रविवार, 17 मार्च 2013

स्विस महिला से दुष्कर्म, 20 धरे गए


स्विस महिला से दुष्कर्म, 20 धरे गए

(नंद किशोर)

भोपाल (साई)। देश के हृदय प्रदेश में धर्मनगरी दतिया जिले में विदेशी बाला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ने लगा है। मध्यप्रदेश पुलिस ने दतिया जिले में शुक्रवार रात स्विस महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में २० लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ हो रही है।
दतिया से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो ने बताया कि इस सिलसिले में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। ३९ वर्षीया स्विस महिला पर्यटक अपने पति के साथ साइक्लिंग ट्रिप पर आई थी। दतिया शहर से आठ किलोमीटर दूर झरिया गाँव में सात से आठ लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया था।
वहीं दूसरी ओर साई न्यूज के दिल्ली ब्यूरो से मणिका सोनल ने नई दिल्ली स्थित स्विस दूतावास के हवाले से कहा कि दूतावास ने इस घटना की जल्द जांच कराने की मांग की है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। इसके साथ ही साथ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने मध्य प्रदेश सरकार को इस घटना को बहुत गंभीरता से लेते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं: