शनिवार, 1 सितंबर 2012

गुवहाटी बंग्लुरू के बीच विशेष रेल आरंभ


गुवहाटी बंग्लुरू के बीच विशेष रेल आरंभ

(पुरबालिका हजारिका)

गुवहाटी (साई)। पूर्वाेत्तर सीमांत रेलवे आज से गुवाहाटी से बंग्लुरू के लिए विशेष रेलगाड़ियां चला रहा है। एस।एम।एस से मिली धमकियों के कारण अन्य राज्यों से घर लौट आये पूर्वाेत्तर के लोगों को वापस काम के स्थानों तक पंहुचाने लिये यह सुविधा शुरू की गई है।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक सहित अन्य राज्यों से घर लौटने वालों की सुरक्षित यात्रा के लिये प्रबंध किये गये हैं। पूर्वाेत्तर सीमांत रेलवे बैंगलोर के लिये दो विशेष रेलगाड़ियों सहित पांच रेलगाड़ियां चलायेगी। बंग्लुरू के लिये पहली विशेष रेलगाड़ी पलटन बाजार स्टेशन से आज १२ सौ यात्रियों के साथ रवाना हुई।
असम सरकार ने विभिन्न राज्य सरकारों से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। लगभग ३५००० लोग हाल ही में अन्य राज्यों से अपने घर लौटे हैं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने गुवाहाटी और इम्फाल का दौरा कर लोगों से बिना किसी डर के लौटने का अनुरोध किया था।
इस बीच सेना ने कोकराझार जिले में जातीय हिंसा भड़काने में शामिल गुटों की धरपकड़ शुरू कर दी है। एक सरकारी समाचार एजेंसी से बातचीत में राज्य के गृह सचिव जी।डी। त्रिपाठी ने बताया कि सेना ने अवैध हथियार जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू की है।
इससे पहले सेना को केवल हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च के लिए तैनात किया गया था। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेष आयुक्त हर्ष मंदर ने मुख्यमंत्री तरूण गोगोई और राज्य के मुख्य सचिव से अलग-अलग मुलाकात की और राहत उपायों पर चर्चा की।

कोई टिप्पणी नहीं: