शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस


विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

(शिवेश नामदेव)

सिवनी (साई)। दो बार प्रदेश में मुंह की खाने के बाद कांग्रेस फिर से संगठित होकर सत्ता वापसी के प्रयास में जुट गई है, जिसके उसे सफल परिणाम भी प्राप्त हुए हैं। विगत दिनों हुए मंडी चुनावों और उसके बाद हुए सहकारिता चुनावों में जिले भर में अधिकतर कांग्रेस के ही प्रत्याशी विजयश्री प्राप्त कर पाये हैं। कांग्रेस में इस आक्रामकता का मुख्य कारण युवाओं की बढ़ती भागीदारी को माना जा रहा है। पुराने हो चुके नेता एक तरह से दरकिनार कर दिये गये हैँ और पूरी बागडोर कांग्रेस की शांत पड़ी यूथ लॉबी ने संभाल ली है।
एक ओर जहां कांग्रेस विजय का पताका फहरा रही है, वहीं भाजपा अपनी कार्यकारिणी की घोषणा में जुटी हुई है। इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस के बुजुर्ग नेता और छत्रप ठा। हरवंश सिंह खास नजर बनाये रखे हुए हैं। कांग्रेस के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बाताया कि मंडी अध्यक्ष के तौर पर हरवंश सिंह, पदम सनोडिया को देखना चाहते थे, किंतु यूथ लॉबी के निर्णय पर ही उन्हें झुकना पड़ा और वर्षों के इतिहास में पहली बार प्रत्यक्ष तौर पर उनके आदेश की नफरमानी हुई है।
सिवनी से विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस में काफी घमासान मचने की उम्मीद है, जहां यूथ बिग्रेड पूर्व जिला युकां अध्यक्ष और वर्तमान राष्ट्रीय समन्वयक राजा बघेल के नाम की बांट जोह रही है, वहीं जिला पंचायत के अध्यक्ष मोहन चंदेल, राजकुमार खुराना सहित कई दिग्गज लाईन में लगे हुए हैं, जबकि इन सभी कांग्रेसियों को मुख्य खतरा नगर पंचायत लखनादौन के पूर्व अध्यक्ष मुनमुन राय से दिखाई दे रहा है। क्योंकि उनकी माताजी के खिलाफ कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा था, जिसके चलते मुनमुन राय को भी कांग्रेसी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। । देखना होगा कि इस बार राष्ट्रवादी कांग्रेस का समझौता फैक्टर सिवनी में लागू होता है कि नहीं।।?

कोई टिप्पणी नहीं: