शनिवार, 15 मार्च 2014

कम भीड़ के कारण नहीं गया ममता की रैली में: अन्ना

कम भीड़ के कारण नहीं गया ममता की रैली में: अन्ना

(मोदस्सिर कादरी)

नई दिल्ली (साई)। समाजसेवी अन्ना हजारे कहना है कि वह दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी की रैली में कम भीड़ जुटने के कारण नहीं गए थे।
उन्होंने इसके लिए अपने करीबी और जाने-माने पत्रकार संतोष भारतीय पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भारतीय ने उन्हें धोखा दिया है। दिल्ली के कंस्टिट्यूशनल क्लब में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अन्ना ने कहा कि वह ममता बनर्जी का पूरा सम्मान करते हैं। वह सभी मुख्यमंत्रियों में सबसे बेहतर हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वह ममता को सपोर्ट करते हैं, उनकी पार्टी को नहीं।

तृणमूल की रैली में न जाने के सवाल पर अन्ना ने कहा कि उस दिन उनकी रैली पर पूरी नजर थी। उन्होंने दोपहर दो बजे रैली स्थल का नजारा टीवी पर देखा था। रामलीला मैदान में महज चार हजार लोग थे। मेरे साथ धोखाधड़ी की गई थी। उन्होंने इसका ठीकरा अपने करीबी संतोष भारतीय के सिर फोड़ते हुए कहा कि भारतीय ने उन्हें धोखा दिया है। उन्हें रैली के बारे में गलत जानकारी दी गई। अन्ना ने कहा, ‘मुझसे कहा कि ममता की रैली में जाना है और ममता से कहा कि अन्ना की रैली में जाना है।

कोई टिप्पणी नहीं: