मंगलवार, 25 दिसंबर 2012

फिर होंगी संवैधानिक मर्यादाएं तार तार!


फिर होंगी संवैधानिक मर्यादाएं तार तार!

(अंकित)

सागर (साई)। कांग्रेस संगठन में जान फूंकने की कवायद एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांति लाल भूरिया द्वारा की जा रही है। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के सिवनी जिले के केवलारी से चौथी बार चुने गए हरवंश सिंह ठाकुर जो कि मध्य प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष भी हैं, आने वाले दो दिन में सागर आने वाले हैं।
कांग्रेस के महासम्मेलन की तैयारी की कमान संभालने एक-दो दिन में पूर्व मंत्री हरवंशसिंह सागर आ रहे है। सम्मेलन के दौरान गड़बड़ी न हो और स्थानीय कांग्रेस नेताओं में सामंजस्य कायम हो इस उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस के कुछ और नेताओं को सम्मेलन के पहले सागर में डेरा डालने के निर्देश दिए गए है। इधर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. सुशील तिवारी एवं अशोक श्रीवास्तव ने एक प्रेस बयान में कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में पार्टी मिशन 2013 पूरा करेगी। भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने 27 दिसंबर को आयोजित महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की अपील कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की है।
विशेषज्ञों का मानना है कि क्योंकि हरवंश सिंह विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर विराजमान हैं यह पद संवैधानिक दृष्टि से काफभ् अहम और महत्वपूर्ण होता है अतः इस पद की मर्यादा को बनाए रखने के लिए इस पर विराजे किसी भी नेता को पार्टीगत प्रोग्राम्स से अपने आपने आप को विरक्त ही रखना चाहिए। चूंकि मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी भी पार्टी के प्रोग्राम्स में शिरकत करते हैं इसलिए कांग्रेस के विधायक हरवंश सिंह भी पार्टी के उन प्रोग्राम्स को जिनमें पहुंचना या उपस्थित होना उनके लिए असुविधा का कारक नहीं होता में पहुंच ही जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: