीने का शासन समाप्त हो गया है। जगदीश शेट्टर कर्नाटक के २१वें मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। देखना यह है कि मंत्रीमंडल बनाते वक्त फिर से एक बार आंतरिक विद्रोह न उठ जाए।
इस बीच कांग्रेस ने कहा है कि नये सिरे से चुनाव कराने पर ही राज्य की समस्या का समाधान हो सकता है। पार्टी महासचिव बी के हरिप्रसाद ने नई दिल्ली में कहा कि भाजपा की सरकार वाले इस राज्य में शासन कार्य लगातार ठप्प है। उन्होंने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को भ्रष्टाचार की जीत बताया।
भाजपाध्यक्ष नितिन गड़करी ने बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा कल दिल्ली में आये थे, उन्होंने गडकरी से अनुरोध किया कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा गडकरी के पास सौंप रहे हैं। गडकरी ने कहा कि उनका इस्तीफा पार्टी ने स्वीकार किया है, गडकरी ने आगे कहा कि जगदीश शेट्टर को पार्टी ने कर्नाटक का नेतृत्व देने का निर्णय लिया है। भाजपा में आंतरिक प्रजातंत्र के बजाए हिटलरशाही के मामले में सभी नेता मौन ही साधे हुए हैं।
श्री गडकरी ने बताया कि राज्य की राजनीतिक स्थिति पर विचार के लिए कल पार्टी की कोर समिति की बैठक हुई थी। उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और अरुण जेटली पार्टी विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए श्री शेट्टर के विधिवत चुनाव का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पार्टी विधायक नेतृत्व परिवर्तन के बारे में जानकारी देने के लिए राज्यपाल हंसराज भारद्वाज से मिलेंगे।
उधर गोड़ा ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के फैसले को वे पूरे दिल से अंगीकार करते हैं और वे भेविष्य में पार्टी के बफादार कार्यकर्ता के बतौर काम करते रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ सामंजस्य के मामले में निर्वतमान मुख्यमत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि वे नए मुख्यमंत्री को पूरा परा सहयोग प्रदान करेंगे।
उधर, जनता दल - यूनाइटेड प्रमुख शरद यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री बदलकर सही फैसला किया है, क्योंकि इससे वह अपने लिंगायत वोट बैंक को अपने साथ रख सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: