सोमवार, 16 अप्रैल 2012

पुलिस ने भांजी छात्रों पर लाठियां


पुलिस ने भांजी छात्रों पर लाठियां
जमुई (साई)। ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) की नहीं मिलने के कारण शनिवार को जमई-लखीसराय मुख्यमार्ग के कांकन में र्प्दशन कर रहे छात्र-छात्राओं पर एसडीओ के आदेश पर पुलिस ने लाठियां बरसायी। जिससे करीब दर्जन भर विद्यार्थी चोटिल हो गये। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ खासी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं डीएम ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं।
ज्ञातव्य है कि कांकन स्थित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को टीसी नहीं मिलने से आक्रोशित थे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुख्यमार्ग को घंटो जाम कर दिया। जाम की खबर मिलते ही एसडीओ जमुई थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन और भारी पुलिस बलों के साथ एसडीओ अमलेन्दु सिंह जामस्थल पर पहुंचे। एसडीओ छात्र-छात्राओं को समझाने-बुझाने का पहले प्रयास किया लेकिन विद्यार्थी मामने को तैयार नहीं थे। गुस्साये एसडीओ ने लाठी चार्ज करने का आदेश दिया। फिर क्या था पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आया और छात्र-छात्राओं को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी से पीटना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं खुद एसडीओ ने भी छात्रों को पीटते नजर आये। जिससे करीब दर्जनभर छात्र-छात्राओं चोटिल हो गये।
जैसे ही इस बात की खबर स्थानीय लोगों को लगी वे बेहद आक्रोषित हो गए। नाराज स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। वहीं इस घटना को कायर और बर्बरतापूर्ण करार देते हुए स्थानीय कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने निंदा की है और जांच के साथ दोषी पाये जाने वाले अधिकारी व पुलिसकर्मियों को दंडित करने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कई छात्र-छात्राओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से आठवीं पास की टीसी की मांग की जा रही है लेकिन आजतक नहीं मिली है। विद्यार्थियों ने बताया कि सोमवार को नौवीं कक्षा में एडमिशन लेने की आखिरी तारीख है। टीसी नहीं मिलने से अगले क्लास में नामांकन से कहीं वंचित नहीं होना पड़े। छात्रों ने बताया कि टीसी की मांग को लेकर पूर्व में भी स्कूल और समाहरणालय में र्प्दशन कर चुके हैं। बावजूद इस ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं गया है।

बीस लाख का अफीम गांजा बरामद


बीस लाख का अफीम गांजा बरामद
गया (साई)। जिले के शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के बाराचट्टी थाना अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर तस्करी के लिए रखे गए भारी मात्रा में अफीम तथा गांजा बरामद किया है। बरामद सामग्री की कीमत करीब बीस लाख रुपये आंका गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर बांक गांव के एक विद्यालय के समीप गणोश मंडल क घर से तस्करी के लिए रखे डोडा अफीम को जब्त किया गया। डोडा अफीम को बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही थी। करीब बीस बोरे में बंद कर दो अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर डोडा अफीम को रखा गया था।
शहर पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी महेंद्र बसंत्री कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस नशीले पदार्थाे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया कि अभियान के दौरान ही मिली सूचना पर पिपराही गांव में की गई छापेमारी में करीब एक क्विंटल गांजा भी जब्त किया गया है। गांजा को भी बाहर भेजने की तैयारी की जा रही थी।

विवादस्पद हैं जाकिर नाईक


विवादस्पद हैं जाकिर नाईक

(तनवीर जाफरी)

समाज में आज तमाम विध्वंसात्मक तथा परस्पर सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाली वह शक्तियां भी सक्रिय देखी जा सकती हैं जो हमारी सांझी तहज़ीब पर अपनी दिकयानूसी व रूढ़ीवादी विचारधारा थोप कर केवल अपनी ही बात को मनवाने व उसे सर्वाेच्च रखने का प्रयास करती हैं। विभिन्न धर्मों व संप्रदायों में ऐसे समाज विभाजक तत्व सक्रिय देखे जा सकते हैं जोकि अपने भाषणों, आलेखों, पुस्तकों तथा साक्षात्कार आदि के माध्यम से समाज को धर्म एवं विश्वास के आधार पर तोडऩे का काम करते हैं। इस्लाम में ऐसे ही एक व्यक्ति का नाम है ज़ाकिर नाईक।
मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले ज़ाकिर नाईक एक अजीबो-गरीब एवं विवादस्पद व्यक्ति का नाम है। देवबंद से शिक्षा प्राप्त ज़ाकिर नाईक वैसे तो पश्चिमी देशों, पश्चिमी स यता विशेषकर अमेरिका के घोर विरोधी हैं। परंतु उनका पहनावा पूर्णतया पश्चिमी अर्थात् पैंट-कोट और टाई है। वे पश्चिमी देशों को कोसते भी हैं तो अंग्रेज़ी में। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें अंग्रेज़ी व अरबी भाषा का पर्याप्त ज्ञान प्राप्त है। उन्हें कुरान शरीफ की आयतें भी ज़ुबानी याद हैं। वह बड़ी तेज़ी के साथ कुरान शरीफ, इस्लाम तथा हदीस आदि के विषय पर अरबी व अंग्रेज़ी भाषा के माध्यम से अपनी बात कहते हैं। उनकी यही कला उन्हें विवादपूर्ण शोहरत की बुलंदी पर ले जाने में तथा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में उनका साथ दे रही है।
उपरोक्त विशेषताओं के साथ उनका जो सबसे बड़ा नकारात्मक पहलू है जो उन्हें अक्सर विवादों में रखता है वह यही है कि उन्हें अपनी वहाबी विचारधारा की सोच से आगे और उससे बढ़कर कुछ नज़र नहीं आता और अपनी यह वैचारिक भड़ास वह अक्सर किसी न किसी सार्वजनिक मंच से अपने भाषणों के दौरान निकालते रहते हैं। परिणामस्वरूप समाज के उस वर्ग में हलचल मच जाती है जो यह महसूस करता है कि ज़ाकिर नाईक की अमुक बयानबाज़ी से उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। मिसाल के तौर पर पिछले दिनों उन्होंने भगवान शंकर की यह कह कर आलोचना की कि जब उन्होंने अपने पुत्र श्री गणेश को नहीं पहचाना और उनकी गर्दन काट दी फिर आिखर वह भोले शंकर अपने भक्तों को कैसे पहचानेंगे? वे मंदिर का प्रसाद ग्रहण करने से भी लोगों को रोकते हैं और ऐसी अपील भी जारी करते हैं। ज़ाकिर नाईक का इस प्रकार का तर्कपूर्ण या आलोचनत्मक वक्तव्य केवल हिंदू धर्म के ही नहीं है बल्कि सूफी, फकीरी,दरवेशी व खानक़ाही परंपरा के भी बिल्कुल खिलाफ है। उनका मानना है कि मरने के बाद कोई भी व्यक्ति किसी को कुछ भी नहीं दे सकता। यहां तक कि मोह मद साहब भी किसी को कुछ नहीं दे सकते तो फिर अन्य पीरों-फकीरों व बाबाओं की बात ही क्या करनी। उनके विचार हैं कि समस्त कब्रों व समाधियों को मिट्टी में मिला दिया जाना चाहिए।
ज़ाकिर नाईक का उपरोक्त कथन आस्था, विश्वास व धार्मिक समर्पण की कसौटी पर कतई खरा नहीं उतरता। क्योंकि धर्म विश्वास का विषय है। आज स्वयं ज़ाकिर नाईक भी जो कुछ बोलते,कहते या तर्क देते हैं वह उसी विश्वास एवं शिक्षा के आधार पर जोकि उन्होंने विरासत में अपने बुज़ुर्गों,अपने गुरुओं या अपनी विचारधारा के उलेमाओं से ग्रहण की हैं। यह उनकी विचारधारा व उनकी सोच ही है जो उनसे यह कहलवाती है कि-‘इस्लाम के दुश्मन अमेरिका का दुश्मन ओसामा बिन लाडेन यदि आतंकवादी है तो मैं भी आतंकवादी हूं और सभी मुसलमानों को आतंकवादी होना चाहिए’।
अब ओसामा बिन लाडेन जैसे दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी, हत्यारे व बेगुनाह लोगों का खून बहाने वाले व्यक्ति के प्रशंसक ज़ाकिर नाईक की वैचारिक सोच के विषय में स्वयं यह समझा जा सकता है कि ऐसी बातें कर नाईक इस्लाम का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं या इस्लाम को बदनाम करने का, उसे कलंकित करने का वही अधूरा काम पूरा कर रहे जो ओसामा बिन लाडेन छोड़कर गया है? ज़ाकिर नाईक सिर्फ ओसामा बिन लाडेन के ही प्रशंसक नहीं हैं बल्कि वे इस्लामी इतिहास के सबसे पहले आतंकवादी यानी सीरियाई शासक यज़ीद के भी प्रशंसक हैं जिसने कि हज़रत मोह मद के नाती हज़रत इमाम हुसैन व उनके परिवार के लोगों को करबला के मैदान में कत्ल कर दिया था। यज़ीद को बुरा-भला कहना, उसपर लानत-मलामत भेजना या उसकी निंदा करना नाईक की नज़रों में गैर इस्लामी है मगर यज़ीद की प्रशंसा करना व उसपर सलाम भेजने को वह इस्लाम करार देते हैं।
उनकी इसी प्रकार की गैरज़ि मेदारना बयानबाज़ी तथा अन्य धर्मों, समुदायों व विश्वासों के लोगों को आहत करने की उनकी प्रवृति के चलते न केवल मुस्लिम समुदायों के लोगों ने उनके विरुद्ध फतवा जारी कर दिया है बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार ने तो उनके भाषणों को राज्य में प्रतिबंधित ही कर दिया है।
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर इस प्रकार की भाषणबाज़ी करने वालों के विरुद्ध स त कदम उठाए जाने चाहिए। दुनिया के 80 प्रतिशत मुस्लिम जगत के लोग इमाम,सूफी व फकीरी परंपरा के मानने वाले हैं। और इन्हीं उदारवादी परंपराओं की बदौलत इस्लाम आज पूरे विश्व में अपनी जगह बना सका है न कि यज़ीद,लाडेन या आज के ज़ाकिर नाईक की इस्लाम के प्रति नफरत पैदा करने वाली इस्लाम विरोधी बातों की बदौलत। लिहाज़ा देश के लोगों को चाहिए कि वे ज़ाकिर नाईक जैसे बेलगाम वक्ताओं के भाषणों व उनके विचारों का डटकर विरोध करें तथा इन्हें नियंत्रित रखने की कोशिश करें। इसके अतिरिक्त सरकार को भी ज़ाकिर नाईक को राष्ट्रीय स्तर पर न केवल प्रतिबंधित कर देना चाहिए बल्कि इनके विरुद्ध  दूसरे धर्मों व समुदायों के लोगों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में इन पर स त कार्रवाई भी की जानी चाहिए। हमें याद रखना चाहिए कि किसी भी धर्म एवं समुदाय का कोई भी व्यक्ति जो हमारी एकता व धार्मिक स्वतंत्रता का दुश्मन है वह हमारे देश का भी दुश्मन है।
(साभार - विस्फोट डॉट काम)

निर्मल बाबा की मुखालफत ना करना वरना; ; ;


निर्मल बाबा की मुखालफत ना करना वरना; ; ;

(आवेश तिवारी)

नई दिल्ली (साई)। बाबा को लेकर मीडिया में मचे हडकंप का असर निर्मल दरबार के फेसबुक और ट्विटर एकाउंट पर भी नजर आने लगा है बाबा ने उनके नाम से बनाये गए अनाधिकारिक फेसबुक पेज और दपतउंसइंइं.दमज.पद जैसी कथित तौर पर छद्म कहे जाने वाली वेबसाईट के खिलाफ अदालत की शरण ले ली है। इस बीच बाबा ने अपने पेज पर ऐलान कर दिया है कि सभी प्रकार के टेलीफोनिक और व्यक्तिगत तौर पर मिलने-जुलने के कार्यक्रम को बंद कर दिये गये है। ऐसा नहीं कि मीडिया के इस हड़बोंग में बाबा के अनुयायी चुप बैठे हैं, भारी संख्या में उनके अनुयायियों ने इंडियन ब्राडकास्टिंग फेडरेशन में स्टार न्यूज और जी न्यूज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कोई उनकी तुलना ईसा से तो कोई भगवान राम से कर रहा है।
वास्तविक दुनिया में चमत्कार दिखा रहे निर्मल बाबा आभासी दुनिया में भी अपने जमकर जलवे बिखेर रहे हैं, फेसबुक पर बाबा के आफिसिअल पेज को पसंद करने वालों की संख्या साढ़े तीन लाख तक पहुँच गयी हैं, वहीँ उनके ही नाम से बनाये गए अन्य फेसबुक पेजों पर जिन्हें निर्मल दरबार झूठा बता रहा है पर भी एक लाख से अधिक लोग मौजूद हैं। त्वैत पर इनके समर्थकों की सनखया ४० हजार से अधिक है। इनको पसंद करने वालों में न सिर्फ व्यवसायी, शिक्षक, छात्र और फ़िल्मी दुनिया के लोग शामिल है बल्कि पत्रकारों और बुद्धिजीवी भी बाबा की कृपा को लेकर श्रद्धावनत हो रहे हैं। बाबा के पेज पर अगर कोई भी बाबा के विरुद्ध टिपण्णी करता है तो उसे तत्काल बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।
ये नए युग के बाबा है। वास्तविक जीवन  में देश की एक बड़ी आबादी को, कर्मठता और कर्त्तव्य परायणता से परे चमत्कारों के सब्जबाग में उलझाकर उनका आर्थिक उत्पीडन कर रहे निर्मल बाबा आभासी दुनिया में भी उतने ही लोकप्रिय हैं। निर्मल बाबा के फेसबुक पेज पर उतने समर्थक हैं जितने बाबा रामदेव के पेज पर भी नहीं है. इस वक्त निर्मल बाबा के लगभग ८ पेज संचालित हो रहे हैं। कल जब बाबा का साक्षात्कार आज तक पर दिखाया जा रहा था ठीक उस वक्त उनके पेज पर इसकी जानकारी दी गयी। आश्चर्यजनक ढंग से महज एक घंटे में इसे लगभग १० हजार लोगों ने पसंद किया और 7,584 लोगों ने इस पर टिप्पणियां दे डाली। एक भक्त अविनाश वेंगुलकर कहता है लोगों ने साईं बाबा को भी उनके जिन्दा रहते स्वीकार नहीं किया था, ईश्वर को केवल व्यक्तिगत विश्वास और अंतरात्मा की आवाज पर ही महसूस किया जा सकता है, सोने की परिक्षा केवल आग में तपकर होती है ष्। बाबा के एक कृपापात्र ने तो तक़रीबन एक हजार बार ष्निर्मल बाबा जी के चरणों में कोटि -कोटि प्रणाम लिख डाला है एक भक्त नितिन सिंह ने लिखा है कि ष्बाबा की कृपा सबित हो चुकी है, न्यूज चौनल वाले कुछ भी लिखें हम पर कुछ भी फर्क नहीं पड़ने वाला है। हालांकि बाबा को फ्राड ,धोकेबाज और गाली देने वालों की भी कमी नहीं है लेकिन उनमे से कई टिप्पणियां हटा दी गयी हैं।
बाबा के पेज पर कल शाम एक टिपण्णी बाबा की कमाई को लेकर की गयी। जिसे बाद में हटा दिया गया जिसमे अवनीश निगम के हवाले से कहा गया था कि बाबा के आने वाले माह अप्रेल मे कुल 17 जगह समागम है. औसतन एक जगह 2500 लोगो को एंट्री मिलती है. 2500 का 2000 प्रति व्यक्ति गुना करने पर 50 लाख की राशि सीधे सीधे टिकट से मिल जाती है. इसके बाद चढ़ावे और व्यक्तिगत मिलन की तो बात ही नही कर रहा. अब अगर 17 कार्यक्रम का 50लाख से गुना करूँगा तो....साढ़े आठ करोड़ से ऊपर जाएगा. इसके बाद लोगो से दसवंत की वसूली भी बाबा नियमित कर रहे है, यह दसवंत एक तरह से सरकारी इनकम टैक्स जैसा ही है इसमें लोग अपनी कमाई का 10 प्रतिशत हिस्सा बाबा को अपने मन से ईमानदारी से पहुचाकर देते है। इतनी ईमानदारी से अगर लोग सरकार को इनकम टैक्स देने लगे तो इस देश की आर्थिक समस्या समाप्त हो जायगी ,कुल मिलकर बाबा प्रति माह 20 करोड़ से ऊपर की कमाई कर रहे है इसमे 10 करोड़ टीवी वालो को दे दिएऔर अपने वेतनभोगी कर्मचारियों ,प्रशासन को मैनेज करने वगैरह में 2 से 3 करोड़ रुपए खर्च कर बाबा कम से कम 10 करोड़ एक महीने के कमाई कर रहे है. बाबा के दरबार मे दो साल के चाइल्ड का भी पूरा टिकट लगता है।
एक मजेदार बात उन पेजों को लेकर है जिनको निर्मल दरबार ने फर्जी बताकर जिनके खिलाफ मुकदमा करने की अर्जी दे दी है ,लगभग इन सभी पेजों पर आश्चर्यजनक ढंग से अपडेट होने बंद हो गए हैं। हाँ निर्मल बाबा इस इ सुपर फ्राड जैसे पेज भी फेसबुक पर नजर आने लगे हैं ,जिनमे लोग जाकर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं हालाँकि इन पेजों को पसंद करने वाले बेहद कम है। इस पेज पर सलीम खान कहते हैं कि ष्अंधी आस्था है, शायद भगवान कम पड़ गए।

बार बार हज जाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी


बार बार हज जाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी

(विस्फोट न्यूज नेटवर्क)

नई दिल्ली (साई)। केन्द्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को बताया है कि उसने हज यात्रा पर जाने वाले मुस्लिमों को सरकारी सब्सिडी के संबंध में वर्तमान ‘पांच साल में एक बार’ की नीति को बदलते हुए ‘जीवन में एक बार’ की नीति अपनाने का फैसला किया है।
शीर्ष अदालत के समक्ष पेश हलफनामे में सरकार ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए नये दिशानिर्देश तैयार किये गये हैं कि कभी हज पर नहीं गये आवेदकों को प्राथमिकता दी जाए। केन्द्र ने कहा कि यह बड़ा बदलाव है जिसे पहली बार पेश किया गया है कि भारतीय हज समिति (एचसीओआई) के जरिये आवेदन करने वाले हज तीर्थयात्रियों की संख्या वर्तमान ‘पांच साल में एक बार’ की नीति की जगह ‘जीवन में एक बार’ की नीति से सीमित की जाए। केन्द्र ने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि हाजी जीवन में केवल एक बार सरकारी सब्सिडी का फायदा उठा पाएं। इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि प्राथमिकता उन आवेदकों को दी जाए जो कभी हज पर नहीं गए हैं।
हालांकि सरकार ने वर्ष 2012 में उसकी ओर से हज सब्सिडी के रूप में व्यय की जाने वाली रकम का खुलासा नहीं किया। सरकार ने कहा कि वर्ष 2012 की भारतीय हज समिति के जरिये जाने वाले तीर्थयात्रियों को दी जाने वाली यात्रा सब्सिडी के संबंध में सही आंकड़ा हाजियों की हज यात्रा पूरी होने और उनके भारत लौटने पर ही पता चलेगा। सरकार के अनुसार, 70 से अधिक उम्र के सदस्यों और सब्सिडी के लिए पहले तीन बार असफल आवेदन करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। केन्द्र का यह हलफनामा ऐसे समय आया है जब शीर्ष अदालत ने 24 फरवरी को इस संबंध में कई सवाल उठाए थे। न्यायमूर्ति आफताब आलम और न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की पीठ ने केन्द्र को निर्देश दिया था कि उसके द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी और राज्य समितियों को सीटों के आवंटन के तौरतरीके की विस्तृत जानकारी दी जाए। उच्चतम न्यायालय ने तीर्थयात्रियों के साथ आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भेजने की परंपरा पर सवाल उठाये और केन्द्र से हज सब्सिडी के संबंध में पूरी जानकारी देने के लिए कहा था।
शीर्ष अदालत केन्द्र की ओर से पेश उस अपील पर सुनवाई कर रही थी जिसमें बंबई उच्च न्यायालय के एक फैसले को चुनौती दी गई थी। बंबई उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया था कि कुछ निजी पर्यटकों को सरकार द्वारा सब्सिडी प्राप्त वीआईपी कोटे के तहत शामिल 11 हजार तीर्थयात्रियों में 800 को सेवाएं देने की अनुमति दी जाए। इससे पहले पीठ ने तीर्थयात्रियों के साथ आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भेजने की अनुमति देकर वाषिर्क हज यात्रा का ‘राजनीतिकरण’ करने पर केन्द्र की खिंचाई की थी।