गुरुवार, 6 दिसंबर 2012

गरीब बालाओं को शादी के लिए 15 हजार


गरीब बालाओं को शादी के लिए 15 हजार

(अभय नायक)

रायपुर (साई)। महिला वोटों के लिए शुरू की गई महिला उत्थान यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बड़ी घोषणा कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। इसके तहत गरीब लड़कियों की शादी के लिए सरकार अब 15 हजार रुपए देगी। निर्धन कन्यादान योजना के तहत अभी 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।
राजनांदगांव जिले के सुकुल दैहान गांव से महिला एवं बाल विकास मंत्री लता उसेंडी ने इस यात्रा की शुरुआत की। 12 किमी की दूरी तय करने के बाद महिलाओं की रैली राजनांदगांव के स्टेट स्कूल प्रांगण में पहुंची। भीड़ के साथ उसेंडी और सांसद मधुसूदन यादव भी थे। मुख्यमंत्री ने वहां कन्यादान योजना के लिए सरकारी खर्च की राशि में इजाफा करने का ऐलान कर दिया। इस दौरान पद्मश्री फुलबासन यादव, शमशाद बेगम सहित समूह से जुड़ी 20 हजार से ज्यादा महिलाएं मौजूद रहीं। 

कोई टिप्पणी नहीं: