मंगलवार, 6 नवंबर 2012

फैजाबाद में स्थिति सामान्य कफ़्यू हटा


फैजाबाद में स्थिति सामान्य कफ़्यू हटा

(पंकज शर्मा)

फैजाबाद (साई)। फैजाबाद में स्थिति सामान्य होते ही उत्तर प्रदेश में फैजाबाद शहर में आज सुबह छह बजे से कर्फ्यू पूरी तरह हटा लिया गया है। १२ दिनों के लगातार कर्फ्यू के बाद फैजाबाद के लोगों ने तब इत्तमीनान की सांस ली जब आज सुबह से सिर्फ रात में चल रहा ६ घंटों का कर्फ्यू भी हटा लिया गया।
चार दिनों पहले दिन का कर्फ्यू हटाने की वजह से शहर और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक, सामाजिक गतिविधियां पहले ही जारी हो चुकी थी। दंगा फैलाने, आगजनी और लूट-पाट करने के सिलसिले में प्रशासन ने अब तक ७० से अधिक एफआईआर दर्ज करके ९० से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि कर्फ्यू पूरी तरह हटा लिया गया है लेकिन सुरक्षा बलों की शहर और कस्बों में तैनाती और गश्त पूरी तरह जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: