शनिवार, 22 दिसंबर 2012

आज चुना जाएगा हिमाचल का सीएम


आज चुना जाएगा हिमाचल का सीएम

(रीता वर्मा)

शिमला (साई)। हिमाचल प्रदेश में आज कांग्रेस विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। पार्टी ने सभी ३६ नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आज शाम पांच बजे शिमला में बुलाई है। कांग्रेस के आला दर्जे के सूत्रों ने साई न्यूज को बताया कि केंद्रीय प्रेक्षक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और राज्य में पार्टी मामलों के प्रभारी वीरेन्द्र चौधरी बैठक में मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस मुख्यालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह, विधायक दल नेता की दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी में खींचतान दिख रही है और राज्य के कुछ वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय नेताओं से मिलने कल नई दिल्ली चले गए।
बताया जाता है कि दिल्ली गए नेताओं में पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव आशा कुमारी और वरिष्ठ विधायक डी।एस। बाली शामिल हैं। नेता के मुद्दे पर वीरभद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी हाईकमान और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश मानने की बात कह रहे हैं। ६८ सदस्यीय विधानसभा में पार्टी को चुनाव में ३६ सीटों पर विजय मिली है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को पिछली विधानसभा की तुलना में १३ सीटों का फायदा हुआ है। पिेछले चुनाव में उसने २३ सीटें जीती थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: