रविवार, 7 अप्रैल 2013

इमारत गिरने के मामले में पांच धराए


इमारत गिरने के मामले में पांच धराए

(निधि गुप्ता)

मुंबई (साई)। मुम्बई में ठाणे जिले में इमारत ढह जाने के मामले में एक सहायक निगम आयुक्त और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एनसीपी के एक पार्षद समेत पांच और लोगों को आज गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही इस मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि आज गिरफ्तार किये गये लोगों में सहायक निगम आयुक्त बाबा साहेब अंडेल, कांस्टेबल एस.सईद, एनसीपी के स्थानीय पार्षद हीरा पाटिल, थाणे नगर निगम के क्लर्क किशन मडके और कलेक्शन एजेन्ट जब्बार पटेल शामिल है।
इन सभी लोगों के खिलाफ दूसरो की सुरक्षा और जान के लिए खतरा पैदा करने वाली लापरवाही बरतने तथा गैर इरादतन हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किये गये है। स्थानीय प्रशासन ने घटना वाले स्थल-शील फाटा के आस-पास कुछ गोदामों और दो अवैध इमारतों को कल गिरा दिया। इस बीच मरने वालों की संख्यां ७४ हो गई है। ३५ घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: