सोमवार, 10 दिसंबर 2012


किसानों को एक सप्ताह के भीतर भुगतान दिलायें - खांडेकर

(शिवेश नामदेव)

सिवनी (साई)। जिले के बरघाट विकासखंड क्षेत्र में चलाई जा रही शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत को मौके पर जाकर मुआयना करने के लिये जबलपुर संभागायुक्त दीपक खांडेकर आज बरघाट पहुंचे। भ्रमण के दौरान संभागायुक्त खांडेकर ने गंगेरूआ में समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी कार्य के अवलोकन के अलावा बरघाट जनपद क्षेत्र के अन्य ग्रामों में निघ्मत एवं निर्माणाधीन कार्याे सहित अन्य विकास गतिविधियों का सघन जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर अजीत कुमार, जिला पंचायत की सीईओ. श्रीमती प्रियंका दास, एस.डी.एम. बरघाट कौशलेन्द्र विक्रम ङ्क्षसह, परवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर राकेश मरकाम सहित तहसीलदार बरघाट, जनपद पंचायत बरघाट के सीईओ. व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
संभागायुक्त खांडेकर बालाघाट जिले के कटंगी की ओर से सिवनी जिले की सीमा में पहुंचे।पहुंचे। सिवनी जिले की सीमा के पहले गांव दौंदीवाडा में संभागायुक्त ने प्रगतिशील किसान अजय सहारे द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत अपनी निजी भूमि के २५ डिसमिल रकबे में स्थापित पॉली हाउस का निरीक्षण किया। करीब ३५ एकड कृषि भूमि के मालिक और प्रगतिशील किसान सहारे ने बताया कि करीब साढे नौ लाख रूपये की लागत से स्थापित इस पॉली हाउस निर्माण की आधी राशि उसने बैंक से लोन लेकर वहन की है। किसान ने पॉली हाउस में शिमला मिर्च, करेली, बैंगन, प्याज व अन्य सब्जियां लगाई है। मौके पर मौजूद उद्यानिकी अधिकारी ने बताया कि जिले का प्रथम पॉली हाउस है और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ही अन्य किसानों को पॉली हाउस निर्माण के लिये प्रेरित किया जा रहा है। संभागायुक्त खांडेकर ने किसान से फसल पैदावार एवं उसकी खपत के बारे में जानकारी प्राप्त की। किसान ने बताया कि पॉली हाउस से उत्पादित हरा धनिया उसने सौ रूपये प्रति किलो की दर से बेचा।
इसके पश्चात संभागायुक्त खांडेकर ग्राम तिघरा पहुंचे, जहां उन्होंने आवर्धन जल प्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन उश्चस्तरीय टंकी का अवलोकन किया। यह टंकी ८.९० लाख की लागत से बनाई जा रही है। इसी गांव में संभागायुक्त ने एकीकृत कार्य योजना के तहत पांच लाख रूपये की लागत से निघ्मत सी.सी.रोड का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया।
तिघरा से गंगेरूआ पहुंचकर संभागायुक्त खांडेकर ने वहां वृहताकार सेवा सहकारी समिति गंगेरूआ में समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी प्रक्रिया का अवलोकन किया। संभागायुक्त ने किसानों से चर्चा कर उन्हें खरीदी केन्द्रों में ही अपना अनाज बेचने और सरकार द्वारा घोषित बोनस राशि का लाभ उठाने की हिदायत दी। किसानों ने कहा कि भुगतान में विलंब हो रहा है। संभागायुक्त ने फौरन ही एस.डी.एम. और जिला आपूघ्त अधिकारी को निर्देशित किया कि किसानों को एक सप्ताह के भीतर भुगतान दिलाना सुनिश्चित करें। बताया गया कि गंगेरूआ समिति में अबतक २७१ किसानों से करीब १० हजार ७०० ङ्क्षक्वटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। जिसमें से १० हजार २२३ ङ्क्षक्वटल धान का परिवहन कर ११० किसानों को भुगतान भी दिलाया जा चुका है। संभागायुक्त ने गंगेरूआ में ही नवनिघ्मत उप तहसील कार्यालय भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का अवलोकन किया। संभागायुक्त ने दोनों ही भवनों के निर्माण में बरती गई सावधानी और गुणवत्ता को सराहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करीब ५० लाख रूपये की लागत से बी.आर.जी.एफ. मद से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा निघ्मत किया गया है। संभागायुक्त ने इसी गांव में शेखलाल हर्षे द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन योजना का लाभ लेकर हाल ही में बनाये मकान का भी अवलोकन किया। हितग्राही ने कहा कि सरकार की मदद से मेरा टूटा-फूटा घर अब बेहद अश्छा बन गया है। वह इसके विस्तार की सोच रहा है।
संभागायुक्त खांडेकर ने अपने भ्रमण के दौरान जिले के बडे ही प्रगतिशील किसान विलास तिजारे के खेतों का भी अवलोकन किया। संभागायुक्त ने खेतों के भ्रमण के पश्चात किसान तिजारे के एग्रो-डेयरी फाघ्मग के कन्सेप्ट की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि यह नवाचार जिले के दूसरे किसानों के लिये एक नजीर बनेगा। तिजारे ने अपनी ३५ एकड कृषि भूमि में चार खेत तालाबों का निर्माण कराया है। जिसमें वे मत्स्य पालन के अलावा ङ्क्षसघाडे की खेती करते है। पशुपालन करते है और धान की फसल भी लेते है। उन्होंने बायो गैस भी बनाया है और कृषि के क्षेत्र में हो रहे सारे नवाचारों को बेहद कुशलता से अपना रहे है।
बोरीखुर्द से बरघाट रवानगी के दौरान संभागायुक्त ने ताखलाखुर्द में वन सुरक्षा समिति ताखलाखुर्द के लाख उत्पादन करने वाले चार स्व-सहायता समूहों के सदस्यों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लाख उत्पादन आज एक फायदे का सौदा बन गया है। किसानों को इससे जुडना चाहिये। समिति के सदस्यों ने बताया कि वन संरक्षण के लिये किये गये उपायों से अब ३१२.६६  हेक्टेयर वन क्षेत्र में अब पूरी तरह हरियाली आ गई है। वन्य प्राणी भी विचरने लगे है। सदस्यों ने इस संरक्षित वन क्षेत्र में पहले से स्थापित एक तालाब का गहरीकरण कराये जाने की मांग की। संभागायुक्त ने सहायक वनमंडलाधिकारी को कार्य कराने को कहा।
इसके पश्चात संभागायुक्त बरघाट-बालाघाट रोड पर स्थित जेवनारा मत्स्य बीज प्रक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने मत्स्य पालन के तरीके और उत्पादन की जानकारी ली। बताया गया कि करीब २५ एकड क्षेत्र में स्थित इस मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में सभी किस्म की मछलियों और झींगों का उत्पादन किया जाता है। इस वर्ष ८५ हजार फ्राय का उत्पादन किया गया है। संभागायुक्त ने प्रक्षेत्र में ही स्थापित मछुआ प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन किया और मौके पर ही मौजूद मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों से चर्चा की। सदस्यों ने बताया कि वे मत्स्य पालन की नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण लेकर अब अधिक मत्स्य उत्पादन और नकद आमदनी प्राप्त कर रहे है।   
ग्राम भ्रमण के पश्चात संभागायुक्त दीपक खांडेकर ने जनपद पंचायत बरघाट के सभाकक्ष में सभी विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। संभागायुक्त ने अधिकारियों को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित तरीके क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की उदासीनता या लापरवाही नहीं होनी चाहिये। समीक्षा बैठक में संभागायुक्त ने क्रमशरू महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं आदिम जाति कल्याण विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। संभागायुक्त ने धान खरीदी कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने आदिम जाति कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि वे जनपद क्षेत्र के प्रत्येक छात्रावास एवं स्कूलों विशेषकर कन्या छात्रावास एवं स्कूलों में विद्युत एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। अधिकारी भ्रमण पर जाये और देखे कि स्कूल्स समय पर खुल रहे है या नहीं। उन्होंने विद्युत मंडल के अधिकारी को १५ दिसंबर को आयोजित मेगा लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों का निपटारा करने को कहा। पी.एच.ई. के अधिकारियों को उन्होंने ट्यूब वेल खनन होने पर १५ दिवस के भीतर हर हाल में पानी मुहैया कराने को कहा। बैठक में कलेक्टर अजीत कुमार, अपर कलेक्टर आर.बी. प्रजापति, जिला पंचायत की सीईओ. श्रीमती प्रियंका दास, एस.डी.एम. बरघाट कौशलेन्द्र विक्रम ङ्क्षसह, परवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर राकेश मरकाम सहित तहसीलदार बरघाट, जनपद पंचायत बरघाट के सीईओ., सभी विभागों के विकासखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
संभागायुक्त दीपक खांडेकर ने आज बरघाट में आगामी चुनावों के मद्देनजर तैयार की जा रही मतदाता सूची और मतदान केन्द्रों की जानकारी के लिये क्षेत्र में नियुक्त समस्त बूथ लेवल आफिसर्स (बी.एल.ओ.) की बैठक लेकर निर्वाचक नामावली की तैयारी के संबंध में जारी गतिविधियों की जानकारी ली। बैठक में उन्होंने बी.एल.ओ. को  ऐसे मतदान केन्द्रों का सर्वे करने के निर्देश दिये, जहां मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की संख्या पहले से कम हुई है। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का सूक्ष्मता से निरीक्षण करने तथा प्रत्येक पात्र वयस्क मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में हर हाल में जोडने के निर्देश दिये। उन्होंने बी.एल.ओ. से कहा कि किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न हो। मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज करने के उपरान्त उन्हें साफ सुथरी वोटर आई.डी. कार्ड दिये जायें। उन्होंने बताया कि अपडेशन के पश्चात ही मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। अतरू यदि किसी मतदान केन्द्र में कोई पात्र मतदाता मतदान से वंचित रहा तो यह संबंधित बी.एल.ओ. और सुपरवायजर की गल्ती मानी जायेगी। उन्होंने कहा कि आगामी २५ जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जायेगा। अतरू इस दिन से पहले सभी मतदाताओं के फोटोयुक्त वोटर आई.डी. कार्ड तैयार कर लिये जायें। बैठक में कलेक्टर अजीत कुमार ने कहा कि बी.एल.ओ., सुपरवायजर, सहायक एवं रिटघ्नग आफिसर सभी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में अपडेटेड मतदाता सूचियां बिना किसी त्रुटि के समय रहते तैयार कर ली जायें।  बैठक में कलेक्टर अजीत कुमार, अपर कलेक्टर आर.बी. प्रजापति, जिला पंचायत की सीईओ. श्रीमती प्रियंका दास, एस.डी.एम. बरघाट कौशलेन्द्र विक्रम ङ्क्षसह, परवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर राकेश मरकाम सहित तहसीलदार बरघाट एवं सभी बूथ लेवल आफिसर्स मौजूद थे।                                                                                   

कोई टिप्पणी नहीं: